Categorized | लखनऊ.

‘संकल्पित भारत, सशक्त भारत’ में है नये भारत की सुनहरी तस्वीर - केशव मौर्य

Posted on 08 April 2019 by admin

हमारी सरकार किसानों और छोटे व्यापारियों को देगी पेंशन

लखनऊ 08 अप्रैल 2019, हमारी सरकार ने हमेशा से ही छोटे किसानों और व्यापारियों के हितो का ध्यान रखा है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 60 साल से उपर सभी किसानों और छोटे दुकानदारों को पेंशन देने का ऐलान किया है। हर एक को घर, बिजली, शौचालय भी हमारी सरकार देगी। संकल्प पत्र पर चर्चा करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार अगले पांच वर्ष में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृतसंकल्प है। संकल्प पत्र किसी पार्टी का महज घोषणापत्र नहीं बल्कि नये भारत की सुनहरी तस्वीर है।
सभी किसानों को किसान सम्मान
उपमुख्यमंत्री ने कहाकि किसानों को क्रेडिट कार्ड पर एक लाख तक का लोन ब्याज मुक्त मिलने से उन्हें बहुत राहत मिलेगी। कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए 25 लाख करोड़ रुपये का निवेश भी करने की योजना है। देश के सभी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा। सभी किसानों को 6 हजार रुपए वार्षिक दिए जाएंगे।
व्यापारियों को मिलेगी पेंशन
उपमुख्यमंत्री ने कहाकि संकल्प पत्र में छोटे व्यापारियों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्हें न सिर्फ पेंशन मिलेगी बल्कि उनके हितों की रक्षा के लिए व्यापारी आयोग का गठन भी किया जायेगा। उन्होंने आगे कहाकि देश से आतंकवाद का नामोनिशान मिटा देगी हमारी सरकार। आतंक के खिलाफ हमारी नीति जीरो टोलेरेंस की है और रहेगी।
घुसपैठ पर हर हाल में लगेगा अंकुश
अवैध घुसपैठ पर अंकुश हर हाल में लगेगा। सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल लागू होगा। हमारी सरकार किसी भी राज्य की सांस्कृतिक पहचान पर कोई आंच नहीं आने देगी। केन्द्र में हमारी सरकार इस बार और मजबूत होकर आयेगी। 75 नए संकल्पों के साथ हम फिर बम्पर बहुमत से सरकार बनायेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in