Archive | राज्य

समाजवादी पार्टी के राज्य संसदीय बोर्ड उत्तर प्रदेश की बैठक संपन्न

Posted on 27 March 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राज्य संसदीय बोर्ड उत्तर प्रदेश की बैठक में लिए गये निर्णयों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने एक प्रेस वार्ता में दी।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर   8 मार्च से 15 मार्च, 2010 तक नियोजित ढंग से तथा 16 मार्च से 23 मार्च 2010 तक छुटे हुए गॉवों तक जनजागरण साइकिल यात्रा कार्यक्रम पूर्ण होने पर राज्य संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री मुलायम सिंह यादव के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करता है, जिनकी सूझबूझ व निर्णय से प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता लाखों लोगों के बीच पहुंचकर समाजवादी पार्टी की नीतियों से उनको जानकारी देते हुये बसपा की वर्तमान सरकार की तानाशाही,भ्रष्टाचार, लूट, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भीशण मंहगाई का सन्देश पहुंचाने में सफल हुए। संसदीय बोर्ड पार्टी के उन हजारों नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई और धन्यवाद देता है, जो साइकिल यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जनता को जागरूक बनाने में सहयोग किया।

बोर्ड की बैठक में निर्णय किया गया है कि समाजवादी पार्टी के जिन पदाधिकारी/ कार्यकर्ताओं ने  08 मार्च से 15 मार्च, 2010 तक समाजवादी जनजागरण साइकिल यात्रा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया  है, उनकी सूची विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष तैयार करके जिला/महानगर अध्यक्ष की संस्तुति के साथ पर्यवेक्षक को दी जायगी जो अपनी रिपोर्ट के साथ प्रदेश कार्यालय मे 15 अप्रैल, 2010 तक जमा करेंगे। ऐसी प्राप्त सूचियों पर संसदीय वार्ड विचार कर प्रशस्तिपत्र देने का निर्णय लेगा।

बैठक में निश्चय किया गया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन  25 से 30 अप्रैल, 2010 के बीच में आयोजित किये जायं। जिला/महानगर अध्यक्षों से अनुरोध किया जाय कि कार्यक्रम तैयार कर एक प्रति प्रदेश कार्यालय को भेजने का कष्ट करें।

प्रेस वार्ता में श्री अखिलेश यादव ने बसपा नेता एवं वाराणसी के कोआर्डीनेटर डा0 रमेश राजभर को समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश मिश्रा एवं चन्दौली के जिलाध्यक्ष श्री प्रभूनारायण सिंह उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्रीय कोयला मन्त्री 29मार्च को तेरहवीं संस्कार में भाग लेंगे

Posted on 27 March 2010 by admin

लखनऊ  -  केन्द्रीय कोयला मन्त्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल जी अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत दिनांक 27मार्च को प्रात: लखनऊ पहुंच रहे हैं, जहां से श्री जायसवाल सीधे कानपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्री जायसवाल दिनांक 28मार्च को कानपुर में ही आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि श्री जायसवाल दिनांक 29मार्च को प्रात: कानपुर से लखनऊ  पहुंचेंगे, जहां पूर्वान्ह सीजन गार्डेन, निकट कृषिभवन, में सांसद श्रीमती अन्नू टण्डन के पति स्व0 सन्दीप टण्डन की तेरहवीं संस्कार में भाग लेंगे व अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरान्त सायं नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

श्री सक्सेना ने बताया कि इसी प्रकार अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री प्रवीन डाबर दिनांक 29मार्च को मध्यान्ह लखनऊ पहुंच रहे हैं, जहां श्री डाबर पूरे दिन रूककर दूसरे दिन दिनांक 30मार्च को पूर्वान्ह बाराबंकी पहुंचकर उ0प्र0 कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग द्वारा आयोजित बैठक को सम्बोधित करेंगे एवं अपरान्ह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पूर्व सैनिक पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे एवं रात्रि में नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष देवबन्द(सहारनपुर) में जनसभा को सम्बोधित करेंगीं

Posted on 27 March 2010 by admin

लखनऊ - उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति मे जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी जी कल दिनांक 28मार्च को प्रात: देवबन्द(सहारनपुर)  पहुंच रही हैं, जहां डॉ. जोशी मोहल्ला गद्दीपाड़ा-देवबन्द(सहारनपुर)  में कांग्रेसजनों से भेंट मुलाकात करेंगी। तदुपरान्त डॉ. जोशी अपरान्ह देवबन्द(सहारनपुर) में स्प्रिंग डेल स्कूल, निकट-मिस्जद रशीद-देवबन्द में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगीं। इसके पश्चात सायं डॉ. जोशी मौलाना असद मदनी से मुलाकात करेंगीं। अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री परवेज हाशमी, सांसद भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी के साथ रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्य सूचना आयुक्त ने जन सूचना अधिकारियों के साथ की बैठक

Posted on 27 March 2010 by admin

सुलतानपुर - राज्य सूचना आयुक्त सुभाश चन्द्र पाण्डेय आज जिले के सभी विभागों के जन सूचना अधिकारियों के साथ एक  समीक्षा बैठक जिला कलेक्टेट के मीटिंग हाल किया। जिसमें जनता के द्वारा मांगी गई सूचना के बारे में सूचना न मुहैया कराने पर कड़ी फटकार लगायी। अपराह्न एक बजे राज्य सूचना आयुक्त ने प्रेस से मुखातिब हुए ।

प्रेस वार्ता में श्री पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक विभाग के जन सूचना अधिकारी को 30 दिन के अन्दर मांगी गई सूचनाओं को उपलब्ध कराना आवश्यक होता है। यदि सम्बन्धित विभाग मांगी गई सूचनाओं को 30 दिन के अन्दर उपलग्ध नहीं कराता है तो अपीलीय अधिकारी को इसकी शिकायत कर सकता हैं, अपीलीय अधिकारी के यहॉ से भी यदि 30 दिन के अन्दर सूचना नही उपलब्ध होती है तो राज्य सूचना आयोग को इस प्रकरण पर शिकायत की जा सकती है। पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर सूचना न उपलब्ध कराने के बारे में क्या कोई दण्डात्मक कार्यवाही का विधान है तो श्री पाण्डेय ने बताया कि सूचना न उपलब्ध करवाने पर  जन सूचना अधिकार की धारा 20 के अन्र्तगत सम्बन्धित अधिकारी को रूप्या 250 प्रति दिन के हिसाब और अधिकतम  रू0 25000 तक दण्ड दिया जा सकता है। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि सुलतानपुर जनपद जन सूचना के तहत शिकायत इस समय कुल 1253 वाद राज्य सूचना आयोग में हैं जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को राज्य सूचना आयोग ने नोटिस भेजा है। दण्ड देने का चार चरण निश्चित किया गया है।

प्रथम दृश्टया सम्बन्धित अधिकारी को राज्य सूचना आयोग से नोटिस भेजी जायेगी, दसरे चरण में दण्डित करने की नोटिस भेजी जायेगी, तीसरे चरण में दण्डित करने की सूचना दी जायेगी और अन्त में दण्डादेश पारित कर दिया जायेगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राहुल गॉधी के काफिले को रोकने वाले को जेल

Posted on 27 March 2010 by admin

ज्ञापन देना अपराध नही-प्रेम श्रीवास्तव

सुल्तानपुर- अमेठी सांसद राहुल गांधी जिला मुख्यालय पर जिला निगरानी एंव सतर्कता समिति की बैठक की अध्यक्षता करने आये, जिसमें जनपद के विभिन्न संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों ने  अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपें। इसी की ध्यान में रखतें हुए जनपद में बढती अपराधिक धटना खास कर व्यापारियों के साथ होने वाली अपराधिक धटनाओं से त्रस्त व्यापारियो ने गल्ला मण्डी स्थित ज्ञापन सौपने के चक्कर श्री गांधी के काफिले को रोकने का प्रयास किया। जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था में लगें पुलिस कर्मियों ने व्यापारियों पर बल प्रयोग करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया , साथ ही 05 लोगो  पर नाम जद व 15-20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज किया गया जिसमें हिरासत में लिये गये मेवालाल कसौधन को पुलिस ने दिनांक 27 मार्च को सी जी एम कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर मेवालाल कसौधन के उपर भादवि , की धारा 143,145,151,283,341,353, व 7 एक्ट के तहत चालान कर जेल भेज दिया, शेलोगों में राम चन्द्र मिश्र, रबीन्द्र त्रिपाठी, अशोक कसौधन, व उमाशंकर अग्रहरि आदि अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिन धाराओं में चालान हुआ है उसका मतलब रास्ता जाम करना, आवागमन बाधित करना, तथा सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाना उक्त मुकदमा कोतवाली नगर के कोतवाल वीरेन्द्र सिंह की तरफ से लिखवाया गया है। जिसकी  विबेचना कमलेश चन्द्र तिवारी को सौंपी गई है।

पटरी गुमटी व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष प्रेम श्रीवास्तव  ने कहा कि व्यापारी की हत्या के मामले मे काग्रेंस महासचिव राहुल गांधी को ज्ञापन देने का प्रयास करने वाले व्यापारी नेताओं के विरूद्व मुकदमा लिखा जाना अन्याय पूर्ण कार्यवाही है। उन्होने कहा कि यदि प्रशासन व्यापारियों पर लगाये गये मुकदमे वापस लेकर मेवालाल कसौधन वा रबीन्द्र त्रिपाठी,उमाशंकर अग्रहरि, अशोक कसौधन के रिहा नही करता तो पटरी गुमटी व्यापार मंण्डल अन्य व्यापारी संगठनों के साथ मिल कर आन्दोलन करेगा।

पटरी गुमटी व्यापार मण्डल के संरक्षक संजय सिंह ने कहा कि काग्रेंस महासचिव राहुल गांधी पूरे देश में आम जन के मुद्दो को उठाते है, और उनके बीच जाते है, ऐसे मे सुल्तानपुर के व्यापारी अपने साथी की हत्या के मामले में उन्हे ज्ञापन देना चाहते थे जो कतई अपराध नही है। जिला प्रशासन काग्रेंस महासचिव की सुरक्षा को लेकर इतना चिन्तित था तो उसे विकास भवन के अन्दर ही हेलीपैड़ की व्यवस्था करनी चाहिए। व्यापारियो के विरूद्व फर्जी  मुकदमा पंजीकृत करना अन्याय पूर्ण कार्यवाही है। जरूरत पड़ी तो इसके विरूद्व संघर्ष किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ जन कल्याण महा मंच के सदस्यो ने अपनी माँगो को लेकर शहीद स्मारक पर दिया धरना

Posted on 26 March 2010 by admin

18

लखनऊ जन कल्याण महा मंच के सदस्यो ने अपनी माँगो को लेकर शहीद स्मारक पर दिया धरना

24

लखनऊ के बीएड बीपी एड बेरोजगार संघर्ष मोर्चा .प्र. के सदस्यो ने अपनीसूत्री माँगो को लेकर शहीद स्मारक पर किया धरना प्रदर्शन

32

लखनऊ जन कल्याण महा मंच के सदस्यो ने अपनी माँगो को लेकर शहीद स्मारक पर दिया धरना

41

मॅहगाई के खिलाफ धरने पर बैठे भा..पा.के सदस्य

5

6

किसान मोर्चा के सदस्य

81

पुस्तक का विमोचन करते अमिताब सिन्हा

91

सी.एम.. कार्यालय मे कन्या भ्रूण हत्या पर आयोजित कार्यक्रम मे जिलाधिकारी

10

रोडवेज़ संयुक्त परिषद मे वक्ता

112

उत्कर्ष द्वारा रीगालिका कार्यक्रम मे भाग लेते

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान

Posted on 26 March 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरूद्ध आज से व्यापक जनसम्पर्क व हस्ताक्षर अभियान की शुरूवात कर दी है। अभियान 10 अप्रैल तक चलेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज शुक्रवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए बताया कि आज जगह-जगह लगभग 150 स्थानों पर बड़ी सभांए हुई, पदयात्रा के जरिए जनसम्पर्क हुआ। इस अभियान में वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने अम्बेडकरनगर में व्यापक हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने जे0पी0 नगर के हसनपुर क्षेत्र में व मुरादाबाद नगर में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया। राष्ट्रीय सचिव वरूण गांधी ने पीलीभीत में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व किया।

bjp26-2श्री दीक्षित ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी के नेतृत्व में आगरा जिला व महानगर के कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसी प्रकार नेता विधानमण्डल ओम प्रकाश सिंह सुलतानपुर व सुलतानपुर जनपद के जगदीशपुर में हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविद ने गाजियाबाद, सांसद लालजी टण्डन ने लखनऊ, सांसद योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर महानगर, सांसद कमलेश पासवान ने गोरखपुर जिला, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने वाराणसी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबख्श वर्मा ने फरूZखाबाद, प्रदेश महामन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह ने कानपुर, प्रदेश महामन्त्री डॉ0 महेन्द्र सिंह ने सहारनपुर, प्रदेश महामन्त्री राजेश अग्रवाल ने अलीगढ़ महानगर, प्रदेश मन्त्री अशोक कटारिया ने बुलन्दशहर, प्रदेश मन्त्री इन्द्रजीत आर्य ने अलीगढ़ जिला, प्रदेश मन्त्री सरिता भदौरिया ने औरैया, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कासगंज, क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने महाराजगंज, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील शाक्य ने जालौन और झांसी, विधायक महेश गुप्ता ने बदांयू, आशुतोष वाष्णेय ने हाथरस, अशोक गोयल ने बिजनौर, रामनरेश अग्निहोत्री ने मैनपुरी, सन्तराज यादव ने बस्ती, शरद त्रिपाठी ने सन्तकबीरनगर, साध्वी निरंजन ज्योति ने बान्दा, कुं मानवेन्द्र सिंह ने ललितपुर और झांसी, दिनेश चन्द्र राय ने फतेहपुर, संगठन अतुल अवस्थी ने कन्नौज, संगठन मन्त्री राजेन्द्र त्रिपाठी ने महोबा, राजेन्द्र सिंह चौहान ने कानपुर देहात, अष्टभुजा शुक्ला ने सिद्धार्थनगर, के0एन0 सिंह ने मऊ, विजय दुबे ने बलिया में इस अभियान का नेतृत्व किया। राष्ट्रपति को सम्बोधित, जनसमस्याओं से युक्त छपे ज्ञापन में आज लाखों लोगों ने हस्ताक्षर किया। ज्ञापन में केन्द्र व राज्य प्रायोजित महंगाई मुख्य मुद्दा है। बसपा सरकार की लूट, प्रशासनिक आतंकवाद व अराजकता आदि खास मुद्दे हैं। आम जनता से इसी ज्ञापन में आज हस्ताक्षर करवाए गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ

Posted on 26 March 2010 by admin

लखनऊ  - भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज दिनांक 26 मार्च को प्रदेश कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी जिसमें मंहगाई एवं भ्रष्टचार के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान में सांसद लालजी टण्डन सहित सैकड़ों लोगो ने हिस्सा लिया। सांसद लालजी टण्डन ने वीरांगना आवन्तीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया। नगर महामन्त्री राजीव मिश्रा को हस्ताक्षर अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया है बैठक का संचालन नगर महामन्त्री मान सिंह ने किया। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने आवन्तीबाई प्रतिमा जीपीओ के सामने पंहुचकर इस मंहगाई एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध हस्ताक्षर किये।

इस अवसर पर सांसद लालजी टण्डन ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों और गलत घोटालाओं ने चलते बेलगाम मंहगाई से देश की जनता बेहद परेशान है। आज स्थिति यह है कि दाल, रोटी, चावल, सब्जी, घी, तेल, दूध, चाय, चीनी आम जनता की पंहुच से दूर होती चली जा रही हैं। केन्द्र सरकार दिन प्रतिदिन पेट्रोल एवं डीजल तथा गैस के दामों में बढ़ोत्तरी कर रही है जिसके कारण प्रदेश एंव केन्द्र के द्वारा बजट में अतिरिक्त कर लगाने से यात्री किराया माल भाड़ा एवं कृषि लागत में भी वृद्धि हुयी है। अतिरिक्त कर लगाकर दोनों सरकारों ने मंहगाई की आग में आम जनता को ढकेलने का कार्य किया है। बिजली, खाद, मंहगी हो गई है अब तो इस भीषण गर्मी में पानी किल्लत भी आम जनता को झेलनी पड़ सकती है। सांसद लालजी टण्डन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही मंहगाई के मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभाते हुये पूरे देश में इसके विरूद्ध आन्दोलन चलाये। प्रदेश की बसपा सरकार भी मंहगाई के साथ-साथ भ्रष्टाचार की भी दोषी है उसके राज्य में खुलेआम सरकारी धन का दुरूप्रयोग हो रहा है आम जनता के हित में सरकारी धन का प्रयोग नही हुआ है। सरकारी धन तो पार्को -स्मारकों और मूर्तियां लगाने में खर्च किया जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता इस मंहगाई एवं भ्रष्टाचार विरोधी हस्ताक्षर अभियान के जरिये घर-घर सम्पर्क करते हुये आम जनता की पीड़ा को महामहिम राष्ट्रपति तक पंहुचाने का कार्य करेगें। बैठक में तय किया गया कि विधानसभा, मण्डल स्तर के बाद यह अभियान बूथ स्तर पर भी चलाया जायेगा। इस अभियान के समाप्ति 10 अप्रैल को होगी। हस्ताक्षर अभियान में विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, राघवराम मिश्रा, नगर महामन्त्री मान सिंह, राजीव मिश्रा, नरेन्द्र सिंह राणा, दिलीप श्रीवास्तव, वीरेन्द्र तिवारी, दिवाकर सेठ, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, रमेश तूफानी, रामऔतार कन्नौजिया, पी0एन0 सिंह, अभिजात मिश्रा, अनिल बाजपेयी, अंजनी श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, शिवानन्द झां, भिखारी सिंह, विजय गुप्ता, गणेश कन्नौजिया, सरोज कुमारी, गिरीश सिंह, माधुरी शुक्ला, नागेन्द्र सिंह, संजय मिश्रा, विपिन अवस्थी, सुखेदव पाण्डेय, अंजू रामचन्दानी, पद्मा पिल्लई, नीरा सिन्हा, बीना गुप्ता, रंजना द्विवेदी, जया शुक्ला, पुष्पासिंह चौहान, रीता पाठक, मो0 रिजवान, अनूप बाजपेयी, भरत सिंह मौर्य, महेश दद्दू, के0के0 जायसवाल, विनोद तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक विद्यासागर द्वारा मंहगाई विरोधी हस्ताक्षर अभियान कल दिनांक 27 मार्च को हजरतगंज हनुमान मन्दिर से सायंकाल 5 बजे से प्रारम्भ किया जायेगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कलराज मिश्र को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जोरदार स्वागत की तैयारी

Posted on 26 March 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद कलराज मिश्र को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश में हर्ष का माहौल है। श्री मिश्र का लखनऊ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जायेगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मिश्र दिनांक 29 मार्च को शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से चलकर दोपहर 12 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों, विधायकों से अपने नेता के स्वागत में शामिल होने को कहा है। वे स्वयं भी स्टेशन पहुंचेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जन चेतना के लिए राज्य में रथयात्रा निकालने का भी निर्णय

Posted on 26 March 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग पर निषाद, कश्यप, बिन्द, शाक्य, तोराहा, मल्लाह, मांझी, धीमर तथा केवट समाज के प्रतिनिधियों की बैठक में आज यहां श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सन् 2012 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और इसके लिए हर तरह से संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। बेठक में इनके नेताओं द्वारा जन चेतना के लिए राज्य की तीन दिशाओं में रथयात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस समाज को चालाकी से उपेक्षित रखा गया है। दलितों को ठेके पट्टे में आरक्षण दिया गया जबकि इस समाज की दशा उनसे बेहतर नहीं है, बदतर है। कुछ पूंजीवादी ताकतें लोकतन्त्र के चेहरे को बिगाड़ने पर उतारू हैं। श्री यादव ने कहा कि आपका समाज लोकतन्त्र की दिशा को समाजवादी पार्टी की तरफ मोड़ने की ताकत रखता है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय मुख्यमन्त्री श्री मुलायम सिंह यादव ने इन जातियों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई कदम उठाए थे। 16-17 जातियों को ओबीसी से अनुसूचित जाति में शामिल करने का निर्णय श्री मुलायम सिंह यादव ने लिया था, बसपा सरकार ने उसे रद्द कर दिया। समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़ों, मुस्लिमों, दलितों तथा गरीबों की आवाज उठाती रही है। उन्होने आश्वासन दिया कि इन जातियो को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।  उनकी उपेक्षा तथा अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि बसपा, कांग्रेस और भाजपा ने इन जातियों के साथ बहुत अन्याय किया है। उन्होने इनके अधिकारों को छीनने का काम किया है। समाजवादी पार्टी और श्री मुलायम सिंह यादव ने ही उनके समाज की चिन्ता की है और संगठन तथा सरकार में सम्मानपूर्ण भागीदारी दी है। इस रिश्ते को निभाया जाएगा। यह समाज समाजवादी पार्टी को सत्ता में पहुंचाने के लिए सकंल्पित है।

बैठक को श्री विशम्भर प्रसाद निषाद, राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक, श्री बलराम यादव, पूर्व मन्त्री, श्री ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश महासचिव, श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता,श्री एस0आर0एस0यादव, प्रदेश सचिव, श्री राम सुन्दर दास निषाद, चौ0 लालता प्रसाद निषाद, श्री किरनपाल कश्यप, श्री शंखलाल मांझी,पूर्व सॉसद, श्री धर्मेन्द्र कश्यप, विधायक तथा  श्री राजपाल कश्यप, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा आदि ने भी सम्बोधित किया। बैठक में सौ से अधिक प्रतिनिधियों से हिस्सा लिया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in