Archive | राज्य

कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार अभियान 18-22 अक्टूबर तक

Posted on 18 October 2013 by admin

सूचना विभाग व्दारा शासन की नीतियों, कार्यक्रमों एवं उपलबिधयों का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किए जाने के उददेश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से 18 से 22 अक्टूबर तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए उप निदेशक, सूचना राजगोपाल सिंह वर्मा ने बताया कि शासन व्दारा चलार्इ जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता, कन्या विधा धन, हमारी बेटी उसका कल, किसान बीमा रू0 5 लाख, पंजीकृत व्यापारी बीमा रू0 4 लाख, पुलों एवं सड़कों का जाल, 500 की आबादी वाली बसावट हेतु सम्पर्क मार्ग, हार्इस्कूल इण्टर पास विधार्थियां को टेबलेट एवं लेप टाप वितरण, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, नहरों एवं नलकूपों से मुफत सिंचार्इ, समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं धान की खरीद, लखनऊ में पांच लाख ली. क्षमता की डेरी की स्थापना, कृषि उपज व्यवस्था में सुधार तथा किसानों के लिए अपना बाजार का विकास, प्रदेश के समस्त ग्रामों के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से संतृप्त, सहकारी समितियों तथा जिला सहकारी बैंकों का सुदृढीकरण, सबको मुफत दवा, बीपीएल परिवार के मरीजों को मुफत इलाज तथा समाजवादी एम्बूलेन्स सेवा, महिलाओं की सुरक्षा हेतु 1090 टोल फ्री नम्बर पर हेल्प लाइन सुविधा, भूमि सेना का गठन, शहरी गरीब एवं अल्प संख्यक वर्ग के लिए आवास योजना, आसरा, 419 लाख किसानों को रू0 900 करोड का ऋण, 10 हजार प्रदेश के लोहिया ग्रामों का समग्र विकास, लखनऊ में  आर्इ0टी0 सिटी का निर्माण तथा लोकतंत्र सेनानियों की पेशन 1000 से बढाकर तीन हजार रूपए किए जाने सम्बंधी आदि का प्रचार प्रसार किया जायेगा।
श्री वर्मा ने बताया कि विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत सूचना निदेशालय व्दारा 4 दलों को लगाया गया है। प्रत्येक दल व्दारा एक दिन में प्रात: 10 से 12 बजे तक तथा अपरान्ह 3 से 6 बजे तक प्रचारात्मक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि श्रीमंत एस0 मेहंकार जादूगर एण्ड पार्टी व्दारा 18 अक्टूबर को विकास खण्ड एत्मादपुर की ग्राम पंचायत नवलपुर तथा गढी बच्ची में, 19 को सराय जयराम व नगला बरी, 20 को सिकतरा व चिरहोली तथा विकास खण्ड खन्दौली की ग्राम पंचायत गदपुरा व अगरपुर में 21 अक्टूबर तथा 22 अक्टूबर को ग्राम पैसर्इ व सैमरा में कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जायेगा। श्रीमंत जादूगर देवेन्द्र एण्ड पार्टी व्दारा विकास खण्ड अछनेरा में 18 को ग्राम पंचायत मोरी व विधापुर, 19 को अरसेना व गढी चद्रभान, 20 को सहता व सकतपुर तथा फतेहपुर सीकरी विकास खण्ड में 21 को ग्राम औलेण्डा व मंगौली कला (हंसपुरा), 22 को गोठरा व जहानपुर में कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जायेगा।
उन्होंने आगे बताया कि श्रीमंत जादूगर अखिलेश जैसवाल एण्ड पार्टी व्दारा विकास खण्ड शमशाबाद की ग्राम पंचायत गुबरारी व हिंमायुपुर में 18 अक्टूबर को, लुहेटा व नगला पाटम में 19 को तथा बड़ोबरा खुर्द व सिकतरा में 20 अक्टूबर को, विकास खण्ड फतेहाबाद में 21 को ग्राम पैंतीखेडा व मेवली खुर्द तथा 22 अक्टूबर को धिमश्री व वाजिदपुर में कार्यक्रम प्रदर्शित किए जायेंगे। श्रीमंत भजन पार्टी व्दारा विकासखण्ड खेरागढ के ग्राम पंचायत अयेला व गोरऊ में 18 को, बीसलपुर व चीत में 19 को, पहाडी खुर्द व ऊंटगिरि में 20 अक्टूबर को तथा विकास खण्ड जगनेर की ग्राम पंचायत शाहगंज व चाचौंद में 21 अक्टूबर को तथा सरैंधी व सिंगायच में 22 अक्टूबर को कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जायेगा।
श्री वर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में पहेुचकर योजनाओं की जानकारी कर लाभ उठायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तीन हत्यारे गिरफ्तार

Posted on 16 October 2013 by admin

दिनांक 14.10.13 को थाना घाटमपुर पर श्री सुरेन्द्र पाल पुत्र श्री गंगा चरन पाल निवासी ग्राम डुगुवापुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर ने सूचना दी कि इनकी पत्नी श्रीमती ममता देवी उम्र 45 वर्ष व पुत्रवधू श्रीमती प्रभा देवी उम्र 19 वर्ष पत्नी कुलदीप की मुण्डन समारोह के दौरान पड़ोस के ही रहने वाले फूलसिंह पुत्र अगनूपाल, लालसिंह पुत्र फूलसिंह व रामप्रसाद उर्फ छोटे पुत्र अगनूपाल निवासी मोहदीपुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से चोट पहुंचाकर हत्या कर दी एवं कुलदीप को घायल कर दिया जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सूचना पर थाना घाटमपुर पर मु0अ0सं0 57213 धारा 302, 307, 452, 34 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। उल्लेखनीय है मृतका श्रीमती प्रभादेवी ने अपनी मर्जी से अपने सजातीय पड़ोसी वादी के पुत्र कुलदीप से दो वर्ष पूर्व विवाह कर दिल्ली में रह रहा था। वह अपनी छ: माह की पुत्री का मुण्डन कराने के लिए अपने गांव आया था।
दिनांक 15.10.13 को थाना घाटमपुर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर बकेवर रोड़ के पास से उक्त अभियोग में नामजद तीनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त  बांका के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- फूलसिंह निवासी ग्राम डुगुवापुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर
2- लालसिंह निवासी ग्राम डुगुवापुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर
3- रामप्रसाद उर्फ छोटे निवासी ग्राम मोहदीपुर थाना बकेवर जनपद फतेहपुर

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पति ने पत्नी की हत्या कर स्वयं की आत्महत्या

Posted on 16 October 2013 by admin

दिनांक 15.10.13 को थाना घाटमपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कटरी निवासी श्री वीरेन्द्र उर्फ बन्टी उम्र 28 वर्ष पुत्र श्री रामगुलाम निषाद की पत्नी श्रीमती पुष्पा उम्र 27 वर्ष घर में प्रात: 0800 बजे चाय बना रही थी।पति पत्नी दोनो के मध्य घरेलू बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। वीरेन्द्र उर्फ बन्टी ने गुस्से में घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर अपनी पत्नी श्रीमती पुष्पा के सिर में मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। वीरेन्द्र उर्फ बन्टी ने घर की कोठरी की धन्नी में रस्सी अपने गले में बांधकर आत्महत्या कर ली। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सामान्य वर्ग के व्यकित पुत्री की शादी हेतु 10 हजार अनुदान प्राप्त करें

Posted on 09 October 2013 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि सामान्य वर्ग के ऐसे व्यकित, जिनकी आय शहरी क्षेत्र में रू0 25546-से कम एवं ग्रामीण क्षेत्र में रू0 19884- से कम है, एवं जिनकी पुत्री की शादी सम्पन्न होने वाली हो, वह अपनी पुत्री की शादी अनुदान हेतु रू0 10,000-एवं गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु रू0 5,000- प्राप्त करने हेतु निर्धारित रूप पत्र पर पूर्ण औपचारितकताओं सहित आवेदन पत्र अपनी सम्बनिधत तहसील में उपलब्ध कराना सुनिशिचत करें। विस्तृत जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, संजय प्लेस, आगरा के कार्यालय से की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सिंचार्इ बन्धु की बैठक 09 अक्टूबर को

Posted on 09 October 2013 by admin

लोअर खण्ड आगरा नहर के अधिशासी अभियन्ता  ने अवगत कराया है प्रत्येक माह के द्वितीय बुधवार को होने वाली बैठक  सिंचार्इ बन्धु जनपद आगरा की बैठक 09 अक्टूबर को प्रात: 11:00 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में नहरों की समुचित सफार्इ, नहरों की कटिंग एवं पानी पहुचने की समस्या, रोस्टर के अनुसार नहरों का चलना नहरों के कुलाबों की व्यवस्था, राजकीय नलकूपों के संचालन सम्बन्धी की समस्या, नलकूप बन्दी की समस्या, सिंचार्इ शुल्क निर्धारण तथा कृषकों से प्राप्त सिंचार्इ सम्बन्धी शिकायतों का निस्तारण कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला पंचायत की बैठक 9 अक्टूबर को

Posted on 09 October 2013 by admin

जिला पंचायत आगरा के अपर मुख्य अधिकारी ने अवगत कराया है कि नामित समिति की अध्यक्षता में जिला पंचायत आगरा की बैठक 9 अक्टूबर 2013 को पूर्वान्ह 12:00 बजे जिला पंचायत आगरा के सभाकक्ष मे आयोजित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत कार्यो पर विचार, वर्ष 2013-14 में प्राप्त तेरहवें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि मूल्य 556.03 लाख रूपये के कार्यो पर विचार, राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत वर्ष 2013-14 में अब तक उपलब्ध धनराशि मूल्य 553.63 लाख रूपये के कार्यो पर विचार, मेला श्री बटेश्वर नाथ 2013 के आय व्यय एवं मेला समिति के गठन पर विचार किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिरकत करते हुए।

Posted on 07 October 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 05 अक्टूबर, 2013 को जनपद कन्नौज में सपा पदाधिकारी के यहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने फिशर फारेस्टलायन सफारी इटावा का किया निरीक्षण पूर्व रक्षा मंत्री एवं सांसद श्री मुलायम सिंह यादव ने भी किया निरीक्षण

Posted on 07 October 2013 by admin

press-5x12-pictu

शेरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये प्राÑतिक वातावरण में उनके वास स्थल को लायन सफारी की स्थापना कर इटावा में विकसित किया जा रहा है इटावा के 1000 एकड़ क्षेत्र में डेढ़ लाख पौधों से अधिक के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को आखिरी पौधा रोपित कर पूर्ण किया गया  मुख्यमंत्री ने सिल्क काटन व सांसद श्री मुलायम सिंह यादव ने कल्पतरू पौधा लगाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लायन सफारी इटावा बहुत अच्छे स्तर का पर्यटक स्थल साबित होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को खुशहाली और विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य सपा सरकार तेजी से कर रही है।
मुख्यमंत्री ने आज फिशर वनलायन सफारी क्षेत्र इटावा के 1000 एकड़ क्षेत्र में परिसिथतिकीय पुनरूद्धार हेतु विशिष्ट वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण के उपरान्त जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में इस वर्ष 1.5 लाख से अधिक पौधों का पौधारोपण हुआ है। उन्होंने कहा कि लायन सफारी का कार्य नेताजी ने शुरू किया था, जिसमें आयी कर्इ अड़चनों को दूर करके सफारी प्रोजेक्ट का कार्य निर्विघ्नता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बब्बर शेर यहां दिखार्इ देंगे।
श्री यादव ने कहा कि दूसरे चिडि़याघरों में जानवरपक्षी पिंजडे़ में रहते हैं और देखने वाले खुले में घूमते हैं, लेकिन इटावा लायन सफारी की खास बात यह होगी कि यहां बब्बर शेर खुले में होंगे और देखने वाले पिंजड़े में। अन्तर्राष्ट्रीय मानकों से बनार्इ जा रही यह लायन सफारी देश की इकलौती सफारी होगी। वृक्षारोपण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन बेल्ट के रूप में 11 लाख पेड़ विभिन्न स्थानों में लगाकर हरित पटिटयां विकसित की जा रही हंै। इस वर्ष के लिए 5 करोड़ से अधिक पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं जैसे-कन्या विधाधन, बेरोजगारी भत्ता, हमारी बेटी-उसका कल, नि:शुल्क लैपटाप वितरण, किसानों की कर्ज माफी, नि:शुल्क सिंचार्इ सुविधा आदि के लिए बजट का इन्तजाम कर प्रदेश सरकार विकास व कल्याण के कार्य कर रही है। रोजगार के लिए पुलिस में बड़ी संख्या में भर्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भर्ती, उदर्ू अनुवादकों की भर्तियों सहित सभी विभागों में नियुकितयों का कार्य किया जा रहा है। विधुत उत्पादन को बढ़ाने के लिए कारखाने लग रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियार्इ शेरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये प्राÑतिक वातावरण में उनके वास स्थल को लायन सफारी की स्थापना कर इटावा में विकसित किया जा रहा है। इसके बनने से आम जनता को बब्बर शेरों के जीवन को प्राÑतिक तौर पर नजदीक से देखने की सुविधा मिल सकेगी। लायन सफारी में एशियार्इ शेरों के प्रजनन हेतु लायन ब्रीडिंग सेन्टर विकसित होगा। सफारी से उच्चस्तरीय इको जागरूकता का सन्देश आम जनता में पहुंचेगा।
श्री यादव ने कहा कि लायन सफारी परियोजना में 45 करोड़ रुपए से अधिक व्यय होगें। इसमें से 30 करोड़ 50 लाख रुपए शेरों के रख-रखाव के कार्यों जैसे-एनीमल हाउस का निर्माण, कंजर्वेशन ब्रीडिंग सेण्टर का निर्माण, वेटनरी हासिपटल आदि का निर्माण किया जा रहा है। सफारी क्षेत्र को पर्यटकों के लिये भी विकसित किया जा रहा है, ताकि देश विदेश के पर्यटक एशियार्इ शेरों को नजदीक से देख सकें। पर्यटक सुविधाओं पर 9 करोड़ से अधिक व्यय हाेंगे, जिसके अन्तर्गत इन्टर प्रिटेशन सेण्टर कम लाइब्रेरी, आंतरिक सड़कें, गार्डन, पार्किंग, वाच टावर, शौचालय आदि को विकसित किया जा रहा है। सफारी क्षेत्र में 50 हेक्टेयर लायन सफारी कोर, 300 हेक्टेयर बफर जोन, 50 हेक्टेयर चैनलिंक फैनिसंग व 350 हेक्टेयर में हैबिटैट विकसित होगा।
पूर्व रक्षा मंत्री एवं सांसद श्री मुलायम सिंह यादव ने फिशर वन क्षेत्र में 153240वां पौधा रोपित कर 1000 एकड़ के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को पूर्ण किया। श्री मुलायम सिंह यादव ने लायन सफारी कार्य को तेजी से पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर ले रही है। उन्होंने कहा कि जब नौजवान छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी व स्वस्थ शरीर होगा, तभी वह अपने तथा देश के विकास में सहभागिता कर सकेंगे।
सांसद श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया और ऐसी नीति बनार्इ कि किसान की कोर्इ जमीन अब नीलाम नहीं होगी। उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां सिंचार्इ मुफ्त, पढ़ार्इ मुफ्त, दवार्इ मुफ्त तथा गम्भीर बीमारियों के इलाज का खर्च सरकार पूरा वहन करती है। बिजली के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि 1200 मेगावाट बिजली मिलने लगी है। विधुत कारखानों को स्थापित करने का कार्य चल रहा है, जिससे आने वाले समय में शीघ्र ही बिजली का संकट दूर हो सकेगा।
इस अवसर पर पूर्व रक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि साम्प्रदायिक शकितयों को सख्ती के साथ कुचलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इटावा पहले डकैतों के लिये जाना जाता था, लेकिन आज उन्हीं बीहड़ों में पर्यावरणीय विकास किया जा रहा है। डकैतों का उन्मूलन हो चुका है। इटावा राजनैतिक क्षेत्र में भी बहुत आगे बढ़ा है। नेताजी ने लायन सफारी इटावा को विश्वस्तर पर प्रसिद्ध बनाए जाने पर बल दिया। अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री व नेताजी ने लायन सफारी सिथत पर्यटक स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां से पर्यटक लायन सफारी का लुफ्त उठा सकेंगे। प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि लायन सफारी आगे चलकर ऐतिहासिक क्षेत्र बनेगा। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के दैवीय आपदा राहत हेतु 20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं अपार जन-समूह उपसिथत रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.compress-pictu

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज जनपद देवरिया में दिवंगत सांसद स्व0 मोहन सिंह की आत्मा की शानित हेतु उनके आवास पर आयोजित त्रयोदश संस्कार में समिमलित हुए।

Posted on 05 October 2013 by admin

pictu-2

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव आज जनपद देवरिया में दिवंगत सांसद स्व0 मोहन सिंह की आत्मा की शानित हेतु उनके आवास पर आयोजित त्रयोदश संस्कार में समिमलित हुए। उन्होंने स्व0 मोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति हार्दिक सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक की इस घड़ी में परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि श्री मोहन सिंह के निधन से पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुर्इ है। वे समाजवादी सिद्धान्तों में विश्वास रखते थे।
श्री यादव ने इस अवसर पर कहा कि डा0 राम मनोहर लोहिया व नेताजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजवादी विचाराधारा को आगे बढ़ाने के लिए स्व0 मोहन सिंह निरन्तर संघर्षरत रहे। उन्होंने गरीब व शोषित वर्गों के साथ-साथ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव आवाज उठार्इ। स्व0 सिंह ने अपने पूरे राजनैतिक जीवन में कमजोर व बेसहारों का साथ दिया। उनका सामाजिक व राजनैतिक जीवन बेदाग रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस बेला में प्रदेश सरकार व समाजवादी पार्टी पूरी तरह शोक संतप्त परिवार के साथ है।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री श्री मोहम्मद आजम खां ने भी शोक की घड़ी में परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 मोहन सिंह ने समाजवादी पार्टी को अपनी सोच एवं त्याग के बल पर मजबूती प्रदान की और उच्च शिखर पर पहुंचाया, जिसके लिए पार्टी सदैव आभारी रहेगी। प्रदेश के कारागार मंत्री श्री राजेन्æ चौधरी ने भी दु:ख की इस घड़ी में र्इश्वर से परिजनों के लिए धैर्य और हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना की। होमगार्ड मंत्री श्री ब्रह्रााशंकर त्रिपाठी ने कहा कि स्व0 मोहन सिंह के निधन से पूर्वांचल को एक बड़ा आघात लगा है। वे समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही थे।
इस अवसर पर समाजवादी पाटी के पदाधिकारीगण, विधायकगण, कार्यकर्ता सहित शासन व प्रशासन के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दो अक्टूबर को याद किए गए गांंधी व शस्त्री जी महात्मा गांधी व्यकित नहीं विचार थे और विचार कभी नहीं मरते- मुनिसफ फरेन्दा

Posted on 03 October 2013 by admin

दो अक्टूबर को देश की दो महान विभ्ूतियां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म दिन सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों तथा क्षेत्र के विधालयों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूम धाम से मनाया गया। स्थानीय दीवानी कचहरी फरेन्दा में इस अवसर पर सिविल जज ( जूनियर डिवीजन ) फरेन्दा डाक्टर सुनील कुमासर सिंह के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रपिता को गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद डाक्टर सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया । डा0 सिंह के बाद बार एसोसिएसन के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय सहित अधिवक्ताओं ने भी राष्ट्रपिता को पुष्पअर्पित
किया।
इस अवसर पर उपसिथत अधिवक्ताओं व न्यायालय कर्मियों को सम्बोधित करते हुए सिविल जज डाक्टर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी व्यकित नहीं विचार थे। उनका मानना था कि व्यकित की सोच ही उसे महान बनाती है। गांधी जी का कहना था कि अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखें क्योंकि सोच ( विचार ) ही शब्दों का रूप लेते हैं और  शब्द ही व्यवहार में परिवर्तित होते हैं जो बाद में मनुष्य की आदत बन जाती है और व्यकित की सामान्य आदत में परिवर्तित गुणात्मकता ही उसका भाग्य बनती है। इसलिए सकारात्मक सोच ही अन्तत: व्यकित को सही दिशा प्रदान करती है।
डाक्टर सिंह ने कहा कि गांधी जी ने अपने विचारों को जीवन में साकार किया । उनकी सोच और उनकी कार्य प्रणाली में कोर्इ अन्तर नहीं था। बचपन से ही गांधी जी को सत्य , अहिन्सा व शाकाहार का संस्कार मिला था । डाक्टर सिंह ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े कर्इ प्रसंगों का उदाहरण देते हुए कहा कि मोहन दास कर्मचन्द गांधी की सकारात्मक सोच तथा नैतिकता के प्रति उनका आग्रह और किसी भी परिसिथति में सत्य का साथ न छोड़ने की दृढ़ता ने ही उन्हें तत्कालीन महान विभूतियों से अलग किया और वे महात्मा बन गए। अन्त में डाक्टर सिंह ने लोगों से महात्मा गांधी के विचारों को अपने जीवन में उतारने की अपील किया और कहा कि आज समाज में नैतिकता का हो रहा àास ही तमाम समस्याओं की जड़ में है। पूरा देश व समाज जिस भ्रष्टाचार की समस्या से जूझ रहा है उसका मुकाबला केवल सकारात्मक सोच व नैतिक बल के साथ ही किया जा सकता है।
इस अवसर पर बार एसोसिएसन के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय , डी एन चतूर्वेदी , सत्येन्द्र नरायन सिंह ,अब्दुल मजीद, दिनेश लाल श्रीवास्तव , रवीन्द्र नाथ उपाध्याय, सुनील मणि त्रिपाठी, सुशील यादव,शम्भू यादव , सहित कर्इ अधिवक्ता तथा मुन्सरिम विनोद श्रीवास्तव, लिपिक पवन पाण्डेय, बैजनाथ पाण्डेय, रामजीत, मनोज दूबे , रवीन्द्र दूबे सहित सभी न्यायालय कर्मी उपसिथत रहे।
फोटो- दीवान कचहरी फरेन्दा में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते सिविल जज ( जू0 डि0 ) फरेन्दा डाक्टर सुनील कुमार सिंह।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in