Archive | राज्य

अम्बेडकर जयंती पर कलक्ट्रेट में होगी विचार गोष्ठी

Posted on 14 April 2014 by admin

अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रेम प्रकाश पाल ने अवगत कराया है कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अंतर्गत गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस 14 अप्रैल को प्रातः 11 बजे  कलक्ट्रेट  स्थित  सभकक्ष में  जिलाधिकारी मनीषा त्रिघाटिया द्वारा बाबा  साहब के चित्र पर माल्र्यापण किया जायेगा। उक्त अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। उन्होंने समस्त अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य कोषाधिकारी सहित कलक्ट्रेट स्थित समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों से इस कार्यक्रम में समय से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस जारी

Posted on 14 April 2014 by admin

प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी के0 बालाजी ने अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2014 को संपन्न कराने के लिए पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को 5 अप्रैल से 10 अप्रैल तक प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। इस प्रशिक्षण में जिन पीठासीन/प्रथम मतदान अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया गया है और अनुपस्थित रहे हैं, उन्हंे कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कारण बताओ नोटिस का दो दिन के अंदर संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रन फार वोट के द्वारा मतदान का महत्व समझाया

Posted on 14 April 2014 by admin

घर-घर जाकर अलख जगायें, 24 अप्रैल को वोट देने जरूर जायें, जैसे अनेकों मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखे हुये शहर के इंटरमीडिएट विद्यालयों के लगभग 700 छात्र छात्राओं द्वारा तख्तियाॅं, पोस्टर व बैंनर अपने हाथों में लेकर एक रैली एकलव्य स्टेडियम से ग्वालियर रोड सदर बाजार, माल रोड होते हुए प्रतापपुरा चैराहा पहंुची जहां पर यह मानव श्रंखला में तब्दील हो गई।
रन फार वोट रैली को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जसजीत कौर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम ’’पहले मतदान बाद में खानपान’’ व ’’वोट मेरा मौलिक अधिकार है’’ के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी जनपद वासियों से 24 अप्रैल को अपना वोट डालने के साथ ही अन्य को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस रैली में शहर के विभिन्न कालेजों के छात्र/छात्राएं, प्रधानाचार्य, स्वीप कार्यक्रम से जुडे़ व्यवसायी, खिलाड़ी सम्मिलित हुये और अंत में यह रैली मानव श्रंखला व जन सभा के रूप में बदल गई तथा  सभी बच्चों को संकल्प दिलाया गया कि वह अपने अपने पड़ोसियों, माता-पिता, चाचा-चाची सभी को मतदान के लिए अवश्य प्रेरित करें।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल उमेश चन्द्र दुवे ने रैली में सम्मिलित सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा स्वीप कोर्डिनेटर डा0 संजय प्रसाद शर्मा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सहयोग की अपील की।  रैली में जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, सहा0 जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, प्रधानाचार्य डा0 हरदेव सिंह, डा0 अनिल वशिष्ठ, वी0जे0 शर्मा, के0वी0 सिंह, राजेश गुप्ता का योगदान सराहनीय रहा। इस पूरे कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं अतुल बंसल युवा उद्योग व्यापार मंडल आगरा द्वारा की गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस को मिली भारी सफलता

Posted on 12 April 2014 by admin

ऽ    303 बोर का तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 303 बोर अवैध बरामद, भेजा जेल
अषोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज सुतलानपुर मय हमराही फोर्स देखभाल क्षेत्र व गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त आयुबपुर में मौजूद थे। प्रभारी इन्टेलीजेन्स टीम अभिषेक कुमार अपनी टीम के साथ वहां पहुॅचे और कई मुकदमे मे वांछित  अपराधी प्रदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार करने की योजना बना रहे थें कि सूचना मिली कि प्रदीप कुमार सिंह अभी कुछ देर में धनऊडीह की तरफ से छवनिया चैराहा होते हुये अपने घर बरूई जायेगा। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज व प्रभारी इन्टेलीजेन्स अपने-अपने टीम के साथ छवनिया चैराहे के पास धनऊडीह से आने वाले मार्ग के दोनो तरफ छिपकर प्रदीप सिंह का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति धनऊडीह की तरफ से पैदल आता दिखाई दिया। टाॅर्च जलाकर रूकने का इशारा किया गया तो वह पीछे मुड़कर भागने लगा। दोनो टीमो द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़ गये व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप कुमार सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी बरूई थाना गोसाईगंज सुलतानपुर बताया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अदद 303 बोर तमन्चा व दो जिन्दा कारतूस अवैध बरामद हुआ। यह एक शातिर किस्म का अपराधी है। इस अभियुक्त पर जनपद के कई थानेा, गोंसाईगंज, को0देहात, जयसिंहपुर, में गुण्डा एक्ट, गैगेस्टर एक्ट, लूट व आम्र्स एक्ट का  अभियोग पंजीकृत है व स्पेशल जज गैंगेस्टर एक्ट सुलतानपुर ने इसके विरूद्ध गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विवेचना प्रचलित है।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास निम्न हैः-
क्रम सं0    थाना    मु0अ0सं0    धारा
1.    गोसंाईगंज    186/10    401 भा0द0वि0
2.    गोंसाईगंज    313/10    2/3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट
3    गोंसाईगंज    465/11    3/10 उ0प्र0 गुण्डा एक्ट
4.    गोसंाईगंज    283/12    307,504,506 भा0द0वि0
5,    गोसंाईगंज    284/12    3/25 आम्र्स एक्ट
6.    गोसंाईगंज    535/12    3/4 उ0प्र0 गुण्डा एक्ट
7.    को0 देहात    450/13    392,342,120बी भा0द0वि0
8.    जयसिंहपुर    403/13    392 भा0द0वि0
9    गोंसाईगंज    283/14    3/25 आम्र्स एक्ट
10.    सिधाही जनपद आजमगढ    85/13    3/25 आम्र्स एक्ट

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्य सभा सांसद डाॅ0 संजय सिंह ने विकास खण्ड-मोतिगरपुर की न्याय पंचायत-आलापुर एवं दियरा के अन्तर्गत

Posted on 12 April 2014 by admin

राज्य सभा सांसद डाॅ0 संजय सिंह ने विकास खण्ड-मोतिगरपुर की न्याय पंचायत-आलापुर एवं दियरा के अन्तर्गत आने वाली ग्रामसभा-मैनेपारा, आलापुर, गोरसरा, खोजापुर, पदारथपुर उपाध्याय, डींगुरपुर बनकेगांव, शाहपुर लपटा, हरसायन नागनाथ्ज्ञपुर, दियरा, काछा भिटौरा दौरा कर जनसम्पर्क किया। अपने जनसम्पर्क के दौरान डाॅ0 संजय सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी रानी अमीता सिंह को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। डाॅ0 सिह जी अपने उद्बोधन में कहा कि सुलतानपुर में शुरु किये गये कार्यों को योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी रानी अमीता सिंह आगे बढ़ायेंगी और मैं उनका पूरा सहयोग करुंगा।
इनके जनसम्पर्क के दौरान प्रमुख रुप से श्री अमित सिंह अम्बे, मुन्नू मिश्रा, ओ0पी0 चैधरी, अभिषेक ंिसह राणा, प्रदीप ंिसह, राजेश वर्मा, राकेश विश्वकर्मा, अनारकली, रमेश कुमार, रंजीत वर्मा, जय प्रकाश ंिसह मलवा, राजेन्द्र पाण्डेय, दयाशंकर पाण्डेय सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सुलतानपुर के मतदाताओं ने हर चुनाव में नया नेतृत्व चुना जिसके कारण कोई भी अपनी योजनाओं को मूर्तरुप नहीं दे सका

Posted on 12 April 2014 by admin

कांग्रेस की प्रत्याषी अमीता सिंह ने अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम को आगे बढाते हुए विकास खण्ड-दूबेपुर की ग्रामसभाओं सोमनाभार, देवराहर, करमपुर परवरभार, नूरपुर, मामपुर, खेतकुरी मनभौना, धम्मौर बाजर, सोनारा का दौरा किया तथा देर शाम सुलतानपुर शहर के पयागीपुर चैराहे पर आयोजित एक नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया।
रानी अमीता सिंह ने कहा कि चुनाव के इस महापर्व में सारे विश्व की निगाहें भारत पर हैं। सुलतानपुर में भी चुनावों की चर्चा जोरों पर है। सुलतानपुर के मतदाताओं से मेरी अपील है कि अपना जनप्रतिनिधि चुनने से पहले एक बार अतीत का अध्ययन जरुर कर लें। सुलतानपुर के मतदाताओं ने हर चुनाव में नया नेतृत्व चुना जिसके कारण कोई भी अपनी योजनाओं को मूर्तरुप नहीं दे सका। डाॅ0 संजय सिंह ने पिछले 5 वर्षों में इस बंजर एवं उसर भूमि को सींचकर उपजाऊ बनाया है। आज बीज बोने का वक्त आ गया है और हमें विश्वास है कि इस धरती पर अब जो पैदावार होगी वह बहुत अच्छी होगी।
चुनाव के इस महासमर में निर्णय लेते समय इस बात का जरुर आंकलन करें कि कौन सा प्रत्याशी आपको सुलभ होगा, किससे आप आसानी से मिल सकते हैं, किससे आप अपनी बात आसानी से कह सकते हैं। कौन आपकी बात मजबूती से उठा सकता है, कौन आपकी लड़ाई लड़ सकता है।
इन बातों का अध्ययन कर जब आप चिंतन, मंथन एवं मनन करेंगे तो आप खुद सुलतानपुर के हित में निष्कर्ष निकाल लेंगे।
समाज सेवा के माध्यम से हमने समाज के गरीब एवं कमजोर तबकों के लोगों की है। जनहित के कार्यों ने ही मुझे राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से श्री सन्त कुमार सिंह प्रधान, जमीदार यादव, इन्द्र सिंह, चन्द्रभूषण तिवारी, शिवराज सिंह, केदारनाथ मौर्या, रसीद खान, तेज बहादुर यादव, डा0 हृदयराम यादव, प्रभात सिंह, मुनेन्द्र सिंह, राम सरन ंिसह, मेडई ंिसह आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाराबंकी से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका सिंह रावत ने किया जनसंपर्क

Posted on 12 April 2014 by admin

बाराबंकी क्षेत्र से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका सिंह रावत ने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क किया जैदपुर विधानसभा के बम्भौराएतिलासियाएअरुईएमचपुराऐंसंगौराएझालिमएमीन नगर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया लोगो ने प्रियंका सिंह को अपनी  समस्याएं बताई  इसके दौरान उन्होंने तिलासिया स्थित जयकारेदेव मंदिर पर दर्शन भी किये लोगो ने प्रियंका सिंह को आगामी चुनाव में जीत दर्ज करने का आशीर्वाद दियाद्य लगभग 50 लोगो ने भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का फैसला भी लिया इस मौके पर उनके साथ बाबू केदार बक्श सिंहएहर्षित वर्माए शिव हर्ष सिंहएविपिन पाण्डेयएपूर्व विधायक राम नरेश रावतएराम कुमार मिश्राए राम लखन वर्माए ज़िला पंचायत सदस्य सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे द्य
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज लखीमपुर खीरी की चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा

Posted on 12 April 2014 by admin

cm-photo-1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज लखीमपुर खीरी की चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रचार कार्य में भले ही आगे हो, वोट हासिल करने में समाजवादी पार्टी ही आगे रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों के बजाय उद्योगपतियों को जोड़ने का कार्य करती रही है। भाजपा का घोषणा पत्र एक धोखा पत्र है। उन्होंने देश में सर्वाधिक शासन करने वाली कांगे्रस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत आर्थिक व विदेश नीति के कारण देश काफी पिछड़ गया। उन्होंने कहा कि इन दोनों ही पार्टियों से देश की जनता तंग आ चुकी है। अब तीसरे मोर्चे की सरकार  श्री मुलायम सिंह यादव जी के नेतृत्व में बनेगी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने का काम कर रही है, जिसके चलते मात्र दो वर्षों में अपने चुनावी वादों को तेजी से पूरा किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने पूर्ववर्ती बसपा सरकार की भांति जनता की गाढ़ी कमाई को मूर्तियों और स्मारकों में बर्बाद नहीं किया बल्कि जनता के हित से जुड़े फैसले लेकर जनता का पैसा जनता को वापस लौटाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी सरकार की बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्या धन योजना, दसवीं पास अल्पसंख्यक बेटियों के लिए हमारी बेटी उसका कल आदि योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार ने जनता को लाभान्वित करने का काम किया। ऐसी योजनाएं अन्य किसी राज्य सरकार द्वारा नहीं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि लैपटाॅप वितरित कर समाजवादी सरकार ने उच्च शिक्षा में व्याप्त गैर बराबरी को खत्म करने का काम किया। पूरे देश में किसी भी सरकार द्वारा आज तक यह नहीं किया गया।
श्री यादव ने कहा कि नौजवान ही समाजवादी पार्टी की ताकत हैं। उन्होंने कहा कि जितना समाजवादी पार्टी का नौजवानों का संगठन मजबूत है, उतना अन्य किसी पार्टी का नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक नौजवान आबादी उपलब्ध है। इसमें भी उत्तर प्रदेश में नौजवानों की संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के सही उपयोग से ही प्रदेश व देश का विकास कर परिवर्तन लाया जा सकता है। प्रदेश के युवाओं को दक्ष बनाए जाने के लिए समाजवादी सरकार ने कौशल विकास योजना लागू की है, जिसके माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कर  आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। पूववर्ती बसपा सरकार का नौजवानों से कोई मतलब नहीं था, उसने अपने पूरे पांच वर्ष के कार्यकाल में उनके लिए कोई योजना नहीं चलाई। श्री यादव ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों को नौकरी दी जाएगी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेष की चिकित्सा व्यवस्था को पूर्ववर्ती बसपा सरकार ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था। लेकिन समाजवादी सरकार ने इसे पूरी तरह से पटरी पर ला दिया है। इससे प्रदेश की गरीब जनता राहत महसूस कर रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी साम्प्रदायिक ताकतों को रोकेगी। केन्द्र में समाजवादी पार्टी के सहयोग से ही सरकार बनेगी और समाजवादी लोग सेक्युलर सरकार बनाने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी के पक्ष में जनता की जबरदस्त लहर है। पार्टी के आयोजनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके आधार पर मैं कहना चाहूंगा कि चुनाव में बेहद अच्छे नतीजे आएंगे और समाजवादी पार्टी आगे बढ़ेगी।

cm-photo-2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बृहद लोक अदालत दिनांक 12 अप्रैल को

Posted on 12 April 2014 by admin

जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक प्राधिकरण  विजय प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए माननीय सर्वोेच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। लेकिन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 12 अप्रैल को बृहद लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
अपर जिला जज जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस बृहद लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वाद, दीवानी वाद, शमनीय दाण्डिक वाद, स्टाम्प वाद, राजस्व वाद, श्रम वाद, विद्युत अधिनियम के अन्तर्गत वाद, सेवा संबंधी वाद, धारा 138 एन.आई.एक्ट वाद, पारिवारिक/वैवाहिक मामले ,बैक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, भूमि आध्याप्ति वाद, स्थानीय विधियों के अंतर्गत शमनीय वाद, वन अधिनियम, पुलिस अधिनियम, मोटर यान अधिनियम, मनोरंजन कर अधिनियम, बाट तथा माप अधिनियम, पुलिस विकास प्राधिकरण के चालान,धारा-446 द0प्र0स0 कराधान, जलकर, गृहकर , रेलवे संबंधी प्रकरण, चकबंदी व लोक अदालत के उपयुक्त अन्य वाद/प्रकरण। आदि का निस्तारण किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी प्रियंका सिंह रावत ने माँगा जीत का आशीर्वाद

Posted on 11 April 2014 by admin

बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी प्रियंका सिंह रावत ने रोड शो किया इसके दौरान वह जनता से मिली और आने वाले लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने का आशीर्वाद माँगा बाराबंकी विधान सभा के पटेल नगरएसुभाष नगरए लक्ष्मण पुरी कॉलोनी के हर ब्लाको में वह लोगो से जाकर मिली और पार्टी के समर्थन में वोट अपील कीद्य रोड शो के दौरान उनके साथ भाजपा के कार्यपालक बाबू केदार बक्श सिंहएचेयरमैन लाला रंजीत बहादुरएभारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्र अध्यक्ष हर्षित वर्मा और सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थेद्य
इसके आलावा उन्होंने हैदरगढ़ क्षेत्र के टीकारामनएमोहम्मदपुरएरुकनी टेकपुरएखलवाराएजस्वमाऊएकमेलाएसुबेहानगरएजबलपुरवाएअदनीपुरवाएबाघपुरवाएपस्ती आदि क्षेत्रो का भ्रमण कर लोगो की समस्याएं सुनी द्य
स्थानीय लोगो का कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर गुस्सा फूटा लोगो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लूटने के आलावा और कुछ भी नहीं किया जगह.जगह दंगे करवाए गयेएमहंगाई और घोटालो के खिलाफ भी जनता में रोष दिखा  लोगो ने आगामी चुनाव में जाति धर्म को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की भी बात की द्य
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in