Archive | राज्य

वल्र्ड ऑफ टाइटन शोरूम का उद्घाटन

Posted on 13 March 2010 by admin

लखनऊ- टाइटन इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भास्कर भट्ट ने आज यहां आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तर भारत में सबसे बड़े वल्र्ड ऑफ टाइटन शोरूम का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा लखनऊ में हजरतगंज खरीदारों के लिए जन्नत की तरह है। यहां लखनऊ के अलावा उत्तर भारत के अलग अलग भागों से लोग खरीदारी के लिए आते है। हजरतगंज में उत्तर भारत का सबसे बड़ा शोरूम खोनले का यह कदम दरअसल, ग्राहकों को खरीदारी का हमेशा से खास और अनूठा अवसर दिलाने की हमारी बचनबद्धता का हिस्सा है। हमें पूरा यकीन है कि यह नया शोरूम भी ग्राहकों के साथ वैसा ही भावनात्मक नाता जोड़ने में कामयाब रहेगा जैसा कि अपने दूसरे शोरूमों के जरिए हमने कायम किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग

Posted on 13 March 2010 by admin

लखनऊ -  समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गौरीगंज (सुल्तानपुर) कोतवाली क्षेत्र के अन्नी बैजल गांव में आग की लपेट में मासूम बच्चों सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत पर गहरा दु:ख जताया है और इस काण्ड में शामिल अभियुक्तों की तुरन्त गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।

श्री यादव ने कहा कि इस दिल दहलाने वाली घटना से प्रदेश में जर्जर कानून व्यवस्था का अन्दाजा होता है। बसपा सरकार में पुलिस जनता की रक्षा या अपराधियों की पकड़ के लिए नहीं, अपराधियों को संरक्षण देने और बसपा कार्यकर्ता की भूमिका निभाने को बाध्य हो गई है। गरीब परिवारों की जिन्दगी पूर्णतया असुरक्षित है और उन्हें न्याय  भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होने आगजनी की इस घटना की निन्दा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साम्प्रदायिक उपद्रव के लिये बसपा सरकार को जिम्मेदार - दीक्षित

Posted on 13 March 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी ने बरेली में लगातार हो रहे साम्प्रदायिक उपद्रव के लिये बसपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज शनिवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि पिछले 12 दिनों से बरेली साम्प्रदायिक आग में झुलस रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बसपा सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। सरकार को सिर्फ वोट बैंक की चिन्ता है, जनता की नहीं। सरकार की प्राथमिकता 15 मार्च की रैली है।

श्री दीक्षित ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के कारण ही सरकार ने आई0एम0सी0 प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को रिहा किया। उपद्रव के आरोपी तौकीर रजा खां की रिहाई से बरेली में जनाक्रोश भड़का है। बसपा सरकार जनाक्रोश को दबाने के लिये दमन की नीति अपना रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बरेली में हुए दंगों की जांच के लिये सांसद श्रीमती मेनका गांधी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। सांसद योगी आदित्यनाथ तथा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल समिति के सदस्य हैं। समिति कल बरेली के लिये रवाना होगी।

प्रवक्ता ने कहा कि बसपा सरकार कट्टरपन्थी ताकतों के आगे नतमस्तक हो गई है। कट्टरपन्थी ताकतें बरेली में सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रही हैं। प्रशासन सरकार के इशारे पर मौन है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की साइकिल जनजागरण यात्रा

Posted on 13 March 2010 by admin

लखनऊ -  समाजवादी पार्टी के साइकिल सवार जत्थे आज जनजागरण यात्रा के छठें दिन निकलकर विभिन्न जनपदों की गलियों-गलियों में छा गए।  आज 75 हजार साइकिल यात्री निकले। इन जत्थों ने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं पूछीं और उन्हें बताया कि प्रदेश मे व्याप्त भ्रष्टाचार, मंहगाई और कुशासन के खिलाफ समाजवादी पार्टी अपने नेता श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में किस तरह जनता की लड़ाई लड़ रही है। जत्थे के साइकिल सवारों ने महिला आरक्षण बिल पर पार्टी की नीति बताते हुये स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी आरक्षण की विरोधी नहीं है पर वह चाहती है कि मुस्लिम, पिछड़े तथा दलित महिलाएं हक से वंचित न हो इसलिए श्री मुलायम सिंह यादव की मॉग है कि हर पार्टी चुनाव में टिकट देते वक्त महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण दे और जो इसे न माने उसकी मान्यता रद्द कर दी जाय।

साइकिल से जनसम्पर्क के लिए समाजवादी पार्टी का यह यात्रा कार्यक्रम 15 मार्च 2010 तक चलेगा। इसके बाद सभी साइकिल यात्री समाजवादी आन्दोलन के महानायक डा0 राममनोहर लोहिया के जन्म शताब्दी दिवस 23 मार्च  2010 को जनपद मुख्यालयों में एकत्र होकर सम्मेलन करेंगे।

आज विभिन्न जनपदों में साइकिल यात्राओं का नेतृत्व निम्न प्रमुख नेताओं ने किया जिनमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने मैनपुरी में साइकिल यात्रा की समीक्षा की और सैफई (इटावा) में स्वंय साइकिल यात्रा में शामिल हुए। सैफई में उसरई भदेही में श्री राजपाल सिंह यादव (श्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई), ने झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना किया। उनके साथ स्व0 रणवीर सिंह (श्री मुलायम सिंह यादव के भतीजे) के पुत्र श्री तेजप्रताप सिंह, सैफई के ब्लाक प्रमुख श्री अरविन्द यादव एवं श्री सुरेश तथा श्री विष्णु भी साइकिल यात्रा में शामिल थे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने एरवाकटरा, जनपद औरैया एवं कन्नौज में साइकिल यात्रा का नेतृत्व किया। श्री धर्मेन्द्र यादव, सांसद ने बदायूँ में साइकिल यात्रा का नेतृत्व किया, लखनऊ में चौक ठाकुरगंज में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन ने तथा इस्माइलगंज में श्री भगवती सिंह सांसद ने साइकिल यात्रियों को झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इसके अलावा विभिन्न जनपदों में साइकिल यात्राओं का नेतृत्व निम्न प्रमुख नेताओं ने किया:- मोहनलालगंज (लखनऊ) श्री अशोक यादव, अयोध्या -श्री वेदप्रकाश गुप्ता,श्री महन्त भवनाथ दास ने झण्डी दिखाई बछरांवा (रायबरेली) श्री रामलाल अकेला, शाहजहॉपुर -पीलीभीत श्री मिथलेश कुमार, सांसद आदि ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन

Posted on 13 March 2010 by admin

लखनऊ  - उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज होली मिलन समारोह का आयोजन उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में किया गया। डॉ. जोशी ने मौजूद सभी कांग्रेसजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डॉ. जोशी ने कहा कि होली का पर्व हम सभी को आपस में प्रेम, मुहब्बत और मिलजुलकर रहने की प्रेरणा देता है।

होली मिलन समारोह में अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री परवेज हाशमी सांसद, पूर्व मुख्यमन्त्री श्री रामनरेश यादव, सांसद श्री जगदिम्बका पाल, सांसद श्री पी.एल.पुनिया, पूर्व मन्त्री स्वरूप कुमारी बख्शी, बेगम हामिदा हबीबुल्ला, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष श्री शेखर बहुगुणा, विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, एमएलसी श्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक श्री विनोद चौधरी, मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, महामन्त्री श्री प्रदीप श्रीवास्तव, सरदार दलजीत सिंह, पूर्व विधायक श्री राकेश मिश्रा, मुख्य संगठक श्री प्रहलाद द्विवेदी, श्री आई.एच.फारूकी एड., पूर्व सांसद श्री कमला प्रसाद सिंह, श्री श्यामलाल पुजारी, श्री संगमलाल शिल्पकार, श्री जावेद उर्फी, पूर्व विधायक श्री डी.पी.बोरा, श्री रमेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष श्री सिराज वली खां`शान´, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व आईएएस श्री रामकृष्ण, डा. शशिकान्त तिवारी, श्री हेमन्त मिश्रा एडवोकेट, श्री चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी एड., श्री राकेश मिश्रा एड., श्रीमती सन्तोष श्रीवास्तव, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्रा, श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती पूनम मिश्रा एड., श्री सरेाज शुक्ला एड., श्रीमती आरती बाजपेई, श्री अजेय सिंह, श्री विनोद राय, श्री राम पाल शर्मा, सरदार रंजीत सिंह, श्री रमेश मिश्रा, श्री शैलेन्द्र तिवारी`बबलू´, श्री शक्तिधर यादव, श्री शंकर लाल गौतम, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री विनय शुक्ला, श्री बद्री प्रसाद अग्निहोत्री, श्री जे.पी.सिंह एड., श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्री सुधीर श्रीवास्तव, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री पिण्टू शुक्ला, श्री पप्पू पाण्डेय, श्री अमित श्रीवास्तव`त्यागी´, श्री रामपाल शर्मा, श्री मो0 लतीफ एड.श्रीमती उमा मिश्रा, श्री पी.के.त्यागी, श्रीमती विनीता सिंह, श्रीमती बीनू आर्या, श्री सतीश अवस्थी, श्री संजय बाजपेई, श्री राजेश सिंह, श्रीमती रिश्म सिंह, श्री ज्ञान प्रकाश राय सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी ने उपस्थित सभी कांग्रेसजनों से होली मिलकर बधाई दी। इसके उपारान्त लोगों ने होली का प्रसिद्ध व्यंजन गुझियों सहित स्वल्पाहार का आनन्द लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिकायतों के अनुपालन में शिथिलता न बरतें- जीशान हुसैन खॉ

Posted on 13 March 2010 by admin

सुलतानपुर  - सिंचाई खण्ड -16 में सिंचाई बन्धु की बैठक मे उपाध्यक्ष जीशान हुसैन खॉ ने कहा कि शिकायतों के अनुपालन में शिथिलता न बरतें । बैठक में नलकूप के अधिकारियों की जम कर क्लास ली और नलकूप खराब होने के सम्बन्ध में शासन को भेजी गई रिपोर्ट को झूठी बताते हुए कहा कि सही रिपोर्ट भेजें।

उक्त रिपोर्ट के बाबत जॉच के उपस्थित विभागों के अधिकारियों की एक कमेटी बनाने का आदेश दिया। जल निगम के अधिकारियों को कार्यो  में सुधार की बात, और बिना हैण्ड पंप लगे भुगतान हो जाने के सम्बन्ध में लिखित स्पष्टीकरण मांगा। उक्त बैठक में विनय सिंह की शिकायती पत्र को निराकरध करने की बात की।

श्री जीशान ने कृषि महकमें को लेकर विशे नाराजगी जताई और शासन स्तर पर इसकी लिखा पढ़ी करने को कहा। बैठक के अन्त में अनुपस्थित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ करने के लिए जिलाधिकारी को सूचित करने को कहा। बैठक में सुभाश चन्द्र यादव, अली रिजवान राना, टिल्लू सिंह, पवन पाण्डे, डा0 चन्द्र शेखर, देवी शरन, तिवारी, प्रेम चन्द्र, राम तिलक वर्मा, गजेन्द्र सिंह, डा0 अशोक, कासिम आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारी पड़ीं पारदर्शिता

Posted on 13 March 2010 by admin

untitled-1

Comments (0)

बसपा की महारैली मे मुस्लिम समाज की भारी भागीदारी होगी-जावेद मंसूरी

Posted on 12 March 2010 by admin

लखनऊ - पार्टी के संस्थापक मा0 कांशीराम के जन्म दिवस पर बहुजन समाज पार्टी 15 मार्च को रमाबाई पार्क मैदान लखनऊ में रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली की तैयारी के लिए यू0पी0एग्रो के चेयरमैन राज्य मन्त्री जावेद इकबाल मंसूरी मुख्यमन्त्री मायावती के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रैली में भारी से भारी संख्या में पहुंचने की अपील कर रही है। विभिन्न जिलों का दौरा करने के बाद श्री जावेद इकबाद मंसूरी ने कहा बसपा की इस महारैली में मुस्लिम समाज की भारी भागीदारी होगी।

उन्होने कहा कि मुख्यमन्त्री के निर्देशन पर मै लगभग 40 जिलों का भ्रमण कर चुका हूं जहां भी गया सर्व समाज के साथ भारी संख्या में मुस्लिम समाज जुड़ा है। श्री इकबाल आज बान्दा जनपद में प्रवेश होते ही शहर की जामा मिस्जद गये और जुमा की नवाज अदा करने के तत्पश्चात अध्यक्ष जिला पंचायत शकील अली के गृह निवास पहुंच कर स्वलपाहार किया और मुस्लिम भाईचारा को पदाधिकारियों से मुलाकात कर महारैली में भाग लेने के लिए काफी देर तक विस्तार से चर्चा की।

अध्यक्ष यूपी एग्रो ने कहा कि प्रदेश की राजधानी में अब तक तमाम दलों की रैलियां आयोजित हो चुकी है लेकिन भीड़ हमेशा बसपा की रैली में हमेशा रिकार्ड कायम किया लेकिन इस रैली मे तो अब तक के सभी रिकार्ड तोड़ने के प्रयास ही नही बल्कि गांव गली कूचों से उत्साही पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता टोली की टोली बनाकर निकलने को बेताब नज़र आ रहे है। जिसमें सभी जगहों से भारी तादाद में मुस्लिम भाईचारा के लोग शामिल है।

इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश की मुख्यमन्त्री ने मुस्लिम भाईचारा का पुर्नगठन करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कबीना मन्त्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित तीन लोगों को प्रभारी बनाकर यह जिम्मेदारी सौपी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक 16 मार्च को

Posted on 12 March 2010 by admin

लखनऊ -  अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आगामी 16 मार्च, 2010 को प्रात: 11:00 बजे से बापू भवन के दूसरे तल पर स्थित सभागार में, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं हज राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री अनीस अहमद खॉ उर्फ फूलबाबू की अध्यक्षता में आहूत की गई है।

यह जानकारी उप सचिव अल्पसंख्यक कल्याण श्री मुहम्मद अखलाक खॉं ने दी है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में समस्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जन जागरण साइकिल रैली

Posted on 12 March 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी द्वारा 8 मार्च,2010 से प्रारम्भ आठ दिवसीय जन जागरण साइकिल रैली के पॉचवें दिन विभिन्न जनपदां में गांव-गांव-शहर-शहर में सभाएं कर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश में बसपा सरकार ने अपने कार्यकाल में किस तरह लूट मचाई है, जनता की तकलीफें उनके फैसलों से बढ़ी हैं और बसपा की साजिशों से ही साम्प्रदायिकता को हवा मिल रही है। कार्यकर्ताओं ने इसके साथ अपने नेता श्री मुलायम सिंह यादव का यह सन्देश भी दिया कि सरकारी जोर जुल्म सहने के बजाए जनता को इसके खिलाफ बगावती तेवर अपनाने चाहिए।

dsc_0027

साइकिल यात्रा में अब तक लगभग ढाई लाख साइकिल यात्रियों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रचार में यात्राएं की है। आगामी 15 मार्च,2010 को यात्रा का समापन होगा। सभी साइकिल यात्री 23 मार्च,2010 को डा0 राम मनोहर लोहिया के जन्म दिवस पर जनपद मुख्यालयों में सम्मेलन करेगें। इन साइकिल यात्राओं में समाजवादी पार्टी के सभी बड़े नेता भाग ले रहे है। महिलाएं भी बड़े उत्साह के साथ इसमें भारी संख्या मे शिरकत कर रही है। अल्पसंख्यक नौजवान इन साइकिल यात्राओं में खासतौर पर दिलचस्पी ले रहे हैं और जन सामान्य तक यह सन्देश पहुंचा रहे है कि श्री मुलायम सिंह यादव ही उनके हितों की लड़ाई लड़ते हैं।

आज विभिन्न जनपदों में साइकिल यात्राओं का निम्न प्रमुख नेताओं ने नेतृत्व शुभारम्भ किया:- लखनऊ महानगर राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता, लखनऊ जिला- श्री अरविन्द यादव, निजी सचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अशोक यादव, जिलाध्यक्ष, सन्तकबीरनगर मेहदावल-  श्री ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश महासचिव, श्री अब्दुल कलाम, विधायक श्री सुरेन्द्र यादव, अम्बेडकरनगर-श्री गोपीनाथ वर्मा, फैजाबाद-श्रीमती लीलावती कुशवाहा, श्री सुनील यादव,   श्री अनूप सिंह, श्री रितेश यादव, कानपुर नगर- श्री राम आसरे कुशवाहा, इलाहाबाद-श्री रामपूजन पटेल, लखीमपुर-खारी-श्री यशपाल चौधरी,पूर्व मन्त्री श्री अरविन्द कुमार सिंह, प्रदेश सचिव, पीलीभीत-श्री शुभलाल गंगवार, बलिया-श्री रामगोविन्द चौधरी,पूर्व मन्त्री, श्री राम बृक्ष, कन्नौज-   प्रो0 के0सी0 यादव, औरैया-श्री रघुराज सिंह शाक्य,पूर्व सॉसद, सुल्तानपुर-श्री मनोज पाण्डेय,    श्री राहुल उपाध्याय, बस्ती-श्री रामकरन आर्य, बागपत-श्री साहब सिंह, जौनपुर-श्री विक्रमाजीत मौर्य, कांशीरामनगर-श्री सूरज सिंह शाक्य, फतेहपुर-श्री नरेश उत्तम, चन्दौली-श्री श्यामलाल पाल आदि।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री, उत्तर प्रदेश श्री मुलायम सिंह यादव शनिवार दिनांक 13 मार्च,2010 को दिल्ली से सैफई होते हुए जागीर (कुसमरा रोड), जनपद मैनपुरी पहुंचेगें जहॉ वे 12-00 बजे जागीर इण्टर कालेज जागीर जनपद मैनपुरी के पूर्व छात्रों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेगें। अपरान्ह 1-30 बजे श्री यादव ग्राम नगलादीप मौजा छिमारा थाना वैतपुरा जनपद इटावा में वे श्री अनोखे लाल यादव के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु जाएगें।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सॉसद श्री अखिलेश यादव   14 मार्च,2010, रविवार को सुल्तानपुर जनपद में साइकिल रैली का शुभारम्भ करेगें। समाजवादी पार्टी ने मंहगाई, लूट, भ्रश्टाचार तथा महिला आरक्षण के नाम पर भाजपा-कांग्रेस की पिछड़ा दलित एवं मुस्लिम विरोधी साजिशों के बारे में जन जागरण के लिए 8 मार्च,2010 से साइकिल रैली प्रारम्भ की है। इस क्रम में श्री अखिलेश यादव 14 मार्च को लखनऊ से वाया-जगदीशपुर-जामो होते हुए नन्दमहर जनपद सुल्तानपुर पहुंचकर वहां 11-00 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेगें तथा साइकिल रैली का शुभारम्भ करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in