Archive | लखनऊ.

वित्तीय प्रबन्धन का लाभ विभागीय कार्यों में परिलक्षित होना चाहिए -श्री राजेश अग्रवाल

Posted on 20 January 2018 by admin

वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारियों की डी.पी.सी. मई-जून 2018 में होगी -प्रमुख सचिव, वित्त

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ 20 जनवरी , 2018

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने वित्त एवं लेखा अधिकारियों का आहवान किया है कि वे विभागों में वित्तीय अनुशासन एवं वित्तीय प्रबन्धन बनाये रखने पर विशेष जोर दें। इसके साथ ही अपने दायित्वों का इस प्रकार निर्वहन करें, जिससे कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित हो और किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितता की सम्भावना न हो। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की वित्तीय मामलों में विशेषज्ञता हासिल होती है, इसलिए उन्हें वित्तीय प्रबन्धन में भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। इसका लाभ सरकारी कामकाज में परिलक्षित होना चाहिए।
वित्त मंत्री आज उ0प्र0 वित्त एवं लेखा सेवा के वार्षिक अधिवेशन को गन्ना संस्थान में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इस अधिवेशन में उ0प्र0 वित्त एवं लेखा सेवा के प्रदेश भर से आये अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने वित्त एवं लेखाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें वित्तीय अनुशासन बनाये रखते हुए बिना दबाव के अपने दायित्वों का निर्वाह करना चाहिए। इसके साथ ही विभागीय कार्यों में हर स्तर पर पारदर्शिता तथा शुचिता बनाये रखने पर जोर देना चाहिए।
अधिवेशन के विशिष्ट अतिथि वित्त आयुक्त एवं प्रमुख सचिव, वित्त श्री संजीव मित्तल ने वित्त एवं लेखाधिकारियों के कार्यों को अति महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वित्तीय अनुशासन बनाये रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने वित्त एवं सेवा संघ के मांग पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किये जाने का अश्वासन दिया। इसके साथ ही विभागीय पदोन्नतियों के संबंध में घोषणा करते हुए कहा कि आगामी चयन वर्ष 2018-19 की डी.पी.सी. मई-जून 2018 तक सम्पन्न कराई जायेगी।
प्रमुख सचिव वित्त ने कहा कि वित्त विभाग में आधुनिक सूचना एवं संचार का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाना चाहिए। इसके अलावा वित्त एवं लेखाधिकारियों को इस नवीनतम तकनीकी से लैश होना चाहिए। उन्होंने इस सेवा के अधिकारियों की व्यावहारिक कठिनाईयों को दूर करने का आश्वासन देते हुए कहा कि उनके दायित्व निर्वहन में आने वाली विभिन्न प्रकार की कठिनाईयों को दूर करने के लिए पूरी सुरक्षा एवं संरक्षण दिया जायेगा। उन्होंने इस सेवा के समस्त अधिकारियों को सचिवालय का स्थायी प्रवेश पत्र जारी कराये जाने का भी आश्वासन दिया।
उक्त अधिवेशन में संघ के अध्यक्ष श्री मुकुल अग्रवाल, महामंत्री श्री संजय सिंह, प्रकाशन सचिव श्री निवास त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री जी सहित प्रमुख सचिव वित्त का स्वागत किया। इस मौके पर वित्त एवं लेखा संघ के अधिकारियों ने वित्तीय दायित्वों, अधिकारों, कर्तव्यों आदि कार्यों पर प्रकाश भी डाला गया तथा अपने सेवा संबंधी मामलों को भी रखा।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र पाण्डेय

Posted on 20 January 2018 by admin

लखनऊ 20 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पान्डेय 21 जनवरी को प्रातः 10 बजे दिल्ली से अपरान्ह 1 बजे डाॅ0 नेपाल सिंह आदित्य महाविद्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में चैंडोला का सुजानपुर (अतरौली) अलीगढ पहुॅचेंगे और महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Comments (0)

शहीद की पत्नी को 20 लाख रु0 व माता-पिता को 05 लाख रु0 की आर्थिक सहायता

Posted on 20 January 2018 by admin

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री स्वतंत्र देव सिंह आज शहीद के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगे

लखनऊ: 20 जनवरी, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बुलन्दशहर निवासी बी0एस0एफ0 के शहीद जवान श्री जगपाल सिंह को नमन करते हुए उनके परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जिसमें से 20 लाख रुपए शहीद की पत्नी को व 05 लाख रुपए शहीद के माता-पिता को दिए जाएंगे।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री स्वतंत्र देव सिंह आज जनपद बुलन्दशहर में शहीद के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री जी की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगे।

Comments (0)

किसानों के हित में हुए ऐतिहासिक फैसले, गन्ना खरीद और गन्ना भुगतान में सरकार ने कायम किये रिकार्ड - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 20 January 2018 by admin

लखनऊ 20 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश की सरकार गन्ना किसानों के हित में ऐतिहासिक काम कर रही है। महज दस महीनों के भीतर प्रदेश सरकार ने ना सिर्फ किसान भाइयों को इस वर्ष की फसल का तुरंत भुगतान किया है बल्कि पिछली सपा सरकार की भी बकाया धनराशि भी किसान भाइयों के खाते में भेज दी गई है। ये अपने आप में रिकार्ड है। पिछले साल इस अवधि में जहां किसान भाइयों को 6519.51 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया था तो वहीं इस वर्ष इसी अवधि में 9237.12 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि इतना ही नहीं सालों से बंद तमाम चीनी मिलों को सरकार ने दुबारा चालू कराने के साथ ही साथ तमाम चीनी मिलों का विस्तारीकरण भी करा दिया है। गन्ना किसानों के हित में ये एक बड़ा फैसला है।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार किसान भाइयों की बेहतरी और तरक्की के लिए लगातार काम कर रही है। गेहूं खरीद से लेकर धान खरीद, आलू खरीद तक में बेहतर रिकार्ड कायम करने के साथ ही सरकार गन्ना किसानों के हित में शानदार फैसले ले रही है। इसी कड़ी में 119 चीनी मिलों में से 118 चीनी मिलों में पेराई का काम शुरू हो चुका है। इन मिलों में 435.87 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है जबकि इसी अवधि में पिछले साल कुल 365.80 लाख टन गन्ने की पेराई हुई थी।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस साल अब तक 44.48 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि पिछले साल इसी अवधि में केवल 36.15 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। सरकार की कोशिश है कि किसान भाई ना सिर्फ अपनी फसल का सही मूल्य पा सकें बल्कि उनके खेत भी वक्त से खाली हों ताकी वे अगली फसल की बुवाई कर सकें। श्री त्रिपाठी ने कहा कि चीनी मिलों में वक्त से पेराई शुरू होने और वक्त से गन्ना खरीद होने के चलते किसान भाइयों को गन्ने की फसल क्रेशरों पर औने पौने दाम में नहीं बेंचनी पड़ी और उन्हे फसल की वाजिब कीमत मिंली।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने गन्ना किसानों को पक्का कैलेंडर वितरित किए जाने, सभी आवंटित क्रय केंद्रों के नियमित संचलन कराने, किसानों को समय से पर्चियां उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही ये निर्देश भी दिया है कि कहीं भी घटतौली की शिकायत नहीं आने दी जाए। ऐसी शिकायतें आने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।

Comments (0)

सरकार ‘श्वेत पत्र‘ जारी करे

Posted on 19 January 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के दस माह के शासनकाल में विकास पूरी तरह ठप हो गया है। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार की दिशा में सरकार की नीति अभी तक स्पष्ट नहीं हो पायी है। किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा सकी। अपराध की बढ़ती घटनाओं से जनता में भय और दहशत का माहौल है। भाजपा शासन के दस माह निरर्थक ही हो गये। बिना किसी विशेष उपलब्धि के जनता का अमूल्य समय भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। राज्य में निराशा का वातावरण व्याप्त हो गया है जनता राज्य की भाजपा सरकार से बहुत नाउम्मीदी के भंवर में फंस गयी हैं।
उन्होंने कहा कि श्री अखिलेश यादव की उपलब्धियों को भाजपा सरकार द्वारा नकारा जाना राजनैतिक बेईमानी है। भाजपा सरकार अपने नकारेपन पर पर्दा डालने के लिये समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को अपना बताकर दोबारा उद्घाटन करने की जो परम्परा चला रही है वह राजनीति के मूल्यों में गिरावट का उदाहरण है।
श्री चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने संकल्प पत्र के माध्यम से जनता को गुमराह करने का काम किया था। भाजपा के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश छोड़कर अन्य प्रदेशों की राजनीति करने में व्यस्त हो गये हैं। जनता की बुनियादी समस्याओं को दूर करने की जगह शासन-प्रशासन उत्सवों के आयोजन में व्यस्त हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही सबसे बड़ा धोखा किसानों के साथ किया गया। 36 हजार करोड़ रूपये के ऋण मोचन पर सरकार को ‘श्वेत पत्र‘ जारी करना चाहिए। जिससे सच्चाई का पता चल सके कि कितना किस किसान का ऋण मोचन हुआ है। आज स्थिति यहां तक पहुंच गयी है कि आलू किसानों की बर्बादी, गन्ना किसानों की बदहाली के साथ धान की लूट से अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है।
राष्ट्रीय सचिव श्री चैधरी ने कहा कि पिछली समाजवादी सरकार में श्री अखिलेश यादव ने खेत-खलिहान में खुशहाली लाने के लिये बजट का 75 प्रतिशत हिस्सा गांवों और किसानों की हालत सुधारने पर खर्च किया था। इतना ही नहीं बजट में किसान वर्ष का प्रावधान, चीनी मिलों के बेहतर संचालन, लागत मूल्य की व्यवस्था जैसे उपायों से प्रदेश को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया। भाजपा सरकार ने जनहित की उक्त योजनाओं में रूचि नहीं ली और उनके प्रति उदासीन बनी रही।
श्री चौधरी ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भाजपा सरकार द्वारा कांटे बोना कहां की नैतिकता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने सुझाव दिया था कि छोटे-वाहन जो 20 लाख से कम कीमत के होंगे, उन पर कोई टोल टैक्स नहीं होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ने तो कसम खा रखी है कि श्री अखिलेश यादव जी द्वारा जनहित में दिये गये सुझावों को स्वीकार नहीं करेगी। ऐसा करने पर भाजपा को अपनी किरकिरी होने का खतरा लगता है।
बेरोजगारी दूर करने की कोई नियत भाजपा सरकार की नही है। समाजवादी सरकार में रोजगार की जो व्यवस्था की गई उन्हें भी सड़क पर कर दिया है। कानून व्यवस्था के नियंत्रण के लिए समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 और महिलाओं के प्रति अपराध नियंत्रण के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा शुरू की गई थी। भाजपा सरकार ने इन सभी व्यवस्थाओं को चैपट कर दिया है। लगता है कि भाजपा सरकार का बस इतना ही 10 माह का लेखा जोखा है।

Comments (0)

18 वर्ष की उम्र कर ली पार, मिला वोट का अब अधिकार

Posted on 19 January 2018 by admin

लखनऊ 19 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर ‘मिलेनियम वोटर महाभियान 2018’ को लेकर भाजयुमो लखनऊ महानगर की योजना बैठक आहुत की गयी। योजना बैठक में मुख्य वक्ता श्री सुब्रत पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो उ0प्र0 रहे। मिलेनियम वोटर महाभियान 2018 को लेकर श्री सुब्रत पाठक जी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए बताया कि कैसे बूथो, सेक्टरों पर जाकर 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूर्ण किये हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ते हुए उनको वोटर बनाया जाये। इसी क्रम में महानगर कार्यकर्ताओं में से जिम्मेदारी तय करते हुए विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किये गये। उत्तर विधानसभा के लिए श्री हर्षवर्धन सिंह, सौरभ बाल्मीकि, पूर्वी विधानसभा में श्री अभिनव अस्थाना और सौरभ शुक्ला, मध्य विधानसभा में श्री राज विमल धानुक और टिंकू सोनकर, कैण्ट विधानसभा में शिवेन्द्र मिश्र और संजय शुक्ला, पश्चिम विधानसभा में श्री दीप प्रकाश और अंकित पाण्डेय, सरोजनी नगर विधानसभा में श्री शिवेन्द्र शाही और प्रशांत श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गयी।
श्री सुब्रत पाठक जी ने कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से श्री टिंकू सोनकर, कमलेश मिश्र साकेत शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, हर्षवर्धन, सौरभ शुक्ला, अभ्यंक अवस्थी, धंनजय शुक्ला, आनंद, दुर्गेश, अश्वनी पाठक, राजेश कश्यप, चन्द्रमोहन चैबे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 19 January 2018 by admin

लखनऊ 19 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज सांय 8ः30 बजे वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ कार्यक्रम स्थल का निरक्षण करेंगे।
प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 20 जनवरी को पूर्वान्ह 11ः35 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित भाई शाह का बाबतपुर, वाराणसी एयरपोर्ट स्वागत करेंगे तथा दोपहर 12 बजे मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ सर्किट हाउस वाराणसी पहुॅचेगें तथा अपरान्ह 1ः30 बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ खेल के मैदान वाराणसी में आयोजित ‘‘युवा उद्घोष‘‘ कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह जी के साथ बूथ कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय सायं 4ः25 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बाबतपुर वाराणसी एयरपोर्ट छोड़ने जाएंगे तथा इसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comments (0)

अल्पसंख्यक वर्ग को आधुनिक शिक्षा दिलाने को भाजपा सरकार बेहद गंभीर - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 19 January 2018 by admin

लखनऊ 19 जनवरी 2018, केंद्र में प्रधानमंत्री आदरणीय मा0 नरेंद्र मोदी जी की सरकार और उत्तर प्रदेश में माननीय मा0 योगी आदित्यानाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों को आधुनिक शिक्षा दिलाने के लिए लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ भाजपा की केंद्र सरकार ने पहली बार अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में गुरुकुल की तर्ज पर आवासीय विद्यालय स्थापित किए हैं। इसी क्रम में इन इलाकों में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर स्कूल खोलने की तैयारी है। मुस्लिम समुदाय की बेटियों का स्कूलों में ड्राप आउट सबसे ज्यादा है, भाजपा सरकार इस स्थिति दूर करने के लिए प्राथमिकता के तौर पर काम कर रही है।
डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि गुरुवार को लखनऊ में उत्तर क्षेत्र के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रियों और अधिकारियों की समन्वय बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने मदरसों के आधुनिकीकरण की बात कही थी। प्रदेश में पहली बार भाजपा सरकार ने मदरसों में आधुनिक शिक्षा देने का प्रयास शुरू किया है। दूसरे स्कूलों से कदमताल मिलाते हुए मदरसों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराने की कवायद चल रही है। अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को निखारने और उन्हें एक मंच दिलाने के लिए इनका प्रधानमंत्री स्किल डेवलेपमेंट योजना में पंजीकरण किया जा रहा है। अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मान और उनके उत्थान के लिए भाजपा सरकार सभी जरूरी उपाय कर रही है।

Comments (0)

पूर्वांचल एवं बुन्देलखण्ड के लिये नवीन परियोजनाएं बनाई जायें: मुख्य सचिव

Posted on 18 January 2018 by admin

नवीन परियोजना में कृषि क्षेत्र के लिए ढाँचागत सुविधाओं, कान्टैªक्ट फार्मिंग, कृषि उपज के विपणन एवं पशुपालन के विकास को सम्मिलित किया जाये: राजीव कुमार

परियोजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन 103 सोडिक हाट के सापेक्ष 66 सोडिक हाट पूर्ण हो जाने के फलस्वरूप अवशेष 37 निर्माणाधीन सोडिक हाटों को मार्च, 2018 तक निर्धारित
मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

लखनऊ: 18 जनवरी, 2018 dsc_8837_r2_c1

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि पूर्वांचल एवं बुन्देलखण्ड के लिये नवीन परियोजनाएं बनाई जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम और डास्प मिलकर कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञों को सम्मिलित करते हुए इस हेतु अवधारणा प्रपत्र तैयार करेंगे। नवीन परियोजना में कृषि क्षेत्र के लिए ढाँचागत सुविधाओं, कान्टैªक्ट फार्मिंग, कृषि उपज के विपणन एवं पशुपालन के विकास को सम्मिलित किया जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम द्वारा विश्व बैंक के वित्त पोषण से संचालित उ0प्र0 सोडिक लैण्ड रिक्लेमेशन तृतीय परियोजना के अनुश्रवण एवं समन्वय हेतु स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने निजी क्षेत्र के साथ मिलकर उच्च गुणवत्ता स्थापित करते हुए कार्य किए जाने पर बल देते हुये निर्देश दिये गये कि उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम द्वारा ऊसर भूमि सुधार की तकनीकी में अर्जित की गयी विशेषज्ञता का उपयोग प्रदेश के विकासपरक् योजनाओं में किया जाना चाहिए ताकि जनोपयोगी योजनाएं और अधिक आम किसानों के लिये उपयोगी हो सके। उन्होंने निर्देश दिये कि परियोजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन 103 सोडिक हाट के सापेक्ष 66 सोडिक हाट पूर्ण हो जाने के फलस्वरूप अवशेष 37 निर्माणाधीन सोडिक हाटों को मार्च, 2018 तक निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये।
बैठक में प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम श्री अजय यादव द्वारा परियोजना के अन्तर्गत सम्पादित कराये जा रहे कार्यों की प्रगति प्रस्तुत की गयी। मुख्य सचिव द्वारा निर्माणाधीन सोडिक हाटों को मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। सिंचाई विभाग द्वारा परियोजना के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यो की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रमुख सचिव सिंचाई से कमाण्ड एरिया के साथ समन्वय स्थापित कर विश्व बैंक के सहयोग से संचालित योजना में कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये ताकि कृषकों को सिंचाई विभाग की योजना का पूर्ण लाभ मिल सके। प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम द्वारा सोडिक तृतीय परियोजना में अधिकारियों की कमी से अवगत कराते हुए बताया कि विगत बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार अभी तक कृषि विभाग से प्रतिनियुक्ति पर अधिकारी नहीं मिले हैं। मुख्य सचिव द्वारा एक सप्ताह के अन्दर कृषि विभाग से अधिकारी भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
उ0प्र0 सोडिक लैण्ड रिक्लेमेशन तृतीय परियोजना के अन्तर्गत पशुपालन विभाग द्वारा किये जा रहे पशु कैम्प एवं मिनरल मिक्स्चर प्रदर्शन आयोजित किये जाने पर प्रमुख सचिव पशुपालन ने अवगत कराया कि दवायें और मिनरल मिक्स्चर खरीदने के टेंडर पूर्ण कर लिए गये हैं व शीघ्र ही ये कैम्प शुरू हो जायेंगे।
उ0प्र0 सोडिक लैण्ड रिक्लेमेशन तृतीय परियोजना के अन्तर्गत निर्धारित समस्त प्रोजेक्ट डेवलपमेंट आब्जेक्टिव्स के लक्ष्य से अधिक पूर्ति पर मुख्य सचिव द्वारा उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम की सराहना की गयी।
बैठक में प्रमुख सचिव, परती एवं सिंचाई श्री टी0वेंकटेश, प्रमुख सचिव, पशुपालन श्री सुधीर बोबड़े, प्रमुख सचिव, वाह्य सहायतित परियोजना विभाग सुश्री डिम्पल वर्मा, प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम श्री अजय यादव, विशेष सचिव, उद्यान श्री आर0पी0 सिंह, विशेष सचिव, कृषि श्री जी0पी0 तिवारी, विशेष सचिव, लघु ंिसचाई एवं भूगर्भ जल श्री शरद कुमार तथा उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Comments (0)

जनता शिकायत निवारण में यूपी का तीसरे पायदान पर आना स्वागतयोग्य - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 18 January 2018 by admin

लखनऊ 18 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के पहले दस महीनों में बेहतर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जनता की शिकायतें और समस्याओं का निपटारा करने में यूपी को देश के पहले तीन राज्यों में शामिल होना स्वागतयोग्य है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में पिछले वर्ष लोगों ने कुल 2.46 लाख शिकायतें दर्ज कराई थी जिनमें 69 फीसदी 1.69 लाख शिकायतें निस्तारित की गईं। ये आंकड़े जाहिर करते हैं कि भाजपा सरकार किस तरह से जनता की उम्मीदों पर उतरने का प्रयत्न कर रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सत्ता संभालते ही सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के आदेश दिये थे।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जनता की समस्याएं निस्तारित करने में लापरवाह साबित हुए अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत निस्तारण की गति और तेज करने के लिए अधिकारियों की एक टीम भी बनाई गई है। इसके अलावा प्रदेश सरकार जल्द ही ‘मुख्यमंत्री आपके द्वार योजना’ के तहत एक टोल फ्री नंबर भी शुरू करने जा रही है जिसमें लोग घर बैठे अपनी शिकायतों का निस्तारण कर सकेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इन शिकायतों पर की गई कार्रवाई पर सरकार शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक लेगी और सही कार्रवाई न होने पर संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार के इन जन हितैषी रवैये से जिस तरह यूपी ने जनता की शिकायत निस्तारण में तेजी से कार्रवाई करते हुए तीसरे पायदान पर जगह बनाई है उससे जल्द ही यूपी को देश का अग्रणी प्रदेश बनने में कोई ताकत नहीं रोक सकती है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in