Archive | Latest news

डा0 राम मनोहर लोहिया के 102वें जन्मदिन पर आयोजित ‘‘विचार सम्मेलन’’ सम्पन्न

Posted on 24 March 2012 by admin

  • मुख्यमंत्री ने डा0 लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
  • मुख्यमंत्री ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
  • राज्य सरकार डा0 लोहिया के सिद्धान्तों पर चलकर भ्रष्टाचार व महंगाई को रोकने  तथा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये काम करेगी-मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सामने धरना स्थल पर लगे प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की

photo-23-03-2012-001उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी सरकार डा0 लोहिया के सिद्धान्तों पर चलकर भ्रष्टाचार व महंगाई को रोकने तथा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये काम करेगी और हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों, मजदूरों एवं महिलाओं के हित में निर्णय लेगी। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि वे सदैव समाजवाद और धर्म निरपेक्षता के सिद्धान्तों पर चलते रहेंगे।
मुख्यमंत्री आज डा0 राम मनोहर लोहिया के 102वें जन्मदिन पर यहां डा0 राम मनोहर लोहिया पार्क में आयोजित ‘‘विचार सम्मेलन’’ में अध्यक्ष की हैसियत से अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने पार्क में डा0 राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने भी डा0 लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को आज उनके शहीद दिवस पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता से पूर्व वास्तव में भगत सिंह पहले समाजवादी थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के घोषणा-पत्र में जनता से जो वायदे किये हैं, उनकी सरकार उनको पूरा करेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी को  सरकार बनाने का मौका देने पर प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं बुराईयों को दूर करने के लिये उनकी पार्टी को मौका दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे मुख्यमंत्री के तौर पर समाजवादी सिद्धान्तों पर चलते हुए जनता की सेवा करेंगे और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने विधानसभा के सामने धरना स्थल पर पिछली सरकार द्वारा लगाये गये प्रतिबंध को हटाने की घोषणा भी की।
श्री यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती बी0एस0पी0 सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये स्थापित सभी मर्यादाओं को तोड़ा है। पिछली सरकार में भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया था। किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य मिलना तो दूर उन्हे खाद और पानी भी नहीं मिलता था। इसी प्रकार सड़कों की स्थिति, स्वास्थ्य, दवा सहित गरीबों, मजदूरों की भी उपेक्षा हुई है, जिसके कारण प्रदेश काफी पीछे चला गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार ने लोहिया पार्क का निर्माण कराया, जहां हरे-भरे पेड़-पौधे और हरियाली दिखायी देती है। इसके विपरीत पिछली सरकार ने उत्तर प्रदेश में पत्थरों के पार्क बनवाये और जीवित व्यक्ति की मूर्तियां लगवायीं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कभी भी जीवित व्यक्ति की मूर्ति नहीं लगायेगी।
मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सरकार पर निगाह रखने के लिये ही वे सरकार में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वे जनता की समस्याओं पर ध्यान देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पार्टी ने जनता से जो वायदे किये हैं, उसे सरकार द्वारा हर हाल में जल्द-से-जल्द पूरा किया जाये। उन्होंने डा0 लोहिया को उद्धृत करते हुए कहा कि जनता से वायदा खिलाफी बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है। इसलिए सपा द्वारा जनता से किया गया हर वायदा पूरा किया जाना चाहिए। राज्य सरकार के मंत्रियों से सच्चाई एवं ईमानदारी से काम करने का आग्रह करते हुए उन्होंने आगाह किया कि किसी भी मंत्री पर बेईमानी का दाग नहीं लगना चाहिए।
photo-23-03-2012-002श्री मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों को जनता से संवाद एवं सम्पर्क कायम रखने की सलाह देते हुए कहा कि जनता से प्राप्त अर्जी पर मुकम्मल कार्रवाई की जाए और इन अर्जियों के रख-रखाव का भी उचित प्रबन्ध किया जाए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार को ऐसे चमत्कारिक कार्य करने चाहिए ताकि आम जनता को पिछली और वर्तमान सरकार का अंतर अगले छः माह में साफतौर पर नजर आये। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को अपने जायज काम के लिये बार-बार लखनऊ आने की नौबत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने मंत्रियों को घमण्ड से दूर रहने की हिदायत देते हुए डा0 लोहिया के जन्म दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिला है। इसलिए निष्पक्ष होकर प्रदेश की जनता के लिये काम किया जाए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों से जो वायदे किये गये हैं, उन्हें निश्चित रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार को बनाने में नौजवानों ने काफी त्याग किया है। उन्होंने राज्य सरकार से लोक नायक श्री जयप्रकाश नारायण एवं श्री कर्पूरी ठाकुर के स्मृति एवं सम्मान में कदम उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर श्री मुलायम सिंह यादव ने वरिष्ठ पत्रकार श्री के0 विक्रमराव द्वारा लिखित ‘डा0 लोहिया आज के संदर्भ में’ तथा श्री गिरजा शंकर द्वारा लिखित ‘डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट मूवमेन्ट इन इण्डिया’ पुस्तकों का लोकार्पण भी किया।
विचार सम्मेलन को श्री भगवती सिंह, श्री अहमद हसन, श्रीमती मधु गुप्ता, श्री अशोक बाजपेयी, श्री अम्बिका चैधरी, श्री राम आसरे कुशवाहा, श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री विशम्भर प्रसाद निषाद, श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’, श्री ब्रजभूषण तिवारी तथा श्री के0 विक्रम राव ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व सिटी मान्टेसरी स्कूल के कल्चरल ग्रुप, श्री पारस नाथ, श्री अच्छे लाल तथा श्री काशीनाथ द्वारा डा0 राम मनोहर लोहिया के संदर्भ में गीत प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर मंत्री, विधायक, सांसद, समाजवादी चिन्तक एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अवैध खनन रोका जाए: मुख्यमंत्री

Posted on 24 March 2012 by admin

खनन माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

up-cmउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने खनन माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन हर हाल में रोका जाए।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आज यहां शास्त्री भवन में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने एक ऐसी पारदर्शी नीति तैयार करने के निर्देश भी दिए, जिससे राज्य सरकार के भू-राजस्व में वृद्धि हो और जनसामान्य को बालू, मौरंग और गिट्टी आदि भवन निर्माण सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सके।
समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री अनिल कुमार गुप्ता, सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म श्री जीवेश नन्दन के साथ ही सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती अनीता सिंह एवं श्री अलोक कुमार तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक श्री भवनाथ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निवर्तमान मुख्य सचिव श्री अनूप मिश्र को भाव-भीनी विदाई

Posted on 24 March 2012 by admin

निवर्तमान मुख्य सचिव श्री अनूप मिश्र को आज माल्र्यापण कर तथा पुष्प-गुच्छ भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी गई। श्री मिश्र के सम्मान में एनेक्सी में आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने कहा कि श्री मिश्र की गणना आई0ए0एस0 संवर्ग के योग्यतम अधिकारियों में से एक में होती है और श्री मिश्र ने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती के दौरान बहुत अच्छे परिणाम दिए हैं। उन्होंने श्री मिश्र को अपना गहरा दोस्त बताते हुए कहा कि वे दोनों एक ही बैच के अधिकारी हैं। श्री उस्मानी ने श्री मिश्र को शुभकामना देते हुए कहा कि वे जहां भी कार्य करें सफलता व कुशलता से करें।
photo-23-03-2012-005 इस अवसर पर निवर्तमान मुख्य सचिव श्री अनूप मिश्र ने कहा कि श्री उस्मानी को अपने पद का कार्यभार सौंपना काफी सुखद है। उन्होंने श्री उस्मानी के साथ आई0ए0एस0 की परीक्षा की तैयारी करने व एक साथ इस संवर्ग में चयनित होने का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि श्री उस्मानी जैसे काबिल अधिकारी की तैनाती मुख्य सचिव के पद पर हुई है।
श्री मिश्र ने सहयोग प्रदान करने के लिए अपने स्टाफ के प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
विदाई समारोह में स्टाफ आफीसर श्री अशोक दीक्षित, श्री आर0डी0 पालीवाल, विशेष सचिव गोपन श्री कृष्ण गोपाल, निजी सचिव श्री बसन्त बेन्जामिन, श्री महेश जोशी, श्री बी0बी0 सिंह, श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री ए0के0 बाली समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की

Posted on 23 March 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज राजभवन जाकर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी से शिष्टाचार भेंट की।
cm-photo-22-03-2012_r2_c1

Comments (1)

जिन सेतुओं की आधारशिला रखी जा चुकी है, उन्हें एक वर्ष में पूरा करें-मुख्यमंत्री

Posted on 22 March 2012 by admin

  • सड़क निर्माण परियोजनाओं की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाये
  • मार्गों के रख-रखाव व निर्माण के लिये प्रभावी नीति लागू करें
  • वृक्षारोपण में 08 से 12 फीट ऊँचाई के पौधों का रोपण किया जाय
  • वन विभाग से जे0आई0सी0ए0 परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तलब
  • पर्यटक स्थलों की सफाई एवं अन्य आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाये
  • पर्यटकों को लेकर आगरा या प्रदेश के अन्य शहरों के लिए आने वाली बसों को दिल्ली में ही ई-सुविधा द्वारा परमिट दिलाने की व्यवस्था की जाये
  • मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण, वन एवं पर्यटन विभागों की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज यहां एनेक्सी स्थित अपने सभाकक्ष में लोक निर्माण, वन एवं पर्यटन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की एवं इन विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिये कि उनकी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य की जनता से किये वादों को, अधिकारी गम्भीरता से लेते हुए तत्परता से लागू करें। उन्हांेंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में बेरोजगारों की संख्या को देखते हुए योजनाओं के संचालन में रोजगार सृजन को विशेष प्राथमिकता दें। समीक्षा के दौरान लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, जन्तु उद्यान राज्य मंत्री श्री शिव प्रताप यादव, पर्यटन राज्य मंत्री श्री मूलचन्द्र चैहान एवं प्रोटोकाल राज्य मंत्री श्री अभिषेक मिश्रा भी उपस्थित थे।
लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन0एच0ए0आई0) तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्गों एवं पुलियों का निर्माण समय एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि मई 2007 से पूर्व जिन सेतुओं की आधारशिला रखी जा चुकी है और बीच में उनका कार्य रोक दिया गया था, उन्हें एक वर्ष में पूर्ण करें। इसके अलावा मई 2007 के बाद जिन सेतुओं की आधारशिला रखी गयी है, उनका भी कार्य परियोजना की शर्तों के अनुसार समय से पूरा किया जाये। उन्होंने जिला मुख्यालयों को चार लेन की सड़कों से जोड़ने तथा नई दिल्ली को लखनऊ से जोड़ने हेतु न्यूनतम दूरी की परियोजना तत्काल तैयार करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होंने राजधानी लखनऊ में माल एवेन्यू एवं डालीगंज रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर बनाने, लोहिया पथ को चैड़ा करने की कार्यवाही भी शीघ्र शुरु करने के लिए कहा। उन्होंने लखनऊ से नेपाल को जोड़ने के लिए लखनऊ - बहराईच - नेपाल तथा लखनऊ - गोरखपुर - सोनौली - नौतनवा रूट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिये।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ से रायबरेली के लिए प्रस्तावित चार लेन सड़क की समीक्षा करते हुए कहा कि रायबरेली से इलाहाबाद तक भी मार्ग को चार लेन का बनाया जाये। उन्होंने कहा कि यदि इस कार्य में कोई बाधा आ रही है तो भारत सरकार के सम्बन्धित मंत्रालय से सम्पर्क कर समस्या का निराकरण कराया जाये। उन्होंने इस परियोजना पर शीघ्र कार्य शुरु करने के निर्देश दिये। एन0एच0ए0आई0 की परियोजनाओं में आ रही समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वन विभाग सहित सभी सम्बन्धित विभाग, सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए अपने विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का तत्काल निराकरण करें ताकि इन सड़कों का लाभ प्रदेश की जनता को शीघ्र मिल सके। उन्होंने कहा कि मार्गों के रख-रखाव व निर्माण के लिये प्रभावी नीति लागू की जाये, जिसमें सड़क का निर्माण करने वाली संस्था को निर्धारित समय तक उसके रख-रखाव की जिम्मेदारी भी सौंपी जाये। उन्हांेने राजकीय निर्माण निगम को कन्नौज एवं आजमगढ़ के निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि गांवों के सभी मजरों को सम्पर्क मार्गों से जोड़े जाने को प्राथमिकता दी जाये।
वन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सहभागी वन प्रबन्ध एवं निर्धनता उन्मूलन (जे0आई0सी0ए0) परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। ज्ञातव्य है कि यह परियोजना जापान इन्टरनेशनल को-आपरेशन द्वारा सहायतित वर्ष 2008-09 से वर्ष 2015-16 तक के लिए स्वीकृत है। विभाग द्वारा अब तक इस परियोजना के तहत 14 जनपदों के 20 वन प्रभागों में 10 हजार हेक्टेअर भूमि पर वृक्षारोपण करने की बात कही जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा किये जा रहे वृक्षारोपण में ग्रीन बेल्ट को प्राथमिकता दी जानी चाहिये, ताकि विभाग द्वारा किये गये कार्य का प्रत्यक्ष असर दिखाई पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रीन बेल्ट के विकास के लिए प्रत्येक जनपद में 03 से 04 स्थल चिन्ह्ति कर लिये जाये। इसके अलावा इको टूरिज्म के क्षेत्र में कुछ क्षेत्रों को चिन्ह्ति कर लिया जाये तथा उस क्षेत्र के विकास के लिए परियोजना तैयार की जाय।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए कि वृक्षारोपण में 08 से 12 फीट ऊँचाई के पौधों का रोपण किया जाय। रहमानखेड़ा, लखनऊ में आये बाघ के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने निर्देश दिए कि बाघ को शीघ्रताशीघ्र पकड़ कर वन क्षेत्र में वापस भेजने का कार्य किया जाय। उन्होंने इटावा स्थित लायन सफारी की योजना पुनर्जीवित करते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के विकास के लिए आवश्यक योजना भी तैयार की जाय। दुधवा पहुंचने के लिए मार्गों के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि इस सम्बन्ध में शीघ्र ही कार्य योजना तैयार की जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के अनुसार जिन सड़कों के चैड़ीकरण में वन भूमि के गैर वानिकी प्रयोग हेतु भारत सरकार से स्वीकृति की आवश्यकता है, उस पर तत्काल कार्यवाही की जाय। इसके अलावा उन्होंने गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ में वन विभाग द्वारा विकसित किये गये वन क्षेत्र में साइकिल ट्रैक/आम लोगों को टहलने के लिए इस प्रकार की पट्टी तैयार करने के आदेश दिये, जिससे वन क्षेत्र का पर्यावरण प्रभावित न हो।
मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक परम्परा को संजोए कई शहर एवं स्थान हैं। यदि इनको उचित ढंग से प्रचारित एवं प्रसारित किया जाये तो राज्य में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिल सकता है और स्थानीय युवकों को भी बड़ी संख्या में रोजगार मिल सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्थलों की सफाई एवं अन्य आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिये। उन्होंने दिल्ली से पर्यटकों को लेकर आगरा या प्रदेश के अन्य शहरों के लिए आने वाली बसों को दिल्ली में ही ई-सुविधा द्वारा परमिट दिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जहां आवश्यक हो विभागीय कार्य प्रणाली में तत्काल संशोधन किये जायें। इसके अलावा उन्होंने ताज महल के पास ताजगंज वार्ड एवं उसके आस-पास के उद्यानों को विश्वस्तरीय मानकों पर व्यवस्थित करने के लिए परियोजना तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य सचिव श्री अनूप मिश्र, वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री चंचल कुमार तिवारी, मुख्यमंत्री की सचिव श्रीमती अनीता सिंह, लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री संजीव दुबे तथा पर्यटन विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं अभियन्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वर्तमान सरकार किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने देगी-मुख्यमंत्री

Posted on 21 March 2012 by admin

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों के विकास के लिए एक माह में नीति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
  • किसानों को प्रत्येक दशा में समय से पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध करायें
  • मण्डी परिषद सुनिश्चित करे कि मण्डी में किसानों को समर्थन मूल्य से कम मूल्य कतई न मिले
  • भूमि विकास बैंक के कार्यकलापों तथा जिला कोआॅपरेटिव बैंक के कम्प्यूटरीकरण की जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में किसानों के लिये किये गये वादों को लागू करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों को विकसित करने के लिए एक माह में नीति प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा है कि वर्तमान सरकार किसी भी कीमत पर किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होने देगी।
cm-photo-20-march-2012मुख्यमंत्री आज यहां एनेक्सी भवन स्थित अपने कार्यालय में गेहूं खरीद, खरीफ हेतु खाद-बीज की व्यवस्था तथा सहकारिता विभाग के सम्बन्ध में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, कृषि मंत्री श्री आनंद सिंह तथा मुख्यमंत्री से सम्बद्ध राज्य मंत्री (प्रोटोकाॅल) श्री अभिषेक मिश्र भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूँ की खरीद के लिए सभी जरूरी प्रबन्ध समय से पूरे किए जाएं। उन्होंने इस बात पर चिन्ता व्यक्त की कि किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने निर्देश दिए कि मण्डी परिषद यह सुनिश्चित करे कि मण्डी में किसानों को समर्थन मूल्य से कम मूल्य कतई न मिले। उन्होंने अनाज के सुरक्षित भण्डारण की मुकम्मल व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्राथमिक सहकारी समितियों तथा जिला सहकारी बैंकों की स्थिति में व्यापक सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैद्यनाथन कमेटी की संस्तुतियों के क्रम में घोषित किए गए एक हजार करोड़ रूपये के पैकेज की धनराशि को, सभी शर्ताें को पूरा करते हुए, भारत सरकार से सम्पर्क कर शीघ्र प्राप्त किया जाए। उन्होंने जिला सहकारी बैंकों (डी0सी0बी0) में किये गये कम्प्यूटरीकरण में बरती गयी अनियमितताओं की जांच के भी आदेश देते हुए भूमि विकास बैंक के कार्यकलापों के बारे में भी तत्काल जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने उर्वरकों की उपलब्धता के बारे में चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को सही समय व सही दाम पर उर्वरकों की आपूर्ति नहीं की गयी, जिसके फलस्वरूप किसानों को यूरिया एवं डी0ए0पी0 की निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत चुकानी पड़ी। इसी प्रकार आलू उत्पादकों को भी उनकी उपज का सही मूल्य नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अब किसानों की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि किसानों को प्रत्येक दशा में समय से पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज मिले। इसके लिये उन्होंने अधिकारियों को यूरिया, डी0ए0पी0, फास्फेटिक तथा अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने उर्वरकों के पर्याप्त भण्डारण के लिए इनकी प्री-पोजिशनिंग हेतु मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्ताव लाने के निर्देश भी दिये।
बैठक में मुख्य सचिव श्री अनूप मिश्र, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन के अलावा कृषि एवं सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वागत समारोहों में आतिशबाजी और फायरिंग से बचें

Posted on 20 March 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां राज्य मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों को सलाह दी हैं कि वे अपने स्वागत समारोहों में आतिशबाजी और फायरिंग से बचें। उन्होने कहा स्वागत समारोहों में मालाएं पहनाई जा सकती हैं लेकिन ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए जिससे जनता को असुविधा हो।
श्री यादव ने आज प्रेस कांफ्रेन्स में विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रति सकारात्मक रिपोर्टिगके लिए प्रेस को धन्यवाद दिया।  इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे।19-03-g_r2_c1
पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में श्री यादव ने स्पष्ट किया कि केन्द्र सरकार में समाजवादी पार्टी शामिल नहीं होे रही है। हम केन्द्र सरकार को सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने से रोकने के लिए ही समर्थन दे रहे है। हमारी भ्ूामिका विपक्ष की है।    उन्होने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार खुद आदर्श पेश करेगी। उसे किसी अन्य के नकल की जरूरत नहीं। उल्टे दूसरे राज्य हमारी नकल करेगें। हम जनकल्याण की कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाएगें।
श्री यादव ने कहा कि तीसरे मोर्चे के बनाने की कोई बात नहीं है। श्री अखिलेश यादव के शपथ ग्रहण में सभी दलों के नेता या उनके प्रतिनिधि आए थे। पं0 बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने तो फोन कर बधाई दी थी।
इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अब बहुत दिन समाजवादी पार्टी की जीत और सरकार बनने का जश्न मना लिए। अब वे अपने-अपने क्षेत्रों में लौट जाए और सन् 2014 में लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटें जीतने के लक्ष्य के लिए काम करने में जुट जाएं।
उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं से पार्टी बनती है और वह मंत्री बनाती है। मैं जनता के साथ रहूॅगा। हम आपस में मिलकर काम करेगें। सरकार पर अंकुश लगाएगें। मंत्रियों से कार्यकर्ता की उपेक्षा न करने के लिए कहेगें।  उन्होने कहा ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि दूर के इलाकों से बार-बार लखनऊ तक दौड न लगानी पड़े। वहां के पदाधिकारी आवेदन लेकर आ जाएं जिसपर तत्काल कार्यवाही हो जाएगी। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि जहां कही अन्याय हो उसका विरोध करें और सत्य का साथ न छोड़े।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश मत्रिमंडल

Posted on 18 March 2012 by admin

photo-18-march-2012_r2_c1
उ0प्र0 के राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी, 18 मार्च, 2012 को राजभवन, लखनऊ में, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में श्री मो0 आजम खाँ को शपथ दिलाते हुएphoto-18-march-2012-001
उ0प्र0 के राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 18 मार्च, 2012 को राजभवन में शपथ ले चुके मंत्रियों के साथ।
——————————————————
adhisuchanaadhisuchana-001adhisuchana-002adhisuchana-003adhisuchana-004adhisuchana-005
————————————-
112131

Comments (0)

मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

Posted on 18 March 2012 by admin

क्ष्photo-17-03-2012आज सांय लखनऊ में 5, विक्रमादित्य मार्ग पर श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से भेंट की। इस अवसर पर स्वामी जी ने श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और आशीर्वाद दिया।
उन्होने आशा व्यक्त की कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित में ईमानदारी से कार्य करेगी। स्वामी जी ने यह कामना भी कि भ्रष्टाचार मुक्त राज्य होगा उत्तर प्रदेश।
स्वामी रामदेव जी ने मुलायम सिंह यादव शिवपाल सिंह यादव एवं अखिलेश यादव का शाल ओढाकर स्वागत भी किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे।17-03-e

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

19 कैबिनेट तथा 28 राज्यमंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

Posted on 15 March 2012 by admin

15-03-aउत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी ने आज यहां लामार्टीनियर मैदान में श्री अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की मंत्रणा से नियुक्त किये गये 19 कैबिनेट तथा 28 राज्यमंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
कैबिनेट मंत्री के रूप में जिन मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी, उनमें श्री मो0 आजम खां, श्री शिवपाल सिंह यादव, श्री अहमद हसन, डाॅ0 वकार अहमद शाह, श्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, श्री आनंद सिंह, श्री अम्बिका चैधरी, श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’, श्री बलराम यादव, श्री अवधेश प्रसाद, श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री पारस नाथ यादव, श्री राम गोविन्द चैधरी, श्री दुर्गा प्रसाद यादव, श्री ब्रहमा शंकर त्रिपाठी, श्री कामेश्वर उपाध्याय, श्री राजाराम पाण्डेय, श्री राजकिशोर सिंह तथा श्री शिवकुमार बेरिया शामिल हैं।
ministersइसी प्रकार राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में श्री इकबाल महमूद, श्री महबूब अली, श्री शाहिद मंजूर, श्री रियाज अहमद, श्री फरीद महफूज किदवई, श्री वसीम अहमद, श्री नरेन्द्र सिंह यादव, श्री शिव प्रताप यादव, श्री राजेन्द्र सिंह राणा, श्री मूलचन्द्र चैहान, श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अभिषेक मिश्रा, श्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह, श्री भगवत शरण गंगवार, श्री नरेन्द्र वर्मा, श्री राममूर्ति वर्मा, श्री सुरेन्द्र सिंह पटेल, श्री चितरंजन स्वरूप, श्री मानपाल सिंह वर्मा, श्री कमाल अख्तर, श्री शंखलाल माझी, श्री कैलाश चैरसिया, श्री रामपाल राजवंशी, श्री मनोज पारस, श्री रामकरन आर्य, श्रीमती अरूणा कुमारी कोरी तथा श्री जगदीश सोनकर सम्मिलित हैं।00000000

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in