Archive | लखनऊ.

मिलेनियम वोटर अभियान हमारे लिये मिलेनियम महावोटर पर्व है - सुब्रत पाठक

Posted on 29 January 2018 by admin

लखनऊ 29 जनवरी 2018, मिर्जापुर में आज मिलेनियम महावोटर अभियान के कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का समय है और इसी को ध्यान में रखकर मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपनी योजनाओं को क्रियान्वित कर रहे है जिसमें युवाओं को रोजगार और रोजगारपरक शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दे रहे है जिसके तहत कौशल विकास योजना, मुद्रा बैंक योजना, स्र्टाटअप योजना, स्किल इंडिया जैसी योजनाएं युवाओं को रोजगार प्रदान कर रही है। जिससे युवाओं के अंदर स्वालम्बन की भावना पैदा हो रही है और युवा बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ रहे है। श्री सुब्रत पाठक ने कहा कि नये मतदाता को जोेड़ने के लिए युवा मोर्चा इस अभियान को महापर्व के रूप में ले रहा है।
मिलेनियम महावोटर अभियान के तहत भाजयुमों जिला स्तर, विधानसभा और सेक्टर स्तर के युवाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य कर रही है और प्रत्येक जिले में कार्यशाला का आयोजन हो रहा है अब तक गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ महानगर, एटा, बदायूं, कानपुर, सीतापुर, मिर्जापुर में कार्यशाला का आयोजन हो चुका है। इन कार्यशालाओं में प्रशिक्षित कार्यकर्ता बूथ-बूथ और घर-घर जाकर नये मतदाता बनाने का कार्य करेंगे।

Comments (0)

मोदी सरकार देश के आम नागरिकों की खुशहाली और सशक्तिकरण को समर्पित - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 29 January 2018 by admin

लखनऊ 29 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियां देश के आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने उसकी समृद्धि, सशक्तिकरण तथा जीवन को आसान बनाने को समर्पित रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित सरकार की नीतियों और उनके क्रियान्वयन को प्रमुखता से उद्धत किया है, जो पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय की मूल भावना के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियां गरीब कल्याण को समर्पित है। सरकार ने गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए, विशेषकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए, बिना बैंक गारंटी कर्ज देने पर जोर दिया है। अब लोग अपना उद्यम चलाने के सपने को साकार करने के लिए आसानी से कर्ज ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के तहत अब तक लगभग 10 करोड़ ऋण स्वीकृत किए गए हैं और 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज दिया गया है। लगभग 3 करोड़ लोग ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार इस योजना का लाभ उठाया है और स्वरोजगार शुरू करने में सफल हुए हैं। किसानों की मुश्किलों का समाधान करना और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना, सरकार की उच्च प्राथमिकता है। सरकार की योजनाएं न केवल किसानों की चिंता कम कर रही हैं बल्कि खेती पर होने वाले उनके खर्च को भी घटा रही हैं.
डा0 पाण्डेय ने कहा कि सरकार की नीतियों और किसानों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि देश में 275 मिलियन टन से ज्यादा खाद्यान्न और लगभग 300 मिलियन टन फलों-सब्जियों का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। सरकार किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को उनकी पैदावार की उचित कीमत मिल सके, इसके लिए देश की कृषि मंडियों को ऑनलाइन जोड़ने का कार्य जारी है, अब तक 36,000 करोड़ रुपए से अधिक की कृषि वस्तुओं का व्यापार किया जा चुका है। दशकों से लंबित 99 सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का काम भी प्रगति पर है। दालों के लिए बनाई गई नई नीति की वजह से पिछले वर्ष की तुलना में दाल के उत्पादन में 38 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जो एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा, किसानों की आय बढ़ाने के लिए डेयरी सेक्टर में 11,000 करोड़ रुपए की ‘डेयरी प्रसंस्करण और अवसंरचना विकास निधि’ के द्वारा एक महत्त्वाकांक्षी योजना प्रारंभ की गई है। यूरिया का उत्पादन बढ़ा है, वहीं 100 प्रतिशत नीम कोटिंग के बाद यूरिया की कालाबाजारी भी रुकी है। गोरखपुर, बरौनी, सिंदरी, तालचेर और रामागुंडम में उर्वरक कारखानों को फिर से शुरू कराने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के तहत तीन तलाक का समाप्त किया जाना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना का सकारात्मक परिणाम आया है और इसके दायरे को 640 जिलों तक कर दिया गया है। मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर दिया गया है। जनधन खाते की सुविधा के कारण महिलाओं की बचत बैंक खाते की संख्या 28 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सड़क कनेक्टिविटी देकर गांवों के सशक्तीकरण की दिशा में सरकार ने बड़ा काम किया है। 2014 में 56 प्रतिशत गांव सड़क कनेक्टीविटी से जुड़े थे जो अब 82 प्रतिशत हो चुका है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों को एक रुपए प्रति महीना और 90 पैसे प्रतिदिन के प्रीमियम पर, बीमा योजनाएं सुलभ कराई हैं। अब तक 18 करोड़ से ज्यादा गरीब ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ और ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा के लिए भी मेरी सरकार वचनबद्ध है। ‘अटल पेंशन योजना’ के तहत लगभग 80 लाख वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री जन औषधि’ केन्द्रों के माध्यम से गरीबों को 800 तरह की दवाइयां सस्ती दरों पर दी जा रही हैं। इन केन्द्रों की संख्या 3,000 के पार पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा,‘दीनदयाल अमृत योजना’ के तहत 111 आउटलेट के माध्यम से 5,200 से अधिक जीवन-रक्षक ब्रांडेड दवाओं तथा सर्जिकल इम्प्लांट्स पर 60 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक की रियायत दी जा रही है। डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए एमबीबीएस की 13 हजार सीटें तथा पोस्ट ग्रैजुएट की 7,000 से अधिक सीटें मंजूर की गई हैं। चिकित्सा शिक्षा में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने लोक सभा में ‘राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक’ भी प्रस्तुत किया है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि देशभर में लगभग 2 लाख 70 हजार कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं, जो सस्ती दरों पर देश के दूर-दराज वाले इलाकों में भी विभिन्न सेवाओं की डिजिटल डिलिवरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत नेट परियोजना’ के तहत, देश की ढाई लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में एक लाख से अधिक पंचायतों को जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा, सभी के सिर पर छत हो, और उसे पानी-बिजली-शौचालय की सुविधा मिले, इस संवेदनशील सोच के साथ मेरी सरकार देश के हर आवासहीन गरीब परिवार को वर्ष 2022 तक घर उपलब्ध कराने के लक्ष्य पर काम कर रही है। पिछले साढ़े तीन वर्षों में शहरी और ग्रामीण इलाकों में 93 लाख से अधिक घरों का निर्माण किया गया है। ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी’ के अंतर्गत गरीबों को घर बनाने के लिए ब्याज दर में 6 प्रतिशत की राहत दी जा रही है।

Comments (0)

लोकसभा उपचुनाव की तैयारी

Posted on 29 January 2018 by admin

लखनऊ 29 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने आज प्रदेश के दो लोकसभा क्षेत्रों गोरखपुर तथा फूलपुर के सम्भवित उपचुनावों की तैयारी दृष्टि से गोरखपुर लोकसभा के लिए प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह तथा अनूप गुप्ता तथा विधायक श्री राम चैहान तथा फूलपुर लोकसभा क्षेत्र प्रदेश मंत्री श्री गोविन्द शुक्ल तथा अमर पाल मौर्य व विधायक भूपेश चैबे को दायित्व सौंपा है। तथा लोकसभा उपचुनाव की दृष्टि से यह पदाधिकारी सम्बन्धित लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे।

Comments (0)

राष्ट्रीय लोक अदालत 10 फरवरी को

Posted on 29 January 2018 by admin

लखनऊ 29 जनवरी-2018, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया किमाननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरणा श्री नरेन्द्र कुमार जौहरी के निर्देशानुसार 10 फरवरी 2018 को को प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायालय लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
उन्ळोने बताया कि लोक अदालत में क्रिमिनल कम्पाउण्डबुल अपराध, बैंक वसूली , किरायदारी, नगर निगम/नगर पालिका कर वसूली, मांबाइल फोन व केबल नेटवर्क सम्बन्धी प्रकरण, श्रम विवाद, आयकर, बैक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से सम्बन्धित, सभी प्रकार के चालान पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान, मोटर यान, अधिनियम, के अन्तर्गत पुलिस अथवा आर0टी0ओ द्वारा किये गये चालान मनोरंजन कर अधिनियम के अन्तर्गत किये गये चालान, दुकान एवं वार्णिज्य अधिनियम के अधीन चालान, बाट माप अधिनियम के अन्तर्गत चालान, चलचित्र अधिनियम के अन्तर्गत चालान, एन0आई0एक्ट, विद्युत एवं जल सम्बन्धी वाद, सभी प्रकार के दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, भूूमि अध्याप्ति राजस्व वाद, किरायेदारी वाद, आदि वादों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होने वादकारियों से कहा है वाद किसी न्यायालय में विचाराधीन हो लोक अदालत में अपने वाद निस्तारित कराकर लाभान्वित हो सकते है।

Comments (0)

एनडीसी प्रतिनिधि मण्डल ने ओडीएफ ग्राम लालपुर का स्थलीय निरीक्षण किया

Posted on 29 January 2018 by admin

लखनऊ 29 जनवरी-2018, स्वच्छ भारत मिशन योजना के अन्तर्गत एक 18 सदस्यीय एनडीसी प्रतिनिधि मण्डल जनपद लखनऊ विकास खण्ड मोहनलालगंज के अन्तर्गत ओडीएफ ग्राम लालपुर का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान एनडीसी प्रतिनिधि मण्डल में मेजर जनरल अनिल पी0डेरे, ब्रिगेडियर संजय सेठी, एचबी पिल्लई, एचएससोही, जेडए मिनवला, पवन पाल सिंह, डी0के0सिंह, बिमल मोंगा, सर्जन कमाडोर विवेक हांडे, एयर कमाडोर बी0मणिकंटम, एयर कमाडोर एस श्रीनिवास, आईपीएस अशोक कुमार सिंह, आईआरएस अधिकारी केसंग एस0शेरपा, डाॅ राजीव एस चवन (आईडीएएस) कर्नल प्रयोग जेबी राना (नेपाली सेना), कर्नल डीएस चिवात्सी (केन्या आर्मी), कर्नल किम म्योंग (दक्षिण कोरिया सेना) व ग्रुप कैप्टन एच हैरी मार्क लार्टर (रायल आॅस्टेलियन एयर फोर्स) मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशान्त शर्मा, जिला विकास अधिकारी श्री पी0के0सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 श्री के0के0सिंह, समाज कल्याण अधिकारी श्री के0एस0मिश्र,उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन श्री सतीश चन्द्र मिश्र आदि उपस्थित थे।
मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशान्त शर्मा ने निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधि मण्डल को ग्राम में चल रही योजनाओं सम्पर्क मार्ग, विद्युतीकरण सोलर लाईट, सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम में स्थापित इण्डिया मार्क-2 हैण्ड पम्प, स्थापित स्वजल धारा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत निर्मित स्वच्छ शौचालयों, दिव्यांगजन पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत में वितरित कृषि निवेश आदि ,के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
ं निरीक्षण के दौरान ग्राम में स्थापित विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के सम्बन्ध में अध्यापिकाओं से भी जानकारियाॅं प्राप्त की। जिसके सम्बन्ध में श्री शर्मा ने प्रतिनिधि मण्डलको विद्यालयों में शिक्षा का स्तर, छात्र छात्राओं की उपस्थित, मध्यान्ह भोजन, डेªस वितरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में जानकारी दी। ओ0डी0एफ0 ग्राम घोषित किये जाने में आयी कठिनाईयों/समस्याओं के सम्बन्ध में प्रतिनिधि मण्डल ने ग्राम प्रधान सें जानकारी प्राप्त की। जिस पर ग्राम प्रधान श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ने ग्रामवासियों एवं विकास विभाग द्वारा दिये गये सहयोग की भूरि भूरि प्रसंशा की।
प्रतिनिधि मण्डल ने ग्राम में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, आंगनवाडी केन्द्र, कूडा निस्तारण केन्द्र,ग्रामीणों द्वारा जैविक खाद बनाने, स्वच्छ शौचालय आदि का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इससे पहले प्रतिनिधि मण्डल का स्वागत ग्रामवासियों द्वारा माला पहनाकर एवं टीका लगाकर किया बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

Comments (0)

सीबीआई की शुरूवाती जांच में ही अखिलेशराज के दौरान हुई नौकरियों की लूट की पोल खुलने लगे- मनीष शुक्ला

Posted on 29 January 2018 by admin

लखनऊ 29 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सोमवार को यहां नौकरियों में भ्रष्टाचार को लेकर राज्य की पूर्व सत्ताधारी पार्टी सपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश राज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में भारी भ्रष्टाचार हुआ था। सीबीआई द्वारा शुरू जांच प्रक्रिया में यह पोल खुलनी शुरू हो गई है। पता चला है कि सीबीआई को प्रथम दृष्टया जांच में आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव के कार्यकाल में हुई भर्तियों में कई गड़बड़ियां दिखने लगी हैं। सीबीआई को प्रथम दृष्टया जांच में आयोग के पांच निर्णय संदेह पैदा करते हुए दिख रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता श्री शुक्ल ने कहा सत्ता में रहते हुए भ्रष्टाचार करने वाले भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले अखिलेश यादव योगी सरकार पर रोजगार को लेकर सवाल उठाते हैं तो अच्छा नहीं लगता। उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उनके ही कार्यकाल में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में भारी भ्रष्टाचार हुआ जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के मेधावियों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। पता चला है कि सीबीआई को शरुआती जांच में ही आयोग के पांच निर्णय खटकने लगे हैं। यह निर्णय आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ अनिल यादव के कार्यकाल में हुए थे। सीबीआई इसके निहितार्थ समझने की कोशिश कर रही है क्योंकि इसमे उसे कहीं ना कहीं सपा शासन के दौरान आयोग में हुई भर्तियों में भ्रष्टाचार की गंध मिल रही है।
श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य के युवाओं की नौकरी के साथ गड़बड़ी की थी। आयोग ने जुलाई 13 में भर्ती परीक्षा में तीन स्तर आरक्षण लागू करने का फैसला लिया था हाईकोर्ट के दखल के बाद फैसला वापस हुआ इस आधार पर तैयार पीसीएस 2011 का परिणाम संशोधित कर दिया गया था। अक्टूबर 13 में आयोग ने आरक्षित वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों के नाम के आगे उनकी जाति वर्ग का उल्लेख ना करने का फैसला लिया था। इस पर भी विवाद हुआ। प्रतियोगियों ने इस फैसले की आड़ में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए थे। 2015 की बात करें तो आयोग ने फैसला लिया परिणाम घोषित करते वक्त सफल होने वाले अभ्यर्थियों के नाम का उल्लेख नहीं किया जाएगा सिर्फ रोल नंबर और एनरोलमेंट नंबर ही रहेगा। छात्रों ने इसका विरोध किया था तब नंबर देखने में ओटीपी व्यवस्था लागू हुई जब पीसीएस 2011 के परिणाम को आयोग की वेबसाइट से अपलोड कर प्रतियोगियों ने लिखित में कम अंक पाने वाले खास जाति के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में अधिक नंबर देने का मामला उजागर किया। ऐसे ही कई अन्य बिंदुओं पर आयोग के कई निर्णयों पर प्रतियोगियों ने सवाल खड़े किए थे जिसके चलते आयोग के तत्कालीक अध्यक्ष अनिल यादव को मा0 उच्चन्यायालय ने बर्खास्त किया।
श्री शुक्ल ने कहा कि वह श्री अखिलेश जिनकी सरकार में उत्तर प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय हुआ, उनको नौकरी नहीं मिली, दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी, वह सपा अध्यक्ष योगी सरकार की पारदर्शी व्यवस्था पर, योगी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हैं तो अच्छा नहीं लगता। योगी सरकार ने 3 साल में 20 लाख रोजगार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गांव के युवाओं को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट स्टार्टअप से जोड़कर उन्हें उत्तर प्रदेश का देश और विदेश में ब्रांड एंबेसडर बनाएंगे। इस योजना के जरिए अगले 3 वर्ष में 20 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए बजट में अलग से धनराशि की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के बाद यूपी के हर गांव से लगभग दो लाख 60 हजार युवाओं को एक बड़ी खेप तैयार होगी। बेरोजगारों को रोजगार दिलाएगी। योगी सरकार में बेसिक शिक्षा हो माध्यमिक शिक्षा विभाग सभी में भर्ती में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के लिए कटिबद्ध है। अब इन विभागों में शिक्षकों की भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से ही होगी। मेधावी छात्र बेसिक और माध्यमिक में नौकरी पाएंगे। सरकार के इस प्रकार के कई फैसले हैं जो उत्तर प्रदेश के युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाएंगे।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का महाराष्ट्र में जोरदार सत्कार

Posted on 28 January 2018 by admin

लखनऊ 28 जनवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का महाराष्ट्र विरार के गालानगर, नालासोपारा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। उपस्थित जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए डाॅ0 पाण्डेय ने महाराष्ट्र की युगदृष्टा, मार्गदर्शक, साहसी पराक्रमी भूमि को नमन किया। डाॅ पाण्डेय ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज, डाॅ0 हेडगेवार, तिलक, गोखले, आम्बडेकर, गोलवलकर, देवरस की भूमि को बारम्बार नमन जिस भूमि में जन्मे महापुरूषों ने राष्ट्र का मार्गदर्शन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सत्कार से अभिभूत होते हुए कहा कि आपके द्वारा किया गया सम्मान मेरे लिए अविस्मरणीय है। डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की सरकारें देश के 80 फीसदी भू-भाग पर जनता की सेवा कर रही है। सबका साथ-सबका विकास के भाव से मोदी जी गरीब, किसान, नौजवान के आर्थिक-राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के विकास के लिए सतत् काम कर रहे है। जहां उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा की जातिवादी एवं तुष्टिकरण की राजनीति ने प्रदेश को अपराध एवं भ्रष्टाचार का गढ बना दिया था, ठीक वैसा ही कांग्रेस और एनसीपी के द्वारा महाराष्ट्र में किया गया। देश में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार के गठन के साथ ही विकास की राजनीति की बयार बही, जिसने जातिवादी, भ्रष्टाचरी और अपराधी संरक्षित राजनीति को हांसिए पर धकेल दिया। आज महाराष्ट्र हो या उत्तर प्रदेश सभी जगह विकास की राजनीति जन-गण-मन की पहली पंसद है।
महाराष्ट्र के मालानगर, नाला सोपारा, बसई विरार जिला पालघर में आयोजित सत्कार समारोह में सत्कार मूर्ति के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का सत्कार हुआ, समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री विष्णु सावरा ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद चिंतामणि बनगा एवं महाराष्ट्र सरकार की राज्यमंत्री श्रीमती विद्या ठाकुर तथा राजेन्द्र ठाकुर, अमरजीत मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर जालौन के सांसद व विधायकों के साथ उनके क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की

Posted on 28 January 2018 by admin

img-20180128-wa0063

Comments (0)

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पुनीत अभियान को मिल रहा है बल-सुरेश खन्ना

Posted on 28 January 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ 28 जनवरी। फिक्की फ्लो लखनऊ - कानपुर चैप्टर द्वारा तीसरा वार्षिक हाफ मैराथन दिनांक 28 जनवरी 2018 दिन रविवार को प्रातः जानेश्वर मिश्र पार्क गेट नं0-4 के सामने आयोजित किया गया। विभिन्न स्कूलों, कालेजों, कारपोरेट जगत से उत्साहित प्रतिनिधियों ने मैराथन में भाग लेकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। फ्लो की सचिव श्रीमती माधुरी हलवासिया ने बताया कि सीनियर वाईस चेयर-परसन श्रीमती रेनुका टण्डन ने पावर रेस को हरी झन्डी दिखाकर शुभारंम्भ किया तथा इवेंट चेयर सुश्री ऐनी जैदी तथा समाज सेवी श्रीमती शबनम पाण्डेय ने भी क्रमशः फिटनेस रेस तथा स्टार रेस को हरी झन्डी दिखाई।img-20180128-wa0071
आर्मी बैण्ड ने मंच पर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा जानेश्वर मिश्र पार्क, गेट नं0 - 4, के सामने पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। विजेताओं को पुरस्कार वितरण करने के उपरान्त श्री सुरेश खन्ना जी अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला सुरक्षा हेतु ठोस कदम उठा रही है। प्रदेश में नये उद्योगों एवं पूंजी निवेश को बढ़ावा देने हेतु आगामी फरवरी माह में एक भव्य ग्लोबल इन्वेस्टर-सम्मिट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश विदेश से प्रमुख उद्योगपति पधार रहे हैं तथा फ्लो को भी इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभानी चाहिए। श्री सुरेश खन्ना जी ने कहा कि यह अत्यन्त हर्ष का विषय है कि फिक्की लेडीज आर्गनाईजेशन द्वारा आयोजित यह मैराॅथान इस वर्ष माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अभियान ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को समर्पित किया गया है तथा निश्चय ही इस प्रकार के आयोजनों से इस पुनीत अभियान को बल मिलेगा। प्रदेश की योगी सरकार केन्द्र की मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। उन्होंने फ्लो का आवाहन किया कि भविष्य में भी सरकार के विभिन्न अभियानों को बढ़वा देने में सहयोग दें तथा सरकार फ्लो को पूरा समर्थन एवं सहयोग प्रदान करेगी। कार्यक्रम में समाज सेवी सुधीर एस. हलवासिया, हीरो बाजपेयी, सुनील मिश्रा, माधुरी हलवासिया, रेनुका टण्डन, ऐनी जैदी, शबनम पाण्डेय, अवधेश गुप्ता छोटू आदि संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

Comments (0)

भारतीय संस्कृति को समझने के लिए संस्कृत जानना आवश्यक है - राज्यपाल

Posted on 28 January 2018 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज लखनऊ के महानगर में संस्कृत भारतीय एवं उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संस्कृत सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि संस्कृत को विश्व की प्राचीनतम भाषा कहा जाता है पर इतनी आधुनिक है कि उसे कम्पयूटर फ्रेंडली कहते है। संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी है। भारतीय संस्कृति को समझने के लिए संस्कृत जानना आवश्यक है क्योंकि ज्यादातर प्राचीन ग्रंथ जैसे रामायण, महाभारत, वेद, गीता, उपनिषद, आयुर्वेद आदि संस्कृत भाषा में लिखे गये हैं। संस्कृत हमारी वैचारिक परम्परा, जीवन दर्शन, मूल्यों व सूक्ष्म चिन्तन की वाहिनी रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा की शुद्धता तथा कम शब्दों में अपनी बात कहने की शक्ति अद्भुत है।dsc_5992
राज्यपाल ने कहा कि ‘मैं संस्कृत का विद्धान नहीं हूँ। उसके प्रति आदर है, उसी आदर को व्यक्त करने के लिए कार्यक्रम में आया हूँ। 1989 में जब मैं पहली बार लोकसभा में सांसद चुनकर गया था तब अपने 23 साथियों के साथ मैंने संस्कृत में शपथ ली थी। संस्कृत से प्रेम है। कई श्लोक व शब्द याद हैं, उनका प्रयोग भी करता हूँ।’ उनके संस्मरणों पर आधारित मराठी भाषा की पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ का शीर्षक भी संस्कृत भाषा से लिया गया है। हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू एवं गुजराती भाषा के बाद शीघ्र ही उनका संस्मरण संस्कृत भाषा में प्रकाशित हो रहा है। संस्कृति का पोषण संस्कृत भाषा से होता है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा की उपयोगिता और उसके महत्व को लोगों तक पहुचाया जाये जिससे वह संस्कृत भाषा को समझे और ज्ञान प्राप्त कर सकें।dsc_5911
श्री नाईक ने संस्कृत श्लोकों और शब्दों की सहजता पर चर्चा करते हुये कहा कि लोकसभा के द्वार पर ‘अयं निजः परो वेति’, लोकसभा अध्यक्ष के आसन पर ‘धर्मचक्र प्रवर्तनाय’, मुंबई पुलिस के ‘सद रक्षणाय, खल निग्रहाय’, जीवन बीमा पालिसी के ‘योग क्षेमं बहाम्यहम’, डाक विभाग के ‘अहर्निशं सेवामहे’, उच्चतम न्यायालय के ‘यतो धर्मस्ततो जयः’, भारत सरकार के ‘सत्यमेव जयते’, दूरदर्शन के ‘सत्यम् शिवम् सुंदरम्’ आदि घोष वाक्यों से पता चलता है कि संस्कृत आम बोलचाल में भी प्रयोग होती है और सहज भाषा है। संस्कृत भाषा की विशेषता है कि गंभीर विषय भी सहजता से व्यक्त किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा अपने विशाल साहित्य, लोकहित की भावना तथा उपसर्गों के द्वारा नये शब्दों के निर्माण की क्षमता के कारण आज भी अमर है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी की विशेषता यह रही कि इसमें फलों, सब्जियों, खाद्य सामग्री, आभूषणों, वस्त्रों एवं पशुओं को उनके संस्कृत नाम से दर्शाया गया था। संस्था द्वारा राज्यपाल का अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष डाॅ0 वाचस्पति मिश्र, संस्कृत भारती के प्रांतीय अध्यक्ष श्री शोभन लाल उकिल, रिजूवनेशन संस्था के अध्यक्ष श्री समीर नेवटिया, अखिल भारतीय महामंत्री संस्कृत भारती श्री श्रीश देवपुजारी सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in