Categorized | लखनऊ.

सांसद प्रतिनिधि ने विकास कार्याें की समीक्षा की

Posted on 23 February 2018 by admin

लखनऊ 23 फरवरी 2018। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी
ने सांसद निधि और सी.एस.आर. मद से सम्पन्न हुये विकास कार्यों का अवलोकन
किया। सांसद प्रतिनिधि ने इन्दिरानगर प्रियदर्शनी वार्ड इन्दिरानगर वार्ड
पेपरमिल वार्ड सहित कई वार्डों का अवलोकन किया। पेपरमिल वार्ड के पार्क
मंे हुये विकास कार्य, इन्दिरा प्रियदर्शनी कालोनी स्थित प्राथमिक
विद्यालय में सम्पन्न हुये स्कूल की बाउन्ड्री वॉल शौचालय एवं पेयजल हेतु
समरसेबिल कार्यों का अवलोकन किया। इन्दिरानगर वार्ड सेक्टर 15 अवस्थापना
निधि से सड़क निर्माण फुटपॉथ निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया और
विकासनगर, विज्ञानपुरी महानगर में हुये विकास कार्यों का अवलोकन किया।
समीक्षा के दौरान पेपरमिल वार्ड में सम्पन्न हुये पार्क के निर्माण कार्य
में गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताते हुये सुधार हेतु निर्देशित किया।
भ्रमण के दौरान गृहमंत्री के ओ.एस.डी. के.पी. सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष
मुकेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, पार्षद वीरेन्द्र कुमार
जसवानी, प्रवीण श्रीवास्तव, संदीप शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित
रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in