Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया

Posted on 15 August 2018 by admin

006लखनऊः 15 अगस्त, 2018
देश के स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक दिन में पूरे प्रदेश
में 9 करोड़ वृक्षारोपण के राज्य सरकार के विशेष अभियान का शुभारम्भ पहला पौधा
रोपकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक द्वारा किया गया। गोमती रिवर
फ्रंट पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री केशव प्रसाद मौर्य
एवं डाॅ0 दिनेश शर्मा, वन मंत्री श्री दारा सिंह चैहान, चिकित्सा शिक्षा
मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, वित्त मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, राज्यमंत्री श्री
सुरेश पासी, राज्यमंत्री श्री उपेन्द्र तिवारी, मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र
पाण्डेय सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की
आजादी के 71 वर्ष पूरे हो गये हैं। 72 वर्ष में प्रवेश करना अपने आप में एक
मंगल प्रसंग है। अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण
प्रदेश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। वृक्षारोपण के लिए
मुख्यमंत्री तथा उनके सहयोगी मंत्रिपरिषद के लोग बधाई के पात्र हैं। पूरे
प्रदेश में 9 करोड़ पौधे लगाना आसान नहीं है। यह कार्य गोवर्धन पर्वत उठाने
जैसा काम है जिसे उत्तर प्रदेश के लोगों को करना होगा। उन्होंने कहा कि संकल्प
पूरा करना ही पुरूषार्थ होता है।004
राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिंहावलोकन का अवसर है। हमें विचार करना
होगा कि 1947 में देश कहाँ था और आज हम कहाँ हैं। राज्य सरकार ने इन्वेस्टर्स
समिट के माध्यम से उत्तर प्रदेश को नया आयाम दिया है। 4.28 लाख करोड़ रूपये के
निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुये। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर
प्रदेश में 60 हजार करोड़ की निवेश परियोजना की नींव रखी तथा राष्ट्रपति श्री
राम नाथ कोविन्द ने ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना का शुभारम्भ किया, जिसमें रूपये
1,006 करोड़ के ऋण वितरित किये गये। उन्होंने कहा कि आजादी के 71वें वर्ष की
उपलब्धियों को देखकर 72वें वर्ष को संकल्पसिद्धि के रूप में मनायें।
श्री नाईक ने कहा कि 2 अक्टूबर को पूरा राष्ट्र महात्मा गांधी की 150वीं जयंती
मनायेगा। सारे देश में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है।
राज्य सरकार भी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को वृहद् स्तर पर मनायेगी।
गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुये उनके सपनों का राम राज कैसे व्यवहार
में आये, हमें संकल्प लेना होगा। वर्ष 2019 दो दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
इलाहाबाद में कुम्भ का आयोजन होगा जिसमें एक अनुमान के आधार पर 12 करोड़ से
ज्यादा लोग सम्मिलित होंगे। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इतने विशाल आयोजन के चलते
कुम्भ को ‘अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर’ का दर्जा प्रदान किया है। वर्ष 2019 में
लोक सभा के चुनाव होने हैं। लोकतंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण अंग है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिये।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि आज
स्वतंत्रता दिवस, नाग पंचमी और वृक्षारोपण का पर्व है। वृक्ष और जीवन एक दूसरे
के पूरक हैं। भवन निर्माण के साथ वृक्ष लगाये तथा वृक्षों का जन्मदिवस भी
मनाएं। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग 10 लाख पौधे लगाएगा तथा इस पायलट
प्रोजेक्ट के अंतर्गत ‘हर्बल रोड’ का निर्माण किया जाएगा जिसमें औषधीय पौधे
लगाए जायेंगे।
उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि वृक्ष जीवन के लिए ‘आक्सीजन के
सिलेण्डर’ हैं जो जलवायु का संतुलन बनाते हैं। भारतीय संस्कृति में पौधों और
जानवरों को धर्म से जोड़ा गया है ताकि उन्हें उचित संरक्षण मिल सके। उन्होंने
वन मंत्री को 9 करोड़ वृक्ष एक दिन में लगाने के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन वन मंत्री श्री दारा सिंह चैहान द्वारा दिया गया
जिसमें उन्होंने विभाग द्वारा वृक्षारोपण एवं वनाच्छादन के लिए किए जा रहे
कार्यों की भी जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन प्रमुख वन संरक्षक श्री एस0के0
उपाध्याय द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in