Archive | लखनऊ.

विकास कार्यो के लिए रेल मंत्रालय के अधिकारियों से मिले

Posted on 24 May 2018 by admin

लखनऊ 24 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय संगठन की व्यस्तता से समय निकालकर अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए रेल मंत्रालय के अधिकारियों से मिले। प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय के संसदीय क्षेत्र चंदौली के वाराणसी जिले एवं चंदौली जिले में रेलवे ओवरब्रिज की स्वीकृत मिली, अण्डर पास बनाएं जाने हेतु प्रस्ताव तथा एकात्मता एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन किए जाने पर चर्चा हुई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने संसदीय क्षेत्र में रेलवे में सम्बन्धित विकास कार्यो के लिए रेल मंत्रालय में रेलवे अधिकारी ईडीपीजी श्री पाटिल एवं अन्य सम्बन्धित उच्च अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मटकुट्टा रेलवे क्रांसिग पर ओवरब्रिज की स्वीकृति प्राप्त हुई जिसका राज्य सरकार साथ डिजाइन आदि औपचारिकता पूर्ण कर शिलान्यास जल्द ही किया जाएगा। चन्दौली में सैयदराजा विधानसभा अंतर्गत भैंसोर एवं वाराणसी में शिवपुर विधानसभा अंतर्गत घहमापुर रेलवे क्रांसिग पर अन्डर पास बनाएं जाने हेतु प्रस्ताव पर सकारात्मक चर्चा हुई तथा मुगलसराय से लखनऊ तक चलने वाली एकात्मता एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन की जगह कम से कम तीन दिन चलाए जाने के लिए प्रभावी चर्चा हुई।
डा0 पाण्डेय ने बनारस जिले में लोहता, रजवारी, सारनाथ व चंदौली जिले के चंदौली, सैय्यदराजा, सकलडीहा, अवधूतराम हॉल्ट रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न ट्रैनों के ठहराव की मांग की। पूर्व में मुगलसराय से होकर जाने वाला सुविख्यात ग्रांड ट्रंक रोड जो कि वर्तमान में एनएच-2 के नाम से जाना जाता है उस पर मुगलसराय जंक्शन से आगे रेलवे लाइन पर बने पुराने एवं अति संकरे रेलवे ओवरब्रिज के स्थान पर नया आधुनिक ओवरब्रिज बनाये जाने का प्रस्ताव रेलवे अधिकारियों को दिया। साथ ही पं0 दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य स्मृति से जुड़े मुगलसराय जंक्शन का नाम पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर अंकित किये जाने की प्रगति की जानकारी ली।

Comments (0)

पहले रामलला का दर्शन कर अपने पाप धुलें राहुल तब कांग्रेसी निकालें पंचकोसी यात्रा - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 24 May 2018 by admin

लखनऊ 24 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भगवा आंतकवाद का फर्जी शब्द गढ कर भारत के बहुसंख्यक समाज के प्रति नफरत पैदा करने की कोशिश करने वाली, बेगुनाह साध्वी प्रज्ञा को आंतकवाद के झूठे केस में फंसाकर भारत के साधु संतो को अपमानित करने वाली, आंतकवादियों के खिलाफ कई बडे आपरेशन करने वाली कर्नल पुराहित को उल्टे आंतकवाद के झूठे केस में फंसाकर सेना का मनोबल गिराने वाली, हिन्दुओं की आध्यात्मिक आस्था के केन्द्र रामसेतु के मुद्दे पर प्रभुराम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस पार्टी अब पंचकोसी परिक्रमा का नाटक कर रही है। भारत की जनता बहुसंख्यक समाज और हिन्दु आस्थाओं से खिलवाड़ करने वाली, कांग्रेस पार्टी के पाप को कभी माफ नहीं करने वाली। कांग्रेस पार्टी हमेशा उस समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी रही जिसने सपा सरकार में सैंकडों सालो से चली आ रही सनातन पंचकोसी परिक्रमा करने पर साधु संतो को बेरहमी से पिटवाया था। ऐसे में पंचकोसी परिक्रमा का नाटक करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी को अयोध्या जाकर प्रभुराम लला का दर्शन करना चाहिए और उनसे माफी मांगनी चाहिए।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसे याद नहीं है कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस ने न सिर्फ हिन्दू आस्थाओं पर चोट की बल्कि लादेन और हाफिज सईद जैसे आंतकवादियों को सम्मानपूर्वक सम्बोधित कर उनका महिमा मंडन किया। देश और दुनिया के बहुसंख्यक समाज के लोग जब प्रभु राम लला के जन्मस्थान पर भव्य राम मन्दिर बनाये जाने की लड़ाई लडते रहे तब कांग्रेस खुलेआम मंदिर का विरोध करती रही। और तो और कांग्रेस सरकार में ही रामसेतु तोड़ने तक के प्रयास शुरू कर दिये गए। अदालत कोे कांग्रेस ने खुलकर कहा की प्रभुराम और रामसेतु काल्पनिक है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ जी की अगुवाई में लोकप्रिय सरकार बनने के बाद जब अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन हुआ तब पूरी दुनिया में इसे सराहा गया। पर काग्रेस पार्टी इस अद्भुत और ऐतिहासिक आयोजन भी का विरोध करती रही। ऐसे में कांग्रेस अगर पंचकोसी परिक्रमा निकालने पर मजबूर हुई है। तब से देश के बहुसंख्यक समाज और उनकी भावनाओं की ही जीत है।

Comments (0)

विद्युत दुघर्नओं को रोकने हेतु े कड़े निर्देष- आलोक कुमार

Posted on 23 May 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ, 23 मई 2018। ऊर्जा मंत्री पं0 श्रीकान्त शर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में विद्युत दुर्घटनाओं को रोकनें हेतु प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उ0प्र0 पावर कारपोरेषन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कड़े निर्देष जारी किये है। प्रदेष के सभी वितरण निगमों के प्रबन्ध निदेषको एवं मुख्य अभियन्ताओं को निर्देषित किया गया है कि अनिवार्य रूप से सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुये ही विद्युत कार्य कराये जायें। इनके पालन में किसी भी तरह की लापरवारी न बरती जाये। अन्यथा दुर्घटना के लिये जिम्मेदार कार्मिक के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
षक्ति भवन में आज सम्पन्न वीडियों कांफ्रन्सिंग में प्रमुख सचिव ने निर्देषित किया है कि लाइन पर कार्य करते समय सभी सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग हो तथा इसकी सूचना एक दिन पूर्व समाचार पत्रों में प्रकाषित हो साथ ही षट डाउन लेने के लिये एक प्रपत्र भी जारी किया गया है जिसका अनिवार्य रूप से पालन किया जाये व कार्य पूर्ण होने के बाद षट डाउन वापस लेने का प्रमाण पत्र भी जारी किया जाये। दुर्घनाओं के रोकथाम के लिये उपकेन्द्र वार जागरूकता अभियान चलाया जाये।
कारपोरेषन अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देषित किया है कि सभी संविदा कर्मियों को संविदा अनुबंध के एक माह के भीतर परिचय पत्र जारी कराना सुनिष्चित करें। ताकि उन्हें कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस सम्बन्ध में संविदाकर्मी के भुगतान में किसी भी प्रकार की अवैध रूप से की गई कटौती मान्य नहीं होगी। संविदा श्रमिक को कम मजदूरी भुगतान किये जाने की षिकायत प्राप्त होने पर जांच कर षिकायत के सही पाये जाने पर संविदाकार का अनुबन्ध तत्काल निरस्त कर ब्लैक लिस्ट करते हुये नियमानुसार कार्यवाही की जायें।
सम्बन्धित नियंत्रक अधिकारी सुनिष्चित करें कि उनके कार्य क्षेत्र के अन्तर्गत संविदाकार द्वारा संविदा कर्मियों का ई0पी0एफ0 अंषदान नियोक्ता के अंषदान सहित सम्बन्धित ई0पी0एफ0 कार्यालय में समय से जमा किया जा रहा है। संविदा श्रमिको की म्त्यु की दषा में तत्काल पाॅच लाख रूपये पीड़ित परिवार को भुगतान कराकर संविदाकार के बीजकों में समायोजन कर पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति उपलब्ध करायी जाये।
संविदा श्रमिक की विद्युत दुर्घटना में घायल अथवा मृ्त्यु अथवा विकलांगता (पूर्ण अथवा आंषिक) होने की दषा में तत्काल संविदाकार के माध्यम से श्रम विभाग को दुर्धटना के घटित होने की सूचना पे्रशित करते हुए पीड़ित परिवार को अनुमन्य क्षतिपूर्ति का भुगतान दिलाया जाए। इस सम्बन्ध में नियंत्रक अधिकारी द्वारा अनुश्रवण किया जायेगा कि अतिषीघ्र क्षतिपूर्ति पीड़ित पक्षकार को मिले। इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की षिथिलता न बरती जाए।
20 मई को दक्षिणांचल डिस्काम के उपकेन्द्र नगर कमाल के कोलुआ फीडर पर कार्य करते हुये एक कार्मिक तथा एक ग्रामीण की मृत्यु हो गयी थी। इस प्रकरण में प्राथमिक जाॅच के बाद विजय मेहता टीजी-2 को निलम्बित कर दिया गया है तथा मृतको को विधि सम्मत सभी भुगतान कराये जा रहें हैं। जाॅच में यह पाया गया है कि संविदा श्रमिक का ई0एस0आई0 में पंजीकरण है। उसकी पत्नी को ई0पी0एफ0 का भुगतान कराया जा रहा है तथा नियमानुसार अनुमन्य पेंषन भी उसे मिलेगी।
1165 करोड़ की लागत से बनेंगे छः उपकेन्द्र, बेहतर होगी आपूर्ति व्यवस्था
मूल्यांकन समिति की सम्पन्न बैठक में प्रदेष के पारेशण तन्त्र के सुदृढ़ीकरण हेतु 400 के0वी0 से लेकर 220 के0वी0 तक के छः उपकेन्द्रों के निर्माण एवं क्षमता के कार्य स्वीकृत किये गये है। इन उपकेन्द्रों पर लगभग 1165.71 करोड़ रूपये की लागत आयेगी।
यह जानकारी देते हुये प्रमुख सचिव ऊर्जा ने बताया है कि इन उपकेन्द्रों के निर्माण एवं क्षमता वृद्धि से प्रदेष की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में और बेहतर सुधार होगा। विषेशकर मुजफ्फरनगर, बलरामपुर, मेरठ तथा मथुरा जनपदों को इसका सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त होगा।
प्रमुख सचिव ने बताया कि पारेशण तंत्र सुदृढ़ीकरण के दृश्टिगत 400 के0वी0 षामली (जनपद मुजफ्फरनगर) (लागत रू0 738.61 करोड़), 220 के0वी0 उपकेन्द्र बलरामपुर (जनपद बलरामपुर) (लागत रू0 120.72 करोड़), 220 के0वी0 उपकेन्द्र बधाईकलां (जनपद मुजफ्फरनगर) (लागत रू0 114.44 करोड़), 220 के0वी0 उपकेन्द्र मोदीपुरम-।। (जनपद मेरठ) (लागत रू0 148.14 करोड़), 132 के0वी0 उपकेन्द्र कोसीकलां (जनपद मथुरा) (लागत रू0 32.28 करोड़) तथा 220 के0वी0 उपकेन्द्र मांठ, जनपद मथुरा की क्षमतावृद्धि (लागत रू0 11.52 करोड़) के कार्य स्वीकृत किये गये। स्वीकृत किये गये 01 नग 400 के0वी0 उपकेन्द्र, 03 नग 220 के0वी0 उपकेन्द्रों, 01 नग 132 के0वी0 उपकेन्द्र तथा 01 नग 220 के0वी0 उपकेन्द्र की क्षमतावृद्धि के कार्यों की कुल लागत रू0 1165.71 करोड़ है।

Comments (0)

मीडिया को संचारी रोगों के सम्बन्ध में सूचना उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी एक आधिकारिक प्रवक्ता नामित करें -सिद्धार्थ नाथ सिंह

Posted on 23 May 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊ: 23 मई, 2018

siddharth-nath-singhप्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु समस्त सम्बन्धित विभागों से पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने की अपेक्षा करते हुये कहा कि विभागों का दायित्व है कि उनके द्वारा आपस में समन्वय स्थापित कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने के समुचित इंतजाम किये जायें। उन्होंने वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपर निदेशक एवं संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि समस्त सी.एच.सी, पी.एच.सी. एवं जिला चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई एवं पीने के लिये साफ पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशकों को निर्देशित करते हुये कहा कि वह अपने अधीन चिकित्सालयों में मरीजों तथा तीमारदारों को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य मंत्री आज यहां नवीन भवन स्थित तिलक हाल में आयोजित वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के सम्बन्ध में अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जून माह के मध्य तक मानसून आने की संभावना रहती है, जिसके बाद वातावरण में नमी और उमस के चलते संचारी रोगों का फैलाव बहुत तेजी से होता है, अतः विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा अभियान की भांति ही समस्त विभाग बेहतर तालमेल के साथ संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु कार्य करें।
श्री सिंह ने कहा कि मानसून जनित संचारी रोगों से बचाव हेतु, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक अंतर्विभागीय समन्वय समिति का गठन किया जाए, जो समस्त अंतर्विभागीय कार्यो का समन्वय, अनुश्रवण एव पर्यवेक्षण करें तथा जून माह के प्रथम सप्ताह में ये समिति बैठक कर समस्त विभागों के तैयारियों की समीक्षा भी करें। उन्होंने कहा कि दिमागी बुखार से सर्वाधिक प्रभावित गोरखपुर एवं बस्ती मंडल के 7 जनपदों में 15 जुलाई से दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का संचालन किया जाएगा, जिसमे पूर्व की भांति समस्त विभागों से सहयोग अपेक्षित है।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी अस्पताल संचारी रोगों के नियंत्रण एवं उपचार हेतु आवश्यक सभी औषधियाँ, ओ.आर.एस, एंटीबायोटिक, आई0वी0 फ्ल्यूड, आदि का समुचित भण्डारण कर लंे, आशा एवं ए.एन.एम के माध्यम से क्षेत्र के लोगो को स्वच्छ पेयजल के उपयोग हेतु प्रोत्साहित करें तथा क्लोरीन की गोलियों को आवश्यक्तानुसार क्षेत्र में वितरित करें, जनपदीय एव ब्लॉक स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया जाए, जिनके सदस्यों का नाम, मोबाईल नंबर, पदनाम आदि को मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा की मीडिया को संचारी रोगों के संबंध में सूचना उपलब्ध कराने हेतु जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एक आधिकारिक प्रवक्ता भी नामित करें।
बैठक में प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री प्रशान्त त्रिवेदी ने कहा कि वेक्टर जनित रोगांे की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये लोगों का जागरूक होना आवश्यक है, जिसके लिये प्रचार-प्रसार के अन्य माध्यमों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा भी लोगों को जागरूक किया जाय। श्री त्रिवेदी ने समस्त सी.एच.सी, पी.एच.सी. एवं जिला चिकित्सालयों में एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि सी.एच.सी., पी.एच.सी. एवं जिला चिकित्सालयों पर शव वाहन की भी उपलब्धता सुनिश्चित की जाय एवं किसी भी स्थिति में शव को कंधे, ठेलिया, रिक्शा आदि पर ले जाने की अनुमति न दी जाय।
श्री त्रिवेदी ने बताया कि दिनाँक 2 से 16 अप्रैल 2018 के बीच 38 जनपदों में चलाए गए पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 से 15 वर्ष के कुल 33,96,330 बच्चों का जे.ई टीकाकरण किया गया, शिक्षा विभाग द्वारा जनजागरूकता हेतु 88,472 स्कूल रैलियां निकाली गई, ग्राम प्रधानों के माध्यम से ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा 16578 प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया, ग्रामीण क्षेत्रो में 103676 नालियों की सफाई की गई, 34727 ग्रामों में खरपतवार काटे गए, 32930 इंडिया मार्का नलकूपों की मरम्मत कराई गई तथा 531236 उथले नलकूपों को चिन्हित किया गया। स्वच्छ भारत अभियान द्वारा खुले में शौच से मुक्ति हेतु 459485 शौचालयों का निर्माण कराया गया एवं विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। शहरी विकास विभाग एवं नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्रों में 19,460 नालियों की सफाई की गई तथा 2240 वार्डो का धूम्रीकरण (फॉगिंग) किया गया। दिमागी बुखार से प्रभावित 38 जनपदों के अलावा दिमागी बुखार से सर्वाधिक प्रभावित गोरखपुर और बस्ती मंडल के 7 जनपदों में यूनिसेफ के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान चलाया गया जिसमें आशा बहुओं द्वारा घर-घर जाकर दिमागी बुखार के विषय मे लोगो को संवेदित किया गया, इसमें आशाओं द्वारा 7 जनपदों के कुल 2781229 घरों का भ्रमण किया गया।
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास श्री मनोज कुमार सिंह, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री पंकज कुमार, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं श्री पद्माकर सिंह, डब्ल्यू0एच0ओ0, यूनिसेफ सहित कृषि, सिंचाई, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, पशुधन एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

मोदी सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच पहुॅचेगी भाजपा - सुनील बंसल

Posted on 23 May 2018 by admin

लखनऊ 23 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जन-जन तक पहुॅचेगी। मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार आगामी 26 मई को अपने कार्यकाल की उपलब्धियों भरे चार वर्ष पूर्ण करने जा रही है। भाजपा मोदी सरकार की उपलब्धियों को कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ जन-जन तक पहुॅचाने का कार्य करेगी। इस अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कार्यक्रम प्रमुख घोषित कर सभी को जिम्मेदारियां सौपी।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर 25 मई से विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा हम सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुॅचेगे। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कार्यक्रमों के प्रमुखो की घोषणा की तथा सभी कार्यक्रमों के समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण को सौपीं गई है। आप सभी को अभी से ही अपने काम में जुटना है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 4 वर्ष की सरकार की उपलब्धियों को लेकर 25-26 मई को जिला केन्द्रो पर पत्रकार वार्ता के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी पहुॅचेगें। पत्रकारवार्ता कार्यक्रम के प्रमुुख के तौर पर प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह रहेगें। भाजपा 26 मई को जिला मुख्यालयों पर बुद्धिजीवी सम्मेलनों में प्रबुद्ध वर्ग के समक्ष सरकार का लेखा-जोखा पेश करेगी, इसके साथ ही प्रबुद्ध जनों से सम्पर्क करगें उन्हें केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का सहित्य भेंट करेगी। विशेष सम्पर्क अभियान 26 मई से 11 जून तक चलेगा और इस अभियान के प्रमुख प्रदेश मंत्री अमर मौर्य व त्रयम्बक त्रिपाठी रहेगंे।
श्री बंसल ने बैठक के दौरान कहा कि 27 मई को प्रत्येक बूथ पर मण्डल कार्यकारिणी, बूथ प्रमुख एवं वरिष्ठ नेतागणों द्वारा कम से कम 50 लोंगो से सम्पर्क करके केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देना है। बूथ सम्पर्क अभियान प्रमुख का कार्य प्रदेश मंत्री संतोष सिंह एवं प्रकाश पाल देंखेगे। बाइक रैली के माध्यम से 28 मई को युवा मोर्चा विधानसभा स्तर पर पहुॅचेंगा, जिसके प्रभारी प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश रहेंगे। समरसता सम्पर्क दिवस के माध्यम से 29 मई को सभी 1471 मण्डलों की किसी एक बस्ती या एक ग्राम सभा मंे विशेष सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसके प्रभारी प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजुला माहौर एवं संजय राय रहेगें।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने बैठक को निर्देशित करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लगी महापुरूषों की प्रतिमाओं तथा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता एवं माल्र्यापण का कार्य किया जाएगा। 30-31 मई को आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान के प्रमुख प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल होगें। भाजपा पुनः ग्राम चैपाल लगाकर गांव, गरीब, किसान, मजदूर की दहलीज पहॅुचेगी। 1 जून से 15 जून तक प्रत्येक सेक्टर स्तर पर आयोजित होने वाली ग्राम चैपाल कार्यक्रम के प्रमुख प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता व त्रयम्बक त्रिपाठी रहेगें।

Comments (0)

मदरसा पाठ्यक्रम के आधुनिकीकरण का विरोध कट्टरपंथी सोच- राकेश त्रिपाठी

Posted on 23 May 2018 by admin

लखनऊ 23 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने मदरसांे में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किये जाने के निर्णय को कैबिनेट मंजूरी दिये जाने पर योगी सरकार का आभार जताया। श्री त्रिपाठीे ने कहा कि विपक्षी दलों ने और कुछ मौलानाओं ने बारम्बार यह झूठ प्रसारित किया था कि भाजपा एक मजहब विशेष की विरोधी है और डराकर वोट बैंक पाॅलिटिक्स और तुष्टिकरण की राजनीति करती है लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने इस झूठ की पोल खोलकर रख दी है। भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास केवल का नारा ही नहीं दिया बल्कि इसे योजनाओं में उतार कर सिद्ध भी किया है।
योगी सरकार बनते ही मदरसा बोर्ड पोर्टल बनाकर मदरसों का पंजीकरण अनिवार्य करने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। 10वीं और 12वीं कक्षा में 4.77 लाख विद्यार्थियों के आंकडे से 2 लाख फर्जी नाम स्वतः बाहर हो गए जिनके नाम पर छात्रवृत्ति की बंदरबांट हुआ करती थी। योगी सरकार मदरसा आधुनिकीकरण करके मुस्लिम समाज के विद्यार्थियों को दीनी तालीम के साथ ही राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक विषयों की पढ़ाई का अवसर मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है। यह दुर्भाग्य है कि कट्टरपंथी मौलानाओं और संकीर्ण सोच रखने वाले विपक्षी दलों को विकास के इस निर्णय में भी खामी नजर आ रही है।
श्री राकेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की मंशा है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी जाति, धर्म व संप्रदाय के भेदभाव के विकास के समान अवसर मिले। सभी को आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है विपक्षी दल मुस्लिम युवाओं को राजनीतिक इस्तेमाल तक ही सीमित रखना चाहते है। इसीलिए वोट बैंक मानकर आधुनिक शिक्षा से वंचित रखना चाहते हैं क्योंकि आधुनिक शिक्षा तर्कशक्ति विकसित करेगी जो आर्थिक, सामाजिक पिछडापन भी दूर करेगी और राजनैतिक नेतृत्व भी विकसित करेगी। केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार चाहती है कि मुस्लिम युवाओं के एक हाथ में पवित्र कुरान और दूसरे में कम्पयूटर हो। योगी सरकार एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने के साथ ही मदरसों में शिक्षकों की नियुक्त भी करेगी।

Comments (0)

भाजपा सरकार में अपराधियों का पलायन - योगी आदित्यनाथ

Posted on 22 May 2018 by admin

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की स्वर्गीय हुकुम सिंह जी की विरासत उनकी बेटी को सौंपने की अपील

लखनऊ 22 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी से कैराना लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी मृगांका सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया। अम्बेटपीर, नकुड़ (सहारनपुर) में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैराना में कुछ लोग दूसरे के कंधे पर बंदूक रखे है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विकास और सुशासन के जिस अभियान को लेकर चली है, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जो विकास और सुशासन का नया माॅडल दिया है, कैराना हमारे लिए उसी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, हमारे स्वर्गीय नेता हुकुम सिंह की ये सीट रही है, उत्तर प्रदेश के अंदर किसानों की, नौजवानों की, आम नागरिकों की जब बात होती है तो स्वर्गीय हुकुम सिंह का स्मरण होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में सारा विपक्ष एकजुट होता है, क्योंकि उनकों विकास और सुशासन से कोई लेना देना नहीं, वे सभी एकजुट होने की बात तो कर रहे है लेकिन दिखाई नहीं देते, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष आज तक यहां दिखाई नहीं दिये, क्योंकि आएंगे तो लोग उनसे मुजफ्फरनगर दंगों के बारे में पूछेंगे। पिछले एक वर्ष के अंदर प्रदेश के अंदर जो कार्य करने का प्रयास हमने किया है, समाजवादी पार्टी की इतनी हिम्मत नहीं कि वे अपने सिम्बल से किसी को चुनाव लड़ाए और इसीलिए पलायन की स्थिति उनके बीच हुई है। आज यहां का व्यापारी, किसान व नौजवान पलायन नहीं कर रहा है, बल्कि अपराधी कर रहा है या समाजवादी पार्टी यहां से पलायन कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों का शोषण मार्च 2017 से पहले होता था, किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर नहीं होता था, समाजवादी पार्टी के समय मात्र 186 करोड़ का गन्ना भुगतान हुआ था, हमारी सरकार ने अब तक 412 करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। बिना भेदभाव के किसानों के कर्ज को माफ करके उनकी उपज का समर्थन मूल्य देने का कार्य हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले देश में अराजकता थी, कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकारी खजाना खाली था, प्रदेश में जाति विशेष के लोगों को नौकरियां मिल रही थी, नौकरी के नाम पर युवाओं का शोषण होता था, यहां के युवाओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया जाता था। बीएसपी सरकार में प्रदेश में चीनी मिले बेची गयी। भाजपा सरकार ने देश में 11 करोड़ युवाओं को उद्यम के लिए लोन दिलाने का काम किया। प्रदेश में सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीबों की बेटियों के विवाह कराये गये। प्रदेश को गांधी जयंती तक ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य लेकर हम काम कर रहे है। बीजेपी की जीत का मतलब समृद्धि और विकास की जीत है। सहारनपुर में 58 हजार से ज्यादा किसनों का कर्ज माफ किया गया। इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 लाख आवास गरीबों को दिये गये।
जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से स्वर्गीय हुकुम सिंह जी की विरासत को उनकी बेटी को सौंपने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ो और दलितों के कल्याण के लिए समर्पित है। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री मा0 मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जहां भी जाते है वहां भाजपा को विजय मिलती है। श्री मौर्य जनसंपर्क पर भी निकले तथा अन्य जनसभाओं को भी संबोधित किया।
जनसभा में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, केन्द्रीय मंत्री सतपाल सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, धर्म सिंह सैनी, सुरेश राणा, डा0 महेन्द्र सिंह, रमापति शास्त्री, बलदेव ओलख, सांसद विजय पाल सिंह तोमर, कान्ता कर्दम, राघव लखन पाल शर्मा, धर्मेन्द्र कश्यप एवं प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

देश की जनता मोदी जी की नीतियों के प्रति आश्वस्त है - मोती सिंह

Posted on 22 May 2018 by admin

-भाजपा प्रदेश मुख्यालय के जनसहयोग केन्द्र पर हुआ जनसमस्याओं का समाधान
लखनऊ 22 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय के जनसहयोग केन्द्र पर प्रत्येक मंगलवार को जनसमस्या समाधान के अनवरत क्रम में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) उपस्थित रहे। श्री सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जनसहयोग केन्द्र पर जितने भी लोंगो ने पंजीकरण कराया था सभी आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया है। अधिसंख्य निर्देशों का विधि के अनुरूप पालन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है, यदि कहीं कोई भी शिथिलता है तो जनता की इच्छा के अनुरूप जो भी विधिक होगा सुनिश्चित कराया जायेगा। जनसहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह तथा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित संगठन और सरकार के समन्वय से जनसमस्याओं के निराकरण कर काम में जुटे।photo_11
श्री सिंह ने कहा कि 26 मई को केन्द्र सरकार के 4 वर्ष पूरे हो रहे है, इन 4 वर्षों में रीयल स्टेट के आसमान छूते दामों में कमी आई है, भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है, काला धन रखने वालों के हौसले पस्त हुए है, गरीब एवं मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है देश की जनता मोदी जी की नीतियों के प्रति आश्वस्त है।
अखिलेश यादव द्वारा छात्रों को लैपटाप बांटने पर पत्रकारों द्वारा किये गये सवाल पर कहा मुख्यमंत्री जी एवं उपमुख्यमंत्री जी ने मेधावी बच्चों को पुरूष्कृत करने की घोषणा की है। अखिलेश जी के पास पुराने लैपटाॅप व झोले रखे हुए है जिनकी मरम्मत कराकर संकेतिक रूप से फोटो बगैरह खिचवाने के लिए नाटक कर रहें होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर अपनी मेधा प्रकट करने वाले छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें पुरूष्कृत करेंगे।
जहरीली शराब से हुई मौतों के सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि यह दुखद घटना है। सरकार ने प्रभावी कार्यवाही की है, 304 आईपीसी के अन्तर्गत दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारियां की गई है। कानून व्यवस्था की दृष्टि से हमारी सरकार की जीरों टोलरेंस की नीति है।

Comments (0)

सहकारिता आंदोलन से होगी गांव, गरीब, किसान की आर्थिक समृद्धि - सुनील बंसल

Posted on 22 May 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊ 22 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार, जिला सहकारी संघ व जिला सहकारी बैंकों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल एवं प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों के अभिनंदन के साथ शुभकामनाएं देते हुए सहकारिता आन्दोलन से गांव, गरीब, किसान की समृद्धि के लिए प्रेरित किया।32
सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों का अभिनन्दन करते हुए आश्वस्त किया कि गांव, गरीब, किसान की सुखहाली के लिए योगी सरकार का खजाना खुला है। जन कल्याण के कार्यों में सरकार आपका पूर्ण सहयोग करने के लिए संकल्पित है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में जो भी कमियां है उन्हें अब हमें दूर करना है। आरोप-प्रत्यारोप से दूर हमें सुधार की दिशा में बढ़ना है। सहकारिता को सुदृढ़ करके गांव, गरीब, किसान की आर्थिक समृद्धि और मूलभूत सुविधाओं को सभी तक पहुंचाने का आंदोलन खड़ा करना है। सहकारिता द्वारा गुजरात और महाराष्ट्र में किसानों की उन्नति के लिए उल्लेखनीय कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का है, सहकारिता किसान की समृद्धि में सहयोगी हो सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने संगठन को भी किसान की आर्थिक उन्नति में सहभागी बनने के निर्देश दिए है। जहां मोदी जी और योगी जी गांव, गरीब, किसान की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है तो वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी के निर्देशन में संगठन को भी इस पुनीत काम प्रार्णापण से जुटना है।
श्री बंसल ने कहा कि सहकारिता कैसे व्यापक हो और कैसे आमजन की सुख-समृद्धि का कारक बने, इस सोच के साथ हमें काम करना है। आपकों गांव की खुशहाली का कार्य मिला है, अन्नदाता की सेवा का कार्य मिला है, इसे ईश्वर प्रदत्त कार्य मानकर ग्राम व ग्राम देवता की सेवा कार्यो में जुटना है।
प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार सहकारी निर्वाचन आयोग द्वारा पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ ही सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को बहुत-बहुत बधाई। अब जबावदेही व जिम्मेदारी दोनों हमारी है। निष्पक्ष निर्वाचन से ईमानदार लोग सहकारिता के क्षेत्र में निर्वाचित हुए है। अब किसानों की आय दोगुनी करने में सहकारिता की भूमिका को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी हमारी है।

Comments (0)

बंगले बचाने की कोशिशों ने किया सपा बसपा को बेनकाब, गरीबों के नाम पर निजी हितों की राजनीति का खेल उजागर - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 22 May 2018 by admin

लखनऊ 22 मई 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि सरकारी बंगलों को लेकर उन तमाम नेताओं की पोल खुल गई है जो पिछड़ों, दलितों, वंचितों और शोषितों के नाम पर सियासत करते रहे हैं जबकि उनका इन तबकों से ना तो कोई जुड़ाव है ना ही लगाव। जनता की गाढी कमाई का बड़ा हिस्सा इन बंगलों में अपनी सुख सुविधाओं के लिए लगाने के चलते ये नेता सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाजजूद अपने बंगले खाली करने को राजी नहीं हैं। कोई इन बंगले को विश्राम स्थल बनाने की कवायद में जुटा है तो कोई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार से दो साल की मोहलत मांग रहा है। इन नेताओं को उनसे नसीहत लेनी चाहिए जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आदेश आते ही अपने अपने बंगले तुरंत खाली करने का प्रस्ताव सरकार को दे दिया है और उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने बंगले खाली कर रहे हैं।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के लोगों ने भी देखा है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगले दिए जाने की परंपरा के बहाने सपा और बसपा की सरकारों ने जनता की गाढी कमाई का किस तरह दुरूपयोग किया। सपा सरकार में जहां कई बंगलों को तोड़ कर पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम पर आलीशान बंगले बनवा लिए गए तो वहीं बसपा सरकारों में भी कई बंगले तोड़ कर पूर्व मुख्यमंत्री के लिए बंगला तैयार किया गया। यही नहीं इन बंगलों में साज सज्जा के नाम पर भी पानी की तरह पैसा बहाया गया। यही वजह है कि आज जब सुप्रीम कोर्ट ने बंगला खाली करने को कह दिया है तब वंचितों, शोषितों के नाम पर सियासत करने वाले इन नेताओं को सरकारी बंगले खाली करने में तकलीफ हो रही है। सुप्रीम कोर्ट से स्पष्ट आदेश के अनुपालन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के स्पष्ट निर्देश के बाद भी बंगले बचाने की पूरी कवायद हो रही है।
किसे याद नहीं कि बंगलों के नाम पर सपा और बसपा के नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ कैसी ओछी सियासत की। सपा सरकार में बसपा सुप्रीमो के बंगले के सामने पुल बना दिया गया और तत्कालीन सपा सरकार ने बड़ी उपलब्धि के तौर पर इसका बखान भी किया। सपा नेताओं ने खुल कर बीएसपी सुप्रीमो के बंगले के सामने पुल निकाले जाने का मजाक उड़ाया। इसके जबाव में बीएसपी नेताओं की तरफ से ये कहा गया कि बीएसपी सरकार आई तो श्री मुलायम सिंह यादव और श्री अखिलेश यादव के सरकारी बंगलों के सामने भी पुल बना दिया जाएगा। आज ये दोनों नेता एक होकर अपने अपने बंगले बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश और देश की जनता ये सारा तमाशा देख रही है और ये महसूस कर रही है कि सपा और बसपा दरअसल नीतियों और जनभावनाओं की नहीं, बल्कि अपने निजी हितों की राजनीति कर रहे हैं।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in