Archive | लखनऊ.

देश में बढ़ते मानव संसाधन को ध्यान में रखकर बनायी जायें तकनीकी योजनाएँ बनायी जायें- हेमन्त राव

Posted on 28 February 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊ: 28 फरवरी, 2018
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज यहां विज्ञान भवन के सर सी0वी0रमन प्रेक्षागृह में आयोजित टेक्नालाॅजी विज़न-2035 की कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, के प्रमुख सचिव श्री हेमन्त राव ने प्रदेश व देश के वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विदों का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि देश में बढ़ते मानव संसाधन को ध्यान में रखकर तकनीकी योजनाएँ बनायी जायें। इसी के साथ भारत के समूचे परिस्थितिकीय तंत्र में भी संतुलन रखना जरूरी है।
मुख्य अतिथि श्री हेमन्त राव ने इन्फारमेशन टेक्नालाॅजी की आवश्यकता, उपयोगिता और बढ़ती माँग के लिए अपने देश की प्रतिभाओं को सर्वोपरि बताते हुए भारत की तरक्की के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि शिशुओं की मृत्युदर, बच्चों व महिलाओं में संतुलित पोषण, स्वास्थ्य में कमी, विद्यालयों में बच्चों की अरूचि और असुविधाओं के साथ-साथ बढ़ती बेरोजगारी आदि की ओर विशेष रूप से ध्यान देकर टेक्नालाॅजी विज़न-2035 का खाका तैयार किया जाना चाहिए।
भारत सरकार के टाइफेक से आए डाॅ0 गौतम गोस्वामी ने पूर्व राष्ट्रपति और ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक डाॅ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम के द्वारा तैयार की गयी टेक्नालाॅजी विज़न-2020 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज उनकी दिशा निर्देश में देश की प्रगति निरंतर जारी है। टाइफेक के अधिशासी निदेशक प्रो0 प्रभात रंजन ने अब तक तैयार की गयी तकनीकी कार्ययोजनाओं और उनकी प्रगति के साथ-साथ आवश्यकताओं के भविष्य पर अपनी स्लाइड्स की प्रस्तुतियों के माध्यम से स्पष्ट किया कि टेक्नालाॅजी विज़न-2035 देश के हर नागरिक के लिए तैयार की जा रही है। जिसमें हर भारतीय की सुरक्षा, समृद्धि और पहचान को प्रमुखता दी गयी है।
एक दिवसीय बौद्धिक कार्यशाला में देश व प्रदेश के तमाम ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों एवं तकनीकीविदों ने शिक्षा में गुणवत्ता, दैनिक जीवन में परिवर्तन, क्रियात्मक अवसरों के साथ-साथ कृषि एवं पोषण, स्वास्थ्य तथा जल आदि प्रमुख विषयों पर बदलती सम्भावनाओं, आवश्यकताओं और उपयोगिताओं पर विस्तार से चर्चा की और व्यवहारिक रूप से उपयोगी संस्तुतियों को तैयार किया जायेगा।
चार तकनीकी सत्रों में आयोजित कार्यशाला में सीमैप, एन.बी.आर.आई., सी.आई.एस.एच., के.जी.एम.यू., बीरबल साहनी इंस्टीट््यूट तथा राज्य सरकार के नियोजन विभाग, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग नगर विकास, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कृषि, खाद्य अपमिश्रण नियंत्रण एवं औषधि प्रशासन, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार वन एवं पर्यावरण, दुग्ध उत्पादन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, ग्रामीण विकास आदि सहित शैक्षिक, तकनीकी व चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। राज्य स्तर की इस कार्यशाला परिषद की संयुक्त निदेशक एवं पेटेंटसेल की प्रमुख डाॅ0 शशि राणा ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में सभी आमंत्रितों का धन्यवाद ज्ञापन परिषद के सचिव श्री आई.डी. राम ने किया।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 28 February 2018 by admin

लखनऊ 28 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती के शिवधाम गमन को आध्यात्मिक जगत की अपूर्णीय क्षति बताया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मानवकल्याण एवं अध्यात्मिकता के प्रसार में शंकराचार्य जी का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांचिकाम कोटि पीठ देश का सांस्कृतिक एवं आघ्यात्मिक केन्द्र है। शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती द्वारा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विस्तार के साथ सामाजिक कार्यो से मानवकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया गया। कीर्तिशेष जयेन्द्र सरस्वती जी के निधन पर हम श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने फूलपुर लोकसभा चुनाव के लिए विकास रथ रवाना किए

Posted on 28 February 2018 by admin

फूलपुर/लखनऊ 28 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने फूलपुर लोकसभा चुनाव के लिए विकास रथ रवाना किए।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रचार वाहनों को रवाना किया। डा0 पाण्डेय ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के केन्द्रीय कार्यालय से विकास की गंगा बहाने वाली मोदी सरकार और योगी सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने वाला विकास रथ रवाना किया। विकास रथ में एलसीडी साउण्ड के द्वारा मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को गली-गली, द्वार-द्वार तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही विपक्ष के काले कारनामें भी जनता तक पहुंचेंगे।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि आज भी जनता में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कराए गए अनुकरणीय कार्य के वजह से विश्वास कायम है। योगी जी ने सनातन संस्कृति के सम्मान को बढ़ाने में तत्परता दिखाई है। भगवान राम के प्राकट्य स्थल पर दीपावली का उत्सव कर यह सिद्ध किया कि भारत एक आध्यात्मिक राष्ट्र है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए इस विकास रथ को विजय रथ की संज्ञा दी।
उक्त अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन जी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, पूर्व मंत्री डॉक्टर नरेंद्र सिंह गौड़, एमएलसी यज्ञदत्त शर्मा उपस्थित रहे।

Comments (0)

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरों टालरेंस है

Posted on 28 February 2018 by admin

फूलपुर/लखनऊ 28 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा मीडिया सेंटर पर प्रेसवार्ता में पत्रकारों से मुखातिब हुए।
डा0 पाण्डेय ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कार्यशैली में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरों टालरेंस है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी व योगी सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई कम्प्रोमाइज नहीं करती है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आगे भी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम के बेटे कीर्ति चिदम्बरम की गिरफ्तारी पर पूॅछे प्रश्न पर डा0 पाण्डेय ने कहा कि बीजेपी की साफ सुथरी सरकार में उनका यह हश्र होना ही था।

Comments (0)

भव्य व दिव्य होगा कुम्भ का आयोजन - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 28 February 2018 by admin

गोरखपुर एवं फूलपुर चुनाव के नतीजे केसरिया रंग से सराबोर होंगे

फूलपुर/लखनऊ 28 फरवरी 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार से मुक्त हुआ है। देश सतत् विकास पथ पर अग्रसर है इसके साथ ही मोदी जी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक मोर्चे पर भी उल्लेखनीय प्रगति की है। डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं0 दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन के साथ प्रारम्भ हुआ सम्मेलन। भाजपा प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को विजयी आशीर्वाद देने की अपील की।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश की आर्थिक स्थिति जर्जर हो चुकी थी जिसे सुधारने की जिम्मेदारी देश ने भाजपा को सौंपी, जिसे मोदी सरकार ने बखूबी निभाया। उन्होंने आगे कहा कि प्रबुद्धजन समाज अग्रणी होता हैं। राष्ट्र के विकास में बुद्धिजीवी वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान होता है, जनजागरण बिना बुद्धिजीवियों के संभव नहीं हो सकता है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि विपक्षी दलों कि सरकार में जनता ने भ्रष्टाचार को राष्ट्र की नियति मान लिया था, लेकिन देश में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने अयोग्य लोगों को सर्वोच्च पद पर बैठाकर अपात्र और अपने लोगों को नौकरियां बांटी, जिसकी जांच भाजपा सरकार ने सीबीआई द्वारा कराने का आदेश निर्गत कर दिए है।
उन्होंने इलाहाबाद की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि किसी भी तरह की कोई कमी कुम्भ में नहीं होने दी जाएगी और प्रयाग में होने वाले कुंभ को ऐतिहासिक कुंभ बनाया जाएगा। डा0 पाण्डेय ने कहा कि योगी सरकार ने कुम्भ के लिए 1500 करोड़ का बजट रखा, जिसे विपक्ष ने साम्प्रदायिक तक कह दिया। महाराज हर्षवर्धन के पहले और बाद में, यहां तक कि मुगलकाल में भी कुम्भ के लिए धन आवंटित हुआ है। कुम्भ भारतीय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक संस्कृति का आधार है। कुम्भ के भव्य आयोजन के विरोध पर भाजपा की सख्त आपत्ति है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी और सरकार इलाहाबाद सहित पूरे प्रदेश से मिले जनादेश का विकास के माध्यम से आप को सम्मान दे रही है। उन्होंने सड़क, पुल, उड़ान योजना, बिजली सहित उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता को बताई।

Comments (0)

बंधेज की एक साडी में लगती है धागे की एक लाख गठाने

Posted on 28 February 2018 by admin

छैनी हथोडी से कपउे काटकर बनता है संुंदर एप्लीक वर्क
6 दिवसीय सिल्क इंडिया 2018 का षुभारंभ
सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊ 28 फरवरी 2018। ‘हस्तषिल्पी‘ द्वारा षहर में 6 दिवसीय सिल्क इंडिया 2018 का षुभारंभ हुआ। इस प्रदर्षनी में पाकिस्तान की बार्डर पर बनने वाले अजरग प्रिंट के साथ ही बनारसी साडियांे पर कच्छ का बंधेज प्रदर्षित किया गया हैै। इसके साथ ही एक ही धागे को 5 बार बल देकर बनने वाली बलकलम साडी भी लोगों को अपनी ओर खींच रही है।
प्रदर्षनी के आयोजक हस्तषिल्पी के प्रबंधक श्री टी अभिनंद ने बताया कि इस सिल्क इंडिया 2018 का आयोजन 28 फरवरी से 5 मार्च तक कैसरबाग बरदरी , लखनऊ में किया जा रहा है। इस प्रदर्षनी में भारत के विभिन्न प्रांतो के सिल्क बुनकरो ने सहभागिता कर अपने उत्पादों का प्रदर्षन किया है। प्रदर्षनी में आए सिल्क व काॅटन पर कलमकारी कर विभिन्न डिजायने तैयार कर प्रदर्षित की है। इस डिजायनों में हाथांे की मुद्राए , चेहरो की भावभंगिमाओ आदि को उन्होने सुंदर ढंग से चित्रित किया है। बनारस से बल कलम की साडियां प्रदर्षित की है। इस साडी को बनाने में 25 दिन का समय लगता है। एक धागे को पांच बार बल देकर बुना जाता है इसलिए इसे बलकलम साडी कहते है। मेहनत ज्यादा होने के कारण ये थोडी मंहगी भी होती है।
दिल्ली से बारिक बंधेज की साडी लाई है। बनारसी साडी पर बंधेज का काम कच्छ में होता हैे एक साडी पर एक लाख गठाने लगाकर दो रंगों मंे रंगा जाता है फिर ये गठाने खोल दी जाती है। इस एक साडी को बनने में एक साल तक का वक्त लग जाता है। पाकिस्तान की बार्डर पर तनाव के बीच एप्लिक का सुंदर काम होता है। कई कपडों पर प्रिंट बनाकर उन्हे एक साथ छैनी हथोडी से काटा जाता है। इस एप्लिक वर्क की बडेषीट काफी प्रसिद्व है। इसी तरह बाडमेर का अजरग पिं्रट भी खास है।
प्रदर्षनी के आयोजक टी अभिनंद ने बताया कि पंजाब से आए बुनकर सिल्क पर फुलकारी के काम की साडियंा और सूट ,कष्मीर से कानी वर्क , आरी वर्क , पैपरमैसी और जामावर वर्क के सूट, दुपट्टे और पष्मीना षाॅल लाए है। पैपरमेसी वर्क जीरो साईज की निडील से होता है। और काफी बारिक काम है।
टी अभिनंद ने बताया कि सिल्क इंडिया का समापन 5 मार्च को होगा । कलाप्रेमी दोपहर 10.30 बजे से रात 9 बजे तक देष भर के कोने कोने से आए बुनकरो की बुनाई कला को देखने के लिए आमंत्रित है।

Comments (0)

“फिल्मी सितारों ने ‘अवध अकाडमी’ में खेली हर्बल होली”

Posted on 28 February 2018 by admin

लखनऊ , होली की पूर्व संध्या पर “यूथ हॉस्टल एसोसियेशन ऑफ इंडिया” की शान-ए-अवध इकाई व अवध एकेडमी इंटर कॉलेज,चिनहट के संयुक्त तत्वाधान में होली में रासायनिक रंगों से होने वाली हानि के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने के उद्देश से भाषण प्रतियोगिता एवं प्रकृतिक रंग-होली के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष अतिथि के रूप में आने वाली “रेड” फिल्म की सह-अभिनेत्री सिमरन निशा, हाल में रिलीज फिल्म ‘डैडी डाटर’ निर्देशक अभिमन्यु, निर्माता राजीव रौशन, कलाकार रौशनी ख़ान व ऑर्गेनिक इण्डिया और शान-ए-अवध इकाई के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व अभिभावको ने कार्यक्रम का आनन्द लिया और रसायनिक रंगों से बचने का प्रण किया। बच्चों ने होली पर आधारित रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए गए। विषय ‘रासायनिक रंगों का विरोध’ पर भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को यूथ हॉस्टल द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ0 समीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया, अवध अकादमी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरविंद यादव व प्रधानाचार्या अंजली मौर्या ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। डा0 समीर ने अपने वक्तव्य में कहा कि ‘‘पिछले कई सालों से होली मे लोग खतरनाक असर दिखाने वाले रासायनिक रंगों का प्रयोग करने लगे हैं, इन रंगों से लोगों को एलर्जी, जलन, त्वचा रोग होता है और आंखें खराब होने का भी भय रहता है ऐसी अनेकों समस्याएं सामने आने लगी हैं, जिससे प्रभावित लोगांे की और परिवार की खुशियां बर्बाद हो जाती है। मैं सभी से कहूंगा कि होली में केवल प्राकृतिक रंगों से ही खेले।’’अभिनेत्री सिमरन निशा ने होली के विकृत हो जाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ‘‘असामाजिक तत्वों से लड़कियों को बचकर रहने की ज़रुरत है, किसी को भी ज़बरदस्ती रंग न डाले। होली रंगों के साथ मस्ती का त्यौहार है, इसे मिल-जुलकर मनाना चाहिए।’’ बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्यों के माध्यम से हर्बल होली खेलने का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अभिनेत्री सिमरन निशा व इकाई चेयरमैन एस0 एन0 लाल शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन सुप्रिया राय, पल्लवी व इकाई उपाध्यक्ष मो0 खलील खान ने किया। नृत्य निर्देशन सुश्री प्रीति वर्मा ने किया, इस अवसर पर ऑर्गेनिक इंडिया ने प्राकृतिक रंगों का बच्चों को बीच वितरण किया और रसायन से बने रंगों से दूर रहने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के संयोजक इकाई के सचिव पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि ‘‘कार्यक्रम में उपस्थित जनों व कालेज के छात्र-छात्राओं को हर्बल होली खेलने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में इकाई पी0आर0ओ0 चंद्र भूषण अग्रवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों और बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित किया। महादेव यादव, डा0डी0बी0 सिंह, इकाई अध्यक्ष गोपेंद्र वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शशिकांत श्रीवास्तव, राजीव ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Comments (0)

महान कला साधिका विदुषी स्व0 गिरिजा द ेवी जी की स्मृति म ें 01 मार्च, 2018 का े ‘प्रणामी’ कार्यक्रम का आयोजन

Posted on 28 February 2018 by admin

‘प ्रणामी’ कार्यक्रम स्व0 गिरिजा द ेवी जी की शिष्या प्रख्यात
लोकगायिका श्रीमती मालिनी अवस्थी द्वारा आया ेजित किया जा रहा है

बनारस घराने की महान कला साधिका विदुषी स्व0 गिरिजा देवी जी की
स्मृति में 01 मार्च, 2018 का े सन्त गाडगे सभागार संगीत नाटक अकादमी परिसर,
गोमती नगर, लखनऊ में साय ं 06ः30 बजे से ‘प्रणामी’ कार्यक्रम का आया ेजन किया
जाएगा। यह कार्यक्रम स्व0 गिरिजा देवी जी की ‘गन्डाबन्ध’ एवं उनकी प्रिय शिष्या
प्रख्यात लोकगायिका श्रीमती मालिनी अवस्थी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
सेनिया बनारस घराने की प्रख्यात ठुमरी गायिका गिरिजा देवी जी ने उप
शास्त्रीय गायन के प्रकारों का े संगीत के संसार में केन्द्रीय भूमिका दिलवायी। ठुमरी,
दादरा, चैती, कजरी और ढेरों गायिकी के प्रकार, गिरिजा जी के नाम का पर्या य माने
जाते हैं। उन्हा ेंने काशी की परम्परा के शास्त्रीय और लोक पक्ष में असाधारण संतुलन
बनाते हुए, बनारस घराने का महिमामण्डन किया है। रसूलनबाई, बड़ी मा ेतीबाई,
विद्याधरी, काशीबाई और सिद्धेश्वरी देवी की परम्परा का अन्तिम महान नाम गिरिजा
देवी है ं। अपने जीवन की अन्तिम अवस्था तक विदुषी गिरिजा देवी संगीत साधना में
लीन रहीं। उनके अवसान के साथ पूरब अंग गायिकी का एक युग विराम लेता ह ै।
‘प्रणामी’ कार्यक्रम में श्रीमती मालिनी अवस्थी फागुन के भावभीने अवसर पर,
विदुषी गिरिजा देवी की विनम्र शिष्या के रूप में उनके अविस्मरणीय रंग-स्वर रंगत
का े गुनते हुए अपनी स्वर अर्चना प्रस्तुत करेंगी।
सैनिया घराने ने ठुमरी गायन का े नयी ऊँचाइयों तक पहु ंचाने वाली विदुषी
गिरिजा देवी जी की संगीत साधना के दृष्टिगत उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण तथा पद्म
विभूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पीढ़िया ें का े सौभाग्य प्राप्त हा ेता है यदि
विदुषी गिरिजा देवी जैसी विभूतियों का सान्निध्य और किंचित ज्ञान के आचमन का
सौभाग्य मिले। श्रीमती मालिनी अवस्थी उन सौभाग्यशाली शिष्याओं में से है ं, जिन्हें
अपनी गुरू का भरपूर आशीर्वाद मिला है। वे विश्व में पारम्परिक गायन को पुनः
प्रतिष्ठित करने वाली श्रीमती मालिनी अवस्थी जी का े भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से
सम्मानित किया गया ह ै।

Comments (0)

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 अप्रैल, 2018

Posted on 28 February 2018 by admin

लखनऊ 27 फरवरी, 2018

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 अप्रैल, 2018 को किया जायेगा।
यह जानकारी प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री जी. श्रीदेवि ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि मा0 उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के कार्यपालक अधिकारी द्वारा 14 अप्रैल, 2018 को लोक अदालत के आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिया गया है।
श्रीदेवि ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण किया जायेगा। लोक अदालत के माध्यम से वादकारी को त्वरित एवं सस्ता न्याय सुलभ हो सकेगा।

Comments (0)

दुग्ध उत्पादकों हेतु तकनीकी निवेश योजना के लिए 1.38 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त स्वीकृत

Posted on 27 February 2018 by admin

लखनऊ 27 फरवरी , 2018

उ0प्र0 सरकार ने दुग्ध उत्पादकों के हितार्थ संचालित तकनीकी निवेश योजना को प्रभावी गति देने के लिए अवशेष 138.25 लाख रुपये की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
दुग्ध विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसका उद्देश्य स्थापित दुग्ध विकास की संस्थाओं के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में सहकारी दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादक/सदस्यों को प्रोत्साहित करना है। दुग्ध विकास कार्यक्रमों के तहत दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित करने एवं उनकी आर्थिक स्थिति में वांछित सुधार लाने के लिए तकनीकी इनपुट योजना चलायी जा रही है। इस योजना में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हेतु ग्रामीण क्षेत्र के लघु, सीमान्त कृषकों को लाभान्वित कराते हुए पशु प्रजनन कार्यक्रम, पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम भी संचालित किये जायेंगे। यह योजना प्रदेश के 29 जिलों में संचालित होगी।
उल्लेखनीय है कि तकनीकी निवेश योजना के लिए कुल 237 लाख रुपये की धनराशि का प्राविधान किया गया था। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 98.75 लाख रुपये की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in