Archive | लखनऊ.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का गौरव पूरे विश्व में बढाया है

Posted on 26 July 2018 by admin

लखनऊ 26 जुलाई 2018 अवध क्षेत्र कार्यसमिति की प्रथम बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों जिलाध्यक्षों व अन्य वरिष्ठ नेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का गौरव पूरे विश्व में बढाया है। मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केन््रद्र सरकार ने जन कल्याण के लिए कई योजनाओं को लागू कर गांव गरीब किसान, नौजवान और महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर काम किया है। प्रदेश की योगी सरकार भी लगातार जन अपेक्षाओं के अनुरूूप काम कर रहीे है। अब हम सबका यह दायित्व बनता है कि मोदी-योगी सरकार द्वारा जनहित में किये गये फैसलों को लेकर जनता के बीच जाये। और उन्हें देश की प्रगति सुशासन के पथ पर और आगे ले जाने के लिए भाजपा के साथ जोड़ने का काम करेें। 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पार्टी कार्यकर्ताओं के किये गये परिश्रम का ही परिणाम है। भाजपा के पास कार्यकर्ताओं की एक बड़ी पूंजी है। जिनके बल पर हम एक बार फिर 2019 लोकसभा के चुनाव में विजय हासिल करेंगें। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल जी ने कहा कि मोदी सरकार की पहचान दुनिया में भारत का सम्मान बढाने, सीमाओं को सुरक्षित रखने और गरीबों के कल्याण के लिए काम करने वाली सरकार की है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की छवि एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरी है। केन्द्र सरकार ने देश में गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाकर उन्हें लागू किया है। उन्होंने लोकसभा के आगामी चुनावों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह अपने-अपने बूथों पर पार्टी को विजय बनाये। राष्ट्रीय महामंत्री ने यह भी कहा कि मोदी सरकार को एक बार फिर सत्ता में आने से रोकने के लिए कई नापाक गठबंधन हो रहे है लेकिन हमें इन अवसरवादी दलों से भयभीत होने की जरूरत नहींे है, क्योंकि जनता इन दलों का सारा सच जानती हेै। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे लोकसभा के आगामी चुनाव में 73 को लक्ष्य मानकर अभी से चुनावी तैयारियों में योजना पूर्वक जुट जायें।
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल जी ने क्षेत्र समिति की बैठक में संगठनत्मक योजना रचना पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाओं को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने के काम में हमें अभी से जुट जाना चाहिएं। प्रत्येक बूथ पर पार्टी की बूथ इ्र्रकाई का गठन करते हुए इसमें समाज के सभी जाति वर्ग के लोग सम्मिलित हो, ऐसा प्रयास हमें करना चाहिए, उन्होंने कहा मतदाता सूची में नये मतदाताओं का नाम दर्ज कराने के लिए भी हमें योजना पूर्वक जुटना होगा। श्री बंसल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनहित में किये गये कार्यो से पूरे देश में भाजपा पर जनता का भरोसा बढा है, हमें समाज के सभी वर्गो के लोगों से सम्पर्क संवाद स्थापित कर उन्हें पार्टी के साथ जोडकर लोकसभा चुनाव में विजयी होने की तैयारी करनी चाहिए।
क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न जी, प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रभारी अवध क्षेत्र जे0पी0एस0 राठौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, मीडया प्रभारी राजेश मिश्रा डाक्टर, सह मीडिया प्रभारी सतवीर सिंह राजू, महामंत्री नीरज सिंह, दिनेश तिवारी, राजकिशोर रावत, उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, श्वेता सिंह, सरोज कुमारी,अवनीश ंिसंह, गोविन्द मिश्रा, अल्का मिश्रा, मंत्री जितेन्द्र सिंह, संजय गुप्ता, श्रीमती जयति श्रीवास्तव, त्रंयबक तिवारी, श्रीकृष्ण लोधी, श्रीमती किरन अग्रवाल, रमापति मौर्या, कोषाध्यक्ष ओ0पी0 श्रीवास्तव, मोर्चा/प्रकोष्ठ/विभाग/प्रकल्प आदि क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 26 July 2018 by admin

लखनऊ 26 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल एक दिवसीय प्रवास पर इलाहाबाद में रहेंगे। श्री शाह इलाहाबाद में स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मलित होने के साथ-साथ प्रमुख गणमान्य आध्यात्मिक व सामाजिक व्यक्तियों से सम्पर्क व संवाद भी करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का इलाहाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय स्वागत करेंगे तथा सभी कार्यक्रमों में साथ रहेंगे।

Comments (0)

कार्य में रूचि न लेने वाले ठेकेदारों को डिबार करते हुए ब्लैकलिस्ट करे- सीईओ

Posted on 26 July 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ 26 जुलाई, 2018। ग्राम्य विकास आयुक्त, उ0प्र0 व मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, उ0प्र0 श्री नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने गुरूवार को अभिकरण के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना द्वारा बनाये जा रहे सम्पर्क मार्गों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के प्रदेश में स्थित समस्त पीआईयू के अधिशाषी अभियन्ताओं को निर्देश दिया कि वे पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत बन रहे सम्पर्क मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर दो दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत करें।
ग्राम्य विकास आयुक्त ने वाराणसी मण्डल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत निर्मित 8 सम्पर्क मार्गों का रख-रखाव ठीक न होने पर संबंधित क्षेत्र के अधिशाषी अभियन्ताओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कार्यदायी विभागों के अभियन्ताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे उन ठेकेदारों को चिन्हित कर कार्रवाई करंे, जिनके द्वारा सम्पर्क मार्गों के रख-रखाव का कार्य उचित ढंग से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन ठेकेदारों द्वारा अनुरक्षण के कार्यों में लापरवाही की जा रही है, उनको नोटिस देकर डिबार करते हुए हमेशा के लिए ब्लैक लिस्ट करने के साथ ही उन मार्गों पर पुनः टेण्डर कराकर क्षतिग्रस्त मार्गों का जीर्णोद्धार कराने की कार्रवाई करें। जिन ठेकेदारों द्वारा सम्पर्क मार्गों के रख-रखाव में हीलाहवाली की गई है उनसे अतिरिक्त धनराशि की वसूली करने का निर्देश दिया।
उन्होंने प्रदेश के समस्त जनपदों में निर्माणाधीन सम्पर्क मार्गों का निर्माण पूरी पारदर्शिता के साथ कराने का निर्देश प्रदेश के समस्त पीआईयू के अधिशाषी अभियन्ताओं को दिया तथा कहा कि सम्पर्क मार्गों के निर्माण व अनुरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे पीएमजीएसवाई के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये जा रहे सम्पर्क मार्गों में किसी प्रकार की उदासीनता बरतने तथा क्षतिग्रस्त सम्पर्क मार्गों का अनुरक्षण संबंधित ठेकेदारों द्वारा नहीं करने पर उनकी शिकायत अभिकरण के ई-मेल आईडी पवनचततकं/हउंपसण्बवउ तथा दूरभाष संख्या 0522-4058411 पर कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि पीएमजीएसवाई के तहत उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017-18 में 4106.46 किमी सड़क बनाई गई तथा 1906.34 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय हुई। पीएमजीएसवाई की पांच वर्षीय अनुरक्षणाधीन सम्पर्क मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 में पहली बार अभियान चलाकर 10219.25 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया।

Comments (0)

सभी जनपद स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 तथा वृहद स्वच्छता अभियान की कार्ययोजना तीन दिन में तैयार करे -आर0के0 तिवारी

Posted on 26 July 2018 by admin

लखनऊ, 26 जुलाई, 2018।
प्रदेश के समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों से पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वतंत्र एजेन्सी के माध्यम से 01 अगस्त, 2018 से 30 अगस्त, 2018 तक स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 (स्वच्छ ग्राम स्वच्छ जिला) एवं 25 जुलाई, 2018 से 25 अगस्त, 2018 तक संचालित होने वाले वृहद स्वच्छता अभियान के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम सेमुख्यमंत्री द्वारा 23 जुलाई, 2018 को आवश्यक निर्देश दिये गये।
यह जानकारी अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज आर0के0 तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि 01 अगस्त, 2018 से 30 अगस्त, 2018 तक स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 (स्वच्छ ग्राम स्वच्छ जिला) एवं 25 जुलाई, 2018 से 25 अगस्त, 2018 तक संचालित होने वाले वृहद स्वच्छता अभियान के सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जारी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिन के अन्दर समस्त जनपद स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 (स्वच्छ ग्राम स्वच्छ जिला) तथा वृहद स्वच्छता अभियान की कार्ययोजना तैयार कर लें एवं ग्राम प्रधानों की एक उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित कराये। इस अभियान में सूचना, शिक्षा एवं संचार (आई0ई0सी0) गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रत्येक ग्राम, विकास खण्ड, तहसील एवं जिले में क्रियान्वित करना अत्यन्त आवश्यक है। इस हेतु स्वच्छ भारत मिशन में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है, परन्तु अधिकांश जनपदों का व्यय मानक के सापेक्ष काफी कम है। इसमें तत्काल तेजी लाई जाय।
श्री तिवारी ने बताया कि संयुक्त प्रान्त पंचायतीराज अधिनियम में दिये गये प्रावधानों के अनुरूप एक सप्ताह के अन्दर ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर जलभराव व कूड़ा करकट की समस्या को दूर करनें, जल-भराव के लिए सोख्ता गड्ढ़े का निर्माण कराने एवं जैविक कूड़े-करकट के लिए खाद गड्ढ़ों का निर्माण कराने तथा सार्वजनिक भवनों जैसे कि स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपकेन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, हाट बाजारों एवं धार्मिक स्थलों पर सूखे कूड़े-करकट के लिए निर्धारित स्थल पर डस्टबिन की व्यवस्था की जायेगी। ग्राम पंचायत द्वारा इन कायोरं् पर ग्राम निधि-1 की धनराशि का उपयोग किया जा सकता है तथा निजी संस्थाओं व व्यक्तियों का भी सहयोग लिया जा सकता है।
श्री तिवारी ने बताया कि प्रत्येक जनपद न्याय पंचायतवार नोडल अधिकारी एवं जोनल अधिकारी नामित करते हुए उनके उत्तरदायित्व स्पष्ट कर सर्वेक्षण में उल्लिखित मानको के अनुसार तैयारी पूर्ण करे। स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य भारत सरकार द्वारा चयनित स्वतंत्र संस्था द्वारा किया जायेगा। ग्रामों में जनसमुदाय को वेक्टर जनित बीमारियों से होने वाली मौतों को रोकने के लिए जागरूक करें। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रोंध्उपकेन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, बाजारों तथा धार्मिक स्थलों पर शौचालय व साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जहां शौचालय उपलब्ध न हों वहां तत्काल शौचालय का निर्माण कराया जाय। सम्बन्धित विभाग अपने से सम्बन्धित स्थलों में यह व्यवस्था सुनिश्चित कराये। गांव की नालियों की साफ-सफाई एवं कूड़े-करकट के समुचित निस्तारण के लिए उचित प्रबन्ध कर लिया जाये।
श्री तिवारी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए 31 जुलाई, 2018 तक समस्त राजस्व ग्रामध्ग्राम पंचायतें तैयार हो जाये। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को एक जन-अभियान व जन-आन्दोलन बनाते हुए इज्जत घरों का निर्माण कराना है, एवं निर्मित कराये गये शौचालयों का शत प्रतिशत प्रयोग भी सुनिश्चित कराया जाये। गुणवत्ता नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा एक स्वतंत्र संस्था का चयन किया जायेगा, जिसके माध्यम से निर्मित कराये गये इज्जत घरों का सत्यापन कराया जायेगा। किसी भी स्थिति में गलत व भ्रामक सूचनाओं का प्रेषण न किया जाये।

Comments (0)

‘रिकार्ड ब्रेकिंग’ होगी भाजपा सरकार की ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 26 July 2018 by admin

लखनऊ 26 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 29 जुलाई को जब ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में 60 हजार करोड़ से अधिक के 74 निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास करेंगे, उसी के साथ प्रदेश के इतिहास में एक अभूतपूर्व लम्हा भी जुड़ जाएगा। यह पहला मौका है जब यूपी में एक साथ इतने बड़े निवेश जमीन पर उतरेंगे।
पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इसके साथ ही मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार का यूपी की तरक्की का सपना भी आकार लेगा। प्रदेश में निवेश के लिए माहौल बनाने और विकास की गति को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में भाजपा सरकार से जुड़े प्रत्येक सदस्य ने अपना योगदान दिया है। उसी का प्रतिफल है कि पहली बार बड़े-बड़े उद्योगपति अब यूपी को अपनी कर्मभूमि बनाने को आतुर हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से निवेश के लिए दशाएं पैदा की गईं।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछली सपा और बसपा की सरकारों में फैले भ्रष्टाचार और गुंडाराज से खौफ खाकर कोई भी उद्योगति यूपी में निवेश नहीं करना चाहता था। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने न केवल भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर लगाम लगाया बल्कि प्रदेश को निवेश के लिए उपयुक्त स्थान बनाने को हर स्तर पर प्रयास किए। इसी का नतीजा है कि कारोबारी सुगमता यानी ईज ऑफ डुईंग बिजनेस की रैंकिंग में यूपी ने काफी सुधार किया है। २९ जुलाई को होने वाली ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ के बाद से यूपी में रोजगार के लिए नए अवसर खुलेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि एक ओर जहां बड़े पैमाने पर शुरू होने वाले निर्माण कार्य स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करेंगे वहीं इन प्रोजेक्ट के पूरा होते ही प्रदेश के युवाओं को नौकरियों के नए अवसर पैदा करेंगे। इससे प्रदेश से युवाओं का पलायन तो रुकेगा और यही युवा यूपी में रहकर अपने प्रदेश की उन्नति में योगदान दे सकेंगे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस प्रशिक्षण हेतु पहली बार ‘‘वर्चुअल क्लास रूम’’ का शुभारम्भ

Posted on 25 July 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ, मुख्यमंत्री, उ0प्र0 द्वारा पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, इन्द्रिरा भवन, लखनऊ में पुलिस प्रशिक्षण हेतु ‘‘वर्चुअल क्लास रूम’’ के माध्यम से रिक्रूट आरक्षी नागरिक पुलिस व पीएसी के आधारभूत प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ किया गया। उक्त अवसर पर ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, गोपाल गुप्ता, पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। tranning-2
गोपाल गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण द्वारा कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्यमंत्री, का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा/प्रशिक्षण के नवीन पाठ्यक्रमके बारे में अवगत कराया गया। उ0प्र0 में पहली बार वर्चुअल क्लासरूम के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है, जिसमें प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षक एक-दूसरे से टेक्सट, आॅडियों, वीडियो के माध्यम से संवाद कर सकते हैं।
उक्त अवसर मुख्यमंत्री, द्वारा समस्त पुलिस बल को बधाई देते हुए कहा ‘‘हम सबके लिए अति प्रसन्नता का क्षण है कि दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल उ0प्र0 पुलिस बल के रिक्रूट आरक्षीगण के इस नये प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ आज उ0प्र0 की राजधानी लखनऊ में किया गया। वर्चुअल क्लास रूम के माध्यम से 29 केन्द्रो में नई तकनीक का प्रयोग करते हुए एक साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।’’
उ0प्र0 में पहली बार वर्चुअल क्लास रूम के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है। यूपी पुलिस दुनिया के सबसे बड़े राज्य की पुलिस है तथा यूपी में सबसे बड़ा पुलिस बल है। उ0प्र0 पुलिस बल के सभी अधिकारी/कर्मचारियों के प्रयास से विगत 01 वर्ष के अन्तराल में यूपी की छवि को बदलकर एक नयी छवि प्रदान की है। यूपी की कानून-व्यवस्था देश के बेहतरीन राज्यों में से एक है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा का वातावरण पैदा हुआ है। पुलिस बल में आरक्षियों का अनुपात आज भी कम है, जिसको पूरा किया जा रहा है तथा इस कमी को दूर करने के लिए इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। साइबर अपराध को रोकने के लिए नये थानों का गठन किया गया है।
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाते हुए 34,716 आरक्षी नागारिक पुलिस/पीएसी की भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की

गयी है तथा मात्र डेढ़ माह में 34,000 अभ्यर्थियों के मेडिकल वेरीफिकेशनआदि पूर्ण कराये गये हैं तथा प्रदेश के 85 व प्रदेश के बाहर 14 प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षण की कार्यवाही आज से शुरू की जा रही है। प्रशिक्षण के वांछित परिणाम और वर्तमान
पाठ्यक्रम की उपयोगिता के बीच के अन्तर को समझने के लिए एक ट्रेनिंग एनालिसिस के पश्चात नवीन पाठ्यक्रम लागू किया गया।
पुलिस बल को यह भी सोचना चाहिए कि बदलते परिवेश व परिपे्रक्ष्य में समाज हमसे किस तरह की सेवा की अपेक्षा करता है। नवीन पाठ्यक्रम में पुलिस के पारम्परिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ कम्प्यूटर साइंस, साइबर क्राइम, यातायात प्रबन्धन, आपदा प्रबन्धन, सीसीटीएनएस आदि नवीन पाठ्यक्रम भी शुरू किये जा रहे हैं। आने वाले समय में नयी भर्ती में भी वर्चुअल क्लास का उपयोग किया जायेगा।
प्रशिक्षु से अपेक्षा की गयी कि ट्रेनिंग में रूचि लेते हुए अपने सेवाकाल की मजबूत आधारशीला का निर्माण करें। उनके सीखने की इच्छा से ही सेवा करने की इच्छा आयेगी। निश्चित रूप से इस चुनौतीपूर्ण अनुभवों से एक अनुशासित एवं व्यवसायिक रूप से दक्ष तथा कर्तव्यनिष्ठ जनसेवक बनकर निकलेंगे। सभी पुलिस अधिकारी/प्रशिक्षक प्रशिक्षु की सहायता के लिए सदा उपलब्ध रहेंगे।
रिक्रूट आरक्षी नागरिक पुलिस व पीएसी के 6 माह के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में 33,000 हजार नागरिक पुलिस/पीएसी के जवानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण कुल 99 केन्द्रो पर दिया जायेगा, जिसमें 85 केन्द्र उ0प्र0 में व14 प्रशिक्षण केन्द्र उ0प्र0 से बाहर है। प्रदेश के बाहर 14 प्रशिक्षण केन्द्र हैं, जिसमें 08 सीआरपीएफ, 03 सीआईएसएफ एवं 03 प्रशिक्षण केन्द्र उत्तराखण्ड राज्य में है।
प्रदेश में कुल 85 प्रशिक्षण केन्द्र है, जिसमें 84 केन्द्र जिले एवं पीएसी में हैं तथा 01 केन्द्र पीटीसी मेरठ में है।

Comments (0)

विपक्षी दलों को मोदी-योगी की सरकारों पर सवाल उठाने का हक नहीं है- डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 25 July 2018 by admin

लखनऊ 25 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विपक्षी दलों की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जो लोग विपक्ष में रहते हुए भी ए.सी. कमरों से बाहर नहीं निकले उन्हें मोदी-योगी की सरकारों पर सवाल उठाने का नैतिक हक नहीं है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि सत्ता में होने के बावजूद भाजपा का संगठन और सरकार दोनों ही जनता के बीच जाकर जनआकांक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी स्वयं अपने सवा साल के कार्यकाल के भीतर ही प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर जमीनी हकीकत समझ-परख कर जनहित में फैसले किए है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी-योगी की सरकार उत्तर प्रदेश के विकास के लिए संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्राथमिकता में भी उत्तर प्रदेश है। यही कारण है कि जहां उज्जवला सहित कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत उत्तर प्रदेश में की, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या की सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की ही है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा-बसपा की सरकारों में जहां उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का हब बन गया था वहीं मोदी-योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू हुई। अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश का परिणाम रहा है कि निवेशकों का भरोसा बढा। जिसका नतीजा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी 60 हजार करोड़ रू0 से भी अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला 29 जुलाई को राजधानी लखनऊ में करेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी दल लगातार जनता को गुमराह करने के लिए माॅब लिंचिंग जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे है। विपक्ष मुद्दा विहीन है उसके पास मोदी सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दा नहीं है इसीलिए समय-समय पर कभी असहिष्णुता तो कभी माॅब लिंचिग जैसे शब्दों को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की असफल कोशिशे कर रहे है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि जो दल पिछले लोकसभा चुनाव में शून्य पर रह गये, जो एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे आज उनमें फिर से हताशा और निराशा है। ऐसे दल एक दूसरे को अपनी बैसाखी बनाकर लोकसभा के आगामी चुनावों में अपना अस्तित्व बचाने की कोशिशे कर रहे है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ मोदी-योगी सरकार को बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया, वह जनता आज भी पूरी दृढ़ता के साथ भाजपा के पक्ष में खड़ी है।

Comments (0)

भाजपा सरकार की कुनीतियों की वजह से व्यापारी वर्ग बेहाल-अखिलेश यादव

Posted on 25 July 2018 by admin

लखनऊ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पूरे देश में किसान-नौजवान सड़कों पर है। महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। भाजपा सरकार की कुनीतियों की वजह से व्यापारी वर्ग बेहाल है। जनता की बुनियादी जरूरतों के प्रति सरकार का रवैया उपेक्षापूर्ण है, जनहित के मुद्दे पर भाजपा सरकार ने पूरी तरह निराश किया है।
श्री यादव ने समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों महिलाओं से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनकर कहा कि महिलायें चाहे किसी भी समुदाय की हों उनके साथ न्याय होना चाहिए। भाजपा राज में महिलायें सबसे ज्यादा संकट में है। सŸाा में आने पर महिलाओं का सामूहिक सम्मान करते हुये उन्हें दो हजार रूपये प्रतिमाह समाजवादी पेंशन की मदद दी जायेगी।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद सर्वश्री अहमद हसन, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व एस.आर.एस. यादव, नरेन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र यादव ललई, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह आदि विधायकगण उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमने जिन शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाकर रोजगार व शिक्षातंत्र से सषक्त किया था उन्हें भाजपा ने आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया है। आंदोलन की बरसी पर महिला-पुरूष शिक्षामित्रों का केष त्यागना वस्तुतः भाजपा में विश्वास का भी त्याग है। शिक्षामित्रों के हर संघर्ष में समाजवादी साथ हैं। शिक्षामित्रों के साथ भाजपा सरकार ने अन्याय किया है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा का उत्तर प्रदेश में 75 सीटें जीतने का दावा हास्यास्पद और आधारहीन है। सच्चाई यह है कि भाजपा को ऐसा लगता है कि देश में कोई समस्या ही नही है। नौजवानों को रोजगार उपलब्ध है, आर्थिक क्षेत्र में कोई संकट नहीं है। भाजपा का यह शुतमुर्गी रवैया है। भाजपा को यह ध्यान रखना चाहिए कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में 1977 के चुनाव में जनता ने सŸााधारी दल को सबक सिखाया था, उसकी पुनरावृŸिा अवश्यंभावी है। राजनैतिक परिवर्तन के लिये जनता तैयार है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को नष्ट करना चाहती है। लोकतंत्र को हांकना और जनता के अधिकारों का हनन करना भाजपा का चरित्र है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगातार हमला हो रहा है। असहमति की पर आवाज उठाने वालों के प्रति सरकार का बर्ताव बर्बरतापूर्ण है। सात बजट केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के आने के बाद भी जनता के हित में कोई कार्य नहीं हुआ। अच्छे दिनों के नाम पर जनता के साथ छलावा हो रहा है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भीड़ द्वारा हत्या देश के लिए शर्मनाक हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इसे लोकतंत्र के लिये खतरा बताया है और केन्द्र सरकार को कड़े कानून बनाने के लिए निर्देशित भी किया है। भाजपा शासन में देश का अमन-चैन प्रभावित हुआ है। सामाजिक दूरी बढ़ रही है। भाजपा के शासनकाल में अधिनायकशाही नीतियों की वजह से जनता आक्रोशित है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा जनता को भ्रमित करने की साजिश सफल नहीं हो सकती है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की बदनामी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बीजेपी के जनविरोधी कारनामों के लिये इस बार जनता सजा देने के इंतजार में है। आश्वासन और घोषणाओं को काम समझना भाजपा को भारी पड़ेगा। समाजवादियों के सामने 2019 का लक्ष्य है यह लड़ाई बड़ी है। भाजपा इस लड़ाई को कमजोर करने का षड़यंत्र कर रही है, जिसे जनता सफल नहीं होने देगी

Comments (0)

500 सोलर लाइटें लगेंगी

Posted on 24 July 2018 by admin

लखनऊ 24 जुलाई 2018। लखनऊ के सांसद@गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय
क्षेत्र में गृहमंत्री के प्रेरणा से पावर ग्रिड कारपोरेशन द्वारा 500
लाइटें लगायी जाएगी। कैण्ट विधानसभा में इको गार्डेन के पास गीतापल्ली
में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुये प्रदेश महामंत्री@विधायक पंकज सिंह
ने कहा लखनऊ के चंहुमुखी विकास के लिये जो भी सम्भव प्रयास है वह किये जा
रहे हैं, चाहे आउटर रिंग रोड, पिपराघाट पुल, रेलवे स्टेशन के विकास,
एयरपोर्ट क्षेत्र एवं टर्मिनल का विकास सहित छोटे-छोटे सड़क और सोलर,
समरसेबिल, फ्लाई ओवर के कार्य तो चल ही रहे हैं।
इस अवसर पर डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि लखनऊ इतिहास में संस्कृति
में तो अव्वल है ही लेकिन पूर्व की सरकारों ने जितना विकास किया उससे
ज्यादा तो आज अकेले राजनाथ सिंह ने विकास कार्य कर रहे हैं।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सबका सौभाग्य
है कि लखनऊ संसदीय क्षेत्र को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी
का नेतृत्व प्राप्त होता रहा, पूर्व सांसद लालजी टण्डन का और अब भारत के
गृहमंत्री राजनाथ सिंह का नेतृत्व प्राप्त हो रहा है और लखनऊ बड़े विकास
की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महानगर महामंत्री त्रिलोक
सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, राजधानी बैंक के चेयरमैन
मान सिंह, महानगर उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अशोक तिवारी विवेक सिंह तोमर,
पार्षद दल के नेता रामकृष्ण यादव, मुख्य सचेतक रजनीश गुप्ता, मण्डल
अध्यक्ष पवनेश सिंह, विनायक पाण्डेय, सुधीर श्रीवास्तव, अम्बेश मिश्रा,
पार्षद सुधीर मिश्रा, अमित मिश्रा, श्रवण नायक, रेखा भट्नागर, युवा
मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, हरशरणलाल गुप्ता, पीयूष दीवान, महानगर
मंत्री जया शुक्ला, अर्चना साहू, सीमा स्वर्णकार, नीलमबाला प्रजापति,
नरेन्द्र सोनकर, राघवराम तिवारी, हर्षित दीक्षित, वीरू जसवानी, संजय
राठौर, अमित मौर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Comments (0)

योगी सरकार जनसमस्याओं के त्वरित निवारण हेतु कृत संकल्पित - सुरेश राणा

Posted on 24 July 2018 by admin

लखनऊ 24 जुलाई 2018, योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने आज कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार जनसमस्याओं के त्वरित निवारण हेतु कृत संकल्पित हैं। सरकार के साथ-साथ पार्टी संगठन भी लगातार जनसहयोग केन्द्र के माध्यम से प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए काम कर रहा है।
पार्टी मुख्यालय पर जनसमस्याओं के समाधान के लिए बने जन सहयोग केन्द्र में आज श्री राणा ने कैबिनेट मंत्री श्री एसपी सिंह बघेल के साथ मौजूद रहकर आमजन की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश भी दिये। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक पंकज सिंह, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह व धर्मवीर प्रजापति भी मौजूद थे।
श्री राणा ने जनता की समस्याओं के निस्तारण के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अपनी समस्याओं को लेकर लखनऊ आने वाले लोगों की संख्या कम हो रही है क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के प्रभारी मंत्रियों सहित शासन-प्रशासन के अधिकारियों को भी यह निर्देश दे रखे है कि आम जनता को अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े, जिला स्तर पर ही उनकी समस्याओं का निस्तारण हो ऐसी हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं ही इतने कम समय में पूरे प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर आमजन के हितो के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर चुके है। मुख्यमंत्री खुद भी लगातार अपने दौरों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख के भागीदार बन रहे है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in