Categorized | लखनऊ.

गांव के मन की बात राजनाथ सिंह के साथ

Posted on 10 March 2019 by admin

लखनऊ 10 मार्च 2019, भारत के मन की बात कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘गांव के मन की बात‘‘ कार्यक्रम में आज बाजपेयी खेड़ा, भगवन्तनगर, उन्नाव में देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गांव के मन की बात कार्यक्रम में किसानों और ग्रामीणों से बात करते हुए उनके मन की बात जानी। किसानों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप जो बताएगें उसे मैं भाजपा के संकल्प पत्र का हिस्सा बनाऊंगा। क्योंकि भाजपा का संकल्प पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी भी मेरे कंधों पर है। उन्होंने संवाद करते हुए कहा कि आज फसल बीमा, दुर्घटना बीमा, मजदूरों के असंगठित क्षेत्र में आंशिक अंशदान करने पर 60 साल के बाद 3000 रूपया मासिक पेशन मिलेगी। 5 एकड़ तक जिनके पास खेत है ऐसे किसानों के सम्मान में सरकार 6000 रूपया वार्षिक प्रदान कर रही है। 16
भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूप रेखा तय करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के एजेण्डे को तैयार करने और जनता के सुझावों को एकत्र करने का यह एक प्रयास है। भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत राजनाथ सिंह ने किसानों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न किसानों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई किसान सम्मान निधि योजना पर चर्चा हुई, किसानों ने जैविक खेती, आम उत्पादन, सब्जी उत्पादन, अनाज उत्पादन सहित सभी विषयों पर खुलकर जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि आज पाकिस्तान में छुपे हुए आंतकवादियों पर कार्यवाही पर पाकिस्तान परेशान हो यह समझ में आता है। परन्तु हमारे देश के नेता क्यों परेशान हो गए हैं यह समझ में नही आता है। आज देश नरेन्द्र मोदी जैसे मजबूत नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जिसमें देश का सम्मान बढाया है। गांव, गरीब, किसान मजदूर, युवा महिला के भले के लिए सारे कार्य किये है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जन-जन के मन की बात से भारत नव निर्माण का संकल्प लिया है। देश में यह पहली बार हो रहा है जब देश की दिशा देश की जनता तय कर रही है। भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के दौरान देश की जनता देश का एजेण्डा तय कर रही है जो भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र बनेगा और इसी संकल्प पत्र के संकल्प के साथ भाजपा चुनाव में जाकर आगामी पांच वर्षो के लिए जनादेश प्राप्त करेगी। हर वर्ग के विचारों को अंगीकार किए बिना भारत के मन की बात बेमानी है। इसीलिए संकल्प पत्र को बनाने से पहले भाजपा युवाओं, महिलाओं, सैनिकों, व्यापारियो आदि के बीच पहंुचकर उनके मन की बात को भारत के मन की बात से जोड़ रही है।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सांसद साक्षी महराज, कार्यक्रम समन्वयक संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in