Archive | राज्य

योजनाओं का लाभ किसानों को मिलना चाहिये -जयवीर सिंह

Posted on 18 January 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के सिंचाई यान्त्रिक राज्य मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार श्री जयवीर सिंह ने निर्देश दिये हैं कि 11,000 राजकीय नलकूप पुनरोद्धार योजना,जनपद योजना सामान्य तथा जनपद योजना विशेष घटक के सभी अवेशष काम जनवरी माह के अन्त तक हर हाल में पूरे कर लिये जायं। इसके साथ-साथ विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित अवधि के अन्दर ही पूरा किया जाय।  जयवीर सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित एवं क्रियान्वित की जा रही सभी परियोजनाओं एवं योजनाओं का यथा समय समुचित लाभ किसानों को मिलना चाहिये, यह अवश्य सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने कहा कि विभाग की 38 पम्प नहरों पर स्वतन्त्र फीडर के निर्माण में प्राविधनित बजट 2396.50 लाख के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2009-10 में नाबार्ड द्वारा 1715.25 लाख का ऋण तथा उसके सामेश अनुमन्य 1905 लाख रूपये का राज्यांश स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि अवशेष धनराशि का पुनर्विनियोजन 3000 नलकूप पर परियोजना तथा 800 नलकूपों की आधुनिकीकरण परियोजना में प्रस्तावित कर कार्य योजना शासन को स्वीकृति हेतु, प्रेषित की जाय।

सिंचाई  यान्त्रिक मन्त्री ने निर्देश दिये कि नलकूप क्षिद्रण हेतु जो साइटें अभी भी चयनित नहीं हो सकी हैं उनके चयन की कार्रवाई प्राथमिकता पर पूरी की जाय। उन्होंने कहा कि विकसन के उपरान्त राजकीय नलकूपों के शेष काम, कार्य योजना के अनुसार तत्काल पूरे किये जाय। उन्होंने कहा कि 800 नलकूप आधुनिकीकरण परियोजना के अन्तर्गत जिन नलकूपों का विकसन हो चुका है उनके ऊर्जीकरण से सम्बंधित सभी औपचारिक्ताएं पूरी कर उन्हें चालू किया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————


Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के नेताओं को धमकाया जा रहा -राजेन्द्र चौधरी

Posted on 18 January 2010 by admin

लखनऊ-समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आरोप लगाया है कि मंहगाई, भ्रष्टाचार और सरकारी अराजकता के खिलाफ समाजवादी पार्टी द्वारा 19 जनवरी, 2010 को होने वाले प्रदेश व्यापी जनान्दोलन से घबराई और बौखलाई राज्य सरकार ने जनता की आवाज को दमन के जरिए कुचलने का प्रयास शुरू कर दिया है। जनपदों से सूचना आ रही है कि वहॉ पुलिस के जरिए लखनऊ आने वाली बसों व टॅक्सियों को रोका जा रहा है। थानों पर बुलाकर समाजवादी पार्टी के नेताओं को धमकाया जा रहा है। प्रमुख नेताओं को पुलिस वाले जबरन गिरफ्तार कर रहे हैं।

राजधानी लखनऊ में आज से ही पुलिस ने प्रशासन के ऊपरी निर्देश पर धरपकड़ का काम शुरू कर दिया है। जनान्दोलन की होर्डिंग तोड़ी जा रही हैं। पोस्टर फाडे़ जा रहे हैं। लखनऊ के सीमान्त क्षेत्रों में पुलिस को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रवेश को रोकने के निर्देश दिये गये हैं।

समाजवादी पार्टी ने शान्तिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए जनान्दोलन का सहारा लिया है जो उसका लोकतंत्रिक अधिकार है। लेकिन अपराधियों, जमाखोरों और भ्रष्टाचारियों की संरक्षक यह सरकार विपक्ष के साथ तानाशाह का बर्ताव करते हुये दमन का सहारा ले रही हैं। समाजवादी पार्टी इससे डरने या जनता की आवाज उठाने से पीछे हटने वाली नहीं है। जो सरकारी नौकरशाह, बसपा सरकार के एजेन्ट बन रहे हैं। कल उनकेा अपनी इन हरकतों के लिए जबाव देना होगा।photo-samaj-vadi1

समाजवादी पार्टी, राज्य सरकार के इस अत्याचार से झुकने वाली नहीं है। समाजवादी पार्टी के लाखों लोग कल 19 जनवरी, 2010 को प्रदेश की सड़कों पर होंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता से अपील है कि 19 जनवरी, 2010 को श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में होने वाले जनान्दोलन में भाग लेने के लिए लखनऊ के केसरबाग स्थित पार्टी कार्यालय हर हाल पहुंचें।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश यादव (सदस्य लोकसभा) मंगलवार दिनांक 19 जनवरी,2010 को प्रात: इटावा से कार द्वारा चलकर कानपुर नगर पहुंचेगें। वहां श्री यादव समाजवादी पार्टी द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की मंहगाई, भ्रष्टाचार एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के आवाहन पर होने वाले जनान्दोलन का नेतृत्व करेगें। कानपुर में  अखिलेश यादव के नेतृत्व में होने वाले कल के आन्दोलन को लेकर भारी उत्साह है और पार्टी कार्यकर्ता तथा नौजवान वहां भारी संख्या में शामिल होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————


Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

जन सूचना अधिकार नियम का अध्ययन करें-रणजीत सिंह

Posted on 18 January 2010 by admin

चित्रकूट-राज्य मुख्य सूचना आयुक्त रणजीत सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रट सभागार में जिले के सभी आला अधिकारियों की बैठक ली। जिसमे उन्होंने जन सूचना अधिकार के तहत लंबित मामलो की समीक्षा करते हुए उनका निस्तारण न होने के बारे में जानकारी ली। बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को लोगों द्वारा मांगी गई सूचनाएं समयावधि के अन्दर देने के भी निर्देश दिए।

बैठक को में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि सरकारी कामों में पारदर्शिता बरतने व धांधलेबाजी को नियन्त्रित करने के लिए सरकार द्वारा  वर्ष 05 में राज्य जन सूचना अधिनियम पूरे देश में लागू किया गया था। लेकिन लोगों द्वारा मांगी गई सूचनाएं सम्बंधित अधिकारियों द्वारा समय से नहीं उपलब्ध कराई गईं। जिसके चलते जिले के 91 लोगों द्वारा इस सम्बंध में आयोग को पत्रा लिखे गए हैं।

श्री सिंह ने कहा कि ऐसे अधिकारी जिन्हें इस कानून के बारे में किसी भी प्रकार का सन्देह हो तो वे इसका पूरा अध्ययन करें। ताकि लोगों को सूचनाएं देने में किसी भी प्रकार की शंका न रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि विभागों के ऐसे निलंबित अधिकारी व कर्मचारी जिन्हें चार माह तक चार्जशीट नहीं दी गई वे भी इस कानून का प्रयोग करते हुए सूचनाएं मांग सकते हैं। उन्होंने कहा कि मांगी गई सूचना यदि उनसे सम्बंधित नहीं है तो इसे पांच दिन के अन्दर आवेदक को लौटा दें। तीस दिन का समय बहुत होता है इस दौरान किसी भी प्रकार की सूचना उपलब्ध कराना बहुत कठिन कार्य नहीं है।

उन्होंने बताया कि सूचना आयोग की वेबसाइट- यूपीएसआईसी, यूपीएनआईसी डॉट इन में लंबित प्रकरण देखे जा सकते हैं। आयुक्त श्री सिंह ने जिलाधिकारी से कहा कि वे स्वयं भी प्रत्येक माह वेबसाईट देख कर उचित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए आवेदक से 2 रुपये प्रति कापी लेने का नियम है। यदि आवेदक द्वारा यह शुल्क नहीं दिया जाता तो इसकी जानकारी आयोग को दें। बैठक में अधिकारियों से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सूचना अधिकार से सम्बंधित सभी पत्रावलियों का रखरखाव ठीक तरह से करें। यदि मांगी गई सूचनाएं निर्धारित तिथि तक नहीं उपलब्ध कराई गई और मामला आयोग तक आया तो सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ही उन्होंने बीएसए, डीआईओएस, अधिशासी अधिकारी विद्युत, आदि से लंबित शिकायतों के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा विद्युत पोलों से सम्बंधित जानकारी नहीं उपलब्ध कराई जा सकती क्योंकि बिजली के खंभे स्थितियों के अनुसार ही लगाए जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों मे बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे कई अधिकारी हैं जिन्हें मांगी गई सूचनाएं न उपलब्ध कराने पर 25 हजार रुपये का दण्ड दिया गया है। ऐसे लोगों की श्रेणी में आने से बचने के लिए समय से सूचनाएं उपलब्ध कराने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी राजाराम ने बताया कि 91 लंबित मामलों में 17 निस्तारित कर दिए गए हैं। बाकी बचे मामलों का भी निस्तारण यथा शीघ्र कर दिया जाएगा। बैठक में सीडीओ भारत यादव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comments (0)

3 इडिएट फिल्म से लौटी सिनेमा घर की रौनक

Posted on 18 January 2010 by admin

0 मनचाही शिक्षा थोपने वाले अभिभावकों के लिए सन्देश बनी फिल्म
0 छात्रों को अभिभावकों के दबाव में नहीं करनी चाहिए पढ़ाई रूचिपूर्ण हो पढ़ाई
0 फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग

सुलतानपुर - नगर स्थित नेशनल टाकीज में वर्षो बाद 3 इडिएट ने रौनक ला दी है। युवाओं के साथ शिक्षा जगत से जुडे़ लोगों में यह फिल्म अधिक पसन्द की जा रही है। इस फिल्म ने सिनेमा हाल के साथ मनोरंजन विभाग का राजस्व भी बढ़ा दिया है।3-idiat-2

नेशनल सिनेमा घर के प्रबन्धक रज्जन ने बताया कि इस फिल्म को देखने के लिए इन दिनों युवाओं की भीड़ के साथ शिक्षा जगत से जुड़े लोग भी देखने आ रहे है। फिल्म देखने वालों ने बताया कि यह फिल्म खासकर उन लोगों के लिए प्रेणना प्रदान करेगी जो अपने बच्चों पर अपने मन की शिक्षा को थोपकर उससे शिक्षा ग्रहण करने को बाध्य करते हैं। आज कल सामान्य सा लोगों का विचार बन गया है कि उनका बच्चा इंजीनियरए डाक्टर अथवा  आई..एस. ,पी.सी.एस. ही बने। इसके लिए अभिभावक अपने बच्चों को बकायदा बाध्य करते हैं जबकि पढ़ाई जिस बच्चें को करनी है उसकी इच्छा जानने की जहमत नहीं की जाती है।

फिल्म में दर्शाया गया है कि छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार क्षेत्र विशेष में पढ़ाई करने की पूरी छूट दी जानी चाहिए। साथ ही शिक्षकों के लिए भी सन्देश है कि किताबी कीड़ा बने रहने के बजाय शिक्षा के व्यवहारिक पक्ष पर भी ध्यान दिया जाय। किताब में लिखे अक्षरों को रट कर परीक्षा पास करना ही बड़ी बात नहीं है उसके मायने भी समझ में आने चाहिए। अन्यथा फिल्म के पात्र चतुर की तरह मंच से अर्थ का अनर्थ बोलेगें और हंसी का पात्र बनेगा। इसके अलावा पूरी फिल्म में हास्टल जीवन के वास्तविक स्थिति को दर्शाकर हंसाया गया है। अभिभावकों द्वारा अपनी मंशा को अपने बच्चों पर थोपने का जो नुकशान है उससे बचने का पूरा उपाय दर्शाया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————


Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

पालिकाध्यक्ष ने किया विवेकनगर का दौरा

Posted on 18 January 2010 by admin

सुलतानपुर- नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रपीण अग्रवाल  द्वारा विवेक नगर मोहल्ले का सघन किया  दौरा गया। जिसमें मुहल्ले के कई रास्तों को इन्टर लाकिंग शीघ्र ही सुव्यवस्थित करवाने का आश्वासन दिया । वहीं आदर्श नगर वार्ड में एम एस वी स्कूल मैदान के पश्चिम में रास्ता व नाली का निर्माण भी शीघ्र करवाने की बात कही । विद्यालय के खेल मैदान के पास जीर्ण शीर्ण कहालत में पड़े कुएं का भी जीनोढ़दार कर सौन्दरी करण किए जाने की भी बात की। पालिकापध्यक्ष से मुहल्ले वासियें ने मार्ग. प्रकाश व्यवस्था ठीक कराने की मांग की  उक्त समस्या के तुरन्त निदान के लिये संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को निर्देश दिए

Comments (0)

मुलायम के साथ होंगे अगले विधान सभा चुनाव में: लालू प्रसाद

Posted on 18 January 2010 by admin

लखनऊ - राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उत्तर प्रदेश विधानसभा के 2012 में होने वाले चुनाव समाजवादी पार्टी से गठबंधन करके लड़ेगा। विस चुनाव से पहले होने वाले पंचायत व नगर निकाय चुनाव में भी राजद प्रत्याशी उतारेगा। राजद मुखिया लालू प्रसाद ने कहा कि वह मुलायम सिंह यादव को कभी कमजोर नहीं होने देंगे।

राजद मुखिया सपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यालय में उन्होंने पदाधिकारियों से मुलाकात की और मीडिया से वार्ता भी की। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 2012 में होने वाले चुनाव वह मुलायम सिंह यादव के साथ मिल कर लड़ेंगे। राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते अब ऐसा नहीं होगा कि यूपी में हम चुनाव मैदान में न उतरें। राष्ट्रीय स्तर पर भी वह अन्य पार्टियों से मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे। एक सवाल पर यादव ने कहा कि वह मुलायम सिंह यादव को कमजोर नहीं होने देंगे। राजद मुखिया ने कहा कि प्रदेश के पंचायत व नगर निकाय चुनाव में भी राजद बढ़-चढ़कर भाग लेगा। पार्टी के होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए वह यूपी में आते रहेंगे।lalumulayam1

शनिवार को बाराबंकी के देवा शरीफ में मजार पर चादर चढ़ाने पर लालू ने कहा कि जो खुद को भगवान से ऊपर मानता हो वह ऐसा न करें। उन्होंने खुद के स्वास्थ्य के साथ ही शत्रुओं का नाश होने की दुआ मांगी। जबसे कांग्रेस आई है, कमर तोड़ महंगाई है। चाहे सब्जी हो या अनाज सब के दाम बेतहासा बढ़े हैं। इसके पीछे उन्होंने केंद्र के अलावा राज्य सरकारों को भी दोषी मानते हुए कहा कि वास्तव में कालाबाजारी पर कड़ाई से अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। महंगाई के मुद्दे पर वह देशव्यापी आंदोलन छेड़ेंगे और जेल जाने तक तैयार हैं। एक सवाल पर लालू ने कहा कि उन्होंने कल देखा कि यहां किस तरह से मूर्तियां खड़ी हैं और नीली-नीली बत्तिया जगमगा रही हैं।


Vikas Sharma
www.upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

ज्योति बसु के निधन से देश को राजनीतिक क्षति-अखिलेश यादव

Posted on 17 January 2010 by admin

लखनऊ-   विधानसभा में नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी उत्तर  प्रदेश के अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमन्त्री श्री ज्योति बसु के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्व0 बसु को धर्मनिरपेक्षता तथा वामपन्थ का महान मार्गदर्शक बताते हुये श्रद्धान्जलि अर्पित की है।

यादव नें कहा कि स्व0 बसु देश में सबसे लंबे समय लगातार 23 वर्षो तक  पश्चिम बंगाल के मुख्यमन्त्री रहे थे। भारत में वामपन्थी आन्दोलन को उन्होंने अपना प्रतिभाशाली नेतृत्व दिया था।  किसानों एवं श्रमिकों के साथ उन्होंने सदैव न्याय किया। उनके निधन से देश को व्यापक राजनीतिक क्षति पहुंची है।

Comments (0)

क्रान्तिवीर अविनाश चन्द्र वर्मा की 88वीं जयन्ती धूमधाम से सम्पन्न

Posted on 17 January 2010 by admin

लखनऊ- क्रान्तिवीर वर्मा की सेवा तथा त्याग अनूठा है, जिसको पुरूस्कृत करना इस पीढ़ी के लिए गौरव ही होगा। क्रान्तिवीर का जीवनवृत्त सदैव प्ररेणादायक रहेगा। यह उद्गार पूर्व मुख्यमन्त्री राम नरेश यादव ने क्रान्तिवीर अविनाश चन्द्र वर्मा की 88वीं जयन्ती के अवसर पर आयोजित पर्यावरण संगोष्ठी में व्यक्त किए। मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि वृक्ष नहीं तो जीवन नहीं। पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता नहीं बल्कि हमारा सामूहिक दायित्व भी है। ram-naresh-32

राष्ट्रीय जन कल्याण परिशद एवं उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बक्शी का तालाब क्षेत्र खजुरी फार्म स्थित क्रान्तिवीर की समाधि पर माल्यार्पण एवं  पुष्पाजलि के पश्चात पर्यावरण संगोश्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को श्री यादव के आलावा पूर्व वनमन्त्री राजधारी सिंह, स्वाधीनता सेनानी राम प्यारे त्रिवेदी, पूर्व प्रत्याशी राजकुमारी डा0 सुनीता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल वहीद, स्थायी अधिवक्ता जगदीश प्रसाद मौर्य, मनीश तिवारी पेड़ वाले बाबा तथा पर्यावरण प्रेमी सुधीर मिश्र ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अलख जगाई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था द्वारा मनीश तिवारी एवं सुधीर मिश्र को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता ज्योतिर्विद अवध बैरागी ने तथा सफल संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया।  संगोष्ठी का शुभारंभ क्रान्तिवीर के पुत्र अजय वर्मा ने विशिष्ट आमन्त्रित अतिथियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया।ram-naresh-2

इस अवसर पर निराश्रितों को कम्बल वितरण किया गया तथा पंचमलाल वर्मा एवं अजीज सिद्दीकी ने आमन्त्रित अतिथियों को धन्यवाद दिया।  ram-naresh-11

संगोष्ठी में विशेष आमन्त्रित मंझौल बिहार से आए शान्ति साहू, लखीमपुर से आलोक रंजन मौर्य, पद्म चन्द्र गुप्ता, कुर्सी रोड औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्त ,सचिव जुबेर अहमद, अखिलेश कुमार, अशोक वर्मा एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त किए। आयोजित कार्यक्रम की दोनों संस्थाओं के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Comments (0)

19 जनवरी से राज्य भर में जनआन्दोलन -राजेन्द्र चौधरी

Posted on 17 January 2010 by admin

लखनऊ-समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि वर्तमान सरकार के कुशासन और अराजकता के विरूद्ध सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के लिए समाजवादी पार्टी के आगरा में  हुए  विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रस्ताव के अनुसार 19 जनवरी, 2010 को राज्य भर में जनआन्दोलन होगा। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम  सिंह यादव इसका नेतृत्व करेंगे। आन्दोलन में प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी के लाखों कार्यकर्ता, व्यापारी, अधिवक्ता, छात्र, अल्पसंख्यक महिलाएं एवं श्रमिक भाग लेंगे।

केन्द्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों से बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार और जमाखोरी के चलते आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। शासन सत्ता के आतंक, भयादोहन, उत्पीड़न और मानवाधिकारों के हनन से लोकतन्त्र के लिए ही खतरा उत्पन्न हो गया है। किसानों, बुनकरों, दस्तकारों, मजदूरों, किसान, शिक्षकों, राज्यकर्मियों, छात्रों-युवाओं तथा व्यापारियों का जीवन पूरी तरह अंधकारमय हो गया है। उनके सुखद भविश्य के लिए समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई सभी योजनाएं बन्द कर दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश पूरी तरह दिवालिया बन चुका है। रोटी, दाल, सब्जी सभी आवश्यक वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर है। चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। इस कमर तोड़ महंगाई से पिस रही जनता पर चौतरफा मार पड़ रही है। अपहरण, लूटपाट, और बलात्कार का बाजार गर्म है। किसानों को खाद, बीज, पानी और बिजली के संकट से जूझना पड़ रहा है। उनकी उपज मिट्टी के मोल लूटी जा रही है। गन्ना किसानों का करोड़ों रूपए चीनी मिलों ने सरकारी संठगॉठ से दबा लिया है। अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हो रहा है। विडम्बना है कि इस सरकार के मन्त्रियों पर भी न केवल भ्रष्टाचार के आरोप हैं अपितु कई मन्त्रियों का अपराधिक इतिहास भी जग जाहिर है। मुख्यमन्त्री सत्ता का दुरूपयोग करने में रिकार्ड बना रही है। गरीबों की गाढ़ी कमाई पार्को, स्मारकों, प्रतिमाओं और पत्थरों पर खर्च की जा रही है। आतंक और सरकारी तन्त्र के दुरूपयोग से चुनावों में जीत लूटी जा रही है।

हर तरह पिस रही जनता सत्ता के छल-बल से निकलने के लिए छटपटा रही है। ऐसी स्थिति में श्री मुलायम सिंह यादव ने जंग का एलान कर दिया है। यह जंग दुव्र्यवस्था से मुक्ति के लिए है।    लोकतन्त्र में अगर हिटलर की तरह सत्ता हथिया कर उसका इस्तेमाल देश के संविधान के विरूद्ध किया जाने लगे तो फिर उसके खिलाफ बगावत आम जनता की लड़ाई बन जाती है। समाजवादी पार्टी का अहिंसक क्रान्ति में विश्वास है। कुशासन से निजात पाने की इस लड़ाई में सभी वर्गो और सभी लोकतन्त्र प्रेमी साथियों की भागीदारी अपेक्षित।

Comments (0)

परम्परागत शैली के कारण उत्तर प्रदेश का हस्तशिल्प उद्योग में विशिष्ट स्थान

Posted on 17 January 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पियों से राष्ट्रीय पुरस्कार वर्ष-2009 के लिए आवेदन पत्र आमिन्त्रत किये गये हैं। निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन पत्र (कलाकृति सहित) हस्तशिल्पी सम्बंधित जनपद के जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में 30 जनवरी, 2010 तक जमा कर सकते हैं।

लघु उद्योग विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हस्तशिल्प कला कृतियों के आधार पर “राष्ट्रीय पुरस्कार वर्ष-2009´´ का आयोजन केन्द्रीय वस्त्र मन्त्रालय के विकास आयुक्त द्वारा किया जाएगा।

आवेदन पत्र का प्रारूप सम्बंधित जिले के जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय, सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) वस्त्र मन्त्रालय भारत सरकार, सेवा एवं विपणन केन्द्र बाराबंकी, बरेली आगरा, सहारनपुर अथवा वाराणसी से प्राप्त किया जा सकता है। लखनऊ में आवेदन प्रपत्र (कला कृति सहित) जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय 8, कैन्ट रोड, कैसरबाग में 30 जनवरी तक स्वीकार किये जायेंगे।

हस्तशिल्पियों के साथ दूरस्थ तथा जनजाति क्षेत्र के प्रतिभावान शिल्पियों के परम्परागत हस्तशिल्प को जीवित बनाए रखने तथा इसके उत्तरोत्तर विकास के उद्देश्य से उनके द्वारा निर्मित कला-कृतियों को गुणदोष के आधार पर चयन कर पुरस्कृत किया जाता है।

ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश अपनी परम्परागत शैली के कारण हस्तशिल्प उद्योग में अपना विशिष्ट स्थान रखता है। मुख्यत: बनारसी सिल्क व ब्रोकेट, भदोही व मिर्जापुर में कालीन, लखनऊ में चिकन तथा अगरा में कलात्मक संगमरमर का सामान, मुरादाबाद तथा वाराणसी में पीतल के पात्र तथा सहारनपुर व मेरठ में नक्काशीदार लकड़ी आदि के सामानों की मांग अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अधिक है। देश के कुल निर्यात में हस्तशिल्प की सहभागिता लगभग 65 प्रतिशत से अधिक है। राज्य सरकार ऐसे हस्तशिल्प उद्योगों के विकास को प्रोत्साहन देने के लिए अनवरत रूप से प्रयत्नशील है। प्रदेश में हस्तशिल्प तथा हस्तशिल्पियों के विकास के लिए अनेक कार्यक्रम व योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके साथ ही हस्तशिल्पियों का मनोबल बनाये रखने के लिए उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्माानित भी किया जाता रहता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————


Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in