Archive | लखनऊ.

मिलावटी गठबंधन और भ्रष्टाचारी कांग्रेस को जबाव देने के लिए जनता तैयार - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 09 April 2019 by admin

लखनऊ 09 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्र्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मंगलवार को राजा जनक की धरती सीतापुर में विपक्ष पर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी पदाधिकारी व युवा मोर्चे के उत्साही कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।20190409-144800
युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुये डा. पाण्डेय ने कांगे्रस की पूर्ववती सरकार पर निशाना साधा, वहीं सपा-बसपा गठबन्धन को मिलावटी बताकर तंज कसे। लहरपुर मे आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सरकार कायरों से भरी थी। बाटला हाउस कांड में आतंकवादियों की मौत पर कांगे्रस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आंसू बहाये थे। कांगे्रस की हुकूमत में आतंकवादियों ने ताज होटल पर हमला किया, सैकड़ो लोगो की जाने गयी, पर कांग्रेस सरकार मे इतनी हिम्मत नही थी कि वह आतंकवादियों का मुकाबला कर सके, उस वक्त मनमोहन सरकार दूसरे देशो के सामने गिड़गिड़ा रही थी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवादियो से निपटने के लिये ठोस नीति तैयार की है। उन्होने घर मे घुसकर आतंकियों को मौत की नीद सुलाया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में देश को सुरक्षित करने और आतंकवादियों के विरूद्ध स्पष्ट नीति तैयार कर दी है। उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी के डर से उत्तर प्रदेश के अन्दर सपा-बसपा एक हुए है। प्रदेश को खोखला करने वाले यह क्षेत्रीय राजनीतिक दल जाति, धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहते है, पर उत्तर प्रदेश के लोग ऐसा नही होने देंगे। डा. पाण्डेय ने कहा कि देश मे मोदी की सुनामी चल रही है। इस लहर ने अब लहरपुर को अपने आगोश मे ले लिया है। मिलावटी गठबन्धन और भ्रष्टाचारी कांगे्रस को जवाब देने के लिये हिन्दुस्तान के करोड़ो लोग तैयार है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबो के जीवन स्तर को बदल दिया है। नौजवानो को रोजगार दिये, किसानो को उनकी फसल का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना किया है। नौ करोड़ लोगो को गैस सिलेण्डर भी दिये है। मोदी से किसान सम्मान निधि पाकर लाखो अन्नदाताओ के चेहरे खिल उठे हैं। गरीबो को उपचार और माताओ को धुएं से छुटकारा दिलाकर मोदी ने राष्ट्रवाद व अन्त्योदय की परिकल्पना को सार्थक बना दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने जनसमूह से हाथ उठवाकर भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को कामयाब बनाने का संकल्प दिलाया तथा कहा कि इस विशाल जनसमूह को देखकर विश्वास हो गया है कि पार्टी प्रत्याशी की जीत तो आप लोगो ने सुनिश्चित कर दी है।

Comments (0)

नामांकन सभा को संबोधित किया

Posted on 09 April 2019 by admin

लखनऊ 09 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीष महाना, जय कुमार सिंह (जैकी), प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार, सलिल विश्नोई ने कानपुर से भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचैरी की नामांकन सभा को संबोधित किया।
श्री कलराज मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओ का इतना बड़ा जनसैलाब देख कर मै दावे के साथ बोलता हूं कि सत्यदेव पचैरी कानपुर से सांसद एवं नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। श्री मिश्रा ने कहा कि आज देश मे विपक्ष झूठ परोस रहा है और जनमानस को गुमराह करते हुए अनर्गल बयान दे रहा है कांग्रेस पर हमलावर होते हुए श्री मिश्र ने कहा इस देश मे जिस तरह की भाषा का प्रयोग कांग्रेस के मुखिया और उनकी टीम देश के प्रधानमंत्री के लिए कर रही है इसका जवाब उनको देश की जनता देगी। मोदी जी के राष्ट्रवादी कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी योजनाओं सपा, बसपा व कांग्रेस के लोग घबरा गए है, आज भारत की पहचान पूरी दुनियां में शक्तिशाली देशी के रूप में बनी है और वो इस लिए संभव हुआ कि जब देश के प्रधामंत्री ने देश की सेना को खुली छूट दी जिसके परिणाम आप सबके सामने है आज आतंकवादी डरे हुए है। प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना ने कहा कि देश की जनता ईमानदार चैकीदार को चुनेगी भ्रष्टाचारी युवराज को नही जो खुद जमानत पर है। श्री पचैरी के नामांकन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के सामाजिक लोगो ने भी नामांकन जलुस में अपनी उपस्थिति दर्ज की।
गगन भेदी नारों के संग जलूस कानपुर घंटाघर से नयागंज, बिरहाना रोड़, फूलबाग, मालरोड, बड़ा चैराहा होते हुए कचहरी पहुंचा वहाँ से भाजपा प्रत्यासी सत्यदेव पचैरी पैदल बड़े चैराहे से भारी हजूम के साथ नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे।

Comments (0)

विपक्ष के नेता चाहे जितना भी एक हो जाएं पर जनता मोदी जी के साथ - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 09 April 2019 by admin

पहली गोली हम नहीं चलायेंगे,लेकिन गोली चली तो गोली का जवाब गोला से देंगे मोदी जी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में हुई स्थापित सबका साथ सबका विकास,सबको सम्मान सबको स्थान
pic
लखनऊ 09 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक केशव प्रसाद मौर्य ने आज झांसी में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में मुक्ता काशी मंच से एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और कहा कि मोदी जी के पीएम बनने से पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है पिछड़े वर्गों के बीच से मोदी जी के रूप में आया हुआ व्यक्ति जब प्रधानमंत्री बनता है तो सबका साथ सबका विकास, सबको सम्मान सबको स्थान देने की बात करता है और भारत की प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में स्थापित करने का काम करता है। कुंभ मेले में सफाई कर्मचारियों के चरण धोने का भी काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है, ऐसा सम्मान आज तक उन्हें किसी ने भी नहीं दिया है। मोदी जी के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पंचतीर्थो को विकसित करने का कार्य किया गया है। आजादी के बाद से लगातार यह मांग थी कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का कार्य किया जाए तथा सामान्य वर्ग के गरीबों को भी आरक्षण का लाभ दिया जाए। मोदी जी के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है और गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया गया है साथ ही पिछड़ों और दलितों के आरक्षण से कोई भी कटौती नहीं की गई है जिससे सबका साथ और सबका विकास प्रदर्शित होता है।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना का जिक्र किया। उन्होंने श्रम योगी मानधन योजना का भी जिक्र किया जिसके अंतर्गत 15000 से कम कमाने वाले लोग यदि 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच योजना का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें 60 वर्ष की आयु में 3000 रूपये की मासिक पेंशन प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि 2017 में जब उनकी सरकार बनी तो उन्होंने 86 लाख किसानों का 36000 करोड रुपए का कर्ज माफ करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश के किसानों को 2000 की तीन किस्तों में बीज खाद और सिंचाई के लिए बिना किसी भेदभाव के पैसा देने की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं।
विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि एसपी और बीएसपी सड़क, बिजली और कानून व्यवस्था पर मुद्दा नहीं बना रहे क्योंकि इन्हें मालूम है कि यह जो सड़क के नाम पर पैसा जारी करते थे उसे मिल कर खा जाते थे। बड़े-बड़े गुंडे और अपराधी थाने में बैठते थे और गरीब, किसान और व्यापारियों का उत्पीड़न करते थे। आज बदलाव आया है। आज गरीब आदमी को भी अपराधियों और भू-माफियाओं का डर नहीं लगता है और उसके खिलाफ शिकायत करने की उसकी हिम्मत होती है। जो लोग बेल पर घूम रहे हैं उन्हें 23 मई के बाद जेल जाना पड़ेगा। मोदी जी के नेतृत्व में सेना ने 1000-1000 किलो के बम अजहर मसूद की आतंकवादी पैदा करने वाली आतंक की फैक्ट्री पर गिराए थे लेकिन सपा बसपा और कांग्रेस रो रहे हैं जिससे ऐसा लगता है की बम आतंकवादियों पर न गिरा कर सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यालय पर गिराए गए हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र से लगता है कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का कहना है कि पहली गोली हम नहीं चलाएंगे लेकिन गोली का जवाब गोला से दिया जाएगा। मोदी जी सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से जवाब देने वाले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी अठारह-अठारह घंटे काम करने वाले पी एम हैं, सपा और बसपा यदि एक भी सीट जीत गए तो कांग्रेस अध्यक्ष का सपोर्ट करेंगे जिन्हें 8 घंटे भी काम करने में डर लगता है। उन्होंने कहा कि 2014 में कोई भी कांग्रेसी मंदिर नहीं जाता था लेकिन आज यह मंदिर मंदिर भटक रहे हैं, अखिलेश यादव आज गंगा नहा रहे हैं, वे चाहे मंदिर जाएं, गंगा नहाए या कैलाश मानसरोवर जाएं मैं इनका विरोध नहीं करता लेकिन यह ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि इन्हें लगता है की यदि राहुल गांधी मंदिर नहीं जाएंगे तो उन्हें इटली जाना पड़ेगा और यदि अखिलेश यादव गंगा में डुबकी नहीं लगाएंगे तो सैफई जाना पड़ेगा। उन्होंने गठबंधन को एक बिना दूल्हे वाली बारात बताया और कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस बाद में तय करेंगे कि उनका प्रधानमंत्री कौन बनेगा जबकि भाजपा का दूल्हा तय है। कांग्रेस ने 55 साल में देश को बर्बाद किया और सपा-बसपा ने 15 साल में प्रदेश को बर्बाद किया। श्री केशव प्रसाद ने कहा कि नेता चाहे जितने भी एक हो जाएं पर जनता तो भाजपा के साथ ही है। भाजपा सरकार ने 5 साल में जो काम किया वह कांग्रेस 55 साल में नहीं कर पाई। उन्होंने इस चुनाव को देश को 5 साल आगे ले जाने वाला चुनाव नहीं बताया बल्कि कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में यह चुनाव देश को 100 साल आगे ले जाएगा।

Comments (0)

भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने चुनाव आयोग से की सुश्री मायावती की शिकायत

Posted on 09 April 2019 by admin

लखनऊ 09 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने आज प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती द्वारा मुस्लिमों को एकतरफा गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के खिलाफ चुनाव आयोग से जन प्रतिनिधित्व अधिनियम भारतीय दण्ड संहिता व आदर्श चुनाव संहिता का खुले उल्लघन का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपीएस राठौर और प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एमएलसी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव अधिकारी से मिले प्रतिनिधि मण्डल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन के माध्यम से चुनाव आयोग से सुश्री मायावती के विरूद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने और उनके भाषणों पर पूर्णता प्रतिबंध लगाने की मांग की है। img-20190409-wa0467
मुख्य चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से संयुक्त रूप से वार्ता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर एवं प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि पार्टी ने बसपा प्रमुख सुश्री मायावती के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि बसपा प्रमुख द्वारा आगे भी इसी प्रकार की भाषणबाजी करके चुनाव का महौल खराब करने व धार्मिक उन्माद फैलाने व मतदाताओं का धु्रवीकरण कराने की पूरी संभावना है इसलिए चुनाव आयोग तत्काल कदम उठाये।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन उ0प्र0 में अवसरवादी दलों का गठबंधन है जो जाति, धर्म और विद्वेश की राजनीति के साथ सत्ता हथियाना चाहते है। बसपा नेता जमीनी सच्चाई जानने के बाद हताश होकर ऐसे बयान दे रही है। उन्होंने कहा दलितों, शोषितो, वंचितों, गरीबों को वोट बैंक बनाकर हमेशा सत्ता में आने वाले ऐसे दलों का सच जनता जान गई है। उन्होंने कहा देश में एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प के साथ आमजन भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगा।
प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि दलितों के नाम पर सियासत करने वाली मायावती अब दौलत की राजनीति कर रही हैं। बसपा प्रमुख को दलित हितो से कोई लेना-देना नहीं है। श्री सोनकर ने कहा कि दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित बसपा प्रमुख की सच्चाई को जान चुका है इसीलिए 2014 के लोकसभा के चुनाव में प्रदेश में बसपा का खाता भी नहीं खुल सका। उन्होंने दावा किया एक बार फिर से जाति, धर्म और तुष्टीकरण के सहारे जीत का स्वप्न देख रही मायावती के हाथ हार ही लगेगी।
भाजपा प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री अखिलेश अवस्थी, प्रशान्त सिंह अटल, नितिन माथुर, प्रखर मिश्रा, आशीष शास्त्री आदि शामिल थे।

Comments (0)

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विश्वगुरू और हर भारतीय को सशक्त और समृद्ध बनाने का रोड मैंप - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 08 April 2019 by admin

लखनऊ 08 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में पार्टी द्वारा जारी किया गया ‘संकल्प पत्र’ समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त भारत के हर नागरिक की आंकाक्षाओं का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षो में मोदी जी की अगुवाई में देश ने विकास व समृद्धि के नये सोपान छूए है। युवा, किसान, व्यापारी, महिला, पिछड़ा, दलित, वंचित, शोषित सभी के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए समन्वित प्रयासों के साथ ही प्रतिवर्ष छह हजार रूपये की सहायता राशि का विस्तार अब सभी कृषको तक होगा।
उन्होंने कहा 60 वर्षो के बाद सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसानों के लिए पेंशन एक लाख तक ब्याज मुक्त ऋण और कृषि तकनीकि को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प हर गांव की खुशहाली का माध्यम बनेगा। आतंकियों का विनाश करना हो या छद्म युद्ध लड़ रहे पाकिस्तान की घर मंे घुसकर उसे सबक सिखाना हो हमारे जावानों ने हर मोर्चे पर देश को गर्व और सुरक्षा का अहसास कराया। जवानों को वन रैंक वन पेंशन देने के बाद हमारी अगली सरकार उनके पुनर्वास और बेहतर भविष्य के लिये व्यवस्था करेंगी। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में शुमार है, तो उसमें जितना योगदान बड़े उद्योगों का है उतना ही हमारे छोटे व्यवसायियों का भी है। हमारे छोटे व्यवसायी और दुकानदार वृंद्धावस्था में भी अपनी आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भर रहे, इसके लिए उन्हें भी पेंशन दी जायेगी। 2022 तक सबको पक्का मकान, पाइप लाइन से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता साथ ही विद्यालय, अस्पताल और गांव को सड़कों से जोड़ने के लिए हम वचनवद्ध है।
उन्होंने कहा छह दशको से देश को लूट रहे कुछ नामदारों को मिडिल क्लास के योगदान और विकास पर आपत्ति है। इसीलिए वे अपना घर भरने के लिए उन पर और टैक्स लादना चाहते है। जबकि मोदी जी की सरकार ने अभी बजट में उन्हें कर के बोझ से मुक्त किया है और आगे भी ईमानदार करदाताओं को ऐसे लाभ देने का हमारा संकल्प रहेगा। डा0 पाण्डेय ने कहा कि गांव, गरीब, किसान का विकास हमारा संकल्प है और युवा भारत की आंकाक्षाओं को गति देना हमारी प्राथमिकता है। हम चाहते है कि देश का युवा स्वयं दूसरों के रोजगार देने में सक्षम है। इसलिए उन्हें 50 लाख रूपये तक को कोलेटरल मुक्त ऋण देंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह संकल्प पत्र भारत को विश्वगुरू और हर भारतीय को सशक्त और समृद्ध बनाने का रोड मैंप है। जिसे मा. नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई में हमारी अगली सरकार निश्चित रूप से पूरा करेंगी।

Comments (0)

जनता करेगी आजम का बेड़ा गर्क, रामपुर में फिर खिलेगा कमल - केशव मौर्य

Posted on 08 April 2019 by admin

लखनऊ 08 अप्रैल 2019, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि रामपुर की जनता लोकसभा चुनाव में आजम खान का बेड़ा गर्क कर देगी। उन्होंने कहा रामपुर में कमल खिलेगा। सोमवार शाम खेमपुर गांव में हुई जनसभा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। सभी को साथ लेकर चल रही है लेकिन कुछ राजनीतिक दलो ने अपने भ्रष्टाचार और अपने घोटालों को छिपाने के लिए गठबंधन कर लिया हैं। गठबंधन भारतीय जनता पार्टी की सफलता के रास्ते में आडे नहीं आ सकता। मायावती द्वारा रविवार को देवबंद में मुस्लिम मतदाताओं से की गई खास अपील पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बीएसपी प्रमुख का यह बयान स्पष्ट करता है कि वह दलितों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती हैं। जहां तक मुसलमानों का सवाल है तो वे भी इस महागठबंधन की असलियत जान गए हैं।
उन्होंने रामपुर से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जयप्रदा को भारी बहुमत से जिताने और आजम खान की जमानत जब्त कराने का आह्वान किया।
img-20190408-wa0521
कन्नौज में जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद समाजवादी पार्टी (एसपी) अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने गठबंधन की साथी बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती को धोखा देंगे।
केशव मौर्य ने कहा कि एसपी ने कभी दलितों को वाजिब सम्मान नहीं दिया। 1995 में जब मायावती पर एसपी के नेताओं ने राज्य अतिथिगृह में जान से मारने के लिये हमला किया था तब बीजेपी ने ही उन्हें बचाया था।
उन्होंने अखिलेश पर हमला करते हुए कहा कि जब वह अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव के नहीं हुए तो मायावती के कैसे होंगे। श्री मौर्य ने एसपी-बीएसपी-आरएलडी महागठबंधन को अवसरवादी करार देते हुए कहा कि आने वाले वक्त में यह आपसी मतभेदों की वजह से खुद ही खत्म हो जाएगा।
बीजेपी को दलितों की हितैषी बताते हुए मौर्य ने कहा कि कुंभ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाईकर्मियों को उचित सम्मान देने के लिए उनके पांव धोए थे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की दुर्दशा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दावे कर रही कांग्रेस और भी कमजोर हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी 80 में से 74 से ज्यादा सीटें जीतेगी और नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

Comments (0)

‘संकल्पित भारत, सशक्त भारत’ में है नये भारत की सुनहरी तस्वीर - केशव मौर्य

Posted on 08 April 2019 by admin

हमारी सरकार किसानों और छोटे व्यापारियों को देगी पेंशन

लखनऊ 08 अप्रैल 2019, हमारी सरकार ने हमेशा से ही छोटे किसानों और व्यापारियों के हितो का ध्यान रखा है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 60 साल से उपर सभी किसानों और छोटे दुकानदारों को पेंशन देने का ऐलान किया है। हर एक को घर, बिजली, शौचालय भी हमारी सरकार देगी। संकल्प पत्र पर चर्चा करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार अगले पांच वर्ष में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृतसंकल्प है। संकल्प पत्र किसी पार्टी का महज घोषणापत्र नहीं बल्कि नये भारत की सुनहरी तस्वीर है।
सभी किसानों को किसान सम्मान
उपमुख्यमंत्री ने कहाकि किसानों को क्रेडिट कार्ड पर एक लाख तक का लोन ब्याज मुक्त मिलने से उन्हें बहुत राहत मिलेगी। कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए 25 लाख करोड़ रुपये का निवेश भी करने की योजना है। देश के सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा। सभी किसानों को 6 हजार रुपए वार्षिक दिए जाएंगे।
व्यापारियों को मिलेगी पेंशन
उपमुख्यमंत्री ने कहाकि संकल्प पत्र में छोटे व्यापारियों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्हें न सिर्फ पेंशन मिलेगी बल्कि उनके हितों की रक्षा के लिए व्यापारी आयोग का गठन भी किया जायेगा। उन्होंने आगे कहाकि देश से आतंकवाद का नामोनिशान मिटा देगी हमारी सरकार। आतंक के खिलाफ हमारी नीति जीरो टोलेरेंस की है और रहेगी।
घुसपैठ पर हर हाल में लगेगा अंकुश
अवैध घुसपैठ पर अंकुश हर हाल में लगेगा। सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल लागू होगा। हमारी सरकार किसी भी राज्य की सांस्कृतिक पहचान पर कोई आंच नहीं आने देगी। केन्द्र में हमारी सरकार इस बार और मजबूत होकर आयेगी। 75 नए संकल्पों के साथ हम फिर बम्पर बहुमत से सरकार बनायेंगे।

Comments (0)

भाजपा संकल्प पत्र लोकसभा 2019 पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया

Posted on 08 April 2019 by admin

लखनऊ 08 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी का यह संकल्प पत्र मात्र एक राजनैतिक पार्टी द्वारा जारी अपना चुनावी घोषणा पत्र भर नहीं है, हर संभव तरीके से हमने जन-जन से संपर्क कर अनगिनत भारतीयों से सुझाव लेकर और उनकी अपेक्षाओं को समझकर यह संकल्प पत्र देश की जनता को समर्पित किया है। इसमें हर देश के सम्मान, स्वाभिमान की बात है तो गांव गरीब किसान, महिलाएं और युवाओं की बात भी है। यह संकल्प पत्र नए भारत और 130 करोड़ लोगों की जनांकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
पिछले चुनावों में दिए गये भाजपा के संकल्प पत्र को उठाकर देखेंगे तो हमें यह स्पष्ट हो जाएगा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की जो यात्रा शुरू की थी, वह निरंतर जारी है, जो भी उन्होंने कहा था वह करके दिखाया है। आंतरिक से लेकर वाह्य सुरक्षा का मामला हो, किसानों के सम्मान की रक्षा, उनकी आय को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास हों, महिलाओं का सशक्तिकरण हो या उनकी सुरक्षा का मामला, हमने हर दिशा में जैसा कहा, वैसा कर दिखाया है।
5 लाख करोड़ रुपए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में खर्च किए जाएंगे। किसान सम्मान निधि के तहत 2 हेक्टेअर से कम जमीन वाले किसानों को 6 हजार रुपए वार्षिक दिए जाने की बात थी, लेकिन किसानों के प्रति समर्पित यह सरकार अब देश के सभी किसानों को 6 हजार रुपए वार्षिक देगी साथ ही छोटे और सीमांत किसानों को 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन की सुविधा भी देगी। किसान क्रेडिट कार्ड से एक लाख तक के ऋण पर पाँच साल तक कोई ब्याज नहीं रहेगा, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल सकेगी।
व्यापारी वर्ग समस्याओं से मुक्त रहकर व्यापार कर सके इसके लिए राष्ट्रीय व्यापारी आयोग बनाएंगे, जो व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाएगा और देश के छोटे दुकानदारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उनको भी 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन की सुविधा दीजायेगी। जम्मू कश्मीर में धारा 35ए जम्मू कश्मीर के गैर स्थायी निवासियों और महिलाओं के साथ खिलाफ भेदपूर्ण रवैया रखता है, और इसको हटाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। युवाओं के लिए भाजपा न केवल रोजगार के नए अवसरों में वृद्धि करेगी बल्कि उनमें उद्यमशीलता की भावना भी विकसित करेगी, समाज मे उनकी भागीदारी बढ़े इसके लिए हम नशामुक्ति के लिए कार्यक्रम और साथ ही शहरी निकायों में कौशल विकास को प्रोत्साहन देने का कार्य करेंगे, खेलों में युवाओं की भागीदारी हम सुनिश्चित करेंगे।
महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही, तीन तलाक और हलाला जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन के लिए कानून पारित करेंगे और उनकी सुरक्षा और आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। राममंदिर पर संविधान के दायरे में रहकर अयोध्या में शीघ्र राम मंदिर के निर्माण की सभी संभावनाओं को तलाश कर प्रयास करेंगे। लैंगिक समानता हो या महिला अधिकारों की रक्षा, इसको सुनिश्चित करने के लिए भाजपा सर्वश्रेष्ठ परंपराओं से प्रेरित समान नागरिक संहिता बनाने को कटिबद्ध है और इन परंपराओं को आधुनिक समय के हिसाब से ढाला जाएगा।
गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध भाजपा 2022 तक ऐसे प्रत्येक परिवार को पक्का मकान देगी जो अभी भी कच्चे घरों में रहते हैं, 80 करोड़ लोगों के अधिकाधिक सब्सिडी पर अनाज देने में सफल रहे हैं और अब उन्हें 13 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध करवाएंगे। आप ध्यान से इस संकल्प पत्र को देखेंगे तो आपको स्पष्ट होगा कि भाजपा सरकार पूरी तरह सुनियोजित तरीके से, उचित संसाधन जुटाकर, देश मे जनकल्याणकारी योजनाओं को अमल में लाएगी। हमारे और विरोधियों के घोषणा पत्र में स्पष्ट अंतर है, वे कोरे वादे करते हैं इसलिए उनके पास योजनाओं की मद में होने वाला खर्च कहाँ से जुटाएंगे यह नहीं बता सकते, हम अपने विजन में पूरी तरह स्पष्ट, पारदर्शी और कृतसंकल्प हैं। प्रगति के हर आयाम पर नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए मुझे विश्वास है जनता इस बार फिर देश का प्रधानमंत्री मोदी जी को ही चुनेगी और उनके नेतृत्व में देश के जन जन की आकांक्षाएं आने वाले समय मे पूरी होंगी।

Comments (0)

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मार्गदर्शन दिया

Posted on 08 April 2019 by admin

लखनऊ 08 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के साइबर कार्यकर्ताओं के आगरा लोकसभा एवं फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के संयुक्त साइबर योद्धा विजय लक्ष्य सम्मेलन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव को युद्ध की तरह बताते हुए कहा कि प्रचार का सोशल मीडिया से अधिक प्रभावी कोई अन्य माध्यम नहीं है। चुनाव युद्ध की तरह होता है, उसके लिये दो हथियार हैं एक सही तथ्य और दूसरा प्रबल तर्क।
श्रीमती स्वराज आगरा के ट्रेड सेंटर ग्राम सींगना हिंदुस्तान कॉलेज के पास, आगरा मथुरा हाईवे एनएच-2 स्थित आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना के सभागार में साइबर योद्धाओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के जारी होने के बाद यह चुनाव राष्ट्रवाद, अन्त्योदय और सुशासन पर टिका हुआ है। इसे जनता इन तीन कसौटियों पर नापे। राहुल गान्धी को और विपक्ष के नेताओं को देश की नब्ज नहीं पता और वह नरेन्द्र मोदी जी को पता है। मोदी जी सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करते हैं, लेकिन विपक्ष सबूत मांगता है। कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र राष्ट्रद्रोह की बात करता है
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने संविधान में संशोधन करके सामान्य जाति के लोगों को आरक्षण दिया, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति से किसी का भी अहित नहीं हुआ। इसके चलते सभी अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सांसदों ने इस पर वोट किया।
श्रीमती स्वराज ने कहा कि ‘क्यों चाहिये मोदी सरकार’ और ‘कृपया वोट देने से पहले सोचें’, विषयों पर साहित्य तैयार किया जाए। ‘भारत की बर्बादी से जंग रहेगी जारी’ जैसे नारे कांग्रेस ने लगाए। हाफिज को हाफिज साहब व अफजल गुरु को अफजल गुरु जी कहने वाले के बारे में सोचें।
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि भाजपा के पास सकारात्मक कहने के लिये बहुत कुछ है। 2014 से लेकर 2019 तक, आज 29 किलोमीटर प्रतिदिन सड़क बन रही है। हिन्दुस्तान में आज तीन लाख से अधिक कॉमर्शियल सेन्टर काम कर रहे हैं। 14 नये एम्स बने, आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष इलाज के लिये मिलते हैं।
उन्होंने कहा कि एक पूर्ण बहुमत की सरकार कड़े निर्णय ले सकती है। गठबन्धन की सरकार कड़े निर्णय नहीं ले सकती है। गठबन्धन के चलते अटल जी कड़े फैसले नहीं ले पाए, क्योंकि विपक्ष के पास सहमति नहीं थी, परन्तु नरेन्द्र मोदी को बहुमत मिला। राजनीतिक स्थिरता, लोक कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, देश के विकास पर वोट भाजपा को वोट देना चाहिए। मायावती मजबूर सरकार चाहती है लेकिन देश के लिये मजबूत सरकार चाहिये। देश में अगर आतंकवाद नहीं है तो राहुल गान्धी एसपीजी की सुरक्षा लेकर क्यों चलते हैं?
पुलवामा में हमले के बाद विपक्ष ने कहा कि भाजपा मामले को गरमाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हमने यह कहा कि अगर पाकिस्तान ने ऐसी हरकत की तो हम चुप नही बैठेंगे। इस पर अन्तराष्ट्रीय जगत ने हमारा समर्थन किया। इस्लामिक देशों ने पाकिस्तान के खिलाफ जाकर भारत का समर्थन किया। आबूधावी में इस्लामिक देशों के समूह से पाकिस्तान ने कहा भारत को न्योता नहीं दे, लेकिन उसके बाद भी इस्लामिक देशों के समूह ने भारत को बुलाया और पाकिस्तान की कुर्सी खाली रही। यह भारत का प्रभुत्व है। हिन्दुस्तान के बाहर भारत के योग का डंका बज रहा है। भाजपा पर विपक्ष से पूछने के लिये बहुत कुछ है।

Comments (0)

’केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है सोशल मीडिया-डा महेंद नाथ पांडेय’

Posted on 08 April 2019 by admin

’वाराणसी व मीरजापुर में ‘विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन’

मोदी जी का विकल्प नहीं और जिसका विकल्प नहीं उसके लिए देश का संकल्प है

2लखनऊ 08 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी आई. टी. विभाग द्वारा आयोजित विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन को वाराणसी एवं मीरजापुर में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने संबोधित किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि 2019 का चुनाव किसी युद्ध से कम नहीं है इसलिए आज जरुरत हैं कि हमारे साइबर योद्धा अगले 50 दिन तक जी जान से जुटकर संकल्प लें कि 2019 में फिर एक बार मोदी सरकार बनायेंगे। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष हर जगह नकारात्मकता और झूठ फैला रहा है क्योंकि कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। शब्दों की मर्यादा के साथ हमें विपक्ष के हर झूठ का पर्दाफाश करना है। उन्होंने कहा कि मा. नरेन्द्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है और जिसका कोई विकल्प नहीं है उसके लिए पूरे देश का संकल्प है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि देश ने विगत पांच सालो में गरीब कल्याण और विकास का बड़ा खाका खीचा है। जिससे गरीब को मूलभूत संसाधनों की उपलब्धता देश की आर्थिक उन्नति और देश की आतंरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ा और नक्सलवाद को समेट दिया गया साथ ही अलगाववाद भी कुछ हिस्से तक सिमट कर रह गया है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि आतंरिक सुरक्षा का ऐसा ताना-बाना बुना कि भारत ही नहीं भारत के बाहर भी आतंकवादियों का इलाज करते हुए यह सर्जिकल स्ट्राइक की और बालाकोट में एयर स्ट्राइक करके पूरी दुनिया को भारत का दमखम दिखा दिया।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी की सरकार में हुए पिछले 5 वर्षो की सेवा में हुए जन कल्याणकारी कार्यो से सरकार की लोकप्रियता बढी है। इससे विपक्ष अपनी संभावित हार से बौखलाया हुआ है। लेकिन हमारे पास पिछले 5 वर्षों के कार्यों की लंबी लिस्ट है। जिसको हम जनता तक सोशल मीडिया के माध्यम से लेकर जाएँ।
प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा ने लोकसभा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को व्हाट्सअप ग्रुप्स में जोड़ने पर बल दिया।
प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हमारी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए जागरुक करे और ज्यादा से ज्यादा मतदान हो ऐसा प्रयास भी सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाये।
सम्मेलन में प्रमुख रुप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रकाश यादव, काशीनाथ अकेला, नवरतन राठी, आत्मा विश्वेश्वर, आई टी संयोजक शशि कुमार, अमित राय, संतोष सोलापुरकर, कुशाग्र श्रीवास्तव, मयंक, विजय गुप्ता, रचना अग्रवाल, कुसुम पटेल आदि उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in