Archive | लखनऊ.

अखिलेश जी दें जवाब - प्रदेश में धमाका करने वाले आतंकियों के मुकदमे क्यूं वापस लेना चाहती थी सपा सरकार - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 28 August 2018 by admin

लखनऊ 28 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि लखनऊ की कचहरी में धमाका करके बेगुनाहों का खून बहाने वाले जिन आतंकियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है उन्हीं आतंकियों के मुकदमे वापस लेकर उन्हे जेल से छुड़ाने की कोशिश श्री अखिलेश यादव जी ने अपनी सरकार में की थी। अदालत के मना करने के चलते इन आतंकियों के मुकदमे वापस नहीं हो सके और आज अदालत ने इन आतंकियों को दोषी पाते हुए सजा भी सुनाई है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अदालत से आए फैसले के बाद ये स्पष्ट हो गया है कि सपा सरकार में किस तरह ना सिर्फ गुंड़ों माफियाओं बल्कि आतंकियों तक को भी राजनीतिक संरक्षण हासिल था। तुष्टीकरण की राजनीति के लिए समाजवादी पार्टी ने गुंडों माफियाओं को तो पाला ही, आतंकियों तक को जेल से छुड़ाने की कोशिश की। ऐसा करके सपा सरकार ने आतंकी ताकतों को मनोबल बढाने और प्रदेश का वातावरण खराब करने का काम किया। सरकार के इस फैसले से वे आम लोग दंग रह गये थे जिन्होंने वोट देकर प्रदेश की तरक्की के लिए सरकार चुनी थी। और पिछले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को उसकी करनी की सजा भी दे दी। अब जबकि अदालत से फैसला आ चुका है और ये साबित हो चुका है कि जिन लोगों को अखिलेश सरकार में जेल से छुड़ाने की कोशिश हुई वे खूंखार आतंकी थे, तब पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जवाब देना चाहिए कि जनता की हिफाजत की शपथ लेने के बाद भी उन्होंने खूंखार आतंकियों की मदद का पाप आखिर क्यूं किया।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसे याद नहीं कि 2007 में कचहरी समेत जब पूरे प्रदेश में सीरियल धमाके हुए थे तब जांच एजेंसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आतंकियां डा तारिक काजमी और मोहम्मद अख्तर को पूरे सबूत के साथ गिरफ्तार किया था। ऐसे में तमाम साक्ष्य और प्रमाण होते हुए भी सपा सरकार में श्री अखिलेश यादव जी ने इन आतंकियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया और उनके निर्देश पर प्रमुख सचिव न्याय ने डीएम को पत्र लिख कर मुकदमा वापस लेने का आदेश दिया था। सरकार के इस कदम से ना सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों के हौसले टूटे थे बल्कि आतंकी ताकतों का मनोबल बढा था और प्रदेश में अमन चैन का वातावरण भी खराब होने के आसार पैदा हुए थे। पर अदालत ने अखिलेश सरकार की इस मंशा पर पानी फेरते हुए आतंकियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने से इंकार कर दिया था और अब पुख्ता सबूतों के आधार पर अदालत ने इन्ही आतंकियों को सजा सुनाई है।

Comments (0)

भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठों, विभागों तथा प्रकल्पों की बैठक

Posted on 28 August 2018 by admin

लखनऊ 28 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चां प्रकोष्ठों व विभागों व प्रकल्पों के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश संयोजकों व सहसंयोजकों की अलग-अलग बैंठकें आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने सभी बैठकों में उपस्थित रहकर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों व कार्ययोजना के विषय में आवश्यक मार्गदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विभागों व प्रकल्पों के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश संयोजकों व सहसंयोजकों की बैठकों में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के उपरान्त कहा कि मिशन 2019 के तहत लोकसभा के चुनाव में 74$ के संकल्प के साथ हम सभी को संगठन की योजना अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार ने गांव, गरीब, किसान और नौजवान सहित महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। जिनका सीधा लाभ देश की जनता को मिल रहा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बैठक में पदाधिकारियों का आवाह्न किया की केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं के विषय में बूथ स्तर तक जनजागरण अभियान चलाकर योजनाओं के विषय में आमजन को अवगत कराने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा व कांग्रेस जैसे दल नापाक गठबन्धन कर माननीय नरेन्द्र मोदी जी को पुनः केन्द्र की सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जनता भाजपा के साथ है। हमारा यह दायित्व बनता है कि देश हित में भारत को पूरे विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पुनः विजय पताका लहराने के लिए जिम्मेदारी पूर्वक अपने संगठनात्मक कार्यो का निर्वहन करें।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभाग यथाशीघ्र संगठनात्मक संरचना का कार्य पूर्ण कर पार्टी संगठन के कार्यक्रमों व योजनाओं के क्रियान्वयन के कार्य में जुटेें। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है, ऐसे में सभी का यह दायित्व बनता है कि वह वृृहद कार्य योजना तैयार कर संगठन विस्तार के साथ-साथ आमजन के बीच भी पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य करे।
पार्टी मुख्यालय पर आज महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, सहित सभी प्रकोष्ठों, विभागों व प्रकल्पों की बैठक संमपन्न हुई। बैठको में पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, पंकज सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामधनी गौड, महिला मोर्चा की अध्यक्ष दर्शना सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, अशोक तिवारी, शिव कुमार पाठक, ब्रज बहादुर जी, ओम प्रकाश जी सहित सभी प्रकोष्ठों-विभागों-प्रकल्पों के प्रदेश संयोजक व सहसंयोजक उपस्थित थे।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम - प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 28 August 2018 by admin

लखनऊ 28 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय कल गाजीपुर में रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष गाजीपुर में स्व. बाबा केशवदास शिक्षा न्यास द्वारा स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सायं काल अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करंेगे।

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की दृष्टि भविष्य पर है

Posted on 27 August 2018 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सैकड़ों नौजवानों को पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की दृष्टि भविष्य पर है। आज चिंता का विषय यह है कि आने वाली पीढ़ियों को सुखद भविष्य कैसे मिल सकेगा? भाजपा युवा पीढ़ी को अंधविश्वास और रूढ़िवादिता के अंधेरे में फंसाए रखना चाहती है। उसे नौजवानों के भविष्य निर्माण की कतई चिंता नहीं है।
श्री अखिलेश यादव ने आज यहां समाजवादी युवजन सभा की बैठक में कहा कि इन दिनों लोकतंत्र की परीक्षा ली जा रही है। भाजपा समाजवादी विचाराधारा को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रही है। वह भ्रम, अफवाह और गुमराह करने की साजिश करती है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।27-08-c
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को नौजवानों पर भरोसा है। इस पीढ़ी की ऊर्जा, शक्ति और निष्ठा बेजोड़ है जो परिवर्तन की वाहक है। युवा पीढ़ी विचार से ही समाजवादी होती है। युवा जातिवाद और साम्प्रदायिकता के शिकार नहीं हो सकते हैं। भाजपा युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर रही है। नौजवानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। विश्वविद्यालयों में छात्रों को दाखिला देने में बंदिशें लगाई जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा बेरोजगारी के मुद्दे पर मौन है। नोटबंदी से बेरोजगारी में वृद्धि हुई है। जीएसटी से अर्थ व्यवस्था घाटे में गई है। दूसरे देशों के मुकाबले भारत पिछड़ता जा रहा है। किसानों को भाजपा ने धोखा दिया है। गन्ना किसानों को कुछ नहीं मिला है। भाजपा राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। वर्तमान सŸााधारियों के कारण बहन-बेटियों का मान सम्मान खतरे में है। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है। समाजवादी सरकार ने 18 लाख लैपटाॅप बांटे थे।27-08-d
श्री अखिलेश यादव ने इस बात पर जोर दिया कि जनगणना के आधार पर अवसर और हक- सम्मान की व्यवस्था होनी चाहिए। सामाजिक न्याय के लिए समाजवादी पार्टी ही संघर्ष करती आई है। बिना गैर बराबरी को मिटाए सामाजिक सद्भाव नहीं हो सकता है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आज तमिलनाडु से आए श्री डी. शशीकुमार धर्मलिंगम ने अपने 80 साथियों के साथ मुलाकात की और समाजवादी पार्टी की ताकत के विस्तार के बारे में चर्चा की। 2019 में लोकसभा चुनाव की तैयारी तमिलनाडु में समाजवादी पार्टी कर रही है। इसके लिए ही श्री धर्मलिंगम ने श्री अखिलेश यादव को चेन्नई आने का निमंत्रण दिया।

Comments (0)

तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार में शामिल रहेगें प्रदेश के राजकीय वाहन चालक

Posted on 27 August 2018 by admin

लखनऊ,27 अगस्त। राजकीय वाहन चालक महासंघ की प्रान्तीय बैठक में पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले 29,30 और 31 तीन दिवसीय कार्यबहिष्कार में पूर्ण भागीदारी किये जाने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी आज बैठक के उपरान्त महासंघ के अध्यक्ष रामफेर पाण्डेय, महामंत्री मिठाई लाल और सलाहाकर तथा लोक निर्माण विभाग चालक संघ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि पेंशन बहाली मंच के हर अगले कार्यकार्यक्रम में राजकीय वाहन चालक महासंघ शामिल रहेगा।
बैठक में राजकीय वाहन चालक महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 2004 में लाई गई यह न्यू पेंशन स्कीम नहीं, बल्कि नो पेंशन स्कीम है। नई पेंशन नीति खामियों से भरी हुई है। कर्मचारियों के मुताबिक पुरानी पेंशन जहां सरकार देती थी। वहीं, नई पेंशन अब बीमा कंपनियां देंगी। अगर कभी कोई भी समस्या होती है, तो हमें बीमा कंपनी से लड़ना पड़ेगा। पुरानी पेंशन स्कीम में सेवानिवृत्ति के बाद निश्चित पेंशन की गारंटी थी। लेकिन नई पेंशन नीति में कितनी पेंशन मिलेगी, यह तय नहीं है। इसके अलावा पुरानी पेंशन नीति में जीपीएफ की सुविधा भी मिलती थी. लेकिन नई पेंशन योजना में इसकी सुविधा खत्म कर दी गई है।जनरल प्रोविडेंट फंड अथवा जीपीएफ एक प्रोविडेंट फंड खाता होता है। जो सिर्फ सरकारी कर्मचारियों की खातिर होता है। कोई भी सरकारी कर्मचारी इसका सदस्य बन सकता है,इसके लिए उसे हर महीने अपनी सैलरी से कुछ फीसदी कॉन्ट्रीब्यूट करना पड़ता है। पुरानी पेंशन में जहां वेतन से कोई कटौती नहीं होती है, वहीं नई पेंशन नीति में वेतन से 10 फीसदी की कटौती तय की गई है।
दारूलशफा महासंघ कार्यालय की बैठक में पुरानी पेंशन मंच के प्रस्तावित आन्दोलन में भागीदारी बैठक में कहा कि पेंशन देने से राजकोषीय घाटे पर असर पड रहा है लेकिन आये दिन माल्या, नीरव मोदी , ललित मोदी जैसे लूटेरे देश का लाखों करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गए उससे राजकोषीय घाटे पर असर नहीं पड़ा। बारह लाख करोड़ रूपए पूंजी घरानों का कर्जा सरकार ने माफ कर दिया गया है उससे राजकोषीय घाटे पर असर नही पडा? एनपीएस जो कि एक अंशदायी पेंशन योजना है में कर्मचारी के साथ साथ देश की जनता के खून पसीने की कमाई को भी शेयर बाजार के माध्यम से पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है क्योंकि जितना पैसा कर्मचारी के वेतन से कटता है उतना ही पैसा सरकार अंश के रूप में एनपीएस खाते में जमा करती है और एनपीएस खाते में जमा धनराशि की फंड मैनेजर सरकार नही है। यानि एनपीएस में जमा पैसा कभी न देश के और न कर्मचारी के काम आएगा। ये पैसा सिर्फ शेयर बाजार में लगेगा जिससे फंड मैनेजर्स जुआ खेलेंगे। एनपीएस को कर्मचारी के साथ साथ देश विरोधी है। बैठक को आल इण्डिया गर्वमेन्ट ड्राइवर फेडरेशन के सलाहकार और सिंचाई विभाग के अध्यक्ष प्रमोद कुमार नेगी, महासंघ के महामंत्री मिठाई लाल,कैलास सिंह, ओपी तिवारी, सुशील कुमार सिंह, सरवर अली, सिंचाई विभाग के शकील अहमद, कैलास साहू, अनिल कुमार मिश्रा सहित घटक संघों के अध्यक्ष, मण्डलीय अध्यक्ष, मंत्री और जनपदीय अध्यक्ष मंत्री ने सम्बोधित किया।

Comments (0)

रक्षाबंधन पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं- डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 25 August 2018 by admin

लखनऊ 25 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेश वासियों को भाई बहन के पारस्परिक प्रेम स्नेह और विश्वास का त्यौहार रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि यह बहन-भाई के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई की रक्षा के लिए उसे रक्षा सूत्र बांधती है। रक्षाबन्धन श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह भारत का गुरू शिष्य परम्परा का त्यौहार भी है। और सदभावना का प्रतीक है। रक्षा बंधन का त्यौहार प्रेम और भाई चारे का त्यौहार है।

Comments (0)

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों का विसर्जन आज प्रदेश की प्रमुख पवित्र नदियों में किया गया

Posted on 25 August 2018 by admin

लखनऊ 25 अगस्त 2018, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों का विसर्जन आज प्रदेश की प्रमुख पवित्र नदियों में किया गया। अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने वाराणसी स्थित गंगा नदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखपुर स्थित राप्ती नदी तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद स्थित संगम में अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि देते हुए श्रद्धेय अटल जी की अस्थियां प्रवाहित की।
वाराणसी में गंगा नदी में अस्थियों के विसर्जन हेतु भाजपा प्रदेश कार्यालय से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी व प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य अस्थि कलश लेकर जगदीशपुर-मुसाफिरखाना-सुलतानपुर-चांदा-जौनपुर-बाबतपुर होते हुए वाराणसी पहुंचे। वाराणसी की सीमा पर स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव व विधायक अवधेश सिंह तथा हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए यात्रा में शामिल होकर गंगा नदी स्थित राजेन्द्र प्रसाद घाट पहुंचे। डा. राजेन्द्र प्रसाद घाट पर गंगा नदी के तट पर राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, विहिप के संगठन मंत्री दिनेश जी के साथ हजारों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को हर-हर महादेव भारत माता की जय, अटल बिहारी अमर रहे के नारों के साथ अपनी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि देकर उनकी अस्थियां गंगा जी में प्रवाहित की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि 20वीं शताब्दी के मध्य से 21शताब्दी के प्रारम्भ तक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में स्वीकार्यता रही है। भारतीय राजनीति में अटल जी जैसे महापुरूष शायद ही कोई हुआ हो। वाजपेयी जी ने विश्व की परवाह किये बिना 5 परमाणु परीक्षण करके भारत को परमाणु सम्पन्न राष्ट्र बनाकर विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों की पंक्ति में मजबूती से खड़ा किया। अटल जी का मानना था कि बिना विज्ञान का सहारा लिए विकास की राह तय नही की जा सकती। इसके लिए उन्होंने ‘‘जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान‘‘ का नारा दिया था। श्रद्धेय अटल जी ने भारत को स्वणर््िाम चर्तुभुज परियोजना के माध्यम से पूरे भारत में सड़को का जाल बिछाया। अटल जी एक जनप्रिय नेता के रूप में हमेशा हमारी स्मृतियों में रहेंगे। श्रद्धेय अटल जी एक कालजयी युगदृष्टा लोक तंत्र के सजग प्रहरी देश की राजनीति के युगवाहक थे। वे सच्चे अर्थो में भारत के भविष्य निर्माता थे। मैं उनको अपनी अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूॅ।
गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का राप्ती नदी में विसर्जन किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नेपाल क्लब में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री जी ने श्रद्धेय अटल जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें सदा विकास के लिए जाना जाएगा। चाहे वह प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना हो या स्वर्णिम चर्तुभुज द्वारा देश में चार लेन सड़को का निर्माण किया हो। अपने मूल्यों एवं आर्दशों के साथ अटल जी हमेशा लोंगो के प्रेरणाश्रोत रहेंगे।
श्रद्धेय अटल जी का गोरखपुर और गोरखनाथ मंदिर से गहरा सम्बन्ध था, अटल जी एक पत्रकार, सहित्याकार, समाजसेवी, राजनेता, राष्ट्राध्यक्ष के रूप में अनुकरणीय है। देश में संचार क्रांन्ति लाने में भी अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर विश्वनाथ तिवारी ने की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जय, प्रकाश निषाद व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, सांसद राजेश पाण्डेय, पंकज चैधरी, कमलेश पासवान, विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीधर पाण्डेय, राधा मोहन दास अग्रवाल, विपिन सिंह, जटाशंकर त्रिपाठी, पवन केडिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल तिवारी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा करते हुए अस्थि कलश लेकर राजघाट स्थित राप्ती नदी में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की गई।
इलाहाबाद में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रसारक अनिल जी, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, नन्द गोपाल नन्दी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेन्द्र सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, सांसद विनोद सोनकर, श्यामाचरण गुप्ता, महापौर अभिलाषा गुप्ता, विधायक अशोक धवन, नीलम करवरिया, यज्ञ दत्त शर्मा, संजय गुप्ता, विक्रमादित्य मौर्य, डा. आर.के. पटेल, हर्षवर्धन वाजपेयी, डा. नरेन्द्र सिंह गौड़, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, के साथ क्षेत्रीय विधायकों के साथ हजारों कार्यकर्ता अटल जी अमर रहें के नारों के बीच अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धाजंलि देते हुए पुष्प वर्षा व ब्राह्म्णों के मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धेय अटल जी की अस्थियां संगम में प्रवाहित की गई। इस अवसर पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अटल जी की एक कविता को उद्धित करते हुए कहा कि अटल जी ने यह कहा था की मेरी अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित किया जाएगा तब गंगा की धारा में कान लगाकर सुनने पर यही ध्वनि गुंजेगी ‘‘भारत माता की जय‘‘।
झांसी में राज्य सरकार के काबीना मंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री मन्नू कोरी तथा वहां के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष तथा हजारो कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। अस्थि कलश को कार्यकर्ताओं के साथ स्काउट गाइड व एनसीसी के छात्र अस्थि कलश यात्रा में साथ चल रहे थे। पुष्पवर्षा के बीच ओरक्षा में कंचना घाट पर बेतवा नदी में अस्थि कलश को हजारों लोगों के जनसमूह ने पवित्र नदी में विसर्जित किया।
सोरों (कासगंज) में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा व राज्यमंत्री संदीप सिंह, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकान्त महेश्वरी, सांसद हरनाथ सिंह यादव, राजवीर सिंह (राजू भैय्या), जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा के बीच कासगंज के सोरों शुकर क्षेत्र हर की पौड़ी पर मंत्राउच्चारण के साथ श्रद्धेय अटल जी की अस्थि प्रवाहित की।
बरेली में केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार व काबीना मंत्री राजेश अग्रवाल, चैधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, बरेली के मेयर डा. उमेश गौतम, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौर, श्री बीएल वर्मा के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी अस्थियां राम गंगा नदी में मंत्रोच्चार एवं पुष्प वर्षा के साथ प्रवाहित की। इस अवसर पर श्री संतोष गंगवार ने कहा वाजपेयी जी भले ही हमें छोड़कर चिरनिद्रा में लीन हो गए हों लेकिन उनकी वाणी, उनका जीवन दर्शन सभी भारतवासियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अटल जी एक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के नेता थे उनका जाना एक युग का अंत है।
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक जी ने सरस्वती विहार इण्टर कालेज के प्रांगण में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा श्रद्धेय अटल से उनके 65 वर्षो पूराने सम्बन्ध थे। उन्होंने संघ शिक्षा वर्ग एक साथ किया। देश को अपना जीवन समर्पित करने वाले अटल जी जैसा व्यक्तित्व सदियों मे एक बार पैदा होता है। उनके जीवन का एक भी अंश यदि अपने जीवन में हम उतारते हैं तो हमारा जीवन सार्थक होगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि वाजपेयी जी किसी दल अथवा समाज के नेता नहीं थे। वह सर्वसमाज व पूरी दुनिया में अलग पहचान रखने वाले सम्मानित नेता थे। प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मवीर सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, सांसद राघव लखन पाल, विधायक ब्रजेश सिंह रावत, देवेन्द्र निम, प्रदीप चैधरी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहप्रान्त प्रचारक कर्मवीर जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन सरसावां स्थित यमुना नदी में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रोच्चार एवं पुष्प वर्षा के बीच श्रद्धेय अटल जी की अस्थियां सरसावां स्थित यमुना नदी में प्रवाहित की गई।
गढ़मुक्तेश्वर में प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री श्रीकांत शर्मा, चेतन चैहान, राज्यमंत्री अतुल गर्ग व भाजपा प्रदेश देवेन्द्र चैधरी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सिम्भावली ब्रज घाट पर स्थित गंगा नदी में मंत्रोंउच्चार और पुष्पाजंलि सहित श्रद्धेय अटल जी की अस्थियां श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विसर्जित की। इस अवसर पर काबीना मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश विसर्जन के समय कहा कि अटल जी कल भी थे आज भी हैं और कल भी रहेंगे। अटल जी लोंगो के दिल में बसते है जब हम कलश लेकर आ रहे थे। सड़कों पर खेत में काम करता हुआ किसान यात्रा को निकलता देखकर सर झुका कर अभिवादन कर रहा था।
बस्ती में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, राज्यमंत्री सुरेश पासी, भाजपा प्रदेश मंत्री त्रंयम्बक त्रिपाठी ने अमहट घाट स्थित कुआनों नदी में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियों का विसर्जन अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि देते हुए क्षेत्र के सांसद विधायक गण, प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों के साथ उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं और आम जनता ने अन्तिम विदाई दी।
मुरादाबाद में केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्ततंत्र प्रभार) भूपेन्द्र चैधरी, राज्यमंत्री श्रीमती गुलाबो देवी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नबाब सिंह नागर ने हजारों कार्यकर्ताओ के साथ मंत्रोंच्चार एवं पुष्पवर्षा के बीच अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि देते हुए श्रद्धेय अटल जी की अस्थियंा राम गंगा नदी में प्रवाहित की।
चित्रकूट में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री धुन्नी सिंह, प्रदेश मंत्री श्री सुब्रत पाठक, सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, विधायक आर.के. सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय के साथ हजारों भाजपा कार्यकर्ता अस्थि कलश के साथ भारत माता की जय, अटल जी अमर के नारों के साथ पुष्प वर्षा करते हुए निमोही अखाड़ा के संतो एवं कर्मकाण्डी, ब्राम्हणों द्वारा मंत्रोंच्चार के साथ श्रद्धेय अटल जी की अस्थियां रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में प्रवाहित की गई।
आजमगढ़ में केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा व काबीना मंत्री दारा सिंह चैहान, प्रदेश सरकार में मंत्री उपेन्द्र तिवारी, प्रदेश मंत्री संजय राय, सांसद नीलमसोनकर, कांग्रेस के पूर्व सांसद डा. सतोष सिंह, रमाकान्त यादव, विधायक अरूणकान्त यादव, हरिनारायण राजभर, श्रीराम सोनकर, बालिया के जिलाध्यक्ष विनोद दूबे, क्षेत्रीय महामंत्री देवेन्द्र यादव, श्रद्धाजंलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय नाथ सिंह के साथ-साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करते हुए अश्रुपूरित नेत्रांे से श्रद्धेय अटल जी की अस्थियां राजघाट स्थित तमसा नदी में मत्रांेच्चार के साथ प्रवाहित की। इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के निधन से पूरे विश्व में शोक की लहर है। श्रद्धेय अटल जी ने कहा था कि भारत जमीन का टुकड़ा नही जीता-जागता राष्ट्रपुरूष है। उनके जीवन से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।
मिर्जापुर में केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल, सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, छोटेलाल खरवार, विधायक रमाशंकर पटेल, रत्नाकर मिश्रा, अनुराग सिंह, राहुल प्रकाश कोल, जिलाध्यक्ष बालेन्द्र मणि त्रिपाठी ने हजारों कार्यकर्ताओ के साथ मंत्रोंच्चार एवं पुष्पवर्षा के बीच अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि देते हुए श्रद्धेय अटल जी की अस्थियंा गंगा नदी में प्रवाहित की।

Comments (0)

किसी भी संघर्ष में कांग्रेस सदैव कर्मचारियों के साथ है

Posted on 24 August 2018 by admin

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इन्टक उत्तर प्रदेश एवं इन्डियन नेशनल शुगर मिल्स
वर्कर्स फेडरेशन की एक संयुक्त आज दारूलशफा कामनहाल‘ए’ब्लाक में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री
राजबब्बर जी सांसद ने प्रदेश सरकार की श्रम विरोधी नीतियों की निन्दा करते हुए
श्रमिकों का एकजुट होकर संघर्ष के लिए आवाहन किया। उन्होने कहा कि प्रदेश के
कर्मचारियेां/श्रमिकों के हित में किये जा रहे किसी भी संघर्ष में कांग्रेस
सदैव कर्मचारियों के साथ है।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं शुगर मिल्स वर्कर्स फेडरेशन
के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह देश
कामगारों का देश है। इस देश के 40 करोड़ कामगारों के साथ सरकार द्वारा किये जा
रहे शोषण और अन्याय को इन्टक कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। हम देश की आजादी के
लिए, तिरंगे के सम्मान में, कामगारों के लिए, किसानों और नौजवानों के लिए आज
यह संकल्प लेते हैं कि इनके हितों की रक्षा के लिए हम कितनी भी बड़ी ताकत से
टकराने को तैयार हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। ‘सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका
सकते नहीं’।
श्री सिंह ने आगे कहा कि आजादी के पर्व से इन्टक की स्थापना समाजसेवा, गरीबों
और श्रमिकों के हक के लिए संघर्ष तथा संगठित और असंगठित क्षेत्र के कामगारों
को न्याय दिलाने के उद्देश्य से की गई थी। इंटक आज भी महात्मा गांधी, जवाहर
लाल नेहरू और सरकार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर चलकर निष्ठापूर्वक राष्ट्र
की समृद्धि एवं श्रमिकों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है।
श्री सिंह ने आगे कहा कि वर्तमान केन्द्र और प्रदेश सरकार घोर श्रमिक विरोधी
सरकार है। इसमें श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है, देश की सुरक्षा के साथ
खिलवाड़ किया जा रहा है। इस क्रम में आर्डीनेन्स फैक्ट्री को कारपोरेट घराने के
हवाले करने की रणनीति तैयार की जा रही है। इंटक जोरदार शब्दों में सरकार से यह
मांग करता है कि देश की सुरक्षा के मद्देनजर इस प्रक्रिया को तत्काल रोका जाये।
आज की बैठक के माध्यम से राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इन्टक प्रदेश एवं केन्द्र
सरकार की श्रमिक विरोधी, किसान विरोधी और उद्योग विरोधी नीतियों की पुरजोर
निन्दा करते हुए श्रम कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग करता
है साथ ही सभी क्षेत्रों में न्यूनतम मजदूरी 25000/रूपया मासिक से कम न दी
जाये जिससे कार्यरत श्रमिक/कर्मचारी अपने पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति कर
सकें। इसके लिए एक राष्ट्रीय वेतन नीति बनाई जाये।
श्री सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण देश के 19 प्रान्तों में चीनी उद्योग होने के
बावजूद अभी तक सरकार द्वारा कोई राष्ट्रीय चीनी नीति नहीं बनाई जा सकी है जिस
कारण यह उद्योग अनेक समस्याओं से ग्रसित होता जा रहा है। इस अतिमहत्वपूर्ण
उद्योग को बचाने के लिए शीघ्र ही राष्ट्रीय चीनी नीति बनाई जाये और उद्योग का
आधुनिकीकरण किया जाये। इसके साथ ही इंटक यह भी मांग करता है कि केन्द्र व
राज्य सरकार के रिक्त पदों पर संविदाकर्मियों को समायोजित किया जाय। आंगनबाड़ी,
आशा वर्कर, शिक्षा मित्र, किसान मित्र, रोजगार सेवक, शिक्षा प्रेरक व केनद्र व
प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समान
कार्य के लिए समान वेतन नीति के तहत नियमित कर्मचारी के बराबर वेतन दिया जाये।
प्रदेश का टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग, केमिकल, फिरोजाबाद का कांच चूड़ी उद्योग,
भदोही का कारपेट उद्योग, बनारस का साड़ी उद्योग, आगरा का चर्म उद्योग,
मुरादाबाद का पीतल उद्योग तथा बरेली का जरी जरदोजी उद्योग आदि का नई तकनीकी
अपनाकर पुनरूद्धार किया जाये जिससे इनमें कार्यरत लाखों श्रमिक लाभान्वित हो
सकें।
श्री अशोक सिंह ने आगे कहा कि पूरे देश में लगभग 40 करोड़ मजदूर हैं जो असंगठित
क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। बढ़ती मंहगाई, सामाजिक असुरक्षा, केन्द्र व
प्रदेश सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के कारण इन कर्मियों का जीवन दूभर हो गया
है। इसी प्रकार भवन सन्निर्माण संघ(बीओसीडब्लू बोर्ड) की सम्पूर्ण धनराशि
मजदूरों के हित में खर्च किया जाये। यह श्रमिक यन्त्रवत अपना जीवन ढोने के लिए
विवेश हैं। यदि सरकार इनको सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करे तो इनके जीवन
में भी खुशहाली आ सकती है और इनके बच्चों का भविष्य भी सुखद और उज्जवल हो
सकेगा।

Comments (0)

तीन दिवसीय उ0प्र0 ट्रैवल मार्ट 27 अगस्त,23 देशों से 50 टूर आपरेटर्स तथा 18 भारतीय टूर आपरेटर्स करेंगे प्रतिभाग- प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी

Posted on 24 August 2018 by admin

सुरेन्द्र अग्निहोत्री ,लखनऊ: 24 अगस्त, 2018
उ0प्र0 ट्रैवल मार्ट 2018 का आयोजन दिनांक 27 अगस्त से 29 अगस्त, 2018
तक उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग एवं फेडरेशन आॅफ इंडियन चैंबर्स आॅफ
काॅमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज़ (फिक्की) द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में
किया जायेगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया
जायेगा। यह जानकारी पर्यटन मंत्री, प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने पर्यटन
भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
प्रो0 जोशी ने बताया कि पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश एवं देश की
प्रतिष्ठित संस्था फिक्की के संयुक्त सहयोग से दिनांक 27 से 29 अगस्त,
2018 तक ऐतिहासिक शहर लखनऊ में आयोजित हो रहे उत्तर प्रदेश ट्रैवल मार्ट
में लगभग 23 देशों के 50 टूर आपरेटर्स तथा 18 भारतीय टूर आपरेटर्स
प्रतिभाग कर रहें हैं, जिनमें आस्ट्रेलिया से 04, कनाडा से 01, कोलम्बिया
से 01, चेक रिपब्लिक से 01, डेनमार्क से 01, फ्रांस से 03, जर्मनी से 03,
हंगरी से 01, इंडोनेशिया से 05,मलेशिया से 04, मैक्सिको से 03, म्यांमार
से 01, नार्वे से 01, फिलीपीन्स से 02, पोलैण्ड से 01, स्लोवाकिया से 01,
साउथ अफ्रीका से 02, ताइवान से 01, थाईलैण्ड से 04, द नीदरलैण्ड्स से 01,
टर्की से 02, यूनाइटेड किंगडम से 05 तथा यूएसए से 02 बायर्स प्रतिभाग कर
रहे हैं। भारतीय प्रतिभागी टूर आपरेटर्स में अहमदाबाद से 01, करद से 01,
कोल्हापुर से 02, कोलकाता से 02, मुम्बई से 04, नासिक से 01, नई दिल्ली
से 02, पूणे से 04 तथा बड़ोदरा से 01 प्रतिभाग करेंगे।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि प्रतिभागी टूर आपरेटर बायर्स आपस में
विचार-विमर्श के द्वारा अपने व्यापार को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।
ये प्रयास उत्तर प्रदेश के पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अनूठी
पहल के रूप में परिलक्षित है। उ0प्र0 ट्रैवल मार्ट 2018 में बायर्स और
सेलर्स के मध्य 1725 बिजनेस टू बिजनेस बैठकें भी सुनिश्चित की गई हैं,
जोकि दिनांक 27 व 29 अगस्त, 2018 को सेलर्स के बूथ पर होंगी।
पर्यटन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अवनीश
अवस्थी ने अवगत कराया कि ट्रैवल मार्ट 2018 में आने वाले विदेशी टूर
आपरेटर्स को फैम (परिचयात्मक भ्रमण) के माध्यम से राज्य के मनोहरी
क्षेत्रों का भ्रमण भी कराया जायेगा। पर्यटन विभाग द्वारा विदेशी टूर
आपरेटर्स के लिये 03 विशेष परिचयात्मक भ्रमण के प्रोग्राम तैयार किये गये
हैं, जिसे वे अपनी सुविधा व रूचि के अनुसार चुन सकतें हैं। फैम टूरिज्म
(परिचयात्मक भ्रमण) से विदेशी टूर आपरेटर्स बुंदेलखण्ड में ‘मानसून की
खूबसूरती‘, ‘भगवान कृष्ण भूमि बृज भूमि‘ व उत्तर प्रदेश के बौद्ध धर्म से
जुडे़ स्थलों से परिचत होंगे।
उ0प्र0 ट्रैवल मार्ट 2018 में फिक्की की टूरिज़्म कमेटी की चेयरपर्सन व
सीएमडी, द ललित सूरी हाॅस्पिटैलिटी ग्रुप की डाॅ0 ज्योत्सना सूरी, इंडिया
ग्लाइकोल्स लिमिटेड व फिक्की के जनरल सेके्रटरी श्री दिलीप चिनाॅय
इंडस्ट्री के दृष्टिकोण को साझा करेंगे।

Comments (0)

सरयू, गंगा, राप्ती में विलीन हुई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की अस्थियां

Posted on 24 August 2018 by admin

फैजाबाद/बलरामपुर/बिठूर कानपुर/लखनऊ 24 अगस्त 2018, संत समाज की उपस्थिति में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव, भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश जी, अवध प्रान्त के संगठन मंत्री प्रद्युम्न, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद गुप्ता एवं महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के साथ सरयू नदी में नयाघाट पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की अस्थियों का मंत्रोचारण के बीच विसर्जन किया। राम की पैड़ी पर आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि कलश विसर्जन यात्रा के समापन पर आयोजित श्रद्वांजलि सभा को सम्बोधित करते हुये उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का पूरा जीवन पथ प्रर्दशक रहा है। जैसे अमेरिका में कहा जाता था कि अगर भारत को जानना हो तो स्वामी विवेकानन्द के जीवन चरित्र को पढ़ लीजिए तो भारत को जान जायेंगे। उसी प्रकार आने वाले समय में लोग कहेंगे अगर भारतीय राजनीति को जानना हो तो अटल बिहारी बाजपेयी का जीवन चरित्र पढ़ लीजिए। अटल जी महामानव थे। उपमुख्यमंत्री डा. शर्मा ने लखनऊ में अटल जी के साथ बिताये पलो को याद करते हुये कई संस्मरण भी सुनाये।
बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने अटल जी को श्रद्वांजलि देते हुये उनके कार्यो को याद किया। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव ने बाजपेयी जी के पूरे जीवन को एक उदाहरण बताया। श्रद्वांजलि सभा को वशिष्ठ धाम के महंत डा.राम विलास दास वेदांती, महंत अवधेश दास, राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश जी ने भी सम्बोधित किया।
अयोध्या में इकबाल अंसारी ने भी की पुष्पांजलि:-
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा जैसे टेढ़ी चैराहे से आगे बढ़ी तो श्रीराम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद मुकदमें के बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी अस्थि कलश यात्रा का अपने आवास के सामने स्वागत किया और पुष्पांजलि अर्पित की।
बलरामपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री बलरामपुर से पहली बार सांसद चुने गए अटल बिहारी वाजपेई का अस्थि कलश पर बलरामपुर सीमा पर श्रावस्ती में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह जिला अध्यक्ष राकेश सिंह सदर विधायक पलटू राम तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जब तक सूरज चांद रहेगा अटल आपका नाम रहेगा। अटल बिहारी अमर रहे। जैसे गगनभेदी नारों के बीच जब भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई का अस्थि कलश जिले की सीमा में पहुंचा तो अपने चहेते दिवंगत नेता के अस्थि कलश की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। ऐसा लग रहा था मानो अस्थि कलश के रूप में लोग साक्षात अटल जी को देख रहे हैं। बच्चे, बूढ़े, जवान व महिलाएं सभी की आंखें नम थी। लोग अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। राप्ती के सिसई घाट पर देर शाम अस्थियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान सूबे के तीन कैबिनेट मंत्री, सांसद व विधायक मौजूद थे।
बलरामपुर-श्रावस्ती सीमा पर दिन में तीन बजे से लोग एकत्र होना शुरू हो गए थे। पांच बजते-बजते लोगों की तादाद काफी बढ़ गई थी। अस्थि कलश को लेकर सूबे के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रमापति शास्त्री, मुकुट बिहारी वर्मा, श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र लेकर जैसे ही जिले की सीमा में प्रवेश किया तो जिले की सीमा पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने पुष्प वर्षा कर अस्थि कलश को नमन किया। लोग अटल बिहारी अमर रहे के नारे लगा रहे थे। अस्थि कलश रखा वाहन धीरे-धीरे बलरामपुर शहर की तरफ बढ़ रहा था। रास्ते में लोग अपने वाहनों को किनारे खड़ा कर एक टक अस्थि कलश को देख रहे थे। तमाम गांवों के लोग बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर आ गए थे। गिधरैया, हरिहरगंज, तहसील गेट, पहलवारा, वीर विनय चैक पर अस्थि कलश को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। नगर में लोग घरों की छतों से अस्थि कलश की झलक पाने के लिए बैचैन दिखाई पड़े। अस्थि कलश वाहन के साथ सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह सहित भारी संख्या में लोग चल रहे थे। वीर विनय चैके बाद अस्थि कलश पंजाब नेशनल बैंक, एमएलके कालेज गेट होते हुए बिजलीपुर मंदिर पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने अस्थि कलश पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि दी। शाम पांच बजे के करीब जब अस्थि कलश राप्ती नदी के सिसई घाट पहुंची तो माहौल पूरी तरह से गमगीन रहा। हिंदू, मुस्लिम, सिख सहित तमाम राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के लोग अस्थि कलश विसर्जन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
श्रद्धांजलि सभा में भावुक हुए लोग
बलरामपुर-सिसई घाट पर शनिवार देर शाम आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भारत ने अपना सपूत खो दिया है। ऐसे लोग बार बार जन्म नहीं लेते। मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा बोले कि अटल जी सच्चे अर्थों में युग पुरुष थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि अटल जी ने राजनीति और साहित्य के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि अटल जी का बलरामपुर से बहुत गहरा नाता था। उनके निधन से बलरामपुर नहीं पूरे देश की जनता दुखी है।
बिठूर कानपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का अस्थि कलश लखनऊ से चलकर कानपुर उत्तर व् दक्षिण होते हुए कानपुर ग्रामीण में गंगा बैराज पहुंचे। यहां से बिठूर चुंगी से होते हुए पत्थर घाट पर अस्थियों का विसर्जन किया गया। गंगा बैराज से बिठूर के पत्थर घाट तक पूरे बिठूर में छतों से और अस्थि कलश के साथ-साथ चलते हुए आम जनमानस ने पुष्प वर्षा की। पत्थर घाट पर विसर्जन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वैदिक पाठशाला के 12 पुरोहितों ने विसर्जन कराया। इसके पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री देवेश कोरी यात्रा प्रमुख के रूप में इस अस्थिकलश को लेकर के पहुंचे। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भवानी सिंह अस्थि कलश के साथ साथ चल रहे थे। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, सत्यदेव पचैरी, सतीश महाना, अर्चना पांडे, मोहसिन रजा के साथ-साथ सांसद देवेंद्र सिंह भोले विधायक अभिजीत सिंह, सांगा, नीलिमा कटियार, अरुण पाठक, महेश त्रिवेदी, दिनेश अवस्थी ने अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में उपस्थित रहकर श्रद्धेय अटल जी को अपनी श्रद्धांजलि दी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in