Categorized | आगरा, लखनऊ.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मार्गदर्शन दिया

Posted on 08 April 2019 by admin

लखनऊ 08 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के साइबर कार्यकर्ताओं के आगरा लोकसभा एवं फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के संयुक्त साइबर योद्धा विजय लक्ष्य सम्मेलन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव को युद्ध की तरह बताते हुए कहा कि प्रचार का सोशल मीडिया से अधिक प्रभावी कोई अन्य माध्यम नहीं है। चुनाव युद्ध की तरह होता है, उसके लिये दो हथियार हैं एक सही तथ्य और दूसरा प्रबल तर्क।
श्रीमती स्वराज आगरा के ट्रेड सेंटर ग्राम सींगना हिंदुस्तान कॉलेज के पास, आगरा मथुरा हाईवे एनएच-2 स्थित आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना के सभागार में साइबर योद्धाओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के जारी होने के बाद यह चुनाव राष्ट्रवाद, अन्त्योदय और सुशासन पर टिका हुआ है। इसे जनता इन तीन कसौटियों पर नापे। राहुल गान्धी को और विपक्ष के नेताओं को देश की नब्ज नहीं पता और वह नरेन्द्र मोदी जी को पता है। मोदी जी सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करते हैं, लेकिन विपक्ष सबूत मांगता है। कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र राष्ट्रद्रोह की बात करता है
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने संविधान में संशोधन करके सामान्य जाति के लोगों को आरक्षण दिया, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति से किसी का भी अहित नहीं हुआ। इसके चलते सभी अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सांसदों ने इस पर वोट किया।
श्रीमती स्वराज ने कहा कि ‘क्यों चाहिये मोदी सरकार’ और ‘कृपया वोट देने से पहले सोचें’, विषयों पर साहित्य तैयार किया जाए। ‘भारत की बर्बादी से जंग रहेगी जारी’ जैसे नारे कांग्रेस ने लगाए। हाफिज को हाफिज साहब व अफजल गुरु को अफजल गुरु जी कहने वाले के बारे में सोचें।
केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि भाजपा के पास सकारात्मक कहने के लिये बहुत कुछ है। 2014 से लेकर 2019 तक, आज 29 किलोमीटर प्रतिदिन सड़क बन रही है। हिन्दुस्तान में आज तीन लाख से अधिक कॉमर्शियल सेन्टर काम कर रहे हैं। 14 नये एम्स बने, आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष इलाज के लिये मिलते हैं।
उन्होंने कहा कि एक पूर्ण बहुमत की सरकार कड़े निर्णय ले सकती है। गठबन्धन की सरकार कड़े निर्णय नहीं ले सकती है। गठबन्धन के चलते अटल जी कड़े फैसले नहीं ले पाए, क्योंकि विपक्ष के पास सहमति नहीं थी, परन्तु नरेन्द्र मोदी को बहुमत मिला। राजनीतिक स्थिरता, लोक कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, देश के विकास पर वोट भाजपा को वोट देना चाहिए। मायावती मजबूर सरकार चाहती है लेकिन देश के लिये मजबूत सरकार चाहिये। देश में अगर आतंकवाद नहीं है तो राहुल गान्धी एसपीजी की सुरक्षा लेकर क्यों चलते हैं?
पुलवामा में हमले के बाद विपक्ष ने कहा कि भाजपा मामले को गरमाने का प्रयास कर रही है, लेकिन हमने यह कहा कि अगर पाकिस्तान ने ऐसी हरकत की तो हम चुप नही बैठेंगे। इस पर अन्तराष्ट्रीय जगत ने हमारा समर्थन किया। इस्लामिक देशों ने पाकिस्तान के खिलाफ जाकर भारत का समर्थन किया। आबूधावी में इस्लामिक देशों के समूह से पाकिस्तान ने कहा भारत को न्योता नहीं दे, लेकिन उसके बाद भी इस्लामिक देशों के समूह ने भारत को बुलाया और पाकिस्तान की कुर्सी खाली रही। यह भारत का प्रभुत्व है। हिन्दुस्तान के बाहर भारत के योग का डंका बज रहा है। भाजपा पर विपक्ष से पूछने के लिये बहुत कुछ है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in