Categorized | लखनऊ.

भाजपा की नीति सबका साथ-सबका विकास है

Posted on 24 April 2018 by admin

लखनऊ 24 अप्रैल 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि जो लोग खुद को मसीहा बताते थे, जिन्होंने अपनी मूर्ति लगवा दी हो, स्वयं की देवी के रूप में पूजा करवाकर पूजित होने लगे हो, वह लोग गांव या दलित परिवार की चैखट को अछूत मानकर उससे दूर रहे। दलितों की चैखट और आंगन में जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोजन करते है, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता भोजन करते हैं तो जांत-पांत के नाम पर वोटों की ठेकेदार बनने वाली बसपा सुप्रीमों टिप्पणी समझ से परे हो जाती है। भाजपा की नीति सबका साथ-सबका विकास है, दलित, वंचित, शोषित उपेक्षित वर्ग को साथ लेकर भाजपा विकास की राजनीति करती है।
डॉ. पांडेय ने कहा कि बसपा सुप्रीमों दलित वोट का सौदा करके दौलत की बेटी बन गई, लेकिन भाजपा के लिए अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में जोड़ना राजनीतिक जिम्मेदारी है, एवं बिना भेदभाव के गरीब, द्रवित, वंचित, शोषित वर्ग को नारायण मान कर उनकी सेवा करना हमारा संस्कार है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in