Categorized | लखनऊ.

’केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है सोशल मीडिया-डा महेंद नाथ पांडेय’

Posted on 08 April 2019 by admin

’वाराणसी व मीरजापुर में ‘विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन’

मोदी जी का विकल्प नहीं और जिसका विकल्प नहीं उसके लिए देश का संकल्प है

2लखनऊ 08 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी आई. टी. विभाग द्वारा आयोजित विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन को वाराणसी एवं मीरजापुर में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने संबोधित किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि 2019 का चुनाव किसी युद्ध से कम नहीं है इसलिए आज जरुरत हैं कि हमारे साइबर योद्धा अगले 50 दिन तक जी जान से जुटकर संकल्प लें कि 2019 में फिर एक बार मोदी सरकार बनायेंगे। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष हर जगह नकारात्मकता और झूठ फैला रहा है क्योंकि कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। शब्दों की मर्यादा के साथ हमें विपक्ष के हर झूठ का पर्दाफाश करना है। उन्होंने कहा कि मा. नरेन्द्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है और जिसका कोई विकल्प नहीं है उसके लिए पूरे देश का संकल्प है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि देश ने विगत पांच सालो में गरीब कल्याण और विकास का बड़ा खाका खीचा है। जिससे गरीब को मूलभूत संसाधनों की उपलब्धता देश की आर्थिक उन्नति और देश की आतंरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ा और नक्सलवाद को समेट दिया गया साथ ही अलगाववाद भी कुछ हिस्से तक सिमट कर रह गया है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि आतंरिक सुरक्षा का ऐसा ताना-बाना बुना कि भारत ही नहीं भारत के बाहर भी आतंकवादियों का इलाज करते हुए यह सर्जिकल स्ट्राइक की और बालाकोट में एयर स्ट्राइक करके पूरी दुनिया को भारत का दमखम दिखा दिया।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी की सरकार में हुए पिछले 5 वर्षो की सेवा में हुए जन कल्याणकारी कार्यो से सरकार की लोकप्रियता बढी है। इससे विपक्ष अपनी संभावित हार से बौखलाया हुआ है। लेकिन हमारे पास पिछले 5 वर्षों के कार्यों की लंबी लिस्ट है। जिसको हम जनता तक सोशल मीडिया के माध्यम से लेकर जाएँ।
प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा ने लोकसभा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को व्हाट्सअप ग्रुप्स में जोड़ने पर बल दिया।
प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हमारी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए जागरुक करे और ज्यादा से ज्यादा मतदान हो ऐसा प्रयास भी सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाये।
सम्मेलन में प्रमुख रुप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रकाश यादव, काशीनाथ अकेला, नवरतन राठी, आत्मा विश्वेश्वर, आई टी संयोजक शशि कुमार, अमित राय, संतोष सोलापुरकर, कुशाग्र श्रीवास्तव, मयंक, विजय गुप्ता, रचना अग्रवाल, कुसुम पटेल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in