Categorized | लखनऊ.

भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठों, विभागों तथा प्रकल्पों की बैठक

Posted on 28 August 2018 by admin

लखनऊ 28 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चां प्रकोष्ठों व विभागों व प्रकल्पों के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश संयोजकों व सहसंयोजकों की अलग-अलग बैंठकें आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने सभी बैठकों में उपस्थित रहकर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों व कार्ययोजना के विषय में आवश्यक मार्गदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने विभागों व प्रकल्पों के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश संयोजकों व सहसंयोजकों की बैठकों में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के उपरान्त कहा कि मिशन 2019 के तहत लोकसभा के चुनाव में 74$ के संकल्प के साथ हम सभी को संगठन की योजना अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार ने गांव, गरीब, किसान और नौजवान सहित महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। जिनका सीधा लाभ देश की जनता को मिल रहा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बैठक में पदाधिकारियों का आवाह्न किया की केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं के विषय में बूथ स्तर तक जनजागरण अभियान चलाकर योजनाओं के विषय में आमजन को अवगत कराने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा व कांग्रेस जैसे दल नापाक गठबन्धन कर माननीय नरेन्द्र मोदी जी को पुनः केन्द्र की सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जनता भाजपा के साथ है। हमारा यह दायित्व बनता है कि देश हित में भारत को पूरे विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पुनः विजय पताका लहराने के लिए जिम्मेदारी पूर्वक अपने संगठनात्मक कार्यो का निर्वहन करें।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभाग यथाशीघ्र संगठनात्मक संरचना का कार्य पूर्ण कर पार्टी संगठन के कार्यक्रमों व योजनाओं के क्रियान्वयन के कार्य में जुटेें। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रत्येक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है, ऐसे में सभी का यह दायित्व बनता है कि वह वृृहद कार्य योजना तैयार कर संगठन विस्तार के साथ-साथ आमजन के बीच भी पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य करे।
पार्टी मुख्यालय पर आज महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, सहित सभी प्रकोष्ठों, विभागों व प्रकल्पों की बैठक संमपन्न हुई। बैठको में पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, पंकज सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामधनी गौड, महिला मोर्चा की अध्यक्ष दर्शना सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, अशोक तिवारी, शिव कुमार पाठक, ब्रज बहादुर जी, ओम प्रकाश जी सहित सभी प्रकोष्ठों-विभागों-प्रकल्पों के प्रदेश संयोजक व सहसंयोजक उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in