Categorized | लखनऊ.

नई वेबसाइट से आई0ए0एस0/पी0सी0एस0 अधिकारियों की तैनात का विवरण जन सामान्य के लिये पारदर्शिता के साथ होगा उपलब्ध: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय

Posted on 14 August 2018 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि नियुक्ति
विभाग की कार्यप्रणाली के सुगम और सुचारु रूप से संचालित कराने एवं भारत सरकार
के निर्धारित मानकों को पूर्ण करने को दृष्टिगत रखते हुये नियुक्ति विभाग की
नई वेबसाइट विकसित करायी गयी है। नई वेबसाइट में आई0ए0एस0/पी0सी0एस0
अधिकारियों की तैनाती का विवरण जन सामान्य के लिये पारदर्शिता के साथ उपलब्ध
रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को
पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के अतिरिक्त प्रदेश में तैनात
प्रशासनिक अधिकारियों के बारे में भी वांछित जानकारी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध
कराने हेतु बेहतर पहल की गयी है।photo3

मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में नियुक्ति
विभाग की वेबसाइट *www.niyuktionline.upsdc.gov.in

http://www.niyuktionline.upsdc.gov.in का शुभारम्भ करने के उपरान्त अपने
विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के स्थानान्तरण के
फलस्वरूप उनकी तैनाती की सूचना तत्काल वेबसाइट पर नियुक्ति विभाग में तैनात
कम्प्यूटर आॅपरेटर द्वारा अद्यतन की जाती रहेगी।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक श्री मुकुल सिंघल, विशेष
सचिव नियुक्ति श्री संजय कुमार, विशेष सचिव कार्मिक श्री शीतला प्रसाद,
संयुक्त सचिव नियुक्ति श्री धनन्जय शुक्ल सहित सम्बन्धित विभाग के अन्य
अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in