Archive | लखनऊ.

हमने 23 महीने में दिए 23 लाख पीएम आवास

Posted on 12 March 2019 by admin

अखिलेश अब प्रदेश के किसी गांव में चले जाएंगे तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे - योगी

सपा ने 40 लाख तो हमारी सरकार ने बनवाए 1.71 करोड़ शौचालय

लखनऊ 12 मार्च 2019, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बयान में कहा है कि गरीब को मकान, शौचालय, बिजली कनेक्शन, रसोई गैस कनेक्शन, पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर, किसान को 6 हजार रुपए सालाना किसान सम्मान निधि जैसे अभिनंदनीय कार्य केवल प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलेपमेंट के माध्यम से नौजवानों को रोजगार, भारत को दुनिया की आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने का काम, आतंरिक और वाह्य सुरक्षा, जीरो टॉलरेंस की नीति पर विगत पांच वर्षों में बहुत सारे कार्य हुए हैं। योगी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत से 2019 के चुनाव को जीतेगी।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कटाक्ष करते हुए योगी ने कहा कि अखिलेश अपने मकान से बाहर निकले तो गांव की जानकारी मिलेगी। मैं सच्चाई बताऊं तो अखिलेश मुंह दिखने के लिए लायक नहीं रहेंगे।

हमने 23 महीने में दिए 23 लाख पीएम आवास

योगी जी ने कहा कि सच्चाई यह है कि अखिलेश की सरकार के समय उत्तर प्रदेश में पीएम आवास योजना (शहरी) में केवल 20 हजार आवास योजना सेंशन हुए थे, दो साल का समय इनके पास था। जबकि हमारी सरकार के समय अभी 23 महीने में 11 लाख से अधिक आवास गरीबों को मिल चुका है। उन्होंने कहा कि इसी तरह पीएम आवास योजना (ग्रामीण) में अखिलेश की सरकार ने दो साल में 63 हजार से ज्यादा आवास नहीं दे पाई थी। जबकि हमारी सरकार ने 23 महीने में 12 लाख आवास गरीबों को वितरित हो चुका है, जिसमें 10 लाख आवास बन चुके हैं।

‘’सपा ने 40 लाख तो हमारी सरकार ने बनवाए 1.71 करोड़ शौचालय’’

योगी जी ने कहा कि अखिलेश ने दो साल में केवल 40 लाख शौचालय बनाए। हमारी सरकार ने दो साल में 1.71 करोड़ शौचालय बनाए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किसी भी गरीब परिवार को बिजली कनेक्शन नहीं मिला थे, जबकि हमारी सरकार ने 1 करोड़ से अधिक गरीबों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाया है।
योगी जी ने कहा कि पहले गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1460 रुपये था, जिसे पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी जी ने बढ़ाकर 1840 रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में किसानों से न तो धान खरीदा जा रहा था और न तो गेहूं खरीद जाता था। आलू, दलहन, तिलहन की कोई खरीद नहीं हो रही थी। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर खरीद पालिसी को लेकर कोई व्यवस्था नहीं थी। धान और गेहूं की उपज को अखिलेश सरकार सीधे नहीं खरीदती थी, एमएसपी तब तक बेईमानी है, जब तक आप किसान के उपज को नहीं खरीदते हैं। उन्होंने ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों से सीधे खरीद करना शुरू किया। 2017 में सीधे किसानों से 37 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। 2018 में 53 लाख मिट्रिक टन की खरीद हुई।

अखिलेश सरकार का बकाया गन्ना भुगतान हमने किया है

योगी जी ने कहा कि 2011 से लेकर 2017 तक किसानों को गन्ना मूल्या का भुगतान नहीं हो सका था। जबकि हमारी सरकार ने साल 2011-12 से लेकर 2017-18 तक पूरा भुगतान किया है। गन्ना किसानों को 56 हजार करोड़ रुपए गन्ना मूल्य का भुगतान हमारी सरकार ने किया। अखिलेश यादव अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान इतना गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किए होंगे, जितना हमारी सरकार ने डेढ़ साल के दौरान किया है।

इस साल 48 लाख मिट्रीक टन धान की खरीदी की गई है

योगी जी ने कहा कि इसी तरह धान की खरीद प्रक्रिया से किसानों के जीवन में खुशहाली आई है। 2017-18 में 42 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद सीधे किसानों से सरकार ने की। किसानों को 48 घंटे में पैसे का भुगतान उनके बैंक खातों में किया गया है। इस वर्ष (2018-19) सरकार ने 48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

20 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचन की अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध करवाएंगे

योगी जी ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारें अपने 10 साल के कार्यकाल में जो काम नहीं कर पाई, हमारी सरकार ने केवल डेढ़ वर्ष के दौरान कर दिखाया। हमारी सरकार ने प्रदेश में 2 लाख हेक्टेअर अतिरिक्त सिंचन की क्षमता अर्जित की है और दिसंबर 2019 में हम प्रदेश में 20 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन को सिंचन क्षमता उपलब्ध करवाने जा रहे हैं। जिसमें बाणसागर की परियोजना पहले पूरी हो चुकी है, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना, मध्य गंगा राष्ट्रीय परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजनाओं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने पर प्रदेश के 20 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होने लगेगी। प्रदेश में 4 करोड़ किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड बांटे जा चुके हैं।

कुंभ का सफल आयोजन अपने आप में बड़ी बात है

योगी जी ने कहा कि हमारी सरकार का कार्यकाल दो वर्ष होने जा रहा है, एक भी दंगा नहीं हुआ। ये जो गुंडे, अपराधी इनकी संरक्षण में बड़े-बड़े अपराध करते थे, आज उनके बारे में हर व्यक्ति जानता है कि वे कहां चले गए। कुंभ का आयोजन सफलता पूर्वक संपन होना अपने आप में बड़ी बात हैं। 2013 में महाकुंभ में अव्यवस्था थी, भगदड़ में लोग मरे थे। इस बार दोगुने से ज्यादा श्रद्धालु कुंभ में आए। सपा-बसपा को जिताने का मतलब अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। उत्तर प्रदेश की जनता जागरुक है, ऐसा कभी नहीं करेगी।

Comments (0)

कांग्रेस के नेता क्या संदेश देना चाहते है ? - प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 12 March 2019 by admin

लखनऊ 12 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मंगलवार को कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सेना के शौर्य और बलिदान का अपमान करना कांग्रेस कब बंद करेंगी। उन्होंने कहा कि कभी ओसामा बिन लादेन को ‘जी’ कहा जाता है तो कभी पुलवामा के हत्यारे अजहर मसूद को ‘जी’ कह कर संबोधित करने वाले कांग्रेस के नेता क्या संदेश देना चाहते है ? उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर लोकसभा चुनाव में फ्रेंडली मैच खेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा, बसपा जैसे दलों ने ही दस सालों तक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए सरकार को समर्थन देकर भ्रष्टाचार का समर्थन किया और जनधन की लूट कराई। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के राज में उ0प्र0 विकास के दौड़ में पिछड़ गया। उ0प्र0 की पहचान अपराध व भ्रष्टाचार के केन्द्र के रूप में पूरे देश में होने लगी। सपा, बसपा जैसे दलों ने परिवारवाद व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर राज्य की जनता के साथ छल किया। उन्होंने कहा मोदी-योगी की सरकार में किये गये कार्यो ने उ0प्र0 को देश में शीर्ष पर लाकर खड़ा कर दिया है। राज्य की जनता भी भाजपा के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव में उ0प्र0 से 74+ के संकल्प के साथ मतदान करेंगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आज पार्टी मुख्यालय पर सपा, बसपा, कांग्रेस व राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख नेताओं को उनके समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे।01
डा0 पाण्डेय ने कहा वर्तमान में उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के पक्ष में वातावरण बना है। पूरे देश की जनता ने मान लिया है कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और अधिक विकसित हो सकता है। गरीबों के कल्याण और सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम करते हुए मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाया है। उ0प्र0 में मोदी-योगी सरकार द्वारा किये गये जनकल्याण के कार्यो से प्रभावित होकर आज विपक्षी दलों के कद्दावर व जनाधार वाले नेताओं जिनकी अपने-अपने क्षेत्रों व समाज में एक पहचान है वे भाजपा के सदस्यता ले रहे है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के कार्यकाल में उ0प्र0 में सिर्फ लूट हुई, भ्रष्टाचार हुआ। जबकि मोदी-योगी सरकार ने उ0प्र0 मंे विकास की अनेको अनेक योजनाएं लागू की और आमजन के कल्याण की दिशा में कई निर्णायक योजनाओं को लागू करने का काम किया। डा0 पाण्डेय ने आज विभिन्न दलों से आये नेताओं और उनके समर्थकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी लोग एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प के साथ लोकसभा चुनाव में पार्टी के विजय अभियान में सक्रियता पूर्वक जुट जाये।
आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सपा के पूर्व सांसद नगीना यशवीर सिंह धोबी (बिजनौर), राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक बंश नारायण सिंह पटेल (जौनपुर), बसपा के पूर्व विधायक गोटियारी लाल दवेश (आगरा), 2014 में काशी से मा0 मोदी जी के खिलाफ लड़े बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विजय प्रकाश जायसवाल (वाराणसी), कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चैधरी (सहारनपुर), सोशल वर्कर, टीवी डिवेटर कैप्टन सिकन्दर रिजवी (लखनऊ), बसपा के फतेहाबाद पूर्व प्रत्याशी उमेश सैतियां (आगरा), बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व प्रत्याशी उम्मेद सिंह (प्रतापगढ़), अवकाश प्राप्त पुलिस महानिदेशक शिवनाथ चक (इटावा), अवकाश प्राप्त आयकर आयुक्त डा0 राम समुझ (गोरखपुर) एवं सामाजिक कार्यकर्ता राधारमण तिवारी (गोरखपुर) सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी थे।
सदस्यता ग्रहण समारोह के कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, हीरो बाजपेयी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने समर्पण निधि अभियान के तहत 2 लाख 51 हजार का चेक सौंपा

Posted on 11 March 2019 by admin

लखनऊ 11 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी द्वारा 10 मार्च से शुरू की गई समर्पण निधि अभियान के तहत आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 लाख 51 हजार रूपये का चेक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय को सौंपा इस अवसर पर पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और सहप्रभारी गोवर्धन झडपिया मौजूद रहे। पार्टी द्वारा शुरू किये गए समर्पण निधि अभियान के तहत सभी मंत्री गण, सांसद, विधायक, आयोगों/निगमों के अध्यक्ष व अन्य जन प्रतिनिधि भी समर्पण निधि अभियान में सहभागिता करते हुए धनराशि पार्टी कोष में जमा करायेंगें। यह अभियान 17 मार्च तक चलेगा। 30
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पार्टी मुख्यालय पर समर्पण निधि की धनराशि का चेक सौंपने के बाद पूरे पार्टी कार्यालय में अलग-अलग स्थानों पर जाकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया साथ ही पार्टी मुख्यालय पर निर्मित हुए सभागार व कक्षों का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और सहप्रभारी गोवर्धन झड़पिया भी कार्यालय भ्रमण के दौरान उपस्थित रहे।

Comments (0)

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक

Posted on 11 March 2019 by admin

लखनऊ 11 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज लोकसभा चुनाव की दृष्टि से चुनाव प्रबंधन से जुडे़ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, चुनाव सहप्रभारी गोवर्धन झड़पिया मौजूद रहे। 18
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश का वातावरण भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हैं, उन्होंने कहा देशभर में जनता के मन में माननीय नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने और भाजपा की सरकार को लेकर अंडर करंट है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार द्वारा लोक कल्याण गरीबों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों और विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने के लिए जनता एक बार फिर से मोदी सरकार के संकल्प के साथ मतदान करेगी और 23 मई को जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तो माननीय नरेंद्र मोदी जी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है, हमें संगठन की योजना अनुसार कार्य करना होगा उन्होंने कहा 2019 के चुनाव में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
श्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। उन्होंने कहा केन्द्र की मोदी सरकार ने गांव-गरीब-किसान नौजवान के कल्याण के लिए अभूतपूर्व पूरे देशमें माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के पक्ष में अंडरकंरट चल रहा है। उन्होंने कहा कि जितना कार्य सपा-बसपा की सरकारों ने अपने पूरे कार्यकाल में नहीं किया उससे कई गुना अधिक जनहित कार्य प्रदेश भाजपा सरकार ने में दो साल में किया है। हमें योजनापूर्वक कार्य करते हुए आज जनमानस की भावनाओं के अनुरूप मतदान प्रतिशत को बढाने के लिए भाजपा समर्पित मतदाता बूथ तक पहुंचे और उनका मतदान कराना सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल करनी होगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मोदी योगी की सरकारों द्वारा जनकल्याण के लिए किये गए कार्यो और उपलब्धियों को लेकर हमें जनता के बीच जाना है। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। भारत का मान सम्मान और गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि आज देश व दुनिया का सबसे मजबूत व सशक्त नेतृत्व मोदी के रूप में हमारे पास है। संगठनात्मक योजनाओं के माध्यम से जन-जन तक पार्टी की पहुंच बनाने के लिए कुशल मार्गदर्शक के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी है वहीं पूरे प्रदेश के सबसे सक्रिय मुख्यमंत्री के रूप में काम करने वाले योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास में अभूतपूर्व काम करते हुए लोकसभा के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किये। योगी सरकार की छवि पारदर्शी प्रशासन, बेहतर कानून व्यवस्था के साथ-साथ भाजपा सरकार जनता के द्वार के मंत्र पर कार्य कर रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया की वे लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश से 74 प्लस सीटों पर पार्टी की विजय का लक्ष्य लेकर अपने-अपने कार्यो में जुट जायें। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने 2014 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल की। फिर 2017 के विधानसभा चुनाव में भी अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जनता के समर्थन से हम एक बार फिर से उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से केन्द्र में सरकार बनायेेगें।
बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की और मार्गदर्शन किया। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, त्रम्यबक त्रिपाठी, अमर पाल मौर्या, संतोष सिंह, प्रकाश पाल, वाई.पी. सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments (0)

आज पूरा देश श्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है

Posted on 11 March 2019 by admin

लखनऊ 10 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव घोषित होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में भारतीय जनता पार्टी अपने सशक्त और निर्भीक नेतृत्व श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में यज्ञ में आहुति देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम 2019 में 2014 से भी अधिक सीटों पर विजयी होंगे। इस देश की जनता को पूर्ण विश्वास है कि यदि देश को प्रगति के पथ पर कोई ले जा सकता है तो वह हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी हैं। हम पूर्ण बहुमत की सरकार पुनः बनाएंगे यह चुनाव एक ऐसे व्यक्तित्व के नेतृत्व में लड़ा जाएगा जिन्होंने पूरे 5 वर्ष गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं की चिंता की है। आज पूरा देश श्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है जिन्होंने देश के गौरव देश के स्वाभिमान को बढ़ाया है ।
वर्ष 2014 से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई विकास यात्रा को नवीनतम ऊंचाई तक ले जाने तथा उत्तरोत्तर गति देने के लिए लोकतंत्र के महा यज्ञ में सम्मिलित हो तथा एक स्थिर और सशक्त भारत के लिए मतदान अवश्य करें। जनता को जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली मौकापरस्त ताकतों को परास्त कर एक बार पुनः भाजपा को चुने।

Comments (0)

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष बने जेपीएस राठौर

Posted on 11 March 2019 by admin

photo-21लखनऊ 10 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व लोकसभा चुनाव प्रबंधन प्रभारी श्री जेपीएस राठौर जी को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। श्री जे.पी.एस. राठौर जी ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री जेपीएस राठौर के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पहंुचकर श्री जेपीएस राठौर जी को फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री जेपीएस राठौर जी ने केंद्रीय नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे जी, प्रदेश (संगठन) महामंत्री सुनील बंसल जी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी व डॉ दिनेश शर्मा जी का आभार व्यक्त किया । photo-3
श्री जेपीएस राठौर जी को उत्तर प्रदेश के मंत्री श्री सुरेश खन्ना, श्री आशुतोष टंडन, श्री स्वतंत्र देव सिंह, श्री ब्रजेश पाठक, श्री मुकुट बिहारी वर्मा, श्री चैधरी भूपेंद्र सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, श्रीमती स्वाति सिंह, श्री उपेंद्र तिवारी, श्रीमती अनुपमा जयसवाल, प्रदेश महामंत्री श्री पंकज सिंह व श्री गोबिन्द नारायण शुक्ला, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के सहप्रभारी गोवर्धन झड़पिया जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध) सुरेश तिवारी ने भी विशेष रूप से बधाई देते हुए शुभकामनायंे दी ।
उल्लेखनीय है कि श्री जे.पी.एस. राठौर जी ने आईआईटी बीएचयू से बीटेक व एमटेक की शिक्षा प्राप्त की है, जिसके बाद 1996 मे बीएचयू के छात्र संघ अध्यक्ष बने व बाद में भाजपा में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभाते हुए वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रबंधन के प्रभारी व अवध क्षेत्र के प्रभारी के रूप में भी पार्टी की सेवा कर रहे हैं

Comments (0)

गांव के मन की बात राजनाथ सिंह के साथ

Posted on 10 March 2019 by admin

लखनऊ 10 मार्च 2019, भारत के मन की बात कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘गांव के मन की बात‘‘ कार्यक्रम में आज बाजपेयी खेड़ा, भगवन्तनगर, उन्नाव में देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गांव के मन की बात कार्यक्रम में किसानों और ग्रामीणों से बात करते हुए उनके मन की बात जानी। किसानों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप जो बताएगें उसे मैं भाजपा के संकल्प पत्र का हिस्सा बनाऊंगा। क्योंकि भाजपा का संकल्प पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी भी मेरे कंधों पर है। उन्होंने संवाद करते हुए कहा कि आज फसल बीमा, दुर्घटना बीमा, मजदूरों के असंगठित क्षेत्र में आंशिक अंशदान करने पर 60 साल के बाद 3000 रूपया मासिक पेशन मिलेगी। 5 एकड़ तक जिनके पास खेत है ऐसे किसानों के सम्मान में सरकार 6000 रूपया वार्षिक प्रदान कर रही है। 16
भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूप रेखा तय करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेण्डे को तैयार करने और जनता के सुझावों को एकत्र करने का यह एक प्रयास है। भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत राजनाथ सिंह ने किसानों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न किसानों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई किसान सम्मान निधि योजना पर चर्चा हुई, किसानों ने जैविक खेती, आम उत्पादन, सब्जी उत्पादन, अनाज उत्पादन सहित सभी विषयों पर खुलकर जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि आज पाकिस्तान में छुपे हुए आंतकवादियों पर कार्यवाही पर पाकिस्तान परेशान हो यह समझ में आता है। परन्तु हमारे देश के नेता क्यों परेशान हो गए हैं यह समझ में नही आता है। आज देश नरेन्द्र मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जिसमें देश का सम्मान बढाया है। गांव, गरीब, किसान मजदूर, युवा महिला के भले के लिए सारे कार्य किये है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जन-जन के मन की बात से भारत नव निर्माण का संकल्प लिया है। देश में यह पहली बार हो रहा है जब देश की दिशा देश की जनता तय कर रही है। भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के दौरान देश की जनता देश का एजेण्डा तय कर रही है जो भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र बनेगा और इसी संकल्प पत्र के संकल्प के साथ भाजपा चुनाव में जाकर आगामी पांच वर्षो के लिए जनादेश प्राप्त करेगी। हर वर्ग के विचारों को अंगीकार किए बिना भारत के मन की बात बेमानी है। इसीलिए संकल्प पत्र को बनाने से पहले भाजपा युवाओं, महिलाओं, सैनिकों, व्यापारियो आदि के बीच पहंुचकर उनके मन की बात को भारत के मन की बात से जोड़ रही है।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सांसद साक्षी महराज, कार्यक्रम समन्वयक संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

3 राजकीय इंटर कॉलेज का शिलान्यास

Posted on 09 March 2019 by admin

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है व अकल्पनीय विकास कार्य किये- डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय
गत 23 माह में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों/कालेजों की स्थापना व सुधार के कार्य के कीर्तिमान स्थापित हुए- डॉ दिनेश शर्मा
photo-2
वाराणसी/लखनऊ 09 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद चंदौली डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय एवं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने शनिवार को एक साथ तीन राजकीय इंटर कॉलेजों का शिलान्यास किया।
चंदौली के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अच्छी भूमिका निभाता है। लड़कियों को सस्ती व सुलभ शिक्षा के लिए राजकीय कालेज मील के पत्थर की भांति होते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल पर तत्काल इंटर कॉलेजों की स्वीकृतियां हुई है। जो एक रिकॉर्ड स्थापित करता है। राजकीय कालेज स्वीकृति में वर्षों लग जाते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने एक-दो दिन में ही इस संबंध में विशेष रुचि लेते हुए एक साथ स्वीकृतियां दी है। शीघ्र ही यह कॉलेज स्थापित होंगे और स्थानीय लड़कियां एवं लड़कों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। डॉ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो अभूतपूर्व विकास कार्य कराए, वह अकल्पनीय है। स्थानीय स्तर पर काशी व आसपास के क्षेत्र को देखें तो कल्पना से परे लगता है। जैसे-रोड, बाईपास रोड, श्री विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर, कैंसर हॉस्पिटल, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, पुलों के निर्माण कार्य, किसानों को सहायता, गरीबों को आयुष्मान भारत योजना में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, घर-घर गैस सिलेंडर सहित अनेकानेक कार्य है। इसी के साथ आज भारतीयों का मस्तक विश्व स्तर पर ऊंचा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो मान-सम्मान देश को दिलाया, वह गौरव की बात है। आतंकी व बुरी नजर रखने वाले देश अब भारत से भय खाने लगे हैं।
चिरईगांव विकास खंड के ग्राम पंचराव में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पंचराव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कैथी (टोला फुलवरिया) चंदौली एवं राजकीय इंटर कॉलेज प0 दीनदयाल नगर मुगलसराय के शिलान्यास किए गए। पंचराव राजकीय इंटर कॉलेज का विधिवत स्कूल स्थल पर भूमि पूजन कर शिलान्यास हुआ।
शिलान्यास के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार के 23 माह में शिक्षा जगत में अभूतपूर्व स्कूलों/कालेजों की स्थापना एवं शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न सुधारात्मक कार्य हुए हैं केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से अकल्पनीय कार्य हुए हैं। शिक्षा में गुणात्मक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि चंदौली के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की पहल पर आज एक साथ तीन राजकीय इंटर कॉलेज स्वीकृत हो चुके हैं तथा कुछ अन्य के स्वीकृति की कार्यवाही हो रही है।
इस अवसर पर एमएलसी केदारनाथ सिंह, विधायक उत्तरी रविंद्र जायसवाल, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, रामप्रकाश दुबे, सहित गणमान्य नागरिक व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

कार्यकर्ताओं को 2019 के चुनाव में अपना पूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित

Posted on 09 March 2019 by admin

लखनऊ 09 मार्च 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निभाते हुए पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को 2019 के चुनाव में अपना पूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित करते हुए तथा पार्टी के कार्यक्रमों को सुचारू रूप से अनुश्रवण और दिशा निर्देश करने के साथ-साथ अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली की जनता के प्रति पूर्ण समर्पित भावना से कार्य करते हुए राज्य और केन्द्र सरकार की अधिक से अधिक योजनाओं को अपने संसदीय क्षेत्र में ले गए। बीएचयू में स्थित वर्तमान केन्द्रीय विद्यालय में अपने मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रहने के दौरान द्वितीय पाली के सत्र का शुभारम्भ कराया था। उसी क्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय वित्तमंत्री श्री अरूण जेटली जी, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावेड़कर जी से व्यक्तिगत पहल करके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके इसके लिए अन्य विकल्प के रूप में उत्तर भारत में भौगोलिक दृष्टि से सबसे बडे़ क्षेत्रफल के भन्दहाकला आयर वाराणसी में केन्द्रीय विद्यालय स्वीकृत कराया। इस विद्यालय की स्वीकृत के पश्चात वाराणसी परिक्षेत्र में 5 केन्द्रीय विद्यालय हो गए है।
उक्त केन्द्रीय विद्यालय में आगामी सत्र 2019-20 से इसके अस्थाई कैम्पस नेहरू युवा कल्याण केन्द्र एवं अमर शहीद इण्टर कालेज में शिक्षा सत्र प्रारम्भ हो जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय की गहरी रूचि रही है और सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए निरन्तर प्रयासरत रहते है। आज तीन राजकीय इण्टर कालेजों का शिलान्यास उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा जी के साथ वाराणसी जनपद स्थित ग्राम पचरांव में किया गया। जिसमें बालिकाओं के लिए एक राजकीय इण्टर कालेज नियमताबाद, पं. दीनदयाल नगर, चंदौली, दो राजकीय इण्टर कालेज ग्राम फुलवरिया, जनपद चंदौली और विकास खण्ड नियमताबाद पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर शामिल है।

Comments (0)

गांव के मन की बात राजनाथ सिंह के साथ

Posted on 09 March 2019 by admin

लखनऊ 09 मार्च 2019, भारत के मन की बात के अन्तर्गत ‘‘गांव के मन की बात राजनाथ सिंह के साथ‘‘ कार्यक्रम कल दिनांक 10 मार्च को बाजपेयी खेड़ा, भगवन्तनगर, उन्नाव में होगा। यह जानकारी प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम समन्वयक संतोष सिंह ने दी।
इस कार्यक्रम के पूर्व आर.आर. बी.एन. इण्टर कालेज भगवन्त नगर, उन्नाव में भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी एक जनसभा को सम्बोधित करेगें।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in