Categorized | लखनऊ.

17 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री रामलाल जी राजधानी लखनऊ में रहेंगे

Posted on 13 February 2019 by admin

लखनऊ 13 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार में जनता की भागीदारी के उद्देश्य से पूरे देश में 3 फरवरी से शुरू किये गये ‘‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’’ कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश में समाज के सभी वर्गो का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पार्टी प्रदेश में अभियान से समाज के विभिन्न वर्गो को जोड़ते हुए अलग-अलग समूहों में उनसे सीधा-संवाद स्थापित कर उनसें सुझाव लेने के उद्देश्य से प्रदेश में कई जिलों में ‘‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’’ कार्यक्रम का आयोजन करेगी। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों मंे केन्द्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मलित होंगे।
पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं अभियान के समन्वयक संतोष सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा कल 14 फरवरी को आगरा में ‘‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’’ कार्यक्रम के तहत ट्रेडिशनल इंडस्ट्री से जुडे लोगों के साथ संवाद स्थापित कर सुझाव आमंत्रित कर जानेंगे कि न्यू इंड़िया के लिए उनकी परिकल्पना क्या है। राजधानी लखनऊ में 17 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री रामलाल जी बुद्धजीवियों व कलाकारों के साथ संवाद स्थापित कर के सुझाव लेंगे। जबकि 20 फरवरी को वाराणसी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मछुवारा समाज व नाविकों के साथ संवाद स्थापित करेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद मीनाक्षी लेखी 22 फरवरी को मेरठ में ‘‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’’ कार्यक्रम में सम्मिलित होगी।
श्री सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती द्वारा लघु उद्यमियों के साथ 22 फरवरी को झांसी में भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत संवाद स्थापित करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह मिर्जापुर में हथकरघा उद्योग से जुड़े लोगों के साथ अभियान से उन्हें जोड़ते हुए सुझाव आमंत्रित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज प्रवासी कामगारों के परिजनों के साथ 3 मार्च को गोरखपुर में भारत के मन की बात अभियान में सम्मिलित होगी और उनसे संवाद स्थापित कर सुझाव आमंत्रित करेंगी।
पार्टी ने देश के आम नागरिक कैसा भारत चाहते है, न्यू इंडिया के लिए उनकी परिकल्पना क्या है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं है और उनके पास सरकार के लिए क्या-क्या सुझाव है, इसे जानने के लिए पार्टी ने भारत के मन की बात, मोदी के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की है। उत्तर प्रदेश में अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव प्रभारी जे.पी. नड्डा, सह प्रभारी गोवर्धन झडाफिया व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने पार्टी मुख्यालय से विभिन्न जिलों के लिए ‘संकल्प-वीडियो रथ’ को झण्डी दिखाकर रवाना किया था। अभियान को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। आमजन प्रदेश में अपने सपनों के भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़कर अभियान से जुड़कर सुझाव दे रहे है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in