Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल श्री नाईक तीन दिन के मुंबई प्रवास पर

Posted on 23 February 2018 by admin

27 फरवरी को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार की ओर से
राज्यपाल का होगा सम्मान
—–
लखनऊः 23 फरवरी, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक 25 से 27 फरवरी, 2018 तक तीन दिवसीय दौरे पर मुंबई प्रवास पर रहेंगे। राज्यपाल श्री नाईक महाराष्ट्र सरकार द्वारा 27 फरवरी को आयोजित मराठी भाषा दिन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर महाराष्ट्र शासन के मराठी राज्य साहित्य और संस्कृति मंडल द्वारा राज्यपाल श्री राम नाईक की पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ को सर्वश्रेष्ठ आत्मसंस्मरण के लिए ‘लक्ष्मीबाई तिलक पुरस्कार’ से सम्माानित किया जा रहा है।
राज्यपाल श्री नाईक 25 फरवरी को मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई में 25 फरवरी को कांदिवली पूर्व में ठाकुर महाविद्यालय के सभागृह में शाम 6.30 बजे दीनदयाल समाज सेवा केंद्र की ओर से श्री नाईक के साक्षात्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार युगल श्रीमती कुमुद चावरे और श्री दिलीप चावरे श्री नाईक का साक्षात्कार लेंगे।
26 फरवरी को मुंबई के नालासोपारा के गणेश पार्क में स्व0 सुरेश जोशी स्मृति मंच और कोकण मराठी साहित्य परिषद की ओर से शाम 6.30 बजे साक्षात्कार तथा सार्वजनिक मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सुप्रसिद्ध प्रस्तावनाकार श्री सुधीर गाडगील द्वारा इस कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।
श्री नाईक 28 फरवरी, 2017 को मुंबई से वापस लखनऊ आएंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in