Categorized | लखनऊ.

जनता शिकायत निवारण में यूपी का तीसरे पायदान पर आना स्वागतयोग्य - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 18 January 2018 by admin

लखनऊ 18 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के पहले दस महीनों में बेहतर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जनता की शिकायतें और समस्याओं का निपटारा करने में यूपी को देश के पहले तीन राज्यों में शामिल होना स्वागतयोग्य है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में पिछले वर्ष लोगों ने कुल 2.46 लाख शिकायतें दर्ज कराई थी जिनमें 69 फीसदी 1.69 लाख शिकायतें निस्तारित की गईं। ये आंकड़े जाहिर करते हैं कि भाजपा सरकार किस तरह से जनता की उम्मीदों पर उतरने का प्रयत्न कर रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सत्ता संभालते ही सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के आदेश दिये थे।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जनता की समस्याएं निस्तारित करने में लापरवाह साबित हुए अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत निस्तारण की गति और तेज करने के लिए अधिकारियों की एक टीम भी बनाई गई है। इसके अलावा प्रदेश सरकार जल्द ही ‘मुख्यमंत्री आपके द्वार योजना’ के तहत एक टोल फ्री नंबर भी शुरू करने जा रही है जिसमें लोग घर बैठे अपनी शिकायतों का निस्तारण कर सकेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इन शिकायतों पर की गई कार्रवाई पर सरकार शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक लेगी और सही कार्रवाई न होने पर संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार के इन जन हितैषी रवैये से जिस तरह यूपी ने जनता की शिकायत निस्तारण में तेजी से कार्रवाई करते हुए तीसरे पायदान पर जगह बनाई है उससे जल्द ही यूपी को देश का अग्रणी प्रदेश बनने में कोई ताकत नहीं रोक सकती है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in