Archive | राज्य

मौहर्रम पर कानून एवं शानित व्यवस्था हेतु बैठक शनिवार को

Posted on 02 November 2013 by admin

अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) बी0पी0 खरे ने बताया है कि 01 नवम्बर को आयोजित होने वाली मौहर्रम की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गर्इ है, अब यह बैठक 02 नवम्बर (शनिवार) को अपरान्ह 2 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के भवन निर्माण हेतु प्राक्कलन प्रेषित

Posted on 02 November 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने जनपद आगरा में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय एवं क्वैरी कार्यालय के भवन निर्माण हेतु लागत का प्राक्कलन अधि0 अभियंता उ0प्र0 समाज कल्याण निर्माण निगम लि0 से तैयार कराकर रू0 140.75 लाख धनराशि का प्राक्कलन प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उ0प्र0 खनिज भवन लखनऊ को प्रेषित किया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यालय भवन के निर्माण हेतु मौजा भोगीपुरा के गाटा संख्या 1004 रकवा 1250 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध करा दी गर्इ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोहिया समग्र ग्रामों के विकास हेतु 20 लाख मिले

Posted on 02 November 2013 by admin

जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजनान्तर्गत चयनित ग्रामों में सी0सी0 रोड एवं के0सी0 ड्रेन तथा इण्टरलाकिंग टाइल्स की व्यवस्था को पूर्ण कराने के लिए आगरा जनपद के डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों के विकास हेतु 20 लाख रूपए की धनराशि निदेशक पंचायती राज, उ0प्र0 व्दारा प्रेषित की गर्इ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की दिनांक 9 नवम्बर,2013 को बरेली में होने वाली जनसभा अब दिनांक 21 नवम्बर,2013 को होगी।

Posted on 01 November 2013 by admin

समाजवादी पार्टी की दिनांक 9 नवम्बर,2013 को बरेली में होने वाली जनसभा अब दिनांक 21 नवम्बर,2013 को होगी।  पार्टी ने यह भी निर्णय लिया है कि झासी में प्रस्तावित 23 नवम्बर,2013 तथा इलाहाबाद में 30 नवम्बर,2013 को होने वाली जनसभाओं की तिथियां तय कर बाद में घोषित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुजफ्फरनगर में चार लोगों की हत्या ने प्रदेश सरकार की विफलता को उजागर किया।

Posted on 01 November 2013 by admin

मुजफ्फरनगर में चार लोगों की हत्या ने प्रदेश सरकार की विफलता को उजागर किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव सरकार कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह विफल हुर्इ। दिपावली के पर्व पर माहौल में अशानित रहना बेहद दुखद है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि प्रदेश के एडीजे मुकुल गोयल का बयान ßमुजफ्फरनगर में हालात कभी सामान्य नही थेß, शासन व प्रशासन की विफलता को ही उजागर करती है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि इतना लम्बा समय होने के बावजूद अगर हालात सामान्य नही तो यह किसकी जिम्मेदारी है? दरसल सरकार के पक्षपातपूर्ण कार्यवाही के कारण ही सरकार जनविश्वास खो चुकी है।
प्रदेश प्रवक्त डा0 मोहन ने कहा कि सरकार को पशिचम उत्तर प्रदेश के किसानों के हालात की भी चिन्ता करनी चाहिए। अज्ञात नकाबपोशों द्वारा वहां किसानों और खेतों पर हमले हो रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि पशिचम उत्तर प्रदेश के लिए यह समय खेती के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सरकार को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करनी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कृषि विभाग के सलाहकार का आगरा भ्रमण कार्यक्रम

Posted on 31 October 2013 by admin

उ0प्र0 कृषि विभाग के मा0 सलाहकार (कैबिनेट मंत्री स्तर) राम पूजन पटेल 31 अक्टूबर को इलाहाबाद मथुरा एक्सप्रेस द्वारा आगरा कैण्ट स्टेशन प्रात: 7 बजे, सर्किट हाउस पहुंचकर प्रात: 10 बजे से कृषि विभाग के जनपदीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। मा0 सलाहकार अपरान्ह 2:30 बजे पटेल काम्पलेक्स लोहामण्डी में सरदार बल्लभ भार्इ पटेल कुर्मी क्षेत्रीय महासभा द्वारा आयोजित सरदार बल्लभ पटेल जी की 138 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में शोत्रा का उदघाटन एवं अन्य कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं सुविधानुसार अन्य कार्यक्रमो में सहभागिता करेंगे। 18:00 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर 18:30 बजे वैश्य बोडिंग हाउस सैण्टजान्स कालेज में पटेल जयन्ती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपसिथत होंगे। 20:00 बजे पुन: सर्किट हाउस आकर 21:30 बजे कैण्ट रेलवे स्टेशन से इलाहाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अफगानिस्तानी प्रतिनिधि मण्डल ने जानी भारतीय संस्कृति तथा सरकारी कार्य प्रणाली

Posted on 31 October 2013 by admin

भारत की ग्राम्य विकास योजनाआ,ें स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन समेत अन्य प्रशासनिक प्रणाली को समझने के लिए अफगानिस्तान के 30 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर, मुख्य विकास अधिकारी कै0 प्रभांशु श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (प्रो0) राधाकृष्ण, अपर जिलाधिकारी(नगर) बी0पी0 खरे सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ मुलाकात की।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने अफगानिस्तानी प्रतिनिधि मण्डल को सम्बोधित करते हुये भारत के स्वतन्त्र एव निष्पक्ष मतदान, पंचायती राज व्यवस्था, निर्मल भारत अभियान, स्वच्छता अभियान, मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, सेवायोजन, चिकित्सीय सुविधा सहित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी । उन्होंने विभिन्न जिलास्तरीय अधिकारियों से परिचय कराते हुये कार्यशाला में सरकारी योजनाओं के संचालन से अवगत कराया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट बार एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष, महासचिव सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने प्रतिनिधि मण्डल के प्रत्येक सदस्य को गुलाब के फूल भेंट कर स्वागत किया। अफगानिस्तानी प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व कर रही भारत की अनुपमा, अफगानिस्तानी प्रतिनिधि मण्डल में टीम लीडर फरीद, प्रोग्राम मैनेजर मरजिया रूस्तानी सहित सभी सदस्यो ने जिला प्रशासन द्वारा कार्यशाला आयोजित कर जानकारी के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी के0एस0 अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 कुल्श्रेष्ठ, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्रा, परियोजना निदेशक सचिन यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र प्रकाश यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 ए0एन0 अगिनहोत्री सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी गण उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के इलाहाबाद में मण्डल अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके पत्रकार रामखेलावन पटेल के आकसिमक निधन पर

Posted on 30 October 2013 by admin

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के इलाहाबाद में मण्डल अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके पत्रकार रामखेलावन पटेल के आकसिमक निधन पर पत्रकार महासंघ के कार्यालय धर्मपाल काम्प्लेक्स सुलतानपुर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया ।
महासंघ के राष्ट्रीय प्रवäा सत्य प्रकाश गुप्ता ने कहा कि श्री पटेल का योगदान पत्रकारिता जगत कभी भी नही भुला पायेगा उनकी मृत्यु पत्रकार जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति हुर्इ है । प्रदेश अध्यक्ष विजय विæोही ने कहा कि श्री पटेल एक निर्भीक पत्रकार थे। प्रदेश महासचिव अशोक मिश्र ने कहा कि श्री पटेल ने बहुत ही र्इमानदार एवं निर्भीकता से पत्रकारिता करते हुए संगठन को आगे बढाने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया । जिला अध्यक्ष डाå आदित्य दूबे ने कहा कि र्इश्श्व्र उनके परिवार को इस असहनीय दुख सहने का साहस प्रदान करे । जिला महामंत्री दया शंकर गुप्ता ने कहा कि श्री पटेल का योगदान हमेशा हमेशा याद किया जायेगा ।
शोक सभा में पत्रकार राकेश शर्मा, —ष्ण कुमार मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, मंगल, नमो नरायन चौबे राम शंकर चौरसिया सहित दर्जनो पत्रकार शामिल थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षा में मूल्यों के बदलते प्रतिमान अर्थात आदर्श शिक्षा।

Posted on 26 October 2013 by admin

शिक्षा की उपयोगिता-उत्तर वैदिक काल में शिक्षा में मूल्यों के बदलते प्रतिमान अर्थात आदर्श शिक्षा।
1.    वैदिक काल में शिक्षा नाम का वेदांक प्रचलित था। ऋषियों ने शिक्षा के नाम वेदांक
शिक्ष बताया गुरूकुल  में छात्रों को शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा दी जाती थी छात्रों को गुरू पूरी तरीके से सक्षम बनाते थे।
2.    आज के शिक्षा प्रणाली में नर्इ तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है। परन्तु घ्यान देने योग बात है कि छात्रों को मूल्य आधारित अर्थात सदसंस्कारयुक्त शिक्षा दिया जाना चाहिए। छात्र गुरू के अच्छे आचरण द्वारा शिक्षा ग्रहण करते है तथा शिक्षक के प्रति उसे सम्मान का भाव पैदा होता है। अपने समाज में गुरू का स्थान र्इश्वर से भी बड़ा माना गया है। गुरू का आचरण भी अच्छा होना चाहिए गुरू समाज का दर्पण होता है।
गुरू का देश के विकास में अहम योगदान है। गुरू अच्छे शिष्य का निर्माण करें तो देश के विकास में अहम योगदान होता है।
3.    आज लोगों का झुकाव अंग्रेजी विषय के प्रति बढ़ रहा है। किसी भी विषय की शिक्षा खराब नही होती हमें अपने शिक्षा रूपी ज्ञान के अच्छे कार्यो, सदसंस्कार पूर्वक उपयोग करना चाहिए जिससें हमारे समाज में मूल्यआधारित अर्थात अच्छी शिक्षा प्रणाली विकसित हों किसी भी देश के विकास में शिक्षा का बहुत ही योगदान है। चाहे विज्ञान एवं टेक्नोलाजी ही क्यों न हो विज्ञान टेक्नोलाजी द्वारा देश की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए मिसाइलें तथा प्रक्षेपास्त्र का निर्माण कर उसे मजबूत किया जाता है। वही जिसके संस्कार अच्छे नही है वो इसे देश में आतंक फैलाने के लिए बम बनाकर समाज में दहशत फैलाते हैं। अर्थात हम सभी का ये परम कर्तव्य है कि अपने देश व समाज में बच्चों को एक मूल्यआधारित शिक्षा सिखाया जाय ताकि वो देश के विकास व निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
4.    समाज में केवल सरकार के द्वारा ही साक्षरता बढाने में निर्भर नही रह सकते हैं हम अगर ठान लें कि हम भी साक्षरता बढाने में अपना योगदान दे समाजसेवी संस्था भी इस दिशा में लगी हुर्इ है, जिसमें विधा भारती का इसमें अहम योगदान है। विधा भारती बिना किसी सरकारी अनुदान के अपने विधालयों सरस्वती शिशु मनिदर के माध्यम से देश के सभी भागों में सदसंस्कारयुक्त तथा मूल्यआधारित शिक्षा देने में अहम योगदान दे रही है। देश के सभी नागरिको का कर्तव्य है कि देश के विकास में अहम
योगदान दे जो कि शिक्षा के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

त्योहारी सीजन चल रहा विशेषकर इस सीजन में वाणिज्य कर कार्यालय व आर. टी. ओ. महकमे व एजेंसी मालिको की मिली भगत से शोरुमो पर खुलेआम जनता से हजारो की लूट जारी है ।

Posted on 26 October 2013 by admin

त्योहारी सीजन चल रहा विशेषकर इस सीजन में वाणिज्य कर कार्यालय व आर. टी. ओ.  महकमे व एजेंसी मालिको की मिली भगत से शोरुमो पर खुलेआम जनता से हजारो की लूट जारी है ।
गौरतलब हो कि नगर सहित जिले की लगभग सभी तहसीलो व बडी बाजारो मे हीरो, टी. वी. एस. सुजुकी, बजाज, यामाहा, होण्डा एक्टीवा, टैक्टर आदि वाहनो पर ग्राहको  से अवैध वसूली जारी है जिस पर नियंत्रण रखने वाले विभाग प्रतिमाह मोटी रकम की वसूली करने के बाद भूले से भी इन शोरुमो का औचक या रुटीन निरीक्षण  करने की जहमत तक नही उठाते कि ये लोग जनता को और सरकार के राजस्व को लगातार चूना लगा रहे है ।
हैरत है कि पूरा वाणिज्यकर महकमा व लम्बी चौडी कर्मचारियो की फौज सचल दस्ता कर्इ कर्इ कमिश्नर पदधारी अधिकारी होते हुए भी पूरे जनपद को महज अपने निजी स्वार्थ के चलते सरेबाजार लुटवा रहे है।
जरा सोचिये लाखो रुपये बेतन, वाहन, मकान भत्ता, बोनस सब कुछ सरकार दे रही है मगर फिर भी ये कुर्सी नसीन सरकार व जनता दोनो को लुटवा रहे है न रेट बोर्ड न मानक न नियम न कायदा सारे कानून को गोदरेज की तिजोरी मे बन्द कर खुलेआम बैठे है ।
कही रजिस्टे्रशन के नाम पर मनमाना पैसा कही इंश्योरेन्स व नकली डी कम्पनी की लोकल एसोसिरिज को बिना रशीद बिना बिल बिना पैसा वैट अदा किये हजारो रुपये की वसूली जारी है । इन्हे फुर्सत ही नही है कि अपने कार्यालय मे सडको पर शोरुमो पर महकमे के नियमो का पालन करा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in