Categorized | लखनऊ.

शोक संदेश

Posted on 16 August 2018 by admin

लखनऊ 16 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी ने भारत को एक नई ऊँचाईयों पर पहुंचाने में अपनी अभूतपूर्व भूमिका का निर्वाहन करते हुए विश्व में भारत का मान बढ़ाने का काम किया। अटल जी के निधन से हुई रिक्तता अपूर्णनीय है। भारतीय राजनीति में अटल जी जैसे अजात शत्रु जैसे व्यक्तित्व के धनी, भारतीय राजनीति के युग पुरूष के रूप में याद किये जायेंगे। डा0 पाण्डेय ने विन्रम श्रद्धाजंलि व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी जैसे उदार व विशाल व्यक्तित्व के धनी राजनेता की कमी हमेशा रहेगी।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री के रूप में विश्व की परवाह किये बगैर पांच परमाणु परीक्षण एक साथ कराकर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाते हुए विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों की पंक्ति में मजबूती से खड़ा किया। अटल जी मानना था कि आधुनिक युग में बिना विज्ञान का सहारा लिए विकास की राह तय नही की जा सकती इसके लिए इन्होंने “जय जवान-जय किसान” के नारे को आगे बढ़ाते हुए “जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान” का नारा दिया, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में टेक्नोलॉजी का सम्पूर्ण विकास होने से था।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा अटज जी ने भारत भर के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के माध्यम से भारत को विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। अटल जी जनप्रिय राजनेता व कवि के तौर पर वह जनता के बीच अपनी साफ छवि, लोकतांत्रिक, और उदार विचारों वाले राजनेता के रूप में हमेशा स्मृतियों में रहेंगे। वे भारत के उन महान नेताओं में से एक हैं, जिनका विपक्ष भी सम्मान करता था।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित करने वाले श्रद्धेय अटल जी के निधन से हुई रिक्तता की भरपाई को पाना कठिन है। उन्होंने कहा कि अटल जी का कृतित्व व व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। श्री बंसल ने कहा उनका निधन पूरे देश के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, दयाशंकर सिंह, डा0 राकेश त्रिवेदी, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अमर पाल मौर्य, संतोष सिंह, कामेश्वर सिंह, त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, मनीष शुक्ला, शलभ मणि त्रिपाठी, डा0 मनोज मिश्रा, हीरो बाजपेयी, संजय राय, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी, अरूणकांत त्रिपाठी, राजकुमार जी, अतुल दीक्षित सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के निधन का समाचार आते ही पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी का झण्डा झुका दिया गया। पार्टी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिये है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in