Archive | लखनऊ.

मोर्चो की बैठक

Posted on 13 February 2019 by admin

लखनऊ 12 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर विगत कार्यक्रमों की समीक्षा, वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों में जुटने का आवाह्न तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा बताई गई। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी द्वारा चल रहे अभियानों में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कहा कि मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभागों को सभी कार्यक्रमों में पूर्ण सहभागिता रखना है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बैठक में विगत कार्यो की समीक्षा की तथा मेरा परिवार-भाजपा परिवार सहित कमल विकास ज्योति तथा बाइक रैली अभियान में एक-एक कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित की। श्री बंसल ने कहा कि बाइक रैली के बाद भाजपा लोकसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित करेगी। इससे पूर्व मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान के चैथे चरण में 18 से 22 फरवरी तक एक-एक बूथ तक पहुंचकर संपर्क करना है। बैठक में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, बाबूराम निषाद एवं ब्रज बहादुर जी उपस्थित रहे।

Comments (0)

17 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री रामलाल जी राजधानी लखनऊ में रहेंगे

Posted on 13 February 2019 by admin

लखनऊ 13 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार में जनता की भागीदारी के उद्देश्य से पूरे देश में 3 फरवरी से शुरू किये गये ‘‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’’ कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश में समाज के सभी वर्गो का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पार्टी प्रदेश में अभियान से समाज के विभिन्न वर्गो को जोड़ते हुए अलग-अलग समूहों में उनसे सीधा-संवाद स्थापित कर उनसें सुझाव लेने के उद्देश्य से प्रदेश में कई जिलों में ‘‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’’ कार्यक्रम का आयोजन करेगी। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों मंे केन्द्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मलित होंगे।
पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं अभियान के समन्वयक संतोष सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा कल 14 फरवरी को आगरा में ‘‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’’ कार्यक्रम के तहत ट्रेडिशनल इंडस्ट्री से जुडे लोगों के साथ संवाद स्थापित कर सुझाव आमंत्रित कर जानेंगे कि न्यू इंड़िया के लिए उनकी परिकल्पना क्या है। राजधानी लखनऊ में 17 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री रामलाल जी बुद्धजीवियों व कलाकारों के साथ संवाद स्थापित कर के सुझाव लेंगे। जबकि 20 फरवरी को वाराणसी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मछुवारा समाज व नाविकों के साथ संवाद स्थापित करेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद मीनाक्षी लेखी 22 फरवरी को मेरठ में ‘‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’’ कार्यक्रम में सम्मिलित होगी।
श्री सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती द्वारा लघु उद्यमियों के साथ 22 फरवरी को झांसी में भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत संवाद स्थापित करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह मिर्जापुर में हथकरघा उद्योग से जुड़े लोगों के साथ अभियान से उन्हें जोड़ते हुए सुझाव आमंत्रित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज प्रवासी कामगारों के परिजनों के साथ 3 मार्च को गोरखपुर में भारत के मन की बात अभियान में सम्मिलित होगी और उनसे संवाद स्थापित कर सुझाव आमंत्रित करेंगी।
पार्टी ने देश के आम नागरिक कैसा भारत चाहते है, न्यू इंडिया के लिए उनकी परिकल्पना क्या है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं है और उनके पास सरकार के लिए क्या-क्या सुझाव है, इसे जानने के लिए पार्टी ने भारत के मन की बात, मोदी के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की है। उत्तर प्रदेश में अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव प्रभारी जे.पी. नड्डा, सह प्रभारी गोवर्धन झडाफिया व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने पार्टी मुख्यालय से विभिन्न जिलों के लिए ‘संकल्प-वीडियो रथ’ को झण्डी दिखाकर रवाना किया था। अभियान को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। आमजन प्रदेश में अपने सपनों के भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़कर अभियान से जुड़कर सुझाव दे रहे है।

Comments (0)

मोदी के झूठ की खुलने लगी है पोल-त्रिपाठी

Posted on 12 February 2019 by admin

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा गांधी परिवार पर लगाए गए झूठे आरोप की पोल खुलने लगी है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इस झूठ की कीमत भी अदा करनी पड़ेगी।

dr-sudhanshu-tripathiत्रिपाठी ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने से पहले जनता से तरह-तरह के वादे किए थे, मगर एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। खोखले वादों की राजनीति उजागर हो चली है, तो बीजेपी ने जनता का ध्यान भटकाने के लिए गांधी परिवार पर झूठे आरोपों की बौछार तेज कर दी। आरोपों में तनिक भी सच्चाई न होने के कारण ये कहीं ठहर नहीं पा रहे। लिहाजा उन्हें देश की जनता आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी।

एक सवाल के जवाब में त्रिपाठी ने कहा कि, कांग्रेस के विरोधियों ने हमेशा गांधी परिवार पर झूठे आरोप लगाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश की है, जिसमें वे भले ही कुछ समय के लिए सफल हुए हों मगर बाद में उन्हें मुंह की खानी पड़ी। एक बार फिर वही होने वाला है। गांधी परिवार के दो सदस्यों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की खातिर जान दी, इसका जिक्र तक करने से भाजपा कतराती है क्योंकि उसके पास ऐसा कोई नेता ही नहीं है जिसने देश के लिए बलिदान दिया हो।

रॉबर्ट वाड्रा पर जमीन घोटाले के लग रहे आरोपों के सवाल पर त्रिपाठी ने कहा कि, चुनाव नजदीक है, लिहाजा जनता से किए गए वादे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे नहीं कर पाए। ऐसे में भाजपा भ्रम और झूठ फैलाने के लिए गांधी परिवार के सदस्यों पर अनर्गल आरोप लगा रही है। साढ़े चार साल तक केंद्र की सरकार चुप रही और चुनाव की तारीख करीब आते ही ईडी और आकयर विभाग का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। इसके बाद भी भाजपा को कुछ भी लाभ नहीं होने वाला है।

गांधी परिवार के देश के विकास में दिए गए योगदान का जिक्र करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि, मोती लाल नेहरु ने अपने संघर्ष से अर्जित संपत्ति में से प्रयाग का आनंद भवन बनवाकर सरकार को दान कर दिया था। पं जवाहर लाल नेहरु ने नए भारत की परिकल्पना का स्वरुप दिया, इंदिरा गांधी ने देश के बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। राजीव गांधी ने कंप्यूटर क्रांति लाई। इस परिवार के योगदान के हल्के आरोपों के जरिए भुलाने की साजिश भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रची जा रही है।

गांधी परिवार की शहादत का जिक्र करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि, पिता और दादी का देश की एकता और अखंडता के लिए दिए गए बलिदान के बाद यह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का साहस ही था जो वे देश के लिए राजनीति के मैदान में आए। दोनों ही देश का भविष्य हैं।

उन्होने आगे कहा कि, देश की कई ताकतें गांधी परिवार के सदस्यों को द्वेषवश राजनीति के मैदान से बाहर करने की साजिशें रचती रहीं मगर उन्हें कभी कामयाबी नहीं मिली। अब एक बार फिर भाजपा और मोदी सरकार उसी तरह का कुचक्र चलाए जा रही है, जिससे कांग्रेस का तो कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि भाजपा की असलियत सामने आ जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ

Comments (0)

मेरा परिवार-भाजपा परिवार

Posted on 11 February 2019 by admin

लखनऊ 11 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी का ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अभियान कल से प्रारम्भ हो रहा है। अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा फहराएगें और स्टीकर लगाएगें। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह गुजरात में अपने घर पर झण्ड़ा लगाकर अभियान का शुभारम्भ करेगें। जबकि उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय न्यू हैदराबाद स्थित अपने आवास पर, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल पार्टी कार्यालय पर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या प्रयाग में अपने आवास पर झण्डा व स्टीकर लगाएगें। mera-pariwar-bhajapa-pariwar
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नरायण शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं व सदस्यों के घरों पर दस्तक देने के अभियान पर निकलेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित भाई शाह 12 फरवरी को प्रातः 9 बजे अपने निवास पर भाजपा का झण्डा लगाकर तथा ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ लिखा स्टीकर चिपकाकर अभियान का शुभारम्भ करेगें। चार चरणों में चलने वाले अभियान में 12 व 13 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र व जिले के पदाधिकारी व सदस्य, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, महापौर, सभासद नगरपालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व सभाषद तथा सहकारिता क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि अपने घरों पर कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करके चाय पर चर्चा करेगें और घरों की छत पर भाजपा का झण्डा लगाएंगें और स्टीकर चिपकाते हुए और स्टीकर के साथ अपनी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालते हुए #MeraPariwarBhajapaPariwar से अधिकाधिक लोगों के जुडने का अभियान चलाएगें।
‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अगले चरण में 14 व 15 फरवरी को मण्डल कार्यसमिति के पदाधिकारी व सदस्य, सेक्टर प्रभारी व सेक्टर संयोजकों द्वारा अपने घर पर यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अगले चरण में 16 व 17 फरवरी को सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प, व विभागों के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा यह अभियान अपने घर पर चलाएंगे।
भाजपा अपने अभियान के चैथे चरण में 18 फरवरी से 22 फरवरी तक हर बूथ में जाएगी। बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में जनसंपर्क टोलियां गांव, गली, मुहल्लों, टीलों, मजरों व चैबारों तक बूथ समिति सदस्यों व कार्यकर्ताओं व पार्टी सदस्यों के घर-घर जाकर भाजपा का झण्डा व स्टीकर लगाएगें। इसके साथ ही अपनी-अपनी लोकसभा के लिए निर्धारित मोबाइल नं॰ पर मिस्ड काॅल भी करेगें।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी लक्ष्मणपुरी गोमतीनगर लखनऊ, लक्ष्मीकान्त बाजपेयी न्यू मोहनपुरी मेरठ, कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी निज निवास कानपुर, रमापतिशास्त्री बी-ब्लाक इन्दिरागनर, सूर्य प्रताप शाही विपुल खण्ड, स्वामी प्रसाद मौर्य विपुल खण्ड, गोपाल टण्डन निज आवास चैक, ब्रजेश पाठक महानगर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा निज आवास थाना भवन, स्वतंत्रदेव सिंह विश्वास खण्ड गोमतीनगर, स्वाती सिंह सेक्टर के. आशियाना, प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर निज निवास लखनऊ, संजीव बालियान निज निवास मुजफ्फरनगर, श्रीमती कान्ताकर्दम निज निवास मेरठ, यशवंत सैनी निज निवास सहारनपुर, नवाब सिंह नागर निज निवास नोएडा, पदम्सेन चैधरी निज निवास बहराइच, पुरूषोतम खण्डेवाल निज निवास आगरा, डाॅ. राकेश त्रिवेदी निज निवास वाराणसी, लक्ष्मण आचार्य निज निवास वाराणसी, दयाशंकर सिंह निज निवास लखनऊ, बी.एल. वर्मा निज निवास बदायंू, श्रीमती रंजना उपाध्याय निज निवास चित्रकूट, सुधीर हलवासिया निज निवास लखनऊ, उपेन्द्र शुक्ला निज निवास गोरखपुर, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह विपुलखण्ड गोमतीनगर, गोविन्द नारायण शुक्ला गोमतीनगर, विजय बहादुर पाठक निज आवास निकट दैनिक जागरण चैराहा, अशोक कटारिया झांसी, विद्यासागर सोनकर निज निवास जौनपुर, सलिल विश्नोई निज आवास कानपुर, श्रीमती निलिमा कटियार निज आवास कानपुर, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी निज आवास मेरठ, धर्मवीर प्रजापति निज आवास आगरा, संतोष सिंह निज आवास इन्दिरानगर लखनऊ, अनूप गुप्ता निज निवास लखीमपुर खीरी, कौशलेन्द्र सिंह पटेल निज आवास वाराणसी, शंकर गिरि निज आवास वाराणसी, अमर पाल मौर्य नेहरू इन्कलेव लखनऊ, देवेश कोरी निज आवास कानपुर, रामतेज पाण्डेय निज निवास गाजीपुर, प्रकाश पाल निज आवास कानपुर, श्रीमती अंजुला माहौर निज आवास आगरा, कामेश्वर सिंह निज निवास गोरखपुर, त्रंयम्बक त्रिपाठी निज आवास संतकबीर नगर, संजय राय निज आवास वाराणसी, वाई.पी. सिंह निज आवास गाजियाबाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर निज आवास वाराणसी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह निज आवास चंदौली, सांसद हरनाथ सिंह निज आवास एटा, महापौर उमेश गौतमनिज आवास बरेली, श्रीमती नूतन राठौर निज आवास फिरोजाबाद, डाॅ. मुकेश आर्य निज आवास मथुरा, श्रीमती आशा वर्मा निज आवास गाजियाबाद, विनोद अग्रवाल निज आवास मुरादाबाद, संजीव वालिया निज आवास सहारनपुर, श्रीमती प्रमिला पाण्डेय निज आवास कानपुर, श्रीमती संयुक्ता भाटिया निज आवास लखनऊ, रिषि केश उपाध्याय निज आवास अयोध्या, श्रीमती अभिलाषा गुप्ता निज आवास प्रयागराज, रामतीर्थ निज आवास झांसी, श्रीमती मृदुला जायसवाल निज आवास वाराणसी, नवीन जैन निज आवास आगरा पर ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा लगाकर पार्टी का स्टीकर भी लगाएगें ।

Comments (0)

राज्यपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 11 February 2019 by admin

स्वस्थ एवं शुचितापूर्ण राजनीति पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी - श्री नाईक

लखनऊः 11 फरवरी, 2019
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 51वीं पुण्य तिथि पर के0के0सी0 के समक्ष दीनदयाल वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने समाजवाद एवं पूंजीवाद की विचारधारा के समय भारतीय जीवन दर्शन हेतु एकात्म मानववाद का विचार प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने बताया कि ‘कार्यकर्ता के रूप में मुंबई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के विचार सुनने का अवसर प्राप्त हुआ था। पंडित जी का दर्शन आज भी उन्हें प्रेरणा देता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक सच्चे कर्मयोगी थे जो निरन्तर कार्य करते हुये दूसरों को प्रेरणा देते थे।’ उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ने प्रदूषित भारतीय राजनीति में परिवर्तन लाने का कार्य किया, उनके विचार अमर हैं।
श्री नाईक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वस्थ लोकतंत्र के लिये मतदान को आवश्यक मानते थे। पंडित जी का आग्रह होता था कि सभी मतदाता अपना पंजीकरण कराये। राज्यपाल ने आह्वान करते हुये कहा कि निकट भविष्य में देश में लोकसभा के चुनाव होने है इसलिये जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है वे अपना नाम दर्ज करायें तथा अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं शुचितापूर्ण राजनीति पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
राज्यपाल ने गत 25 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम की चर्चा करते हुये कहा कि वे लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले लोकसभा क्षेत्र एवं विधान सभा क्षेत्र सहित सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले वार्ड एवं बूथ से जुड़े विजयी प्रत्याशी, रिटर्निंग आफिसर तथा अन्य लोगों को राजभवन में सम्मानित करेंगे। चयन का आधार चुनाव के आकड़े न होकर मतदान प्रतिशत होगा क्योंकि कुछ लोकसभा क्षेत्र छोटे हैं तो कुछ बड़े। राज्यपाल ने बताया कि इससे पूर्व विधान सभा चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव में सर्वाधिक मतदान वाले केन्द्रों से जुड़े व्यक्तियों को राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने सम्मानित किया हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदान जागरूकता हेतु संकल्प लें।

Comments (0)

समर्पण दिवस

Posted on 11 February 2019 by admin

लखनऊ 11 फरवरी 2019, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने समर्पण दिवस पर राजधानी लखनऊ में नमों एप के माध्यम से 1000 रूपये पार्टी कोष में जमा कराये। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि एकात्ममानववाद एवं अन्त्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रेरणा और उनके दिखाये मार्ग पर चलकर ही आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा सरकारें लोककल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक अवसर है कि जिन पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन इस राष्ट्र को समर्पित किया और एक ऐसा मौलिक चिंतन और अपनी सेवाएं अपने कर्म प्रेरणा रूप में दिया जिसपर हम सब चल रहे है। आज उनके पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में हम लोग परम्परा पूर्वक मना रहे है। इस वर्ष एक विशेष अभियान नमों एप के माध्यम से उन्हें दीनदयाल उपाध्याय जी के स्मरण करते हुए समर्पण निधि के रूप हम सबको अर्पित करना है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समर्पण अभियान से जुडे़े। पार्टी संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने आज समर्पण दिवस पर नमों एप के माध्यम से संगठन के लिए आर्थिक समर्पण किया।
डाॅ.पाण्डेय ने कहा जनसंघ के संस्थापक के रूप में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने पार्टी संगठन की जो नींव रखी थी। आज वह बड़ा आकार ले चुकी है। उन्होंने कहा हम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और गरीब कल्याण को ध्येय को लेकर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने एक ऐसी पार्टी की परिकल्पना की जिस पार्टी का आधार नेता न हो बल्कि कार्यकर्ता और संगठन हो। हमारे ध्येय को प्राप्त करने का साधन हमारा संगठन है। उन्होंने कहा की यह हमारे लिए गौरव की बात है की आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पार्टी संगठन के लिए दिन-रात परिश्रम करने वाला भाजपा का बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी नमों एप के माध्यम से पार्टी संगठन को चलाने के लिए कुछ न कुछ धनराशि दे रहा है।
पार्टी द्वारा 15 फरवरी तक चलाए जाने वाले समर्पण दिवस कार्यक्रम के तहत आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी जगहों पर बूथ स्तर पर नमों एप के माध्यम से अपनी-अपनी समर्पण निधि पार्टी कोष में जमा की। वहीं कमल निधि कलश के माध्यम से भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ पर समर्पण दिवस मनाकर समर्पण राशि एकत्र की।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 10 February 2019 by admin

लखनऊ 10 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शैलेन्द्र पाण्डेय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. पाण्डेय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इन दुःखद क्षणों को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। डॉ. पाण्डेय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार इस दुखद घड़ी में दिवंगत श्री शैलेन्द्र पाण्डेय के परिवार के साथ है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, सुधाकर सिंह कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह एवं अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी ने भी श्री शैलेन्द्र पाण्डेय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Comments (0)

विदेशी धन के बल पर अस्थिरता पैदा करने वालों के मंसूबे ध्वस्त करेगी योगी सरकर - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 10 February 2019 by admin

केन्द्र व राज्य में संविधान व कानून की पहरेदार सरकार
लखनऊ 10 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी ने एक राष्ट्रीय टीवी चैनल के स्टिंग आपरेशन में इस्लामी देशों से धन लेकर देश में उपद्रव फैलाने के खुलासे पर चेतावनी दी है कि विदेशी धन के बल पर अस्थिरता पैदा करने वाले मंसूबे को ध्वस्त करेगी योगी सरकार।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान, उच्चतम न्यायालय और लोकतांत्रिक रास्तों पर विश्वास न करके हिंसा की बात करने वालों को सुधर जाना चाहिए। क्योंकि अब देश में संविधान और कानून की पहरेदारी वाली नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार है, न कि सत्ता के संरक्षण में धर्म के नाम पर तुष्टिकरण करने वाली और देश विरोधी ताकतों के प्रति लचर रवैया अपनाने वाली सरकार।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला जहां विराजमान हैं, वही उनका जन्मस्थान है। भाजपा सदा इस विवाद के संवैधानिक और सौहार्दपूर्ण समाधान के पक्ष में रही है। राम लला का मंदिर वहीं बनेगा और भाजपा की सरकार ही बनवाएगी, लेकिन संविधान सम्मत और विधि सम्मत व्यवस्था का अनुपालन करना प्रतिबद्धता है।
उन्होंने कहा कि स्टिंग आपरेशन में बम विस्फोट कराने की स्वीकारोक्ति करने वाले हाजी महमूद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे असामाजिक तत्वों का खुलेआम घूमना समाज के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संसद में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जानकारी दी कि विदेश से प्राप्त धन का हिसाब मांगने पर 20 हजार से अधिक एनजीओ ने अपनी दुकानें बंद कर ली हैं। ये एनजीओ देशविरोधी गतिविधियों के लिए विदेशी ताकतों से धन लाते थे। मोदी सरकार ऐसे तत्वों से सख्ती से निपट रही है।

Comments (0)

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा मनाएगी समर्पण दिवस - संजय राय

Posted on 10 February 2019 by admin

लखनऊ 09 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी पं0 दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी। संगठन के लिए तन-मन-धन समर्पित करने का भाव रखते हुए बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पण कार्यक्रम में सहभागी बनेगें।
विदित है कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी से भाजपा का समर्पण अभियान प्रारम्भ होगा। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद तथा अन्त्योदय की विचारधारा के पथ पर आगे बढ़ते हुए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर समर्पण दिवस मनाएगा। भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक दल है जिसमें कार्यकर्ता ‘‘परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रम्‘‘ के पथ पर काम करते हुए सर्वस्व समर्पण का भाव रखता है।
प्रदेश प्रवक्ता संजय राय ने प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी चलाने के लिए कार्यकर्ताओं से समय के साथ आर्थिक सहयोग भी लेती है। इस क्रम में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी से पार्टी 5 दिवसीय समर्पण पर्व मनाएगी। समर्पण दिवस के कार्यक्रम में बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता अपने भावों का समर्पण करेगें तथा नमों ऐप के माध्यम से आर्थिक समर्पण भी करेगें। बूथ स्तर पर कमल कलश में भी आर्थिक सहयोग करने की व्यवस्था होगी जिसमें जो एकत्र समर्पण राशि को चेक या नमों ऐप के माध्यम से पार्टी तक पहंुचायी जाएगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत से अर्जित आर्थिक राशि को समर्पण के रूप में प्राप्त करके मोदी जी आगामी लोकसभा चुनाव के समर में उतरेगें।

Comments (0)

भाजपा अभियानों से जन-जन तक पहुंचेगी- सुनील बंसल

Posted on 10 February 2019 by admin

लखनऊ 09 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रचार प्रमुखों की बैठक में भारत के मन की बात, पहला वोट मोदी को और मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियानों की सफलता के लिए आवश्यक जानकारियां दी। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि प्रत्येक अभियान को भौतिक स्तर पर प्रभावी बनाने का काम करना है। sunil bansal bjp
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जिला, क्षेत्र व प्रदेश के प्रचार प्रमुखों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आगामी अभियानों के जमीनी स्तर पर सफलता का माइक्रों मैनेजमेंट बताते हुए कहा कि सभी लोकसभाओं में ‘‘भारत के मन की बात‘‘ जानने के लिए वीडियों रथ पहुंच चुके है तथा उनमें सुझाव पेटिकाए भी है। हमारी जिम्मेदारी है कि वीडियो रथ एक-एक गांव तक हर एक बूथ तक पहुंचे, जिससे भारत के नवनिर्माण के लिए जन-जन के मन की बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तक पहुंच सके। वीडियों वैंन से मोदी जी के विचार जनता तक और सुझाव पेटियांें से जनता के विचार मोदी जी तक पहंुचाने का यह बड़ा अभियान है जिसकी सफलता जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की कर्मठता पर ही निर्भर है। बंसल जी ने कहा कि भाजपा नव मतदाताओं को न्यू एज पाॅवर मानती है, जिसको ध्यान में रखकर भाजपा ने ‘‘पहला वोट मोदी को‘‘ अभियान प्रारम्भ किया हैं। पहला वोट मोदी को ‘‘अभियान के तहत भी वाहन लोकसभाओं में पहुंच चुके है, जिनसे पार्टी युवाओं से संवाद करेगी। किसी भी युवा के लिए जीवन में पहली बार मतदान करना कौतुहल से भरा होता है, हम उसे अविस्मरणीय बनाने का काम करेगें और युवाओं को पार्टी से जोड़गी।
श्री बंसल ने 12 फरवरी से प्रारम्भ होने वाले ‘‘मेरा परिवार भाजपा परिवार‘‘ अभियान के विषय में कहा कि 10 दिन का यह अभियान चार चरणों में चलाया जाएगा। 12-13 फरवरी को मण्डल अध्यक्ष से ऊपर के सभी पदाधिकारी अपने आवास पर भाजपा का झण्डा लहराएगें और अपने घर की दीवार पर ‘‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार‘‘ लिखा स्टीकर चिपकाएगें और फोटो खींचकर फोटो सोशल मीडिया पर डालते हुए रुडमतंच्ंतपअंतठींरंचंच्ंतपअंत कैम्पैन चलाएगें। इसके साथ ही 8875527999 नम्बर पर सभी से मिस्ड काॅल कराने का काम भी करना है।
बैठक में प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी गोबिन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक व विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी व अमरपाल मौर्य उपस्थित रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in