Archive | लखनऊ.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर सम्मान के साथ समाज से जोड़ने की दिशा में उठाया गया यह कदम-प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी

Posted on 14 August 2018 by admin

लखनऊ: 14 अगस्त, 2018rita-bahuguna
प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज जी0आर0पी0 लाइन्स, चारबाग लखनऊ में कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण केन्द्र के द्वारा रेलवे स्टेशन या उसके आस-पास जीवन यापन कर रहे महिलाओं एवं बच्चों को सेल्फ एम्प्लाॅएड टेलर का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि केन्द्र पर प्रशिक्षण करा रही कार्यदायी संस्था द्वारा 70 प्रतिशत प्रशिक्षुओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा तथा जो प्रशिक्षु स्वयं अपना रोजगार स्थापित करना चाहेंगे उन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम के लोन उपलब्ध कराकर सहायता की जायेगी।
प्रो0 जोशी ने जी0आर0पी0 लखनऊ का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि स्टेशन के आस-पास बड़ी संख्या में निराश्रित, गरीब, परिव्यक्त, उपेक्षित महिलाएं और बच्चे अपना जीवन-यापन करते हैं, ऐसे में जी0आर0पी0 का प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना और संचालन से जुड़ना अपने-आप में बेहद महत्वपूर्ण है।
उ0प्र0 के डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस श्री ओ0पी0 सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह पहला प्रयास है जब हम कौशल विकास प्रशिक्षण से जुड़ रहे हैं, लेकिन हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में हम ऐसे प्रशिक्षण केन्द्र खोलने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्य धारा से छूट गए, सड़क एवं रेलवे पर जीवन यापन करने वाले, अपराध का शिकार हुए बच्चों, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर सम्मान के साथ समाज से जोड़ने की दिशा में उठाया गया यह कदम बेहद सकारात्मक है और इस दिशा में उनके द्वारा आगे भी प्रयास जारी रखा जायेगा।
ज्ञात हो कि इस प्रशिक्षण केन्द्र में सेल्फ एम्प्लाॅएड टेलर कोर्स के अंतर्गत 60 अभ्यर्थियों को 30-30 के 02 बैच बनाकर 300 घंटे का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रथम बैच का संचालन प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक एवं द्वितीय बैच का संचालन दोपहर 02ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक किया जायेगा। जी0आर0पी0 लखनऊ द्वारा इस प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना व संचालन हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।
गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित विभिन्न गृहों में रह रहे बच्चों और महिलाओं, आपकी सखी आशा ज्योति केन्द्रों के सम्पर्क में आने वाली पीड़ित महिलाओं, सड़को और रेलवे पर जीवन यापन कर रहे बच्चों और महिलाओं को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभाग द्वारा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार को इन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करवाने का प्रस्ताव दिया गया था। जिसके क्रम में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा वर्ष 2017-18 में 08 जनपदों में प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना की गई।
विभाग द्वारा इसी क्रम में आगे त्रिपक्षीय एम0ओ0यू0 क्रमशः राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग व पुलिस विभाग के मध्य किया गया है। इस क्रम में आगे अब दस जनपदों में (पिछले आठ जनपदों सहित) आगामी तीन वर्षों में 11,000 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने सभी अभ्यर्थियों की हौंसला आफजाई की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। डी0जी0पी0 उ0प्र0 श्री ओ0पी0 सिंह ने अभ्यर्थियों को कर्मठता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ए0डी0जी0-जी0आर0पी0 श्री विजय कुमार मौर्या, सी0ई0ओ0-एस0आर0सी0 डब्ल्यू0सी0 श्री कमल सक्सेना सहित समस्त विभागीय वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।

Comments (0)

प्रदेश भर में वृक्षारोपण अभियान चलायेंगे

Posted on 14 August 2018 by admin

लखनऊ 14 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश भर में वृक्षारोपण अभियान चलायेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय वाराणसी के सिंहपुर स्थिति चिरई गांव में वृक्षारोपण अभियान में सम्मलित होंगे। पार्टी के भारत गौरव कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कल प्रत्येक बूथ पर कम से कम 11 पौधे को लगाने का लक्ष्य है। पार्टी द्वारा कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किये जा रहे वृक्षारोपड़ अभियान में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता किसी न किसी बूथ पर वृक्षारोपण अभियान में सम्मलित होंगे।

Comments (0)

जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा

Posted on 13 August 2018 by admin

उ0प्र0 कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चैधरी
पूर्व विधायक के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आगामी 17अगस्त को
दलित उत्पीड़न के विरोध में प्रत्येक जिलों के जिला मुख्यालयों पर
धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। धरना-प्रदर्शन के उपरान्त अपने-अपने जनपदों के
जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की वाइस चेयरमैन एवं
मीडिया प्रभारी सिद्धिश्री ने बताया कि राज्यपाल को प्रेषित किये जाने वाले
ज्ञापन में बीजेपी सरकार की दलित विरोधी मानसिकता के कारण ही दलित उत्पीड़न की
घटनाओं में इजाफा हो रहा है। महिलाओं पर अपराध व बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं।
दलित व अल्पसंख्यकों को माॅब लिचिंग के नाम पर पीट-पीटकर मार दिया जा रहा है
इस प्रकार तो दलित उत्पीड़न कम होने की बजाय विकराल रूप ले रहा है। दलित,
शेाषित व वंचित भयाक्रान्त जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। पेट और पीठ की मार
से दलित वर्ग कुण्ठित भावना से ग्रसित होकर विमुख हो रहे हैं। मौजूदा सरकार
उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ ठोस कार्यवाही भी नहीं कर पा रही है। ऐसी
परिस्थितियों में बीजेपी सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए उ0प्र0 अनुसूचित
जाति विभाग दलित उत्पीड़न का विरोध करने जा रही है।
श्रीमती सिद्धिश्री ने कहा कि जंतर-मंतर पर संविधान की प्रतियां जलाकर बाबा
साहब व देश के संविधान का अपमान दलित समाज नहीं बर्दाश्त कर पायेगा और इसके
परिणाम शुभ नहीं होंगे। ऐसे कृत्य करने वाले संविधान विरोधियांे को चिन्हित
करके सख्त कार्यवाही करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की आवश्यकता है।

Comments (0)

सदस्यता अभियान की शुरूआत

Posted on 13 August 2018 by admin

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य जोन के सदस्यता अभियान की शुरूआत आज यहां
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में युवा कांग्रेस के सदस्यता चुनाव के
राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी श्री वेंकटेस, प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री जयन्त
रमोला, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्री आनन्द शंकर सिंह, राष्ट्रीय
सचिव श्री प्रवीन कुमार, सांसद श्री पी0एल0 पुनिया, विधान परिषद दल के नेता
श्री दीपक सिंह एमएलसी, श्री श्रोत गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकित परिहार,
डाॅ0 उमाशंकर पाण्डेय, प्रवक्ता राजेश तिवारी की मौजूदगी में की गयी।
यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश तिवारी ने
बताया कि सदस्यता अभियान की शुरूआत के तहत चुनाव प्रभारी श्री जयन्त रमोला ने
मौजूद युवा कांग्रेसजनों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में विधिवत जानकारी दी।
इसके साथ ही सदस्यता अभियान के दौरान कुल 29 जनपदों में चार जनपद लखनऊ,
गोण्डा, उन्नाव एवं जालौन आरक्षित(अनुसूचित जाति) घोषित किये गये।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मौजूद सांसद श्री पी0एल0 पुनिया ने कहा कि
सदस्यता अभियान में युवा कांग्रेसजनों को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना है और कांग्रेस
अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को मजबूती प्रदान
करनी है।
विधान परिषद दल के नेता श्री दीपक सिंह ने कहा कि इसके पहले भी युवा कांग्रेस
ने पूरे देश में संघर्ष के बल पर कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का काम
किया है। युवाओं ने सदैव अन्याय और अत्याचार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया
है।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी श्री आनन्द शंकर सिंह ने कहा
कि इस चुनाव प्रक्रिया के द्वारा गांव के साधारण नौजवानों को भी नेतृत्व करने
का अवसर मिला है।
इस मौके पर श्री अखिलेश वर्मा, श्री अभिषेक पटेल, श्री मनोज तिवारी, श्री
कोणार्क दीक्षित‘केडी’ सहित तमाम युवा कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Comments (0)

गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 13 August 2018 by admin

पूर्व लोकसभा स्पीकर श्री सोमनाथ चटर्जी की बीमारी के चलते हुए आकस्मिक निधन
पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने गहरा शोक
व्यक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 चटर्जी संसदीय परम्पराओं और
मान्यताओं के मर्मज्ञ थे। स्व0 सोमनाथ चटर्जी बहुत ही लोकप्रिय रहे हैं। वर्ष
1971 से 2004 तक दस बार लोकसभा सदस्य चुने गये थे। उन्होने दलगत राजनीति को
कभी भी संसदीय गरिमा के आड़े नहीं आने दिया और देश व संसद की गरिमा को बनाये
रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें सर्वश्रेष्ट सांसद के सम्मान से
सम्मानित किया गया। उनके निधन से देश ने एक महान संसदीय व्यक्तित्व को खो दिया
है। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में अपूर्णीय क्षति हुई है।

Comments (0)

15अगस्त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में झण्डारोहण करेंगे

Posted on 13 August 2018 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद कल दिनांक 14
अगस्त को अपरान्ह जनपद बस्ती पहुंच रहे हैं जहां भीषण बाढ़ एवं बंधे के कटान से
प्रभावित गौरिया नैन गांव का दौरा करेंगे तदुपरान्त बाढ़ प्रभावित कल्याणपुर
गांव का दौरा करेंगे। इसके उपरान्त अपरान्ह फुटैया चैराहा स्थित निर्माणधीन
ध्वस्त पुल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे तदुपरान्त
अपरान्ह जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बस्ती पर प्रेसवार्ता करेंगे एवं
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
सायं बस्ती से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे एवं दिनांक 15अगस्त को प्रदेश
कांग्रेस मुख्यालय में झण्डारोहण करेंगे।

Comments (0)

उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप से सम्मानित किया गया

Posted on 13 August 2018 by admin

dsc_6250समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में जनपद बाराबंकी और सीतापुर के दसवीं और बारहवीं के उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप से सम्मानित किया गया। श्री यादव ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लैपटाॅप बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करता है। पिछली समाजवादी सरकार में भी बिना भेद-भाव के 18 लाख लैपटाॅप वितरित किये गये थे। आज भी लैपटाॅप वितरण के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को उनका वायदा याद दिला रहे हैं।
सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में जनपद बाराबंकी के सुश्री कु0 ईशानी यादव, हरीतिका वर्मा, आकांक्षा वर्मा, नलिन सिंह, आलोक मिश्रा, प्रभाकरण सिद्धार्थ, नीलिमा वर्मा, आनन्द राज साहू, दिनेश चैहान, अनुराग मौर्य, विश्वास रस्तोगी, आकाश मौर्या, अजीत पटेल, रोली गौतम और जनपद सीतापुर के सर्वश्री विनय वर्मा, अनमोल कुमार, लवकुश वर्मा, अभिषेक जायसवाल शामिल थे। बच्चों के साथ उनके अभिभावक एवं माता-पिता एवं शिक्षक भी उपस्थित थे।
श्री भास्कर को मेरिट से इंटर पास करने पर 11.03.2013 को तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने काल्विन कालेज में आयोजित समारोह में लैपटाॅप दिया था। उन्होेंने अम्बेड़कर विधि विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की। एल.एल.एम. की पढ़ाई के लिए उन्हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रवेश मिला है। श्री भास्कर ने कहा कि उन्हें मिले लैपटाॅप से अपनी पढ़ाई और आगे बढ़ने में बहुत मदद मिली है। उन्होंने इसके लिए श्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया।
श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर लखनऊ के श्री अनुराग भास्कर को ‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी‘ में चयन पर बधाई देते हुये एक और लैपटाॅप देकर सम्मानित किया। श्री भास्कर ने कहा कि समाजवादी सरकार द्वारा प्रदान किये गये लैपटाॅप से हमारे जैसे गरीब घरों के छात्रों को आगे की पढ़ाई करने में बड़ी मदद मिलती है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सर्वश्री उदय प्रताप सिंह, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा रामगोविन्द चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्रीगण राजेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र वर्मा, अरविन्द सिंह गोप, महफूज किदवई, राकेश वर्मा, प्रो0 अभिषेक मिश्रा, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, सदस्य विधान परिषद गण एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह, आनंद भदौरिया, राजेश यादव राजू, उदयवीर सिंह, डाॅ0 असीम यादव और सुरेश यादव विधायक की उपस्थिति रही।

Comments (0)

विफलता, घोटाले को भी अपनी उपलब्धि बताने में विपक्ष को महारत - हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

Posted on 13 August 2018 by admin

- सबका साथ-सबका विकास को साकार होता देख विपक्षी दलों में घबराहट

- अखिलेश जी को बताना चाहिए कि लैपटॉप योजना प्रदेश के छात्रों के लिए शुरू की थी या सरकारी धन का गोलमाल करने के लिए।

लखनऊ 13 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास संकल्प को साकार होता देख तथा भेदभाव रहित नीति की सफलता से घबराया विपक्ष मुद्दाविहीन होकर सेल्फ गोल करने लगा है। मुद्दाविहीन विपक्ष अपने शासन की विफलताओं व घोटालों को भी अपनी उपलब्धि बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव जी को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जो उनके लिए ही मुसीबत बन जाएं। आरटीआई में खुलासा हुआ है कि 2012 से 2014 तक सपा सरकार में 14,81,118 लैपटॉप कागजों में खरीदे गये। सिर्फ 6,11,794 लैपटॉप बांटे गए। सरकारी रिकार्ड में इसकी कोई जानकारी नहीं है कि शेष 8,69,324 लैपटॉप कहां गए। इस हिसाब से सपा शासन का लैपटॉप वितरण घोटाला करीब 1173 करोड़ रुपए का निकलता है। अखिलेश जी को बताना चाहिए कि लैपटॉप योजना प्रदेश के छात्रों के लिए शुरू की थी या सरकारी धन का गोलमाल करने के लिए।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रायबरेली व गोरखपुर में एम्स के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की योजना पर अपनी पीठ थपथपाने वाले अखिलेश जी को यह भी बताना चाहिए कि योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनते ही रायबरेली एम्स की ओपीडी चालू कैसे हो गयी और गोरखपुर एम्स में आगामी तीन माह में ओपीडी चालू किए जाने की प्रक्रिया कैसे चालू हो गयी?
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के 73 प्लस मिशन पर अखिलेश यादव की टिप्पणी का जवाब देते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्ष को अपनी राजनीतिक समझ थोड़ी बढ़ानी चाहिए। विपक्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के मत प्रतिशत और उपचुनाव के मत प्रतिशत की तुलना कर ले तो पता चल जायेगा कि आम चुनाव में जब मतदाता वोट देने निकलेगा तो विपक्ष कितना भी महागठबंधन बना ले, कहीं नहीं ठहरेगा। सरकार रहते लगभग सभी उपचुनाव जीतने वाली सपा व बसपा का लोकसभा और विधानसभा के आम चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया था।
उन्होंने कहा कि बिना भ्रष्टाचार, बिचैलिया या कमीशनखोरी के केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों, किसानों सहित समाज के सभी समुदाय के लोगों तक बिना भेदभाव तेजी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार और भेदभाव मुक्त व्यवस्था का ही परिणाम है कि 2.5 करोड़ से अधिक परिवार प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी की सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके है। बड़ी संख्या में सभी समुदायों के मतदाता सपा, बसपा व कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा के साथ जुड़ चुके हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मत प्रतिशत 10 प्रतिशत और बढ़ेगा, जिससे भाजपा 51 से प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त कर 350 प्लस सीटें जीतेगी। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जी की जाति व भेदभाव विहीन राजनीति की सफलता से विपक्ष घबराया हुआ है। इस घबराहट में विपक्ष गठबंधन बनाने की कवायद कर रहा है, लेकिन इसमें रुचि दिखा रहे दलों में आपस में ही एक-दूसरे पर अविश्वास है और कांग्रेस सपा, बसपा को चेतावनी दे रही है तो सपा, बसपा कांग्रेस को उपेक्षित कर रहे हैं। विपक्ष के महागठबंधन का हाल बहुतै जोगी, मठ उजाड़ वाला है।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 13 August 2018 by admin

लखनऊ 13 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री सोमनाथ चटर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने श्री चटर्जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय सोमनाथ चटर्जी जी एक सांसद के रूप में लोकसभा के भीतर गरीबों की आवाज थे, लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपनी कार्यशैली से संसदीय प्रणाली को मजबूत करते हुए लोकसभा अध्यक्ष के पद की गरिमा को बढ़ाने का काम किया। लोकसभा स्पीकर के रूप में सदन को निष्पक्षता से संचालित करना भारतीय राजनीति के इतिहास में हमेशा याद रखा जायेगा। उनके निधन से हुई रिक्तता को पूरा नहीं किया जा सकता।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने श्री चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद क्षण में ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि लोकसभा स्पीकर के रूप में उनके द्वारा किये गये अद्वितीय कार्य अपनी एक अलग पहचान छोड़कर गये जो आने वाले पीढ़ियों के लिए प्रेरणापरक होंगे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध लेखक श्री वी0एस0 नैपाॅल के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted on 12 August 2018 by admin

लखनऊ: 12 अगस्त, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सुप्रसिद्ध लेखक श्री वी0एस0 नैपाॅल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लेखक की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
ज्ञातव्य है कि श्री नैपाॅल को वर्ष 2001 का नोबेल पुरस्कार साहित्य सेवा के लिए दिया गया था।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in