Archive | लखनऊ.

UP में 4 जिलो के DM को CM योगी ने हटाया

Posted on 23 June 2018 by admin

लखनऊ । मुख्यमंत्री की नाराज़गी के चलते हटाये गये 4 DM
UP में 4 DM सहित 7 IAS अफसरों तबादला
PM मोदी के संसदीय इलाके ले DM हटाये गये
आगरा, उन्नाव, कानपुर नगर के DM का तबादला
IAS सुरेंद्र सिंह DM वाराणसी बनाये गए
IAS विजय विश्ववास पंत DM कानपुर नगर बनाये गए
IAS रवि कुमार NG DM आगरा बनाये गये
IAS देवेंद्र कुमार पांडेय DM उन्नाव बने
IAS देवेंद्र कुमार पांडेय का हर हुकूमत में रहा जलवा
PCS से IAS बनने के बाद देवेंद्र कुमार पांडेय को मिली सौगात
IAS गौरव दयाल, विशेष सचिव पर्यटन बनाये गए
IAS योगेश्वर राम मिश्रा, विशेष सचिव वाराणसी बनाये गये
CM वाराणसी के कमिश्नर, DM, नगर आयुक्त से बेहद नाराज़
IAS अखंड प्रताप सिंह विशेष सचिव खाद्य एवं रसद बनाये गए

Click here to Reply, Reply to all, or Forward

Comments (0)

डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कृतज्ञ श्रद्धासुमन अर्पित किए

Posted on 23 June 2018 by admin

141लखनऊ 23 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी ने डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कृतज्ञ श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने डा0 मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी थे, जिन्होंने एक विधान, एक निशान व एक प्रधान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, भारत की अखण्डता के लिए उनका बलिदान जन-जन के हृदय पटल पर अंकित है। हम सब श्रद्धानवत उन्हें कोटि-कोटि नमन करते है। प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि इस देश की एकता और अखण्डता के लिए डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश की स्वाधीनता के बाद पहला बलिदान है। डा0 मुखर्जी ने कश्मीर में परमिट सिस्टम के खिलाफ आंदोलन किया और उसी आंदोलन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी शहीद हुए। डा0 मुखर्जी के बलिदान दिवस पर हम सभी संकल्प ले कि जिस कश्मीर को लेकर हम सभी कार्यकर्ता जीवन भर से आंदोलन करते रहे हैं, उस कश्मीर की एकता और अखण्डता अक्षुण्य बनी रहे, हम जीवन भर उसके लिए प्रयास जारी रखेंगे, तभी डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देश के लिए और हमारे लिए प्रेरणादायी बनेगा।
पूर्व एमएलसी डा0 श्यामनन्दन सिंह ने डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र और उनके बलिदान को स्मरण कर उनकी पे्ररणा से राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कहा। सत्यवान यादव ने डा0 मुखर्जी को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कविता पाठ करते हुए कहा कि ‘‘रक्त से सींचकर उगा है चमन देश का, अस्थियों पर टिका है अमन देश का, जिसने सर्वस्व अपना न्यौछावर किया, माँ तेरे उस ललन को नमन देश का’’।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, त्रयम्बक त्रिपाठी, रामतेज पाण्डेय, मोर्चा प्रभारी अशोक तिवारी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी, प्रदेश आईटी संयोजक संजय राय, मुख्यालय सह प्रभारी अतुल अवस्थी, चैधरी लक्ष्मण सिंह, मीडिया पैनलिस्ट नरेन्द्र सिंह राणा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, अभिषेक कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

वर्तमान सरकार किसानों की खुशहाली के लिए कृतसंकल्पित: मुख्यमंत्री

Posted on 23 June 2018 by admin

press-43

सुरेन्द्र अग्निहोत्री, लखनऊ: 23 जून, 2018
आम से बनने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों की ब्रांडिंग की जरूरत

मुख्यमंत्री ने आधुनिक बागवानी करने वाले किसानों को सम्मानित किया

प्रदेश एवं देश के तमाम हिस्सों में उत्पादित
आमों की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन भी किया
उद्यान विभाग की स्मारिका का विमोचन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों की खुशहाली के लिए कृतसंकल्पित है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए किसानों को नई तकनीक से जोड़ने का काम किया जा रहा है। वर्तमान सरकार ने किसानों को स्वाॅयल हेल्थ कार्ड भी उपलब्ध कराए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने आधुनिक बागवानी करने वाले किसानों को अंग वस्त्र व प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया।press-81
मुख्यमंत्री जी आज यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पर्यटन विभाग तथा मण्डी परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव, 2018’ के शुभारम्भ अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश एवं देश के तमाम हिस्सों में उत्पादित आमों की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन किया और कृषकों तथा बागवानों से बातचीत भी की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य आम की विभिन्न प्रजातियों से जनमानस को परिचित कराना तथा आम की किस्मों का संवर्धन और संरक्षण करना है। आम महोत्सव को केवल राजधानी तक सीमित न रखा जाए, बल्कि जनपद स्तर तक इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने आम की रंगीन प्रजाति ‘स्वर्ण रेखा’ का एक पौधा रोपित किया तथा उद्यान विभाग की स्मारिका का विमोचन भी किया।
योगी जी ने कहा कि प्रदेश में आम की लगभग 700 प्रजातियां पायी जाती हैं। आवश्यकता इस बात है कि इन आमों की प्रजातियों के संरक्षण व संवर्धन के साथ ही खाद्य प्रसंस्करण पर बल दिया जाए। उन्होंने कहा कि आम से बनने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों अचार, स्क्वैश, जूस, अमावट आदि की ब्रांडिंग की जरूरत है, जिससे किसान वर्षभर अपनी उपज का लाभ ले सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को परम्परागत खेती के साथ-साथ फल, फूल, पशुपालन और डेयरी जैसे क्षेत्रों में भी जुड़ने की जरूरत है। तभी हम किसानों को समृद्ध कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आम का सर्वाधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। प्रदेश में लगभग 2.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में आम के बाग हैं, जिससे लगभग 40 से 45 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि जरूरत है कि अंतर्राष्ट्रीय मांग के अनुरूप आम का उत्पादन किया जाए, जिससे किसान आमों का निर्यात कर लाभ कमा सकें।s
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर करती है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके दृष्टिगत देश में पहली बार उत्तर प्रदेश में आलू का समर्थन मूल्य घोषित किया गया। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में किसानों को डीजल से पम्पिंग सेट चलाने में 25 रुपए का खर्च आता था, वहीं वर्तमान सरकार के प्रयासों से अब बिजली के माध्यम से मात्र 01 रुपए खर्च होता है।
कार्यक्रम को उद्यान मंत्री श्री दारा सिंह चैहान ने भी सम्बोधित किया। प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री सुधीर गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर, प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, डाॅ0 महेन्द्र सिंह, श्री उपेन्द्र तिवारी, श्रीमती स्वाती सिंह, श्री मनोहर लाल मन्नु कोरी, श्री मोहसिन रजा, श्री बलदेव ओलख, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आर0पी0 सिंह, अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव उद्यान श्री सुधीर गर्ग, निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
ज्ञातव्य है कि 23 व 24 जून, 2018 तक चलने वाले इस दो दिवसीय आम महोत्सव में 05 श्रेणियों के 60 वर्गों में आम की विभिन्न प्रजातियों तथा आम के प्रसंस्कृत पदार्थों की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है, जिसमें संस्थाओं, विभागों एवं निजी उत्पादकों द्वारा आम की 700 प्रजातियों के अलग-अलग 2,558 से अधिक नमूने प्रदर्शित किए गए हैं।
केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, उद्यान विभाग के सहारनपुर, बस्ती एवं लखनऊ के मलिहाबाद में स्थापित औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्रों तथा प्रगतिशील बागवानों द्वारा अपने-अपने संस्थानों/बागों में उगाई जाने वाली प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया है। इस प्रदर्शनी में बागवान एवं लघु उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। बागवानों द्वारा स्वयं आम की विभिन्न प्रजातियों के पौधे तथा आम बिक्री हेतु 68 स्टाॅल लगाए गए हैं। आम के प्रसंस्कृत उत्पादों को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया है। महोत्सव में उत्तराखण्ड तथा मध्य प्रदेश के बागवानों ने भी आम की विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन किया है।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 23 June 2018 by admin

लखनऊ 23 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 24 जून को सुबह 11 बजे लामार्टियर कालेज लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ छिबरामऊ जिला कन्नौज पहुचेंगे, जहां दोपहर 12 बजे पं0 स्वर्गीय रामप्रकाश त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। दोपहर 2.40 बजे कबीर दास जी का मठ, मगहर, जिला संतकबीर नगर में रैली स्थल का निरीक्षण करेंगे एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। सांयकाल 5 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।

Comments (0)

1.18 करोड़ परिवारों के लिए मददगार बनेगी आयुष्मान भारत योजना - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 23 June 2018 by admin

लखनऊ 23 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि अब उत्तर प्रदेश के लोगों को भी आयुष्मान भारत योजना का पूरा लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत उ0प्र0 के 1.18 करोड़ परिवारों को 5 लाख रूपये तक की कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। सरकार इसके लिए आयुष्मान मित्रों की तैनाती भी करेगी ताकि योजना का लाभ पाने वालों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। देश के गरीबों और आम लोगों को समर्पित यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुरू की है और अब उ0प्र0 के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने भी उ0प्र0 में इस योजना को लागू कर दिया है। इस योजना के लिए प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी साधुवाद के पात्र हंै।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अभी तक आम लोगों के सामने किसी बीमारी की स्थिति में सबसे बड़ी चिन्ता इलाज पर खर्च होने वाले पैसों को लेकर होती थी। तमाम गरीब परिवारों के लोग तो पैसे की कमी के चलते इलाज तक नहीं करा पाते थे, ऐसे ही लोगों के लिए समर्पित देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आयुष्मान भारत योजना का सपना देखा जिसके तहत जरूरतमंद लोगों का 5 लाख रूपये तक का बीमा किया जा रहा है। इस योजना में गरीब परिवारों के लोग 5 लाख रूपये तक का इलाज करा सकेंगे। इस योजना की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। दुनिया के किसी भी देश में अभी तक इतनी शानदार योजना नहीं लागू है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यूपी कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर इस योजना को उ0प्र0 में भी लागू कर दिया गया है। उ0प्र0 के 6 करोड़ लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। 5 लाख तक की कैशलेस इलाज की इस सुविधा में 60 फीसदी पैसा केन्द्र की मोदी सरकार देगी, तो वहीं 40 फीसदी पैसा राज्य की योगी सरकार देगी। गरीब परिवारों के लोग इस सुविधा के तहत अत्याधुनिक सुविधा वाले अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। अस्पतालों, बीमा कम्पनियों और जरूरतमंदो के बीच समन्यवय बनाने के लिए आयुष्मान मित्रों की तैनाती भी राज्य सरकार करने जा रही है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए गरीब सर्वोच्च प्राथमिकता पर हैं इसीलिए जनधन खातों के जारिए जहां बड़ी संख्या में गरीबों के बैंक खाते खुलवाये गये तो वहीं प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्रों से जीवन रक्षक दवाएं काफी कम कीमत पर लोगों को मुहैया कराई जा रही हैं। यही नहीं प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से हृदय रोगियों के लिए जरूरी स्टंट की कीमतें भी काफी कम कर दी गई हैं।

Comments (0)

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश बन रहा है देश में नम्बर वन -राकेश त्रिपाठी

Posted on 22 June 2018 by admin

लखनऊ 22 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने योगी सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज विभिन्न माप दण्डों पर उत्तर प्रदेश नम्बर वन राज्य बन रहा है। पिछली सपा-बसपा सरकारें द्वारा पोषित भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी, माफियाराज, जातिवाद और तुष्टिकरण के अन्धकार में प्रदेश डूब गया था। उत्तर प्रदेश को सुराज के प्रकाश की ओर ले जाना कठिन चुनौती था। इस चुनौती को स्वीकार कर योगी सरकार ने साफ नीयत और सही विकास की अवधारणा से काम किया और आज देश में प्रदेश की स्थिति नम्बर वन की बन रही है।
प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आज देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 20 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित कर यूपी खाद्यान्न में नम्बर वन बना है। कुल गेहूॅ उत्पादन का 35 फीसदी गेंहूं लगभग 357 लाख मीट्रिक टन गेहॅू का उपज कर देश में नम्बर वन बना है। प्रदेश में 151 लाख मीट्रिक टन आलू उत्पादित कर आलू उत्पादन में प्रदेश नम्बर वन हुआ है। देश के कुल आलू उत्पादन में उत्तर प्रदेश की भागीदारी 33 फीसदी हुई है। गन्ना उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि कर आज यूपी पूरे देश का 50 फीसदी गन्ना उगा रहा है। 1707 लाख मीट्रिक टन गन्ना पैदाकर गन्ने के उत्पादन में भी प्रदेश नम्बर वन बना है। देश के कुल दुग्ध उत्पादन में 16 फीसदी भागीदारी कर और 291 लाख मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन कर, दुग्ध उत्पादन में भी प्रदेश नम्बर वन बना है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं अखिलेश राज में जन-जन तक नहीं पहुॅच पा रही थी। सत्ता परिवर्तन के बाद आज बदलाव की बयार साफ दिख रही है, जब उत्तर प्रदेश कौशल विकास नीति लागू करने में देश का पहला राज्य बना है। आज उत्तर प्रदेश में ई मार्केट प्लस (जेम) पोर्टल पर सर्वाधिक खरीददारी करने के लिए जेम टॉप बायर का पुरूस्कार यूपी को मिला है। उत्तर प्रदेश ‘राज्य स्वास्थ्य नीति‘ लागू करने वाला पहला राज्य बना है। जहां सघन मिशन इन्द्र धनुष अभियान में 45 लाख से अधिक बच्चों तथा 9 लाख से अधिक गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया गया है। जेई/एईएस से बचाव के लिए 92 लाख बच्चों का टीकाकरण कर प्रदेश टीकाकरण अभियान में भी नम्बर वन बना है। सौभाग्य योजना और दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में 46 लाख घरों को कनेक्शन देकर यूपी इस योजना में नम्बर वन बना है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 72.50 लाख मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन वितरित कर यूपी शीर्ष पायदान पर है, स्वच्छ भारत मिशन में भी 1 करोड़ 94 लाख परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय प्रदान कर यूपी नम्बर वन बना है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि जहां पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश बीमारू एवं पिछड़ा राज्य था वहीं योगी सरकार में सुदृढ कानून व्यवस्था, विकास का संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव, गरीब, किसान की समृद्धि के पथ पर बढते हुए देश में नम्बर वन बन रहा है। जहां पिछली सपा-बसपा सरकार विकास में अडं़गा थी, वहीं योगी सरकार विकास का पर्याय बन गई है।

Comments (0)

तीन दिवसीय राष्ट्रीय रेफरी, प्रशिक्षक एंव ब्लैक बेल्ट सेमिनार प्रारम्भ

Posted on 22 June 2018 by admin

graphic2लखनऊ 22 जून। आज दिनाॅक 22.06.2018 को राष्ट्रीय रेफरी, प्रशिक्षक एंव ब्लैक
बेल्ट सेमिनार का आयोजन हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में किया गया जिसके मुख्य
अतिथि मा0 श्री सुधीर हलवासिया उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 रहे। इस
अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं
सम्पूर्ण भारत से 250 से अधिक खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं रैफ्रियों ने इस सेमिनार
में भाग ले रहें हैं। यह सेमिनार 22, 23 व 24 जून 2018 तक आयोजित किया जा रहा
है। यह सेमिनार ग्रैन्ड मास्टर जिम्मी आर. जग्तियानी जी महासचिव, ताइक्वांडो
फेडरेशन आॅफ इण्डिया की देखरेख में किया जायेगा।graphic1
इस अवसर पर मास्टर सैय्यद रफत, मास्टर महेन्द्र मोहन, मास्टर आशीष पाण्डेय,
मास्टर पीटर जग्तियानी एवं मास्टर यामीन जो कि कोरियन एम्बेसी दिल्ली से विशेष
रूप से सेमिनार के लिए लखनऊ आये हुए है। यह प्रेस विज्ञप्ति उ0प्र0 ताइक्वांडो
एसोसिएशन के सचिव श्री आनन्द किशोर पाण्डेय ने दी।

Comments (0)

23 से 25 जून - मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बूथ तक जाएगी भाजपा

Posted on 22 June 2018 by admin

लखनऊ 22 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 23 से 25 जून तक बूथ स्तर पर पहुॅचकर मतदाता सूचियों के निरीक्षण का कार्य करेगी। प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक भी बूथ पर पहुंच कर मतदाता सूचियों के निरीक्षण कार्य में जुटेगें। 25 जून को प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय चंदौली जिले तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल लखनऊ महानगर में बूथ पर पहुंचेगे।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत सभी प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक 23 से 25 जून के बीच 3 दिन अपने बूथ पर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का काम करेंगे। बूथ पर एक-एक परिवार में जाकर मतदाता सूची में नए मतदाता को जुडवाने व फर्जी मतदाताओं के नाम बीएलओ के माध्यम से हटवाने का काम करेगे। सभी सांसद विधायक अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र के बूथों पर पुनरीक्षण का कार्य करेंगे।
श्री राठौर ने बताया कि 23 जून को प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल फिरोजाबाद, दयाशंकर सिंह फैजाबाद, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुजफ्फरनगर, अशोक कटारिया बिजनौर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता लखनऊ जिला, देवेन्द्र सिंह चौधरी मेरठ महानगर, धर्मवीर प्रजापति हाथरस, अन्जुला माहौर आगरा महानगर, कामेश्वर सिंह खलीलाबाद व सुब्रत पाठक औरैया जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ पर सम्पर्क करेगें।
24 जून को प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर लखनऊ महानगर, कान्ता कर्दम शामली, जसवंत सैनी सहारनपुर, नवाब सिंह नागर हापुड, पद्म सिंह चौधरी बलरामपुर, अक्षयवर लाल गौड़ श्रावस्ती, लक्ष्मण आचार्य सोनभद्र, डा. राकेश त्रिवेदी प्रतापगढ़, श्रीमती रंजना उपाध्याय बांदा, सुधीर हलवासिया हरदोई, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक लखनऊ जिला, विद्यासागर सोनकर बाराबंकी, सलिल विश्नोई उन्नाव, गोबिन्द नारायण शुक्ल आगरा, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चौधरी बागपत, संतोष सिंह गोण्डा, देवेश कोरी फतेहपुर, रामतेज पाण्डेय जौनपुर, प्रकाश पाल कानपुर देहात, संजय राय भदोही, त्रयम्बक त्रिपाठी लखनऊ जिला, वाई.पी. सिंह गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ पर सम्पर्क करेगें। 25 जून को प्रदेश उपाध्यक्ष वीएल वर्मा बदायूं, शिवनाथ यादव वाराणसी, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह बाराबंकी जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ पर सम्पर्क करेगें।

Comments (0)

एडीबी द्वारा प्रदेश में सरकार की घोणाआंे/प्राथमिकताओं के दृष्टिगत 19 जनपदों

Posted on 21 June 2018 by admin

dsc_2583लखनऊ: 21 जून, 2018

एडीबी द्वारा प्रदेश में सरकार की घोणाआंे/प्राथमिकताओं के दृष्टिगत 19 जनपदों
में 11 सेक्टर्स में निम्नलिखित 06 जोने में रोजगार सृजन की संभावनाओं को
चिन्हित किया गया है:-

1. पश्चिमी क्षेत्र
2. दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र
3. सेन्ट्रल क्षेत्र
4. उत्तरीय क्षेत्र
5. पूर्वी क्षेत्र
6. बुन्देलखण्ड क्षेत्र

चिन्हित उक्त जनपदों के अवस्थापना विकास हेतु परिवहन कनेक्टिविटी, उद्योगों की
स्थापना, प्रशिक्षित श्रमिक उपलब्ध कराते हुए औद्योगिक विकास करना, अवस्थापना
सुविधाओं में सुधार हेतु बिजली आपूर्ति की दरो, लास्ट माइल कनेक्टिीविटी एवं
पेयजल की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
ए0डी0बी0 के डिप्टी कण्ट्री डायरेक्टर द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में
आहूत बैठक में मुख्य सचिव महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में रोजगार
के अवसरों को बढ़ाने हेतु इण्डस्ट्रियल पार्क इन्फ्रास्ट्रक्चर, अर्बन, पावर,
लाॅजिस्टिक, रोड, रेलवे एवं एयरपोर्ट क्षेत्रों को 06 जोन यथा बुन्देलखण्ड
जोन, सेन्ट्रल जोन, ईस्टर्न जोन, नादर्न जोन, साउथ वेस्टर्न जोन, वेस्टर्न जोन
के तहत चिन्ह्ति करते हुए रूपये लगभग 150000 करोड़ का एक विस्तृत
इन्फ्रास्ट्राक्चर इन्वेस्टमेंट प्लान चिन्हित किया गया है जिसके अन्तर्गत
उक्त 06 में लगभग 242 मल्टी सेक्टोरल परियोजनाएं चिन्हित की गयी हैं।
ए0डी0बी0 द्वारा तैयार ड्राॅफ्ट रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के विकास हेतु
निम्नलिखित सुझाव दिये गयेः-
ऽ क्षेत्रीय विषमताओं को दूर करने हेतु जनसंख्या एवं मैनुफैक्चरिंग
जी0एस0डी0पी0 कन्ट्रीब्यूशन के को दृष्टिगत रखा जाय।
ऽ वर्तमान में आर्गनाइज्ड एवं हाई वैल्यू एडेड जाब्स को बढ़ावा देने की
आवश्यकता है। इस हेतु 19 जनपदों यथा जी0बी0 नगर, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर,
अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, सोनभद्र, इलाहाबाद, वाराणसी,
गोरखपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, झांसी एवं चित्रकूट जनपदों को फोकस करते
हुये 6 मुख्य इम्प्लाईमेंट जोन्स यथा बुन्देलखण्ड जोन, सेन्ट्रल जोन, ईस्टर्न
जोन, नादर्न जोन, साउथ वेस्टर्न जोन, वेस्टर्न जोन में विभक्त करते हुए फूड
प्रोसेसिंग एवं बिवेजरेस, लेदर एवं सम्बन्धित उत्पाद, बेसिक मिटेल्स एवं
फैब्रिकेटेड मिटेल उत्पाद, कैमिकल्स, इलेक्ट्राॅनिक्स, परिधान, आॅटोमोबाइल
कम्पोनेंट्स तथा शीशे के उत्पादों के रूप में 08 मुख्य आर्गनाइज्ड सेक्टर्स की
पहचान की गयी है।
ऽ तत्क्रम में लेदर एवं सम्बन्धित उत्पादों के निर्माण एवं आयात-निर्यात को
बढ़ावा देने हेतु आवश्यक रूप से इण्डस्ट्रियल क्लस्टर बनाने, काॅमन
इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं प्रदान करने, सी0ई0टी0पी0 एवं ब्रांडिंग सपोर्ट की
आवश्यकता पर ध्यान केन्द्रित किया जाय।
ऽ इलेक्ट्राॅनिक्स सेक्टर के अन्तर्गत इलेक्ट्राॅनिक्स कम्पोनेंट के उत्पादन
में उत्तर प्रदेश की अह्म भूमिका है। अन्य प्रदेशों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश
में 27 प्रतिशत इलेक्ट्राॅनिक्स का उत्पादन होता है जिसमें इण्ड टू इण्ड
इकोसिस्टम का विकास करते हुए इस प्रतिशत को 41 प्रतिशत तक किया जा सकता है।
ऽ दुग्ध उत्पादन के विषय में उत्तर प्रदेश अग्रणी स्थान रखता है किन्तु
असंगठित क्षेत्र होने के कारण उत्तर प्रदेश में कुल दुग्ध उत्पादन प्रतिशत का
मात्र 30 प्रतिशत दुग्ध ही आर्गनाइज्ड तरीके से प्राप्त हो पाता है। अतः दुग्ध
प्रसंस्करण क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। इस हेतु मध्यम
श्रेणी की डेयरियां विकसित की जानी चाहिए।
ऽ एम0एस0एम0ई0 सेक्टर के अन्तर्गत एक समर्पित एम0एस0एम0ई0 डेवलपमेंट सेल का
विकास किया जाना चाहिए जो कि एम0एस0एम0ई0 के विकास एवं क्लस्टरों के प्रबन्धन
हेतु मुख्य भूमिका निभायेगी।

ए0डी0बी0 के डिप्टी कण्ट्री डायरेक्टर द्वारा अवगत कराया गया कि मल्टी
सेक्टोरल इन्वेस्टमेंट को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश में सड़कों के विकास
हेतु लगभग 50ः, नगरीय क्षेत्रों हेतु 14ः, रेलवे हेतु 14ः, एयरपोर्ट हेतु 11ः,
लाॅजिस्टिक हेतु 7ः एवं इण्डस्ट्रियल पार्क इन्फ्रास्ट्रक्चर हेतु 2ः एवं पावर
के क्षेत्र में 1ः की वृद्धि अपेक्षित है जिस हेतु लगभग रूपये 150000 करोड़ की
धनराशि का एक विस्तृत इन्फ्रास्ट्राक्चर इन्वेस्टमेंट प्लान चिन्हित किया गया
है जिसके अन्तर्गत चिन्हित 06 जोनों में लगभग 242 मल्टी सेक्टोरल परियोजनाओं
पर कार्य किया जाना है।
एडीबी के डिप्टी कन्ट्री डायरेक्टर द्वारा यू0पी0 इन्फ्रास्ट्रक्चर फ्रेमवर्क
प्लान की निष्कर्षों/परिणामों ;पिदकपदहे व िजीम तमचवतजद्ध को मुख्य सचिव महोदय
के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसमें अवगत कराया गया कि संबंधित विभागों से
प्राप्त आकड़ों/सूचनाओं तथा कतिपय उद्योगों से प्राप्त परामर्श के आधार पर
आधारभूत संरचनाओं को प्रभावित करने वाली बाधाओं/गैप्स् को चिन्हित किया गया
है। एडीबी द्वारा इस हेतु प्रदेश में अवस्थापना संरचना की आवश्यक्ताओं को
चिन्हित करने के लिये अब तक कुल 177 कंसलटेशंस किये गये जिसके आधार पर चिन्हित
बाधाओं/गैप्स् को दूर करने के लिये सुझाव/नीति एवं नियामक उपायांे/आवश्यक
हस्तक्षेपों इत्यादि के संबंध में एडीबी द्वारा तैयार ड्राफ्ट रिपोर्ट में
उल्लेख किया गया है।
dsc_2568
कण्ट्री डायरेक्टर द्वारा अवगत कराया गया कि ए0डी0बी0 के मिशन स्टेटमेंट के
तहत ए0डी0बी0 द्वारा उत्तर प्रदेश के सतत् विकास हेतु उत्तर प्रदेश में पूंजी
निवेश में वृद्धि, गुणवत्ता युक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने, रोजगार
उत्पन्न करने, वर्कफोर्स में कौशलता प्रदान करने, एम0एस0एम0ई0 को सहयोग प्रदान
करने एवं सन्तुलित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने पर बल दिया जायेगा।
प्रदेश के इण्डस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एण्ड इम्पलाइमेंट प्रमोशन पाॅलिसी आॅफ
उत्तर प्रदेश-2017 के दृष्टिगत प्रदेश के निम्नलिखित उद्देश्यों की पूर्ति
हेतु उक्त बाधाओं/गैप्स् को पूर्ण करने की आवश्यकता बताइ्र्र गयी।

मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में आहूत उक्त बैठक का समन्वय अपर मुख्य
सचिव, नियोजन विभाग द्वारा किया गया। बैठक में एडीबी के कन्ट्री डायरेक्टर
द्वारा अपनी टीम यथा- श्री सब्यसाची मित्रा, डिप्टी कन्ट्री डायरेक्टर, श्री
अशोक श्रीवास्तव, सीनियर प्रोजेक्ट आॅफिसर (अर्बन), सुश्री कनुप्रिया गुप्ता,
प्रोजेक्ट आॅफिसर (इकोनाॅमिक्स एण्ड स्किल्स)े, श्री अतुल संगनेरिया,
इकोनाॅमिस्ट, सुश्री मिताली निकोर, इकोनाॅमिस्ट, श्री मोहम्मद अतहर, श्री
सुजाॅय शेट्टी एवं श्री रोहन शाह के साथ प्रतिभाग किया गया गया। इस बैठक में
नियोजन विभाग, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
तथा निर्यात प्रोत्साहन, लोक निर्माण, ऊर्जा, सिंचाई एवं जल संसाधन, आवास एवं
शहरी नियोजन, परिवहन, आई.टी. एवं इलेक्ट्रानिक्स, वित्त, सहकारिता, वाह्य
सहायतित परियोजना, खाद्य एवं रसद एवं उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण आदि
प्रशासकीय विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव तथा अन्य वरिष्ठ विभागीय
अधिकारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उत्तर प्रदेश के सतत् विकास हेतु आज दिनांक 21 जून, 2018 को एशियन डेवलपमेंट
बैंक के कण्ट्री डायरेक्टर श्री केनेची योकोयामा द्वारा मुख्य सचिव, उ0प्र0
शासन के समक्ष उत्तर प्रदेश के विकास हेतु विभिन्न बिन्दुओं
यथा-प्रतिस्पर्धात्मक वृद्धि करते हुए संभावित रोजगार क्षेत्रों को चिन्हित
करने, मुख्य बाजारों एवं मुख्य मार्गों से फ्रेट विलेजे़स को जोड़ने, रोजगार
संभावनाओं में वृद्धि हेतु डैडम्े का क्षमतावर्द्धन करने, क्षेत्रीय असंतुलन
को चिन्हित करने,सीखनें की कमी को कम करने हेतु कौशल सक्षम माहौल का सृजन
करने, अवस्थापना संरचना के अन्तर एवं क्रियान्वयन योग्य परियोजनाओं को चिन्हित
करते हुये विकास मे आ रही बाधाओं/गैप्स् को समाप्त करने के मुख्य उद्देश्यों
के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लान फाॅर सपोर्टिंग इन्क्लूसिव ग्रोथ के अन्तर्गत
प्रस्तुतिकरण किया गया।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने पायनियर के प्रमुख संवाददाता श्री विवेक श्रीवास्तव के पिता स्वर्गीय पूरन चन्द्र श्रीवास्तव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

Posted on 21 June 2018 by admin

लखनऊ 21 जून 2018, भारतीय जनता पार्टी ने पायनियर के प्रमुख संवाददाता श्री विवेक श्रीवास्तव के पिता स्वर्गीय पूरन चन्द्र श्रीवास्तव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिवार कोे इस अपार दुःख को सहन करने की परमात्मा से प्रार्थना की।
दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी, डा. मनोज मिश्र, डा. चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, अनिला सिंह, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, समीर सिंह, हिमांशु दुबे, प्रदेश सहमीडिया सम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, तरूण कान्त त्रिपाठी ने ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in