Categorized | लखनऊ.

मोर्चो की बैठक

Posted on 13 February 2019 by admin

लखनऊ 12 फरवरी 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर विगत कार्यक्रमों की समीक्षा, वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों में जुटने का आवाह्न तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा बताई गई। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी द्वारा चल रहे अभियानों में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कहा कि मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभागों को सभी कार्यक्रमों में पूर्ण सहभागिता रखना है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बैठक में विगत कार्यो की समीक्षा की तथा मेरा परिवार-भाजपा परिवार सहित कमल विकास ज्योति तथा बाइक रैली अभियान में एक-एक कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित की। श्री बंसल ने कहा कि बाइक रैली के बाद भाजपा लोकसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित करेगी। इससे पूर्व मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान के चैथे चरण में 18 से 22 फरवरी तक एक-एक बूथ तक पहुंचकर संपर्क करना है। बैठक में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, बाबूराम निषाद एवं ब्रज बहादुर जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in