Archive | लखनऊ.

भारत रत्न श्रद्धेय पं0 अटल बिहारी बाजपेयी जी के निधन पर शोक सभा

Posted on 17 August 2018 by admin

आज दिनांक 17.08.2018 दिन शुक्रवार, को राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा भारत के पूर्व प्रधान मंत्री, प्रखर वक्ता, वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रेष्ठ कवि भारत रत्न श्रद्धेय पं0 अटल बिहारी बाजपेयी जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ0 रविशंकर पाण्डेय ने की।
संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा अटल जी की याद में दो मिनट के मौन के पश्चात उनके जीवन के संघर्ष एवं व्यक्तित्व के विषय में प्रकाश डालते हुए अपनी स्मृतियों को व्यक्त किया गया एवं उनकी आत्मा की शान्ति के लिए कामना की गयी।
सभा में संस्थान के उपाध्यक्ष श्री शीलेन्द्र कुमार सिंह चैहान एवं श्री सुनील कुमार बाजपेयी सहित संस्था के महामंत्री डाॅ0 दिनेश चन्द्र अवस्थी, संगठन मंत्री डाॅ0 शोभा दीक्षित ‘भावना’ डाॅ0 सुनील कुमार, प्रचार मंत्री डाॅ0 रश्मिशील, साहित्य मंत्री डाॅ0 उमेश चन्द्र वर्मा ‘आदित्य’, संयुक्त मंत्री श्री मानस मुकुल त्रिपाठी, बृजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्री हरी प्रकाश अग्रवाल ‘हरि’ एवं अंकेक्षक श्री शिवशंकर द्विवेदी सहित लगभग सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये एवं श्रद्धेय बाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दुख व्यक्त किया।

Comments (0)

शोक संदेश

Posted on 16 August 2018 by admin

लखनऊ 16 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी ने भारत को एक नई ऊँचाईयों पर पहुंचाने में अपनी अभूतपूर्व भूमिका का निर्वाहन करते हुए विश्व में भारत का मान बढ़ाने का काम किया। अटल जी के निधन से हुई रिक्तता अपूर्णनीय है। भारतीय राजनीति में अटल जी जैसे अजात शत्रु जैसे व्यक्तित्व के धनी, भारतीय राजनीति के युग पुरूष के रूप में याद किये जायेंगे। डा0 पाण्डेय ने विन्रम श्रद्धाजंलि व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी जैसे उदार व विशाल व्यक्तित्व के धनी राजनेता की कमी हमेशा रहेगी।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री के रूप में विश्व की परवाह किये बगैर पांच परमाणु परीक्षण एक साथ कराकर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाते हुए विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों की पंक्ति में मजबूती से खड़ा किया। अटल जी मानना था कि आधुनिक युग में बिना विज्ञान का सहारा लिए विकास की राह तय नही की जा सकती इसके लिए इन्होंने “जय जवान-जय किसान” के नारे को आगे बढ़ाते हुए “जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान” का नारा दिया, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में टेक्नोलॉजी का सम्पूर्ण विकास होने से था।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा अटज जी ने भारत भर के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के माध्यम से भारत को विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। अटल जी जनप्रिय राजनेता व कवि के तौर पर वह जनता के बीच अपनी साफ छवि, लोकतांत्रिक, और उदार विचारों वाले राजनेता के रूप में हमेशा स्मृतियों में रहेंगे। वे भारत के उन महान नेताओं में से एक हैं, जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित करने वाले श्रद्धेय अटल जी के निधन से हुई रिक्तता की भरपाई को पाना कठिन है। उन्होंने कहा कि अटल जी का कृतित्व व व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। श्री बंसल ने कहा उनका निधन पूरे देश के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, दयाशंकर सिंह, डा0 राकेश त्रिवेदी, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अमर पाल मौर्य, संतोष सिंह, कामेश्वर सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, मनीष शुक्ला, शलभ मणि त्रिपाठी, डा0 मनोज मिश्रा, हीरो बाजपेयी, संजय राय, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी, अरूणकांत त्रिपाठी, राजकुमार जी, अतुल दीक्षित सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के निधन का समाचार आते ही पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी का झण्डा झुका दिया गया। पार्टी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिये है।

Comments (0)

राज्यपाल ने पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया

Posted on 15 August 2018 by admin

006लखनऊः 15 अगस्त, 2018
देश के स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक दिन में पूरे प्रदेश
में 9 करोड़ वृक्षारोपण के राज्य सरकार के विशेष अभियान का शुभारम्भ पहला पौधा
रोपकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक द्वारा किया गया। गोमती रिवर
फ्रंट पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री केशव प्रसाद मौर्य
एवं डाॅ0 दिनेश शर्मा, वन मंत्री श्री दारा सिंह चैहान, चिकित्सा शिक्षा
मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, वित्त मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, राज्यमंत्री श्री
सुरेश पासी, राज्यमंत्री श्री उपेन्द्र तिवारी, मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र
पाण्डेय सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की
आजादी के 71 वर्ष पूरे हो गये हैं। 72 वर्ष में प्रवेश करना अपने आप में एक
मंगल प्रसंग है। अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण
प्रदेश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। वृक्षारोपण के लिए
मुख्यमंत्री तथा उनके सहयोगी मंत्रिपरिषद के लोग बधाई के पात्र हैं। पूरे
प्रदेश में 9 करोड़ पौधे लगाना आसान नहीं है। यह कार्य गोवर्धन पर्वत उठाने
जैसा काम है जिसे उत्तर प्रदेश के लोगों को करना होगा। उन्होंने कहा कि संकल्प
पूरा करना ही पुरूषार्थ होता है।004
राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिंहावलोकन का अवसर है। हमें विचार करना
होगा कि 1947 में देश कहाँ था और आज हम कहाँ हैं। राज्य सरकार ने इन्वेस्टर्स
समिट के माध्यम से उत्तर प्रदेश को नया आयाम दिया है। 4.28 लाख करोड़ रूपये के
निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुये। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर
प्रदेश में 60 हजार करोड़ की निवेश परियोजना की नींव रखी तथा राष्ट्रपति श्री
राम नाथ कोविन्द ने ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना का शुभारम्भ किया, जिसमें रूपये
1,006 करोड़ के ऋण वितरित किये गये। उन्होंने कहा कि आजादी के 71वें वर्ष की
उपलब्धियों को देखकर 72वें वर्ष को संकल्पसिद्धि के रूप में मनायें।
श्री नाईक ने कहा कि 2 अक्टूबर को पूरा राष्ट्र महात्मा गांधी की 150वीं जयंती
मनायेगा। सारे देश में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है।
राज्य सरकार भी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को वृहद् स्तर पर मनायेगी।
गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुये उनके सपनों का राम राज कैसे व्यवहार
में आये, हमें संकल्प लेना होगा। वर्ष 2019 दो दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
इलाहाबाद में कुम्भ का आयोजन होगा जिसमें एक अनुमान के आधार पर 12 करोड़ से
ज्यादा लोग सम्मिलित होंगे। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इतने विशाल आयोजन के चलते
कुम्भ को ‘अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर’ का दर्जा प्रदान किया है। वर्ष 2019 में
लोक सभा के चुनाव होने हैं। लोकतंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण अंग है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिये।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि आज
स्वतंत्रता दिवस, नाग पंचमी और वृक्षारोपण का पर्व है। वृक्ष और जीवन एक दूसरे
के पूरक हैं। भवन निर्माण के साथ वृक्ष लगाये तथा वृक्षों का जन्मदिवस भी
मनाएं। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग 10 लाख पौधे लगाएगा तथा इस पायलट
प्रोजेक्ट के अंतर्गत ‘हर्बल रोड’ का निर्माण किया जाएगा जिसमें औषधीय पौधे
लगाए जायेंगे।
उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि वृक्ष जीवन के लिए ‘आक्सीजन के
सिलेण्डर’ हैं जो जलवायु का संतुलन बनाते हैं। भारतीय संस्कृति में पौधों और
जानवरों को धर्म से जोड़ा गया है ताकि उन्हें उचित संरक्षण मिल सके। उन्होंने
वन मंत्री को 9 करोड़ वृक्ष एक दिन में लगाने के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन वन मंत्री श्री दारा सिंह चैहान द्वारा दिया गया
जिसमें उन्होंने विभाग द्वारा वृक्षारोपण एवं वनाच्छादन के लिए किए जा रहे
कार्यों की भी जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन प्रमुख वन संरक्षक श्री एस0के0
उपाध्याय द्वारा दिया गया।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 15 August 2018 by admin

लखनऊ 15 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय कल 16 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मलित होंगे। डा0 पाण्डेय चंदौली में पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक में सम्मलित होंगे साथ ही धानापुर में शहीद स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होकर शहीद स्तम्भ का लोकार्पण करेंगे तथा कृषि विज्ञान केन्द्र चंदौली आयोजित वृक्षा रोपण कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।

Comments (0)

राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में झण्डा फहराया

Posted on 15 August 2018 by admin

स्वतंत्रता के 72वें वर्ष को संकल्प सिद्धि के रूप में मनायें-राज्यपाल
—–
091लखनऊः 15 अगस्त, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज 72वें स्वतंत्रता दिवस पर
राजभवन में झण्डारोहण किया तथा पुलिस गार्ड की सलामी ली। इस अवसर पर राजभवन के
समस्त अधिकारी, सुरक्षाकर्मी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
राजभवन में झण्डारोहण के बाद राज्यपाल ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तर
प्रदेश ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्वतंत्रता दिवस के
अवसर पर सिंहावलोकन करने की आवश्यकता है कि आजादी का लाभ आम आदमी तक पहुंचा है
कि नहीं। स्थिति का आकलन करके नये संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 72वें वर्ष को संकल्प सिद्धि के रूप में
मनायें तथा उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का प्रयास करें।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का
आयोजन करके प्रदेश को नई पहचान दी है। इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से उत्तर
प्रदेश में रूपये 4.28 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुये।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में रूपये 60 हजार करोड़ की निवेश
परियोजनाओं की नींव रखी तथा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने ‘एक जनपद-एक
उत्पाद’ योजना का शुभारम्भ किया जिसमें रूपये 1,006 करोड़ के ऋण वितरित किये
गये। उन्होने कहा कि इन महती योजनाओं को धरातल पर उतारना हम सबकी जिम्मेदारी
है क्योंकि उत्तर प्रदेश बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा।

Comments (0)

आई0ए0एस0 अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी : मुख्यमंत्री

Posted on 14 August 2018 by admin

विकास कार्यों के क्रियान्वयन में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका

प्रशासनिक अधिकारी सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें

press-172कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में भी
प्रशासनिक अधिकारियों की प्रभावी भूमिका होती है

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

लखनऊ : 14 अगस्त, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज यहां शास्त्री भवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आई0ए0एस0 अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विकास कार्यों के क्रियान्वयन में इन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। उनके लिए यह सकारात्मक दृष्टिकोण न केवल सेवाकाल में, बल्कि जीवन में भी उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी संवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। press-422
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचे, इसके लिए जरूरी है कि अधिकारी तमाम विषयों और मुद्दों से भली-भांति परिचित हों। उन्हें अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने के लिए परिश्रमी और तेजी से फैसले लेने में भी सक्षम होना चाहिए। साथ ही, मामलों का निस्तारण पारदर्शी तथा समयबद्ध ढंग से किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में भी प्रशासनिक अधिकारियों की प्रभावी भूमिका होती है। कभी-कभी एक छोटी सी घटना भी बड़े विवाद का रूप ले लेती है, जिसे प्रारम्भिक चरण में ही संवाद के माध्यम से निस्तारित कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और विविधतापूर्ण राज्य में अधिकारियों को अपनी क्षमता व दक्षता दिखाने का अवसर मिला है। बगैर किसी भेदभाव, दबाव व पक्षपात के जनसंवाद के आधार पर कार्य करके, वे एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो सकेंगे। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक श्री मुकुल सिंघल, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी के महानिदेशक श्री कुमार अरविन्द सिंह देव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 73 व्यक्तियों को 88 लाख 32 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की

Posted on 14 August 2018 by admin

लखनऊ : 14 अगस्त, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 73 व्यक्तियों को
88 लाख 32 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद कुशीनगर के श्री रूदल चौहान, महराजगंज के श्री कुतबुद्दीन अंसारी तथा उन्नाव की श्रीमती नीतू आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

Comments (0)

झण्डा रोहण - भाजपा पार्टी मुख्यालय

Posted on 14 August 2018 by admin

लखनऊ 14 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर कल 10 बजे झण्डा रोहण किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Comments (0)

स्वतंत्रता दिवस पर बधाई व शुभकामनाएं - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 14 August 2018 by admin

लखनऊ 14 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दी है।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय कल वाराणसी स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रातः 9.30 बजे झण्डा रोहण करेंगे।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रातः 10 बजे प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर झण्डा रोहण करेंगे।

Comments (0)

नई वेबसाइट से आई0ए0एस0/पी0सी0एस0 अधिकारियों की तैनात का विवरण जन सामान्य के लिये पारदर्शिता के साथ होगा उपलब्ध: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय

Posted on 14 August 2018 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि नियुक्ति
विभाग की कार्यप्रणाली के सुगम और सुचारु रूप से संचालित कराने एवं भारत सरकार
के निर्धारित मानकों को पूर्ण करने को दृष्टिगत रखते हुये नियुक्ति विभाग की
नई वेबसाइट विकसित करायी गयी है। नई वेबसाइट में आई0ए0एस0/पी0सी0एस0
अधिकारियों की तैनाती का विवरण जन सामान्य के लिये पारदर्शिता के साथ उपलब्ध
रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को
पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के अतिरिक्त प्रदेश में तैनात
प्रशासनिक अधिकारियों के बारे में भी वांछित जानकारी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध
कराने हेतु बेहतर पहल की गयी है।photo3

मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में नियुक्ति
विभाग की वेबसाइट *www.niyuktionline.upsdc.gov.in

http://www.niyuktionline.upsdc.gov.in का शुभारम्भ करने के उपरान्त अपने
विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के स्थानान्तरण के
फलस्वरूप उनकी तैनाती की सूचना तत्काल वेबसाइट पर नियुक्ति विभाग में तैनात
कम्प्यूटर आॅपरेटर द्वारा अद्यतन की जाती रहेगी।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक श्री मुकुल सिंघल, विशेष
सचिव नियुक्ति श्री संजय कुमार, विशेष सचिव कार्मिक श्री शीतला प्रसाद,
संयुक्त सचिव नियुक्ति श्री धनन्जय शुक्ल सहित सम्बन्धित विभाग के अन्य
अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in