Archive | राज्य

हजरत ख्वाजा मौ0 नबी रजा शाह दादामियॉ की मजार पर 102 वॉ उर्स का समापन

Posted on 12 March 2010 by admin

लखनऊ - लखनऊ  के माल एवेन्यू स्थित हजरत ख्वाजा मौ0 नबी रजा शाह दादामियॉ की मजार पर 102 वॉ उर्स का समापन आज लगभग 25 हजार अकीदतमन्दों की उपस्थिति में हुआ, जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव के साथ  नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन एंव प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने शामिल होकर मुल्क से दहशतगर्दी के खात्मे और देश की तरक्की तथा अमन और एकता की दुआंए मॉगी।

दादामियॉ सूफी परम्परा के सन्त है और पॉच रोजा उर्स में लाखों लोगों ने भाग लेकर खिराजे अकीदत पेश की। दादामियॉ की मजार के सज्जादानशीन मौ0 बाहत हुसैन शाह तथा मुन्तजिम श्री रफत मियॉ ने कुलशरीफ में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी के नेता श्री शिवपाल सिंह यादव की सेहत, कामयाबी तथा तरक्की के लिए दुआ की। कुरान की तिलावत के साथ आज के कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस मोके पर मो0 शाहिद तथा शेख मुदिस्सर भी मौजूद रहे।

दादामियॉ के उर्स में अन्य प्रदेशों और जनपदों के भी स्त्री-पुरूश लाखों की तादाद में भाग लेने आए जिनमें उल्लेखनीय है, मुफ्ती अबुल महमूद मजहरी (वाराणसी) सूफी अबुल मजीद (आगरा) मौ0 राशिद रजा (गोण्डा) मो0 अशरफ (अंबेडकरनगर) मो0 मुस्तफा(मेरठ) सूफी बशीर मियॉ (अलीगढ़) सूफी रोशन सईदी (गाजियाबाद), सूफी अशफाक मियॉ (मौदहा हमीरपुर), मौलाना निजाम खॉ (बिहार), सादी मियॉ, (दुर्ग, मध्यप्रदेश), मोहम्मद हारून, धामपुर, टिण्डोरी (मध्यप्रदेश), जनाब रफीक साहब सांगली (महाराष्ट्र)।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अदालती निर्णय मुस्लिम पर्सनल लॉ के विरूद्ध- मौलाना कासिमी

Posted on 12 March 2010 by admin

धारा 25 व 26 में मुस्लिमों को कानूनी संरक्षण - हाजी हारून
राजनैतिक लाभ के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ से छेड.छाड.- डा0 नैयर रजा

सुल्तानपुर - शहर के एक होटल में मुस्लिम पर्सनल लां बोर्ड के स्थानीय प्रतिनिधि मौलाना अब्दुल लतीफ इमाम जामा मिस्जद तथा मौलाना कसीम कासमी इमाम जामा मिस्जद बीबिया ने पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आये दिन मुस्लिम पर्सनल लां कानून के जरिये पर्सनल लां में छेडछाड हो रही है तथा हमारे अधिकारों में हस्तक्षेप किया जा रहा है। मौलाना लतीफ व मौलाना कासमी साहब ने संयुक्त रूप से कहा कि मुस्लिम पर्सनल लां का  गठन सन् 1937 मे हुआ था तब से आज तक पर्सनल लां का स्वरूप कितना बदल दिया गया। जिसके विरूद्व आगामी 21 मार्च को आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला का 21वां संम्मेलन लखनउ में होने जा रहा है जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श करके ठोस निर्णय लिए जायेंगे।

पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए अली मिया नदवी एजूकेशनल सोसाइटी के जनरल सेकेटरी मौलाना सुहैल अहमद नदवी ने कहा कि 1937 से अब तक मुस्लिम पर्सनल लॉ में कई बार बदलाव किए गये जिससे मुसिलमों के हक पर डाका डालने जैसा है। मौलाना नदवी ने कहा कि आगामी 21 मार्च को लखनउ में होने वाली आम सभा में सुलतानपुर से दस हजार से अधिक लोग शिरकत  करेंगे। वार्ता को आगे बढाते हुए हाजी हारून ने कहा कि भारतीय संविधान की धारा 25 व 26 में मुसिलम पस्रनल लॉ को पूरा कानूनी संरक्षण प्राप्त है लेकिन इसके बाद भी अक्सर पर्सनल लॉ को ही निशाना बनाया जाता है ।

डा0 नैयर रजा जैदी ने पत्रकारों से कहा कि समय - समय पर ऐसे निर्णय आते भी रहे हैं कि मुस्लिम लॉ को पूरी आजादी होनी चाहिए लेकिन राजनैतिक लाभ के चलते इस कानून में हस्तपक्षेप होते रहते हैं बैर हाल मुस्लिम पर्सनल लॉ के विरूद्ध दिए गये अदालती निर्णयसे मुस्लिमों में आक्रोश है। जिसका असर लखनउ की आम सभा की बैठक में देखने को मिलेगा। उक्त अवसर पर मौलाना जमाल नदवी , मौलाना खालिद, मौ0 आसिफ कासिमी तथा मिर्जा फुजैल अहमद आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे। अन्त में हाजी हारून ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा समाचार पत्रों के माध्यम से जनपद के मुस्लिमों से 21 मार्च को लखनउ में होनें वाली  आम सभा में पहुंचने की अपील किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आग लगने से चार की मौत,पडोसियों पर लगाया आरोप

Posted on 12 March 2010 by admin

सुलतानपुर - गौरीगंज थाना क्षेत्र में कल रात्रि अन्नी बैजल गॉव के एक मकान में आग लग जाने से एक ही परिवार के छ: माह के बालक समेत तीन लड़कियों की जल कर मौत हो गई।

इस मामलें में पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका उनके पडोसियों से लम्बे समय से झगड़ा चला आ रहा था। तीन दिन पहले पड़सियों ने उनकी दो भैंसो को जहर देकर मार दिया था। जिसकी शिकायत उन्होंने गौरीगंज थाना में दर्ज करायी थी। लेकिन इस मामले में पुलिस द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई। जिसका परिणाम यह निकला की उन्हीं विरोधियों ने कल रात कमरे में सो रही तीन लड़कियों तथा एक बालक की आग लगा कर हत्या कर दी। पीड़ित परिवार रमजान अली का है। घटना में मरने वाले उनकी तीन बेटियॉ कमर जहॉ 22 वर्ष, मरजीना 18, परवीन 8 वशZ तथा बड़ी बेटी का बेटा हसनैन 6 माह सामिल है। देर रात तक डी0 आई0 जी0 समेत अधिकारियों का जमावड़ा अन्नी बैजल गॉव में लगा रहां फिलहाल पुलिस ने सात लोगों  के खिलाफ नामजद एफ.आई. आर. दर्ज कर लिया है। खबर लिखने तक 5 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र वीर सिंह के अनुसार पुलिस ने गैर इरातन हत्या का मामला दर्ज कर शेश अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द करने की बात कही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चौरसिया समाज का होली मिलन समारोह 14 मार्च को

Posted on 12 March 2010 by admin

सुलतानपुर  - विगत वर्षो की भाति इस वर्ष भी  अखिल भारतीय चौरसिया महा सभा का होली मिलन समारोह 14 मार्च को रविवार 11 बजे पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में प्रारम्भ होगां जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जायेगी।

होली मिलन समारोह की अध्यक्षता इंजि0 एम0 पी0 चौरसिया करेंगे। अखिल भारतीय चौरसिया के मीडिया प्रभारी राम नारायन चौरसिया एवं कुडवार ब्लाक के राम शंकर चौरसिया ने संयुक्त रूप् से बताया कि उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डा0 संजय सिंह व विधायक अमेठी अमिता सिंह होंगे। श्री चौरसिया ने बताया कि

विसिष्ठ अतिथियों में सदर विधायक अनूप सण्डा , राष्ट्रीय पिछडा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष गायत्री प्रसाद प्रजापति तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल होगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बरेली की घटना सरकार की तुष्टीकरण नीति और प्रशासनिक ढिलाई का परिणाम -त्रिपाठी

Posted on 11 March 2010 by admin

लखनऊ  - भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार पर बरेली साम्प्रदायिक दंगों में तुष्टीकरण की नीति अपनाने व पूरे महानगर को अराजकता में अपने ही हाल पर मरने के लिये छोड़ दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापातिराम त्रिपाठी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि बरेली की पूरी घटना बसपा सरकार की तुष्टीकरण नीति और प्रशासनिक ढिलाई का परिणाम है। सरकार ने अपनी नाक बचाने के लिये प्रकारान्तर से प्रशासनिक लापरवाही की बात स्वीकार कर ली है और इसी के चलते डी0आई0जी0 सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले भी हुए हैं। लेकिन सरकार ने शरारती तत्वों की धरपकड़ और बहुसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिये कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।

डॉ0 त्रिपाठी ने कहा कि अब तक 9 दिन हो गये हैं, लेकिन बरेली महानगर के लोग कर्फ्यू में ही जीने के लिए मजबूर हैं। शरारती तत्व खुल कर खेल रहे हैं। दुकानें और तमाम सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लेकिन सरकार के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन टुकुर-टुकुर ताक रहा है। सरकार को अपने वोट बैंक की चिन्ता है और 15 मार्च को होने वाली रैली की ही प्राथमिकता है। बरेली की आम जनता का संरक्षण और कानून व्यवस्था की बहाली सरकारी एजेण्डे में नहीं है। सरकार सच छिपा रही है। उसने घायलों और पीड़ितों का हालचाल लेने और घटना की असलियत जानने से स्वयं मुझे भी रोक दिया था। सरकार ने बरेली को आग में झोंकने वाले शरारती तत्वों को गिरतार नहीं किया। लेकिन मेरे ऊपर शान्ति भंग की आशंका का झूठा आरोप लगाया और बरेली जाने से रोक दिया। साफ जाहिर है कि शरारती तत्वों ने बरेली का जनजीवन तबाह कर दिया है और सरकार सच्चाई छिपा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि बरेली की स्थिति फौरन ठीक की जाये। तुष्टीकरण के आधार पर शरारती, अराजक तत्वों को खुलकर खेलने की छूट देने के बजाय उन्हें जेल के सींखचों में ड़ाला जाये, वरना भाजपा छुप नहीं बैठेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमन्त्री ने आर्थिक सहायता दी,दो विकलांग बहनों को

Posted on 11 March 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने आज 161, डिफेंस कालोनी, जाजमऊ (कानपुर नगर) निवासी दो विकलांग बहनों को उनकी प्रतिभा उन्नयन एवं जीवन निर्वाह हेतु एक-एक लाख रू0 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह धनराशि जिलाधिकारी कानपुर नगर द्वारा इन बहनों को उपलब्ध कराई जा रही

उल्लेखनीय है कि श्री राज कुमार भाटला की यह दोनो पुत्रियां कु0 गोरे एवं कु0 श्रुति जन्म से असाध्य हड्डी रोग से पीड़ित और विकलांग हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दस्युदल से हुई जबरदस्त मुठभेड़ में एमपी पुलिस ने चार बदमाश मारे

Posted on 11 March 2010 by admin

50 हजार का ईनामी बिछियन नरसंहार का प्रमुख आरोपी दस्यु मामा गोड़ भी मारा गया
सतना एसपी ने कहा कि कई और बदमाश भी घायल हैं
चित्रकूट -  आपरेशन पोस्ट भरतकूप क्षेत्र में बदमाशों की हलचल होने की खबर पर भारी पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने काबिंग की। पुलिस की भनक लगते ही बदमाश मध्यप्रदेश सीमा की ओर भाग खड़े हुए। उधर मध्यप्रदेश के सतना जिलातंर्गत कई थानों की फोर्स ने बरौंधा थाना क्षेत्रा में बदमाशों को घेर लिया। कई घंटों तक हुई गोलीबारी में बिछियन नरसंहार के प्रमुख आरोपी सहित चार बदमाश के मारे गए। जिसमें मामा उर्फ सुरेश गोड़ के पास से पुलिस से लूटी गई थ्री नॉट थ्री रायफल भी बरामद हुई है। घटना स्थल में रीवां आईजी, डीआईजी समेत आला पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। वहीं एसपी सतना ने कई और बदमाशों के घायल होने की जानकारी देते हुए रात में ही सघन सर्चिंग कराए जाने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार आपरेशन पोस्ट भरतकूप क्षेत्र में खूंखार दस्यु राजा खान व दस्यु मामा उर्फ सुरेश गोड़ के गैंग के साथ होने की खबर पुलिस को मिली थी। जिस पर सीओ सिटी उदयशंकर की अगुवाई में कोतवाली प्रभारी सीडी गौड़ ने पुलिस बल के साथ गुरुवार की तड़के बन्दरी, सभापुर, नावघाट आदि गावों में  काबिंग शुरू की। चर्चा है कि पुलिस की गतिविधि बढ़ते ही बदमाश जिले की सीमा से सटी मध्यप्रदेश  सीमा की ओर निकल भागा। इधर दस्यु की खोज में संयुक्त काबिंग कर रही सतना जिले के बरौंधा, नयागांव व मझगवां थाना पुलिस को गिरोह के बरौंधा क्षेत्रान्तर्गत महताईन व कल्हौरा जंगल के आस पास होने की सटीक सूचना मिली। पुलिस पार्टी जंगलों में कई कोनों से घेराबन्दी करते हुए महताईन गांव पहुंची जहां ग्रामीणों ने एक दर्जन सशस्त्रा बदमाशों को झिरियाघाट के पास जानकारी दी। इधर मध्यप्रदेश पुलिस ने वहीं रुक अतिरिक्त पुलिसफोर्स बुला जंगल के बीच स्थित खाई नुमा स्थानों से लुकते झिपते झिरियाघाट में घेराबन्दी कर दस्युदल को ललकारा तो बदमाशों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। बताते हैं कि पुलिस ने दस्युदल की तीन ओर से ही घेरा बन्दी कर पाई थी। जिसका फायदा उठाते हुए लगभग तीन घंटे तक चली जबरदस्त मुठभेड़ के बाद बदमाश जंगलों की ओर निकल भागे। लेकिन पुलिस पार्टी को घटना स्थल में चार लोगों के बदमाशों के शव मिले जिनकी पहचान बिछियन नर संहार के प्रमुख आरोपी 50 हजार के ईनामी मामा उर्फ सुरेश गोड़ जिसके कब्जे से थ्री नॉट थ्री की पुलिस रायफल बरामद की गई है साथ ही रामदयाल, ओम प्रकाश व झांसी निवासी मनोज भी मारे गए हैं। जिनके पास से  12 बोर की इंग्लिश डीबीबीएल बन्दूके बरामद हुई हैं। एमपी पुलिस ने तीनों के ऊपर भी 5-5 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। उधर घटना की खबर मिलते ही आई जी रीवां गाजीराम मीना, डीआईजी रीवा के पी खरे व एसपी सतना हरी सिंह यादव भी भारी पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंच गए। सतना एसपी श्री यादव ने बताया कि मुठभेड़ में कई और बदमाशों के घायल होने की सूचना है। जिनकी तलाश के लिए पुलिस पार्टियां यूपी पुलिस के सहयोग से जंगलों में सर्चिंग कर रही है।

श्री गोपाल

09839075109

Comments (0)

पूर्व विधायक मो0 हसन धानवी के निधन पर शोकसभा का आयोजन

Posted on 11 March 2010 by admin

लखनऊ - रालोद मुख्यालय पर पूर्व विधायक मो0 हसन धानवी के निधन पर रालोद अध्यक्ष राम असारे वर्मा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में बोलते हुए रालोद अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि स्व0 हसन ने जीवनभर किसानों एवं समाज के दबे पिसे लोगों के संघर्ष किया और प्रदेश की फखरूद्दीन अली अहमद कमेटी के चेयरमैन राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे है। उनके योगदान को राष्ट्रीय लोकदल परिवार हमेशा याद रखेगा। प्रदेश सचिव वसीम हैदर ने कहा कि हमारा स्व0 हसन से पारिवारिक सम्बन्ध रहा है। उर्दू के विकास के लिए उनका विशेश योगदान रहा है। उर्दू के विकास की कोशिश में मेरा भी पूरा योगदान रहता था। शोकसभा में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव प्रवक्ता अनिल दूबे, पूर्वमन्त्री सिच्चदानन्द गुप्त ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। शोकसभा में अन्य प्रमुख लोगों में प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, वसीम हैदर, सरदार स्वर्ण सिंह, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद, सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, शकुन्तला कुरील, रमावती तिवारी, आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में कतिपय श्रेणी के प्लास्टिक के विनिर्माण एवं उसके अवांछित उपयोग प्रतिबन्धित

Posted on 11 March 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कतिपय श्रेणी के प्लास्टिक के विनिर्माण एवं उसके अवांछित उपयोग को प्रतिबन्धित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड तथा नागर स्थानीय निकायों से समन्वय स्थापित करते हुए कतिपय श्रेणी के प्लास्टिक के विनिर्माण एवं उपयोग पर लगाये गये प्रतिबन्ध को कड़ाई से लागू करने हेतु हर महीने के पहले सप्ताह में अभियान चला कर प्रभावी कार्रवाई करें। इस अभियान की निरन्तरता बनाये रखी जायेगी तथा की गई कार्रवाई की सूचना स्थानीय निकाय निदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध करायी जायेगी।

प्रदेश के प्रमुख सचिव नगर विकास ने कहा है कि प्लास्टिक के अवांछित उपयोग पर प्रतिबन्ध होने के बावजूद प्रभावी प्रवर्तन न होने के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है जो मानव जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने निर्देश दिये है कि भारत सरकार द्वारा जारी नियमों के अन्र्तगत प्लास्टिक निर्माणकर्ताओं का पंजीकरण 17 अक्टूबर,2003 से पूर्व अनिवार्य है अत: वे कार्यरत इकाइयों का पंजीकरण कराये तथा निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी अपंजीकृत इकाई द्वारा प्लास्टिक के वस्तुओं के  विनिर्माण को सख्ती से रोकने की दिशा में कड़ी कार्यवाही करें तथा उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई की जाय।

श्री आलोक रंजन ने जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया है कि प्लास्टिक के ऐसे कैरी बैग जिनकी मोटाई 20 माइक्रान से कम है अथवा निर्धारित माप से कम है अथवा पुन:चक्रित प्लास्टिक के बने हैं तथा खाद्य सामग्री के लाने ले जाने के लिए हैं, उनका विनिर्माण निषिद्ध होने के कारण उनका व्यवसाय करना भी अनुमन्य नहीं है और ऐसे उत्पादों के सम्बंध में प्लास्टिक विनिर्माण, विक्रय और उपयोग नियम, 1999 के अन्तर्गत निषेधात्मक कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि पुन:चक्रित प्लास्टिक का उपयोग खाद्य सामग्री के भण्डारण अथवा उस ले जाने या पैकिंग में और यदि मोटाई 20 माइक्रान से कम हो तो किसी भी प्रयोजन के लिए उपयोग में नहीं लाया जा सकता है। पुन:चक्रित प्लास्टिक से भिन्न किसी प्लास्टिक का उपयोग किसी भी प्रयोजन के लिए नहीं किया जायेगा यदि उसकी मोटाई 20 माइक्रान से कम है।  अधिनियम की धारा-8 के अधीन उल्लंघनकर्ताओं को प्रथम दोष सिद्ध होने की दशा में एक महीने का कारावास अथवा/ और 5000 रुपये का दण्ड दिया जा सकेगा और पश्चातवर्ती दोष सिद्ध की दशा में छ: महीने का कारावास अथवा/और 10,000 रुपये तक का जुर्माना किया जा सकेगा।

प्रमुख सचिव नगर विकास ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्लास्टिक और अन्य जीव अनासित कूड़ा-कचरा (उपयोग और निस्तारण का विनियमन) अधिनियम 2000 की धारा-12 के प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार ने दण्डनीय अपराधों के प्रशमन के लिए अपने-अपने स्थानीय प्राधिकार यथा नगर निगम में-मुख्य नगर अधिकारी, अपर मुख्य नगर अधिकारी, उप नगर अधिकारी, सहायक नगर अधिकारी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी/नगर स्वास्थ्य अधिकारी, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी/चिकित्सा अधिकारी/मुख्य सफाई निरीक्षक/सफाई निरीक्षक को, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी तथा सफाई निरीक्षक तथा नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी को अधिकारिता के प्रयोग के लिए अधिसूचित किया है।

श्री आलोक रंजन ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी विक्रेता ऐसे प्लास्टिक कैरी बैग जिनकी मोटाई 20 माइक्रान अथवा निर्धारित माप से कम है अथवा पुन:चक्रित प्लास्टिक के बने हैं तथा खाद्य सामग्री के लाने ले जाने के लिए हैं, उनका विनिर्माण निषिद्ध होने के कारण उनका व्यवसाय करना भी अनुमन्य नहीं है इस प्रकार के प्लास्टिक कैरी बैग में खाद्य सामग्री की आपूर्ति न करें। इसके लिए सभी विक्रेताओं को आगाह कर दिया जाय और यदि इसके बावजूद भी इसका प्रयोग करने की स्थिति में अधिनियम के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्रवाई की जाय। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को हतोस्ताहित करने के लिए जनभावना तैयार करने हेतु गैर सरकारी संस्थाओं व समाज सेवी संस्थाओं का भी सहयोग लेने के निर्देश दिये है।

प्रमुख सचिव नगर विकास ने बताया है कि प्लास्टिक के विनिर्माण पुन: चक्रण से सम्बंधित परिवर्तन के लिए भारत सरकार ने राज्य प्रदूषण बोर्ड को निहित प्राधिकारी तथा उसके उपयोग एकत्रण, पृथक्कीकरण, परिवहन और व्ययन से सम्बंधित नियमों के परिवर्तन के लिए सम्बंधित जिले के जिला कलेक्टर/उपायुक्त को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने नियमों में संशोधन कर अब प्लास्टिक के विनिर्माण के अतिरिक्त कैरी बैग के भण्ड़ारण, वितरण या विक्रय को भी निषिद्ध कर दिया गया है तथा विनिर्माता द्वारा पंजीकरण हेतु राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के समक्ष 17 अक्टूबर 2003 से पूर्व आदेश करना भी आवश्यक हो गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तेहरान रेडियों के ब्यूरों प्रमुख के निधन पर गहरा शोक जताया

Posted on 11 March 2010 by admin

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिह यादव ने तेहरान रेडियों के ब्यूरों प्रमुख श्री यासा रिजवी एवं इण्डियन एक्सप्रेस के फोटोग्राफर श्री मयंक सक्सेना के निधन पर गहरा शोक जताया है और शोक सन्तप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वरिष्ठ पत्रकार श्री रिजवी का पक्षाघात की बीमारी से कल दिनांक 10.03.2010 की रात 10:00 बजे निधन हो गया। उनके परिवार में एक बेटी एवं पत्नी है। वे अपने समाज के कार्यो में गहरी दिलचस्पी लेते थे।

छायाकार श्री मयंक सक्सेना कुर्सी रोड, लखनऊ में एक सप्ताह पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनके सिर में गम्भीर चोट लगी थी। उनके परिवार में वृद्ध पिता पत्नी एवं बेटी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री, उ0प्र0 श्री मुलायम सिंह यादव (सदस्य-लोकसभा) 13 मार्च,2010 को कार द्वारा जागीर चौराहा (कुसमरा रोड), मैनपुरी पहुंचेगे जहॉ वह जागीर इण्टर कालेज के पूर्व छात्रों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेगें। कार्यक्रम के पश्चात मध्यान्ह 12-00 बजे यह कार से ही वापसी यात्रा के लिए प्रस्थान करेगें। इस कार्यक्रम के संयोजक श्री दीन मोहम्मद है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in