Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में झण्डा फहराया

Posted on 15 August 2018 by admin

स्वतंत्रता के 72वें वर्ष को संकल्प सिद्धि के रूप में मनायें-राज्यपाल
—–
091लखनऊः 15 अगस्त, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज 72वें स्वतंत्रता दिवस पर
राजभवन में झण्डारोहण किया तथा पुलिस गार्ड की सलामी ली। इस अवसर पर राजभवन के
समस्त अधिकारी, सुरक्षाकर्मी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
राजभवन में झण्डारोहण के बाद राज्यपाल ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तर
प्रदेश ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्वतंत्रता दिवस के
अवसर पर सिंहावलोकन करने की आवश्यकता है कि आजादी का लाभ आम आदमी तक पहुंचा है
कि नहीं। स्थिति का आकलन करके नये संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 72वें वर्ष को संकल्प सिद्धि के रूप में
मनायें तथा उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का प्रयास करें।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का
आयोजन करके प्रदेश को नई पहचान दी है। इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से उत्तर
प्रदेश में रूपये 4.28 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुये।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में रूपये 60 हजार करोड़ की निवेश
परियोजनाओं की नींव रखी तथा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने ‘एक जनपद-एक
उत्पाद’ योजना का शुभारम्भ किया जिसमें रूपये 1,006 करोड़ के ऋण वितरित किये
गये। उन्होने कहा कि इन महती योजनाओं को धरातल पर उतारना हम सबकी जिम्मेदारी
है क्योंकि उत्तर प्रदेश बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in