Archive | लखनऊ.

संविधान के तहत काम करना ही सच्चा राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रधर्म है - राज्यपाल

Posted on 24 February 2018 by admin

समाज अच्छा काम करने वालों का सम्मान करें - श्री नाईक
—–
लखनऊः 24 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हाॅल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एवं राष्ट्रीय एकता मिशन द्वारा आयोजित संगोष्ठी ‘राष्ट्रीय सामाजिक एकता ही विकास का मार्ग है’, पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान के तहत काम करना ही सच्चा राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रधर्म है। भाषा, वेश, खान-पान, पूजा पद्धति अलग-अलग हो सकती है लेकिन देशवासियों का कर्तव्य है कि देश के प्रति निष्ठा एवं वफादारी बनाएं रखें। धर्म को लेकर गलत धारणायें न पैदा हों, इसका विचार करना चाहिए। भारतीय संस्कृति पूरे विश्व को परिवार मानती है। समाज में नफरत और कटुता का कोई स्थान नहीं है। पूजा पद्धति के लिए सभी देशवासी स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से समाज में यही संदेश जाना चाहिए।aks_4084
राज्यपाल ने कहा कि भारत 1947 में स्वतंत्र हुआ था तथा 1950 में संविधान ने सभी भारतवासियों को समान न्याय का अधिकार दिया है। संविधान सभा के सदस्यों ने चर्चा के माध्यम से संविधान को अंतिम रूप दिया तथा संविधान को शब्द बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने दिए। डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, पी0 सीता रामय्य, मौलाना अबुल कलाम आजाद, डाॅ0 भीमराव आंबेडकर, शेख मोहम्मद अब्दुल्लाह, नीलम संजीव रेड्डी सहित अन्य सदस्यों ने संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संविधान के अनुसार विधायिका का काम कानून बनाना है और यदि कानून के आधार पर काम न हो तो उसका फैसला न्यायालय करती है।aks_4013
श्री नाईक ने शिक्षित समाज पर जोर देते हुए कहा कि वे 28 विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। वर्ष 2016-17 शैक्षणिक सत्र हेतु सम्पन्न दीक्षांत समारोहों में 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई हैं जिनमें 7.97 लाख छात्राओं को उपाधि मिली है। लगभग 66 प्रतिशत छात्राओं को उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक भी दिए गए हैं। समाज में छात्राओं का बदलता चित्र 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा आरम्भ की गई ‘सर्व शिक्षा योजना’ तथा वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं’ का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने में समाज समर्थन करें।
श्री नाईक ने कार्यक्रम में नोएडा की जीनत आरा जो दिव्यांग भी है की पुस्तक ‘एक्सट्रा आर्डनरी डिजायर टू विन’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एवं राष्ट्रीय एकता मिशन द्वारा दिव्यांगजनों, समाज में विशिष्ट सेवा करने वाली विशेषकर मुस्लिम महिलाओं तथा तलाकशुदा महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की गई। राज्यपाल ने कहा कि इच्छाशक्ति हो तो जो बोल नहीं सकता, वह बोलने लगता है और जो पैर से मजबूर है वह भी पहाड़ चढ़ सकता है। समाज ऐसे दिव्यांग और वंचित लोगों का सहयोग करे तथा उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करे। विश्व को परिवार मानकर एक-दूसरे का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि समाज अच्छा काम करने वालों का सम्मान करें।aks_3980
इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एस0पी0 सिंह, कुंवर आजम खां अध्यक्ष मुस्लिम कारसेवक मंच, डाॅ0 शबाना आजमी, स्वामी मोरारी दास, डाॅ0 हरमेश चैहान सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 24 February 2018 by admin

लखनऊ 24 फरवरी 2018, मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ 26 व 27 फरवरी को गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में विभिन्न जनसभाओं, सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
मा0 योगी आदित्यनाथ 26 फरवरी को पिपराइच में दोपहर 02 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 04 बजे गोरखपुर के गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। मा0 योगी जी 27 फरवरी को सुबह 11 बजे पीपीगंज में आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे सहजनवां में आयोजित सम्मेलन तथा दोपहर 02 बजे इन्द्रप्रस्थ लाॅन में आयोजित ग्रामीण कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
——————————————————
लखनऊ 24 फरवरी 2018, उपमुख्यमंत्री मा0 केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में 25 फरवरी को सुबह 10 बजे सीताराम पटेल इण्टर कालेज मोहरी, सुबह 11 बजे यादवपुर, सुबह 11.30 बजे ददौली चैराहा, सुबह 11.50 बजे हरिसेन गंज, दोपहर 12 बजे ब्लाक चैराहा मऊआइमा, दोपहर 12.30 बजे जमुई, दोपहर 01 बजे कलन्दरपुर, दोपहर 01.30 बजे कमलानगर, दोपहर 02 बजे सिकन्दरा, दोपहर 02.30 बजे सरायचन्दी, दोपहर 3.30 बजे बाबूगंज जलालपुर, सायं 04 बजे कहली, सायं 04.30 बजे करनाईपुर, सायं 05 बजे दादूपुर मोड एवं सायं 06 बजे धीनपुर में प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन में जनसभाओं, सभा एवं नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करेंगे।
श्री मौर्य 26 फरवरी को ब्लडबैंक बेली रोड, जिला कचहरी हाईकोर्ट एवं सिविल लाइन में भाजपा प्रत्याशी के साथ जनसम्पर्क करेंगे। पृथ्वी गार्डन सिविल लाइन में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सायं 06 बजे ईश्वर डिग्री काॅलेज सलोर, सायं 07 बजे आजाद मार्केट तेलियरगंज एवं रात्रि 08 बजे छोटा बघाड़ा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
——————————————————
लखनऊ 24 फरवरी 2018, प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा0 सुनील बंसल फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में 25 फरवरी को सायं 04 बजे पदाधिकारियों एवं विधायकों के साथ बैठक करेंगे। सायं 05 बजे शहर उत्तरी एवं शहर पश्चिमी विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक को निर्देशित करेंगे। 26 फरवरी को सुबह 10 बजे बैठक में पदाधिकारियों की बैठक एवं दोपहर 02 बजे आईटी वांलेन्टिर मीट में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

Comments (0)

उपन्यास ‘मदारीपुर जंक्शन’ का मंचन कल

Posted on 24 February 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊ ।बालेन्दु द्विवेदी, संप्रति जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, लखनऊ द्वारा लिखित उपन्यास ‘मदारीपुर जंक्शन’ का मंचन दिनांक 25-02-18 को बाबू बनारसी दास एजूकेशनल ग्रुप, लखनऊ के डाॅ0 अखिलेश दास गुप्ता आॅडिटोरियम में किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि दारा सिंह चैहान कैबिनट मंत्री, उ0प्र0 सरकार तथा अन्य सम्मानित व्यक्ति राज बिसारिया, प्रख्यात रंग निर्देशक, बृजेश शांडिल्य, उदीयमान बालीवुड पाश्र्वगायक, अजीत राय, प्रसिद्ध रंग समीक्षक, शिवमूर्ति, प्रसिद्ध साहित्यकार, सचिन चन्द्र, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, राम मणि त्रिपाठी, प्रसिद्ध रंग अभिनेता एवं निर्देशक तथा श्रीमती आसमा हुसैन, लोकप्रिय फैशन डिज़ायनर आदि अतिथि होंगे।fb_img_1517385831973
नाटक का निर्देशन ‘दि थर्ड बेल’ संस्था के प्रसिद्ध रंगकर्मी और निर्देशक आलोक नायर द्वारा किया जाएगा, सह निर्देशक-अभिषेक मिश्रा, संगीत-ऋतिका अवस्थी, वस्त्र विन्यास-गौरव शर्मा, रूपसज्जा-संजय चैधरी, प्रकाश-सुजाॅय घोषाल तथा प्रस्तुति नियंत्रक-राज सिंह द्वारा किया जाएगा। नाटक के प्रमुख किरदारों को सचिन चंद्रा, राममणि त्रिपाठी, देवेंद्र राजभर,गौरव शर्मा, आशू कपूर, नीतू आनंद, अभिषेक मिश्रा, संध्या शुक्ला, कौस्तुभ पांडे, मनोज पाठक, आकाश श्रीवास्तव आदि द्वारा किया जाएगा। पूर्व में दिनांक 30.01.2018 को इलाहाबाद में भी इस उपन्यास का नाट्य मंचन किया जा चुका है। निर्देशक आलोक नायर ने बताया कि उपन्यास की लोकप्रियता को देखते हुए देश के कई अन्य प्रमुख शहरों में इसे मंचित किये जाने की योजना पर कार्य चल रहा है।fb_img_1517385842935
बालेन्दु द्विवेदी ने बताया कि उपन्यास अपने ग्रामीण कलेवर में कथा के प्रवाह के साथ विविध जाति-धर्मों के ठेकेदारों की चुटकी लेता और चिंगोटी काटता चलता है। वस्तुतः उपन्यास के कथानक के केंद्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश का मदारीपुर-जंक्शन नामक एक गाँव है जिसमें एक ओर यदि मदारीमिज़ाज चरित्रों का बोलबाला है तो दूसरी ओर यह समस्त विद्रूपताओं का सम्मिलन-स्थल भी है। इस लिहाज़ से मदारीपुर-जंक्शन अधिकांश में सामाजिक विसंगतियों-विचित्रताओं का जंक्शन है।

Comments (0)

मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों से लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 24 February 2018 by admin

इन्वेस्टर्स समिट का विरोध गांव, गरीब, किसान, नौजवान की आर्थिक समृद्धि का विरोध

लगातार हार की हताशा से अवसाद में बसपा सुप्रीमों ने किया उ0प्र0 की आर्थिक उन्नति का विरोध

लखनऊ 24 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने किया दावा कि विकास के धरातल पर जीतेंगे लोकसभा उपचुनाव। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि सुशासन और विकास से गरीब, किसान, नौजवान के सपनों को साकार करने का काम कर रही है मोदी और योगी सरकार। इन्वेस्टर्स समिट का विरोध करके बसपा सुप्रीमों ने गांव, गरीब, नौजवान की आर्थिक समृद्धि का विरोध किया है। जन विरोधी नीतियों के कारण नकारी गई बसपा उपचुनाव में उतरने तक का साहस नहीं जुटा सकी। उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन की गुनहगार बसपा-सपा ही विकास का विरोध कर रही है। लगातार हार की हताशा ने बसपा सुप्रीमों को अवसाद ग्रस्त कर दिया है जो प्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक समृद्धि के विरोध का कारक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने डेढ़ दशक में प्रदेश को लूट-खसोट, आंतक, जातिवाद, तुष्टीकरण का अड्डा बना दिया था। संसाधन और क्षमताओं के बावजूद उत्तर प्रदेश के गले में बीमारू राज्य का टैग लटका दिया गया था। प्रदेश की छवि बदलना बड़ी चुनौती थी जिसे भाजपा सरकार ने न सिर्फ स्वीकार किया बल्कि एक वर्ष से कम समय में सूरत ही बदल कर रख दी। मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों से लोकसभा उपचुनाव में भाजपा जीत का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी। आज उत्तर प्रदेश में पिछड़ेपन के गुनहगार विकास का विरोध कर रहे है। इन्वेस्टर्स समिट का विरोध करके बसपा सुप्रीमों गरीब, किसान, नौजवानों की आर्थिक समृद्धि का विरोध कर रही है। जिसके लिए आने वाला समय उन्हें माफ नहीं करेगा।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि साल-दर-साल सूखे की विभीषिका झेल रहे बुन्देलखण्ड को डिफंेस काॅरीडोर की सौगात मिली, जिससे रक्षा उपकरण तैयार करने वाले कारखाने स्थापति होंगे, जिससे 1 लाख करोड़ के निवेश और ढाई लाख लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। झांसी में रेल कोच फैक्ट्री के साथ ही बड़े पैमाने पर प्रस्तावित सौर ऊर्जा परियोजनाएं बुन्देलखण्ड की अर्थव्यवस्था को गति देंगे। वाराणसी में अमूल डेयरी प्लांट, लखनऊ से गाजीपुर, तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और एक्सपे्रस-वे परियोजनाओं के किनारे निजी इंडस्ट्रियल पार्क की योजनाओं से पूर्वांचल की आर्थिक समृद्धि होगी। कुशीनगर में इन्टर नेशनल एयरपोर्ट, गोरखपुर में इलेक्ट्रिक शैड पूर्वांचल में विकास के नए अवसर सृजित करेगी। 04 लाख 28 हजार करोड़ के प्रस्तावों को धरारत पर उवारने के लिए प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है। प्रदेश से सपा-बसपाई परिदृश्य बदला तो प्रदेश की बदली हुई सूरत भी चमकने लगी।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि विपक्ष ऊहापोह में है और यही उनकी विडम्बना है कि स्वयं तो प्रदेश की आर्थिक उन्नति के लिए कुछ किया भी नहीं और अब जब भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान की आर्थिक उन्नति के लिए काम कर रही है तो उसका भी विरोध किया जा रहा है। बसपा सुप्रीमों मायावती ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में पाषाण प्रेम और भ्रष्टाचार के साथ तानाशाही और अकड़ में अपना समय गवां दिया। जिसका परिणाम हुआ कि लगातार पराजय से आजिज बसपा सुप्रीमों लोकसभा उपचुनाव लड़ने का भी साहस नहीं जुटा सकी। बसपा को मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो एवं प्रदेश के विकास का समर्थन करना चाहिए जो विपक्ष की नैतिक जिम्मेदारी है।

Comments (0)

बरसाना की होली रचेगी इतिहास, मथुरा, अयोध्या और काशी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 24 February 2018 by admin

लखनऊ 24 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि हाल के सालों में पहली बार कोई मुख्यमंत्री होली का पर्व मनाने मथुरा के बरसाना पहुंच रहे हैं। ये एक ऐतिहासिक कदम है और मथुरा के बरसाना में होने वाली इस विश्वविख्यात होली में मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ जी की मौजूदगी से न सिर्फ सांस्कृतिक पर्यटन का विकास होगा बल्कि उत्तर प्रदेश की दुनिया भर में एक शानदार पहचान भी बनेगी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्नाथ जी ने अयोध्या में दीपावली के अवसर पर शानदार दीपोत्सव का आयोजन कराकर भी दुनिया की नजरें उत्तर प्रदेश की तरफ खींची थी।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बड़ी पहचान काशी, मथुरा और अयोध्या की वजह से भी है। ऐसे में इन धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जी का प्रयास साधुवाद के काबिल है। इन्हीं प्रयासों से उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से बढ चला है। प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के यहां पहुंचने के साथ ही मथुरा के मंदिरों और प्रमुख स्थलों को सजाया जा रहा है। बरसाना की इस होली को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होली का आयोजन इस पूरे समारोह को ऐतिहासिक बना देगा। मुख्यमंत्री बरसाना के नंदगांव में होली खेलने के लिए आने वाले हुरियारों की खुद अगवानी करेंगे। इस मौके पर प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री और जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहेंगे। इल दौरान मुख्यमंमत्री जी गोशाला भी जाएंगे।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण की नगरी में इस बार होने जा रही बरसाना की होली से न सिर्फ प्रदेश में पर्यटन का विकास होगा बल्कि सांस्कृतिक धरोहरों को भी नई पहचान मिलेगी। हाल ही में हुए ताज महोत्सव में भी ऐसी ही झलक देखने को मिली। इस आयोजन को भी विश्व स्तर पर सराहा गया। इसी प्रकार वर्षों बाद दीपावली के मौके पर प्रभु राम की नगरी अयोध्या भी जगमगाती हुई नजर आई थी। इन दोनों आयोजनों ने भी विदेशी पर्यटकों को उत्तर प्रदेश की तरफ खींचा। महादेव की नगरी काशी विश्वनाथ में भी नए सिरे से सुंदरीकरण के काम तेजी से शुरू हो चुके हैं। बड़ी संख्या में देश और विदेश से पर्यटक काशी पहुंचते हैं। ऐसे में काशी के विकास के साथ ही यहां के पर्यटन का विकास भी तेजी से होने लगा है।

Comments (0)

सांसद प्रतिनिधि ने विकास कार्याें की समीक्षा की

Posted on 23 February 2018 by admin

लखनऊ 23 फरवरी 2018। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी
ने सांसद निधि और सी.एस.आर. मद से सम्पन्न हुये विकास कार्यों का अवलोकन
किया। सांसद प्रतिनिधि ने इन्दिरानगर प्रियदर्शनी वार्ड इन्दिरानगर वार्ड
पेपरमिल वार्ड सहित कई वार्डों का अवलोकन किया। पेपरमिल वार्ड के पार्क
मंे हुये विकास कार्य, इन्दिरा प्रियदर्शनी कालोनी स्थित प्राथमिक
विद्यालय में सम्पन्न हुये स्कूल की बाउन्ड्री वॉल शौचालय एवं पेयजल हेतु
समरसेबिल कार्यों का अवलोकन किया। इन्दिरानगर वार्ड सेक्टर 15 अवस्थापना
निधि से सड़क निर्माण फुटपॉथ निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया और
विकासनगर, विज्ञानपुरी महानगर में हुये विकास कार्यों का अवलोकन किया।
समीक्षा के दौरान पेपरमिल वार्ड में सम्पन्न हुये पार्क के निर्माण कार्य
में गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताते हुये सुधार हेतु निर्देशित किया।
भ्रमण के दौरान गृहमंत्री के ओ.एस.डी. के.पी. सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष
मुकेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, पार्षद वीरेन्द्र कुमार
जसवानी, प्रवीण श्रीवास्तव, संदीप शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित
रहे।

Comments (0)

राज्यपाल श्री नाईक तीन दिन के मुंबई प्रवास पर

Posted on 23 February 2018 by admin

27 फरवरी को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार की ओर से
राज्यपाल का होगा सम्मान
—–
लखनऊः 23 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक 25 से 27 फरवरी, 2018 तक तीन दिवसीय दौरे पर मुंबई प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल श्री नाईक महाराष्ट्र सरकार द्वारा 27 फरवरी को आयोजित मराठी भाषा दिन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर महाराष्ट्र शासन के मराठी राज्य साहित्य और संस्कृति मंडल द्वारा राज्यपाल श्री राम नाईक की पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ को सर्वश्रेष्ठ आत्मसंस्मरण के लिए ‘लक्ष्मीबाई तिलक पुरस्कार’ से सम्माानित किया जा रहा है।
राज्यपाल श्री नाईक 25 फरवरी को मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई में 25 फरवरी को कांदिवली पूर्व में ठाकुर महाविद्यालय के सभागृह में शाम 6.30 बजे दीनदयाल समाज सेवा केंद्र की ओर से श्री नाईक के साक्षात्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार युगल श्रीमती कुमुद चावरे और श्री दिलीप चावरे श्री नाईक का साक्षात्कार लेंगे।
26 फरवरी को मुंबई के नालासोपारा के गणेश पार्क में स्व0 सुरेश जोशी स्मृति मंच और कोकण मराठी साहित्य परिषद की ओर से शाम 6.30 बजे साक्षात्कार तथा सार्वजनिक मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सुप्रसिद्ध प्रस्तावनाकार श्री सुधीर गाडगील द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।
श्री नाईक 28 फरवरी, 2017 को मुंबई से वापस लखनऊ आएंगे।

Comments (0)

आम जनता के लिये 25 फरवरी से खुलेंगे राजभवन के गार्डेन

Posted on 23 February 2018 by admin

फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ आगुन्तकों को प्रवेश दिया जायेगा
—–
लखनऊः 23 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने फूलों के मौसम में राजभवन के गार्डेन को आम आगन्तुकों के लिये दिनांक 25 फरवरी से 10 मार्च, 2018 तक प्रतिदिन अपरान्ह 3.00 बजे से सायंकाल 5.00 बजे तक खोले जाने के निर्देश दिये हैं। इस अवधि में 01 व 02 मार्च को होली का अवकाश होने के कारण गार्डेन बन्द रहेंगे। आगन्तुक राजभवन के गेट नं0 3 (तोप वाले गेट के बगल) से प्रवेश कर सकेंगे। आगन्तुकों के लिये अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।
राजभवन जो पूर्व में कोठी हयात बख़्श (अर्थात जीवन दायिनी जगह) के नाम से जाना जाता था, का निर्माण नवाब सआदत अली खान के कार्यकाल सन् 1798 में हुआ था। मेजर जनरल क्लाॅड मार्टिन ने इस भवन का पुनर्निर्माण कराया था तथा इसको अपना आवास बनाया। आजादी के पहले भी यह भवन अवध प्रान्त के उप-राज्यपाल/राज्यपाल का सरकारी आवास था। स्वतन्त्रता के पश्चात् से यह भवन राजभवन के नाम से जाना जाता है और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का सरकारी आवास है।
राजभवन के मुख्य प्रांगण में सफेद संगमरमर की एक बारादरी निर्मित है तथा भवन के सामने लाॅन में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतीक चिन्ह (लोगो) के आकार का एक सुन्दर फव्वारा भी स्थित है। यहाँ एक कैक्टस हाउस है तथा विभिन्न प्रकार के दुर्लभ औषधीय पौधों की एक वाटिका है, जिसे धन्वन्तरि वाटिका कहते हैं। राजभवन में विभिन्न रंगों एवं प्रजातियों के गुलाब की सुन्दर वाटिका है जो गुलाब वाटिका कहलाती है। राजभवन में रूद्राक्ष, कल्पवृक्ष, सीता अशोक, सिन्दूर, कृष्ण वट तथा चन्दन के दुर्लभ वृक्ष भी लगे हैं। राजभवन के कुछ चिन्हित स्थलों पर संगमरमर की खूबसूरत मूर्तियों भी स्थापित हैं जो इसकी शोभा को और अधिक बढ़ा देती हैं।

Comments (0)

यूपी इन्वेस्टर समिट 2018 में पधारें माॅरीशस के पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत

Posted on 23 February 2018 by admin

लखनऊ 23 फरवरी। यूपी इन्वेस्टर समिट 2018 में पधारे माॅरीशस के पूर्व राष्ट्रपति / प्रधानमंत्री और वर्तमान में रक्षा / मार्गदर्शक मंत्री सर अनिरू( जगन्नाथ का लखनऊ में स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर एस. हलवासिया द्वारा आयोजित प्रीतिभोज में सर अनिरू( जगन्नाथ, माॅरीशस के हाई-कमीश्नर श्री जगदीश्वर गोबर्धन, सेकेट्री, श्री मेधा गणपत आदि ने पधारकर निवेश सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर माॅरीशस के शिक्षाविद् श्री आर.पी.एन. सिंह भी मौजूद रहे।

यूपी इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के फलस्वरूप माॅरीशस ;छोटे भारतद्ध और उत्तर प्रदेश के रिश्तों में नई मजबूती आयेगी ऐसे विचार सर अनिरू( जगन्नाथ जी ने व्यक्त किये। सर अनिरू( जगन्नाथ जी ने सुधीर एस. हलवासिया को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई देते हुए उन्हें माॅरीशस आने का न्यौता भी दिया।

Comments (0)

आर्थिक समृद्धि के पथ पर उत्तर प्रदेश - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 23 February 2018 by admin

उत्तर प्रदेश को संवारने के लिए मोदी सरकार की सौगातों पर आभार

मोदी सरकार और योगी सरकार के डबल इंजन वाली सरकार ने चलाई तेज रफ्तार से विकास की गाड़ी

सांस्कृतिक समृद्धि की गाथा से विकास को मिलेंगे नए आयाम

लखनऊ 23 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने इन्वेस्टर्स समिट को उत्तर प्रदेश की उन्नति का माइलस्टोन बताया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि विगत डेढ़ दशक से गुण्डागर्दी, अपराध, माफियाराज और भ्रष्टाचार की गिरफ्त में जकड़ा हुआ उ0प्र0 जैसे ही मुक्त हुआ उम्मीदों को पंख लग लए। चैनों-अमन के वातावरण ने आर्थिक समृद्धि के कपाट खोल दिए। भ्रष्टाचार के खात्में से पिछड़ा उत्तर प्रदेश सरपट दौड़कर अगड़ा होने को आगे आ गया। डबल इंजन की सरकार से ही उत्तर प्रदेश की समृद्धि का मोदी जी का वादा साकार होने जा रहा है।
इन्वेस्टर्स समिट की सफलता 4.28 लाख करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति और लगभग 4 लाख करोड़ के निवेश की उद्योग जगत इच्छा का जाहिर करना ही बताता है कि प्रदेश की आवो-हवा अब जनकल्याण के लिए मुफीद है। योगी सरकार के सशक्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार से मुक्ति की ओर बढ़े हुए सशक्त कदमों ने इन्वेटर्स समिट के आयोजन का हौसला दिया और सफल आयोजन ने सरकार की ईमानदार नियत पर मुहर लगा दी। चुनाव के समय मोदी जी ने वायदा किया था कि जब देश में और प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी डबल इंजन की सरकार से विकास की गति कई गुना बढ़ जाएगी। अवसर था यूपी के विकास की पटकथा लेखन का तो मोदी जी भी केन्द्र सरकार की सौगातों का पिटारा ले आए। डिफेंस काॅरिडोर, झांसी कोच फैक्ट्री, फतेहपुर रेल पार्क, रायबरेली कोच फैक्ट्री की क्षमता में तीन गुना विस्तार, इलेक्ट्रानिक कलस्टर, एयरपोर्ट की श्रंृखला, लाखों करोड़ से सड़कों का निर्माण आदि की घोषणाओं ने प्रदेश में समृद्धि की झड़ी लगा दी। प्रदेश सरकार सांस्कृतिक समृद्धि की गौरव गाथा को लेकर पहले अयोध्या में दीपावली तो अब मुथरा में होली मनाने जा रही है, जो आगामी समय में इन सांस्कृतिक महोत्सवों से पर्यटन क्षेत्र का विकास करेगी।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट तो मात्र आगाज था जो भाजपा सरकारों की विकास की प्रतिबद्धता का प्रतिबिम्ब मात्र है। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी का अंत्योदय दर्शन, जो जन-गण-मन की सुखहाली और समृद्धि के मार्ग पर चलने के लिए भाजपा को प्रेरित करता है और यही अन्त्योदय का भाव लेकर मोदी जी और योगी जनकल्याण के कार्यो से गरीब, किसान, नौजनवानों के जीवन स्तर को सुधारने और आय को दोगुनी करने के काम में जुटे है। अब वह दिन आ रहा है कि उ0प्र0 के बेरोजगार नौजवान इसी देशके पश्चिमी राज्यों की तरफ पलायन की जगह उ0प्र0 में रोजगार के अपार सम्भावनाओं के साथ जोड़ेगे और अपनी तथ प्रदेश की समृद्धि में खुद ही सहभागी बनेंगे। मोदी जी एवं योगी जी द्वारा उत्तर प्रदेश को आर्थिक उन्नति के पथ पर ले जाने पर बधाई व धन्ववाद।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in