Archive | लखनऊ.

संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन), न्यूयॉर्क में फायनेंस विषय में इंटर्नशिप के लिए सुश्री सौम्या मिश्रा का चयन

Posted on 26 April 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री , लखनऊ
उप्र के अम्बेडकरनगर की अलापुर तहसील के गांव सहसा की मूल निवासी हैं। सौम्या मिश्रा के पििता संजय कुमार मिश्र, आईएएस, संयुक्त आवासीय आयुक्त, मध्य प्रदेश भवन मुंबई, एवम् मां श्रीमती अलका मिश्रा , उप आवासीय आयुक्त, मध्य प्रदेश भवन मुम्बई । सौम्या वर्तमान में नरसी मोंजी विश्वविद्यालय, मुंबई में एमबीए टेक ( बी टेक एवं एमबीए संयुक्त पाठ्यक्रम) की पढ़ाई कर रही हैं, को एमबीए पाठ्यक्रम की इंटर्नशिप के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की कठिन चयन प्रक्रिया आवेदन शार्ट लिस्टिंग एवं टेलीफोनिक इंटरव्यू के पश्चात फायनेंस विषय में यूएन मुख्यालय, न्यूयार्क सिटी में छह माह की इंटर्नशिप के लिए चुना गया है। सुश्री सौम्या मिश्रा संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ पीस कीपिंग ओपरेसन्स में आगामी 06 माह के लिए इंटर्न-फायनेंस के रूप में 01 मई 2018 से कार्य करेंगी।
यह भी उल्लेखनीय है कि इस इंटर्नशिप के लिए पूरे मध्य प्रदेश एवं नरसी मोंजी विश्वविद्यालय मुंबई से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा केवल सौम्या मिश्रा का चयन हुआ है। संयुक्त राष्ट्र संघ में सुश्री मिश्रा की इस इंटर्नशिप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश शासन एवं भारत सरकार की छवि तथा प्रसिद्धी और बढ़ेगी । सुश्री मिश्रा ने अपनी 12वीं तक की शिक्षा कार्मल कानवेंट स्कूल, भोपाल, मध्य प्रदेश से ग्रहण की है। उक्त इन्टरन्शिप के लिए सुश्री मिश्रा न्यूयॉर्क सिटी के लिए मुंबई से 29 अप्रैल 2018 को रवाना होंगी। सुश्री मिश्रा के उक्त सुयश के लिए उनके परिवार के सदस्यों, गुरुजनों,मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

Comments (0)

खाद्य प्रसंस्करण से नौजवान और किसान होगा खुशहाल- राकेश त्रिपाठी

Posted on 26 April 2018 by admin

लखनऊ 26 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार खाद्य प्रसंस्करण पर खासा जोर दे रही है जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे साथ ही किसानों की बदहाली भी दूर होगी। श्री त्रिपाठी ने बताया कि गन्ना पेराई खत्म होने के बाद चीनी मिले आमतौर पर 6-7 महीने बंद रहती हैं जहां चीनी और खाद्य प्रसंस्करण की संभावनाएं तलाशी जा रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने इस पर कार्ययोजना तैयार करने के लिए एक समिति गठित की है। इससे किसानों और मिल मालिकों को दोहरा लाभ मिलेगा।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि चीनी मिलों से विद्युत उत्पादन, डिस्टिलरी व अन्य उत्पादन किया जा सकता है। आलू, आंवला, गन्ना, टमाटर सहित कई कृषि उत्पाद ऐसे हैं जिसमें खाद्य प्रसंस्करण की असीम संभावनाएं हैं, जिन्हें पिछली सरकार नजर अंदाज करती रही है। उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 245 अरब रूपये के 637 निजी प्रस्ताव प्राप्त हुए थे जिनमें से 47 उद्यमी पहले ही अपना कार्य प्रारम्भ कर चुके है। योगी सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए और निजी निवेश को लुभाने के लिए खाद्य प्रसंस्करण नीति भी घोषित की है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के हर सम्भव प्रयास कर रही हैं। गेंहूॅ, धान की सरकारी खरीद युद्धस्तर पर की जा रही है। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने में खाद्य प्रसंस्करण सहायक सिद्ध होगा।

Comments (0)

स्कूली वैन हादसा बेहद दुखद और हृदयविदारक है

Posted on 26 April 2018 by admin

लखनऊ 26 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कुशीनगर में हुई हृदयविदारक घटना में बयान जारी करते हुए कहा कि कुशीनगर में हुआ स्कूली वैन हादसा बेहद दुखद और हृदयविदारक है, हम सब इस घटना से मर्माहत हैं और पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं, जिला प्रशासन और रेलवे को फौरन हर तरह की मदद करने को कहा गया है, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को भी तत्काल मौके पर पहुँच कर मदद करने को कहा है, स्वयं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी भी इस घटना से व्यथित हैं, और राहत कार्य पर नजर रखे हुए हैं, वे घटनास्थल पर भी पहुँच रहे हैं।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Posted on 25 April 2018 by admin

हेमवती नन्दन बहुगुणा जी भारत माता के महान सपूत थे: मुख्यमंत्री

गरीबों, शोषितों, वंचितों के लिए बहुगुणा जी का संघर्ष अविस्मरणीय

पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारम्भ

सुरेन्द्रअग्निहोत्री, लखनऊ : 25 अप्रैल, 2018

press-4 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के शुभारम्भ हेतु आज यहां विधान भवन के तिलक हाल मंे आयोजित एक कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम विधान सभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री हेमवती नन्दन बहुगुणा भारत माता के महान सपूत थे। एक राष्ट्रभक्त राजनेता तथा समाजसेवी के रूप में गरीबों, शोषितों, वंचितों के लिए उनका संघर्ष अविस्मरणीय है। बहुगुणा जी का जन्म 25 अप्रैल, 1919 को वर्तमान उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जनपद के एक गांव में हुआ था। आज भी वहां का मार्ग दुर्गम है। सौ वर्ष पहले ऐसी स्थिति से निकलकर राजनीति और समाजसेवा के माध्यम से देश और प्रदेश में अपना स्थान बनाना, उनके कठिन परिश्रम, लगन, कर्मठता तथा संघर्षशीलता का परिचायक है।
प्रदेश की राजधानी में श्री हेमवती नन्दन बहुगुणा जैसे महान राजनेता व समाजसेवी की कोई मूर्ति अथवा स्मारक न होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए योगी जी ने कहा कि उनकी स्मृतियों को संजोए रखने के लिए स्मारक होना चाहिए। जन्म शताब्दी वर्ष में छात्रों, नौजवानों, मजदूरों आदि, जिनके लिए बहुगुणा जी ने संघर्ष किया, के बीच कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। इन कार्यक्रमों से राज्य की जनता तथा प्रदेश सरकार को भी जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि बहुगुणा जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से, युवा पीढ़ी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित होकर प्रेरणा प्राप्त करेगी।press-23
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि शक्तिशाली राष्ट्र के लिए जनमानस में इतिहास बोध आवश्यक है। महापुरूषों के जयन्ती समारोह जनसामान्य को महापुरूषों की स्मृति के माध्यम से इतिहास से परिचित कराने के साथ ही, लोगों में इतिहास बोध पैदा करने में भी सहायक सिद्ध होते हंै। उन्होंने कहा कि असाधारण होकर भी साधारणजन से जुड़े रहना बहुगुणा जी की बड़ी खूबी थी।
उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री हेमवती नन्दन बहुगुणा जी का लखनऊ से करीबी रिश्ता था। वे पहाड़ी व मैदानी इलाकों की जनता सहित श्रमिक वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग आदि में भी काफी लोकप्रिय थे। कर्मचारी नेताओं से उनका सान्निध्य था। जनता के प्रति समर्पण, ईमानदारी व विनम्रता उनके विशेष गुण थे। उनके गुणों के कारण विरोधी भी उनका सम्मान करते थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पर्यटन मंत्री एवं बहुगुणा जी की पुत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उनके पिता श्री हेमवती नन्दन बहुगुणा का राष्ट्रप्रेम अनन्य था। लोकतांत्रिक प्रणाली में उन्हें पूरा विश्वास था। बहुगुणा जी को एक स्वाभिमानी, न्यायी, हार न मानने वाला तथा सतत संषर्घशील व्यक्ति बताते हुए उन्होंने बहुगुणा जी से जुड़े संस्मरण भी साझा किए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री, दुग्ध विकास मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क मंत्री श्री नन्द गोपाल ‘नन्दी’ सहित जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल 26 अप्रैल को रात्रि प्रवास में करेंगे जनसंवाद

Posted on 25 April 2018 by admin

लखनऊ 25 अप्रैल 2018, ग्राम स्वराज अभियान के तहत रात्रि प्रवास के दौरान रात्रि चैपालों में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित केन्द्र सरकार तथा प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी रात्रि सरकार चैपालों में गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित, शोषित वर्ग के साथ संवाद स्थापति करेंगे। चैपालों से प्राप्त सुझाव व शिकायते गांव के विकास का आधार बनेगी। रात्रि चैपालों के माध्यम से मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोग लाभावन्वित होंगे।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल व प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर जयंती से प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रारम्भ हुए ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित होने वाली रात्रि चैपालों में केन्द्रीय व प्रदेश मंत्री, राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता गांव में गरीब की दहलीज पर पहुंच रहे है। रात्रि चैपाल के इस क्रम में 26 अपै्रल को प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ग्राम सरेठी, विकास खण्ड पूरा बाजार, अयोध्या, फैजाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम मेंहदीपुर जेपीनगर अमरोहा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता बरतेरगांव लखीमपुर, केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल गोरखपुर, संतोष गंगवार जिया नगला बरेली, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना फफुआर कानपुर, सूर्यप्रताप शाही तिरमागाउन देवरिया, एसपी सिंह बघेल बागपत, रमापति शास्त्री अम्मरपुर गोण्डा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नाथ यादव मटुका गांव बनारस, अक्षवर लाल गौड़ करमोहना बहराइच में रात्रि चैपाल में जन संवाद करेंगे।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत रात्रि चैपालों में 25 अप्रैल को प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ ने परसहा बहराइच, प्रदेश महामंत्री, एमएलसी विजय बहादुर पाठक इटावा, प्रदेश सरकार के मंत्री राजेश अग्रवाल लखनऊ, जय प्रताप सिंह सिद्धार्थनगर, धर्म सिंह सैनी सापदा औरैया, अर्चना पाण्डेय सोनभद्र, नीलकण्ठ तिवारी महदा वाराणसी, गिरीश यादव ने अर्जुनपुर जौनपुर में रात्रि चैपाल के दौरान जनसंवाद किया।

Comments (0)

वंशवाद को बढ़ाने का अवसर नहीं है इसलिए वह इस परम्परा से दूर हैं

Posted on 25 April 2018 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा दिये गये वक्तव्य कि कांग्रेस वंशवाद चलाती है पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस के उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी ने कहा कि श्री शाह को शायद अपनी पार्टी में चल रहा वंशवाद दिखाई नहीं दे रहा है या वह देखकर भी अनभिज्ञ बने हुए हैं। दूसरों पर आरोप लगाने से पहले श्री शाह को अपने गिरेबां में झांक लेना चाहिए।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एंव अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी सिराज मेहदी ने कहा कि चाहे वह श्री राजनाथ सिंह हों, श्री कल्याण सिंह हों, श्री यशवन्त सिन्हा रहे हों, इन सभी के बेटे राजनीति में हैं और भाजपा में प्रमुख पदों पर हैं। वंशवाद पर बार-बार टिप्पणी करने वाले श्री शाह को यह भी ज्ञात होना चाहिए कि अन्य राजनीतिक दलों में भी नेताओं के पुत्र और पुत्रियां राजनीति में हैं और वह उन्हें आगे बढ़ाने मंे कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
श्री मेंहदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पास शायद अपने वंशवाद को बढ़ाने का अवसर नहीं है इसलिए वह इस परम्परा से दूर हैं। वरना भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य राजनीतिक दलों में सर्वाधिक वंशवाद को बढ़ावा दिये जाने के उदाहरण मौजूद है। श्री शाह को उनके बारे में भी अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए।

Comments (0)

भाजपा के नारे सिर्फ जुमलेबाजी बनकर रह गये हैं

Posted on 25 April 2018 by admin

प्रदेश में भ्रष्टाचार इस कदर व्याप्त है कि खुद भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, विधायक और सांसद भ्रष्टाचार को लेकर सरकार और सरकारी मशीनरी पर उंगली उठा रहे हैं। भ्रष्टाचार रोकने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के नारे सिर्फ जुमलेबाजी बनकर रह गये हैं।
यह जानकारी उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय बाजपेयी ने आज जारी बयान मंे कहा कि तिन्दवारी के भाजपा विधायक द्वारा जिस प्रकार भ्रष्टाचार को लेकर एक अधीक्षण अभियन्ता केा नोटों की माला पहनाते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है और कमिश्नर से शिकायत की गयी है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा प्रतीत होता है कि आदित्यनाथ सरकार में भ्रष्टाचार हद तक बढ़ चुका है यही कारण है कि अब भाजपा के ही जनप्रतिनिधि अपनी ही सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठा रहे हैं और कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि इतना ही नहीं पिछले लगभग दो महीनों से सरकार में मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर लगातार सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा के चार-चार सांसदों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की है। यह उ0प्र0 सरकार के लिए शर्मनाक है।
श्री बाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठा रही है किन्तु सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी। अब सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों, विधायकों एवं सांसदों द्वारा आवाज उठाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार रोकने के लिए तत्काल कड़े उठाने चाहिए।

Comments (0)

भ्रष्ट आजम खान के बुरे दिन आने वाले है - राकेश त्रिपाठी

Posted on 25 April 2018 by admin

लखनऊ 25 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पूर्व कबीना मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को युवाओं के सपनों का हत्यारा बताया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबे और जहरीले बयानों के लिए कुख्यात आजम खान के भ्रष्टाचार की पोल परत दर परत खुल रही है। जल निगम में भर्तियों मेें भ्रष्टाचार की बड़ी संख्या में शिकायतें मिली थीं, जिसकी जांच एसआईटी को सौंपी गयी थी। एसआईटी की रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया भर्ती में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई गई है। एसआईटी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी रहे आजम खान सहित 5 लोगों पर भ्रष्टाचार की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों से पहले ही जारी संकल्प पत्र में पिछले 14 वर्षों के घपले-घोटाले और भ्रष्टाचार की जांच कराने का संकल्प लिया था। योगी सरकार उन संकल्पों को पूरा करते हुए प्रदेश को लूटने-खसोटने वालों पर प्रभावी कार्यवाही कर रही है। पिछली मायावती और अखिलेश सरकारों में सरकारी ठेकों सहित भर्तियों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया था। उस समय भाजपा के इन मुद्दों को उठाने पर तत्कालीन सरकारों ने इसे राजनैतिक आरोप बताकर लगातार खारिज करने का प्रयास किया था लेकिन अब सच्चाई साक्ष्यों के साथ सामने आ रही है। भ्रष्ट आजम खान समेत अखिलेश सरकार के कई मंत्री और नौकरशाह जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे। आजम खान सरीखे नेताओं के बुरे दिन जल्द ही आने वाले है।

Comments (0)

रात्रि चैपाल द्वारा गांव, गरीब से संवाद भाजपा की संस्कृति - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 25 April 2018 by admin

भाजपा सरकार और संगठन के समन्वय से चैपालों के द्वारा गांव, गरीब के सुझाव व शिकायतों से तैयार होगा गांव के विकास का रोड मैप

सैफई के शहजादे की समझ से परे है महात्मा गांधी एवं विनोवा भावे की ग्राम स्वराज की कल्पना को मूर्तरूप देना

लखनऊ 25 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि सैफई की फूहडता को गांव और गरीब का उत्कर्ष मानने वाले अखिलेश यादव को भाजपा संगठन और सरकार का गांव गरीब के बीच रात्रि चैपाल में जाना ढोंग ही लगेगा। डा0 पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव यदि गरीबो, पिछड़ो और वंचितो के बीच पहुंचे होते तो सत्ता से उनकी बेदखली न हुई होती। भारतीय जनता पार्टी का मूल सिद्धांत ही सत्ता के केन्द्र को गरीब की चैखट तक पहुंचाना है। सैफई के शहजादे को प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक एवं भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का गांव में गरीबों, दलितो, पिछड़ों के बीच जाकर उनकी समस्या का समाधान करना यदि ढोंग लगता है तो इसमें गलती उनके राजनीतिक परिवेश की है जिसमें सत्ता का अर्थ शहंशाह या शहजादे की अनुभूति है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि हार की हताशा से हताश सपा दरक चुके समाजवादी किले को सहजने की कोशिश में लगी हुई है। अमूमन मीडिया से दूरी बनाए रखने वाली बहिन मायावती भी अब मीडिया फ्रेंडली बनने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा साहब भीमराव रामजी आम्बेडकर की जयन्ती से ग्राम स्वराज अभियान प्रारम्भ किया, जिसमें प्रत्येक जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला पदाधिकारी ‘जनता की सरकार जनता के द्वार’ का ध्येय लेकर जन-जन के दर पहुॅच रहे है। महात्मा गांधी, आचार्य विनोबा भावे ने जिस ग्राम स्वराज की कल्पना की थी मोदी जी उसे मूर्तरूप देने का काम कर रहे है। जनता के बीच जाकर उनके सुझाव से सरकार चलाना अनुकरणीय है। सपा-बसपा-कांग्रेस को दुराग्रह और विरोध जनित रोग से मुक्त होकर भाजपा की जनसेवा की राजनीति का अनुसरण करना चाहिए।

Comments (0)

भाजपा की नीति सबका साथ-सबका विकास है

Posted on 24 April 2018 by admin

लखनऊ 24 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जो लोग खुद को मसीहा बताते थे, जिन्होंने अपनी मूर्ति लगवा दी हो, स्वयं की देवी के रूप में पूजा करवाकर पूजित होने लगे हो, वह लोग गांव या दलित परिवार की चैखट को अछूत मानकर उससे दूर रहे। दलितों की चैखट और आंगन में जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोजन करते है, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता भोजन करते हैं तो जांत-पांत के नाम पर वोटों की ठेकेदार बनने वाली बसपा सुप्रीमों टिप्पणी समझ से परे हो जाती है। भाजपा की नीति सबका साथ-सबका विकास है, दलित, वंचित, शोषित उपेक्षित वर्ग को साथ लेकर भाजपा विकास की राजनीति करती है।
डॉ. पांडेय ने कहा कि बसपा सुप्रीमों दलित वोट का सौदा करके दौलत की बेटी बन गई, लेकिन भाजपा के लिए अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में जोड़ना राजनीतिक जिम्मेदारी है, एवं बिना भेदभाव के गरीब, द्रवित, वंचित, शोषित वर्ग को नारायण मान कर उनकी सेवा करना हमारा संस्कार है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in