Archive | राज्य

जिलाधिकारी महोदय ऑगनबाड़ी केन्द्रों का भी तो हाल-चाल ले लीजिए

Posted on 21 April 2010 by admin

ब्लाक दूबेपुर अन्तर्गत बन्धुवॉ कला (हुसैनगंज ) क्षेत्र में चल रहे ऑगन बाड़ी केन्द्रों का कोई पुरसा हाल नहीं हैं पूरे दूबेपुर ब्लाक में ऑगन बाड़ी केन्द्र rt21संचालित हो रहे हैं ,लेकिन अधिकांश कागजों पर चल रहे हैं बन्धुवॉ कला में संचालित लगभग पॉच  ऑगन बाड़ी केन्द्रों को देखा गया जिसमें एकाध को छोड़ कर सब कागजों पर चल रहे हैं। लगभग सभी  केन्द्रो पर बच्चों की संख्या कम पाई गई । केन्द्रो पर कागजी खाना पूर्ति  मुख्य सेविका और सीउीपीओ की मिली भगत से कर ली जाती है। सूत्र बताते हैं कि प्रत्येक ऑगन बाड़ी केन्द्रो से सीडीपीओ स्वयं व मुख्य सेविकाओं के माध्यम से तीन से चार सौ रूप्ये प्रति माह लेती हैं और सब कुछ ओके कर दिया जाता है। ऑगन बाड़ी के कार्य कत्रियों को प्रति माह 1750 रूप्ये मानदेय के रूप मेें  मिलता है। यह ऑगन बाड़ी कार्य कत्रियॉ मानदेय में से कहॉ तीन-चार सौ रूप्ये दे सकती हैं। इसी कारण इस विभाग के आला अधिकारी कार्यकत्रियों से  बच्चों को मिलने वाला पुश्टाहार बाजार में बेचवाती है। इसी कारण बच्चों एवं धात्रियोंं  को मिलने वाला पुश्टाहार बाजार में खुले आम बिकता है। ब्लाक की मुख्य सेविका  जो सीडीपीओ के मार्ग दशZन में चलती हैं, वह ऑगन बाड़ी कार्यकत्रियों को गलत काम करने को मजबूर करती हैं। इसी कारण ऑगनबाड़ी कार्य कत्रियॉ भी सीडीपीओ के पास उनका हिस्सा पहंचाकर एक माह के लिए नििश्चन्त हो जाती हैं। यह कार्य प्रत्येक माह जारी रहता है।

rt11रजिस्टर कुछ बोलता है और केन्द्र कुछ और कहता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी भी विकास भवन मेंं बैठ कर विभाग के क्रिया कलापों में चार च्ॉाद लगा रहे है। अभी कुछ दिन पहलें कूरेभार के कुछ ऑगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया और असिलियत का पता लगा, और उन्होने कार्य वाही भी किया। इसी तरह दूबेपुर में भी अनवरत निरीक्षण किया जाय तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाय।  पत्रकारों की टीम जब इन केन्द्रों पर गई तो जो अिालियत खुल कर आई वो केन्द्रों की तस्वीरों से साफ झलकता है। जब यह हाल नगर से सटे विकास खण्ड का हाल है तो जिले के अन्य ब्लाको का हाल क्या हाल होगा। नगर में भी यही हाल है। कार्य कत्रियॉ ऑगनबाड़ी केन्दो्र पर आ कर गप्प बरजी करती है। और चली जाती हैं एकाध केन्द्रों पर कुछ बच्चे अवश्य मिले जो ऑगन बाड़ी केन्द्रों को जीवित किए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुंह चिढ़ाता इण्डिया माकाZ हैण्ड पम्ंप

Posted on 21 April 2010 by admin

rt33रोडवेज परिसर का इण्डिया माकाZ हैण्ड पंप लगभग छ: माह से खराब पड़ा है। अधिकारी के नाक के नीचे इण्डिया माकाZ हैण्ड पम्प सूखा पड़ा हुआ है। इस  भीशण गर्मी में रोडवेज अधिकारियों की लापरवाही के चलते यात्री पानी के लिए दर-दर भटक रहे है। विजली की आवाजाही के चलते हैण्ड पम्प की ही सहारा रहता है ऐसे में यदि इण्डिया माकाZ नल भी खराब हो जाय तो राम ही मालिक है। लूट-खसोट का सिलसिला जारी है। फर्जी बिलों का भुगतान के तहत अभी रोडवेज कर्मी पर कार्यवाही हुई।  स्टेशन अधीक्षक भी कार्यालय में बैठे रहते हैं । यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान कत्तई नहीे है, जब कि रोडवेज का खर्चा इन्हीं यात्रियों से चलता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नवभारत के मालिक प्रफुल्ल माहेश्वरी फर्जीवाड़ा करते सी.बी.आई. की चपेट में

Posted on 21 April 2010 by admin

भोपाल  । नवभारत (म.प्र.) के मालिकों ने जो धोखाधड़ी की घटना ने पत्रकारिता को शर्मासार कर दिया। मशीन के नामपर 16 करोड़ के प्रकरण से सभी हतप्रभ है। प्रजातन्त्र के चौथे स्तंभ पर सबकी नज़र रहती है सरकार और जनता के मध्य सेतू की भूमिका निभाता है परन्तु इन दिनों चौथे स्तंभ ने भी बड़े व्यापारी की भूमिाक अदा कर रहे है और व्यापारी अधिक पैसा कमाने के लिये कई तरह के गलत कार्य कर बैठता है। एक नहीं कई उल्टे कार्य दैनिक नवभारत (म.प्र.) के मालिकों द्वारा किये गये, एन.बी. प्लाटेंशन में करोड़ों रुपये जनता से लेकर डकार गये न्यायालय से धारा 138 के कई प्रकरण है जिनमें कई गैर जमानती वारंट जारी है परन्तु पुलिस विभाग समाचार पत्र मालिक एवं पूर्व सांसद होने के कारण प्रफुल्ल माहेश्वरी को गिर तार नहीं कर पा रही है जो आम जनता के साथ अन्याय तथा न्यायालय की अवमानना है इतना ही नहीं प्रफुल्ल माहेश्वरी ने समाज को मिली सरकारी जमीन को भी बेच दिया था आपçत्त लगने पर जमीन बिकने से रुकी ऐसे अनेकों प्रकरण है। ताजा महाराष्ट्र बैंक प्रकरण में केन्द्रीय जांच ब्यूरो, दिल्ली की टीम ने शुक्रवार को फर्जी लोन के मामले में राजधानी के बैंक ऑफ महाराष्ट्र एवं मेसर्स नवाारत प्रेस के मालिक माहेश्वरी ग्रुप के आवास और सात ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की है। साथ ही फर्जी लोन के मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद प्रफुल्ल माहेश्वरी, सन्दीप माहेश्वरी, संजीव माहेश्वरी, श्रीमती बृज माहेश्वरी से ाी पूछताछ की गई है।  सीबीआई के एडीजीपी हर्ष बहल ने बताया कि वर्ष 2004 में माहेश्वरी के एमपी नगर जोन वन çस्थत नवाारत प्रेस में मशीनरी लगाने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 1भ्.67 करोड़ रुपए ऋण के लिए आवेदन किया गया था। बैंक से मंजूरी मिलने के बाद बैंक मैनेजर राजन मल्होत्रा के सहयोग से चार व्यतियों सन्दीप चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, राकेश ााटिया, अशोक सिंह के नाम से फर्जी एकाउंट ाोले गए थे और पूरी ऋण राशि इन्हीं फर्जी एकाउंट में ट्रांसफर करा ली। इस पूरे मामले में बैंक को धो ाा देने के आरोप में सीबीआई ने नवाारत प्रेस के डायरेटर प्रफुल्ल माहेश्वरी, संजीव माहेश्वरी, सन्दीप माहेश्वरी सहित चार निजी लोगों के ç ालाफ 420 का मामला दर्ज कर लिया है। इसी सिलसिले में बैंक ऑफ इण्डिया और सेंट्रल बैंक में ाी सीबीआई की टीम पहुंची थी।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

जान की कीमत 30 लाख रुपए

Posted on 21 April 2010 by admin

एक युवक नगर के बर्रा क्षेत्र से कुछ दिनों पहले अपहृत हुआ था। उसके परिजनों से अपहरणकर्ताओं ने 30 लाख की रकम मांगी है। युवक के पिता को चेतावनी मिली है कि अगर बेटे को सही सलामत पाना चाहते हो तो रकम बताए गए पते पर पहुंचा दो। इस संबंध में बर्रा पुलिस की कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट कर्मी प्रेम तिवारी किदवई नगर में के ब्लाक में रहते हैं। उनका बेटा सर्वेश बर्रा-2 स्थित रणवीर के स्टूडियों में तस्वीरें बनाने का कार्य करता था। पिता ने बताया कि बीती सात अप्रैल को सर्वेश व्यापार के काम से मझावन गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिला तो पिरजनों ने ग्यारह अप्रैल को बर्रा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रेम तिवारी के अनुसार बारह अप्रैल की शाम को सर्वेश के ही मोबाइल से तीस लाख रुपए फिरौती मांगने का एक संदेश आया। संदेश में कहा गया कि रकम का जल्दी इंतजाम करके दिल्ली पहुंचो। जब बर्रा एसओ संजय कुमार ने सर्वेश के नंबर पर फोन मिलाकर अपना परिचय दिया तो उसके बाद से मोबाइल स्विच बंद चल रहा है। आखिरी बार मंझावन से फोन किया गया है। बर्रा थानाध्यक्ष का कहना है कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर स्टूडियो संचालक के भाई व भतीजे से पूछताछ की जा रही है।

अवनीश अग्निहोत्री कानपुर।(उत्तर प्रदेश).

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

1500 गरीब परिवारों का अपने घर का सपना जल्द ही सच

Posted on 21 April 2010 by admin

महानगर के 1500 गरीब परिवारों का अपने घर का सपना जल्द ही सच होने वाला है। इन गरीबों को प्रदेश सरकार की काशीराम शहरी आवास योजना के तहत सवा दो-दो लाख के फ्लैट मुफ्त मिलेंगे। केडीए द्वारा इनका निर्माण किया जाएगा।केडीए के उपाध्यक्ष राम स्वरूप ने बताया कि नगर के सजारी क्षेत्र में काशीराम आवास योजना के तहत 1504 फ्लैट बनाए जाएंगे। इन फ्लैटों को चार मंजिला बनाने की योजना है। यह पूरा निर्माण क्षेत्र 94 ब्लाकों में बांटा जाएगा। यहां पर पार्क, समुदायिक केंद्र, बाजार, और स्कूल की भी सुविधा उपलब्ध होगी। यह योजना एक साल में पूरी कर ली जाएगी।उन्होंने बताया कि इस जमीन पर कुछ काश्तकार कब्जा कर खेती कर रहे थे। जिसे मुख्य अभियंता और तहसीलदार को भेज कर वापस ले लिया गया है और निर्माण के लिए कार्य आदेश जारी कर दिया गया है। एक मई से फ्लैट बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अभी तो जमीन को समतल कराने का कार्य चल रहा है। इन फ्लैट के निर्माण में लगभग 24 करोड़ का खर्च आएगा। इन आवासों को डूडा के तहत गरीबों को आवंटित किया जाएगा। यह फ्लैट उन्हीं गरीब परिवारों को दिये जाएंगे जिनका बीपीएल या अंत्योदय कार्ड बना होगा।

अवनीश अग्निहोत्री कानपुर।(उत्तर प्रदेश).

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

तंगी ने लिए छात्रा के प्राण

Posted on 21 April 2010 by admin

गुरुवार रात एक छात्रा ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गोविन्द नगरा थाना क्षेत्र की केनाल कालोनी में स्व. रामदास का परिवार निवास करता है। सात साल पहले रामदास की मृत्यु हो जाने के बाद उसकी पत्नी उर्मिला सब्जी बेज कर किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करती है। उसकी छोटी पुत्री मोनी (13) राजकीय विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती थी।पुलिस ने बताया कि कल शाम करीब छह बजे मोनी की मां सब्जी बेचने को बाजार गई थी। मां के जाने के बाद उसने अपनी छोटी बहन देवकी को बगल के घर में खेलने को भेज दिया। शायद बहन के जाने के बाद ही मोनी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। क्योंकि रात दस बजे जब उसकी मां बाजार से वापस लौटी तो उसने कमरे में मोनी को दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका हुआ पाया।बेटी को फांसी पर लटका हुआ देखकर उसके होश उड़ गये। चीख पुकार सुन कर मोहल्ले वाले भी वहां आ पहुंचे। मोनी की मां ने बताया कि मोनी अपने जीवन में बहुत कुछ करना चाहती थी। वह कहती थी मां एक दिन इस टूटे-फूटे घर की जगह बहुत बड़ा महल बनेगा। वह हमेशा परिवार को एक विशेष दर्जा दिलाने की बात करती थी। लेकिन आर्थिक बदहाली के कारण कभी-कभी उदास भी हो जाती थी। पुलिस ने भी मोनी की आत्म हत्या के पीछे आर्थिक तंगी की बात स्वीकार की.

अवनीश अग्निहोत्री कानपुर।(उत्तर प्रदेश).


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

बेबी किण्डर गाडेZन जूनियर हाई स्कूल में हुआ विदाई समारोह

Posted on 20 April 2010 by admin

app-2नगर क्षेत्रं गभड़िया स्थित बेबी किण्डर गार्डेन जूनियर हाई स्कूल में कक्षा पांच व कक्षा आठ के बच्चों को कक्षा चार एवं कक्षा सात के बच्चों ने अपने बडे भाई एवं बहनों को स्मृति चिन्ह के रूप में अपनी क्षमता अनुसार उपहार देकर उनके उज्जवल भविश्य की कामना की। उक्त अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उमा श्रीवास्तव , सहा0 अ0 मीना श्रीवास्तव, इन्दु प्रकाश श्रीवास्तव, नम्रता सिंह, रेनू रावत, बन्दना मिश्रा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रवन्धक जीतेन्द्र श्रीवास्तव ने अध्ययन कर रहे बच्चो को अनुसासन में रहने की एंव अपनो से बडो को सम्मान देने की िशक्षा दी, तथा उन्होने कहा कि आज के बच्चे कल देश के भविश्य निमार्ण मे तथा विकास में अपना योगदान देगें और विद्यालय एवं  परिवार का नाम रोशन करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मधुसूदन इण्टर कालेज बना नशेड़ियों का अड़डा

Posted on 20 April 2010 by admin

नगर क्षेत्र में नशे का कारोबार बढने से युवाओं मेंं अपनी जडे जमा रहा है। विवेक नगर स्थित मधुसूदन इण्टर कालेज नशेड़ियो का अडडा बन गया है। नगर में बढती चोरियेां का एक यह भी मुख्य कारण है कि स्मैकियों का आन्तंक इस हद तक व्याप्त हो गया है। साइकिल चोरी, मोबाइल चोरी तथा घरो में चोरिया बढ गई है। पुलिस की नििश्क्रयता के चलते नशे का कारोबार करने वालो के हौसले बुलन्द है। नगर के सभी मोहल्ले में नशे का अबैध कारोबार धडल्ले से हो रहा है। युवाओं की संंलिप्तता बढ रही है। नशेड़ियेां ने अब अपने अडडो में मिन्दर िशक्षा मिन्दरो तथा सुनसान क्षेत्रो पर आराम से वेधडक सेवन कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का मामला एक साजिश

Posted on 20 April 2010 by admin

कुडवार, सुल्तानपुर 20 अपै्रल। पंचायत चुनाव आने की सुगबुगाहट से राजनीति में अपने को स्थापित करने का जो तरीका लोग निकाल रहे है उनका न तो किसी के मान प्रतिश्ठा का ख्याल है और न उनके मान सम्मन का किस किस की भावनायें आहत हेा रही है राजनैतिक नेताओ को इससे क्या लेना देना, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण कुड़वार व्लाक में देखने को मिलने लगा, इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का प्रकरण ने खूब जोर पकड़ा और इसमें वाडेZन से लेकर संम्बन्धित आला अधिकारियेा तक ने कीचड़ उछालने में कोई कोर कसर नही छोड़ी। कुडवार बाजार में जब कुछ माननीयेा से इस बारे में बात चीत की गई तो उन लोगो ने बताया कि इस विद्यालय में जिन बिच्चयों की पढाई छूट गई थी उनके लिये इस विद्यालय का संचालन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस विद्यालय में हमारे ही गांव गिंराव की बिच्चयां पढ़ने आती है। उनकी इज्जर आबरू की रक्षा करना हम लोगो का भी परम कर्तव्य है। आवासीय विद्यालय का जो प्रकरण चल रहा है वह केवल चुनाव के मदद्े नज़र किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में कुडवार मार्केट बन्द कराने वाले सफेदपोश लोगों को उस समय मुह की खानी पड़ी जब कस्बा दूकानदारोंं ने उनका साथ देने से इनकार कर दिया। मामला कस्तूरबा गाधी आवासीय बालिका विद्यालय कुड़वार से सम्बधित रहा। ज्ञातव्य हो कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुड़वार इन दिनो सुर्खियो में रहा, जहां राजनीतिक लोग अपनी अपनी रोटिंया सेकने के लिए क्षेत्रीय सफेद नकाब पोश के लोग अपना उल्लू सीधा करने को प्रयास रत है और विद्यालय को बदनाम करने के सारे हथकण्डे़ अपनाने में कोई कोर कसर बाकी नही छोड रहे है।

सूत्रों के अनुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुड़वार विबाद के धेरे में उस समय आया जब दूबेपुर विद्यालय की वाडेZZन प्रतिमा सिंह से कुड़वार आवासीय बालिका विद्यालय का कार्य भार छिन गया, और उनके स्थान पर संविदा पर नियुक्ति सरोज यादव कार्यरत हो गई। वार्डन प्रतिमा सिंह प्रभाव शाली परिवार से होने के कारण कुडवार से जाने को तैयार नही थी, जिसके चलते दोनो महिला वाडेZन के बीच जोर आजमायिश का दौर चला, वार्डेन सरोज यादव अपने को असफल होते देख उच्च न्यायलय का सहारा लिया और कामयाब हुई। उक्त सरोज यादव वाडेZन की नियूक्ति क्षेत्रीय सफेद नकाब पोश वालो को नागवार लगी, और बदला लेने का कुचक्र रचना प्रारम्भ कर दिया। ऐसे में द्वेश भावना से ग्रस्त सफेद नकाब पोश के लोग भी क्या सोने पर सुहागा उस समय सावित हुआ जब मितयी  पाण्डे पुरवा निवासी क्षत्रिय व प्रजापति छात्राओं के बीच विद्यालय में विबाद हो गया। जिसकी खबर क्षत्रिय परिवार की बालिका ने धर पर फोन से दी, !और छात्रा के अभिभावक विद्यालय पहुंचकर वाडेZन से इस कदर भिड़ गये कि दोनो के बीच हाथा-पायी की नौबत आ गई र्षोर्षो ´´और उसने आवेस में आकर अपनी दोनो बच्चोें का नाम विद्यालय से कटवा कर हस्ताक्षर कर दिया। उक्त विबाद की भनक जब नेताओ को लगी तब उन्होने कूट रचित खडयन्त्र के तहत छात्रांें के द्वारा जनपद के आला अधिकारियो का दरवाजा खट-खटाया, तथा विद्यालय पर सैक्स रैकेट जैसे गम्भीर आरोप लगाये, ! वही मामले की जांच एसडीएम सदर को मिली जिन्होने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, और  बल्कि विद्यालय में अध्ययन रत छात्राओं व उनके अभिभावको से गोपनीय जानकारी हासिल कर अन्य-पहलुओं पर भी निरीक्षण किया। एस0डी0एम0 सदर आशुतोश मोहन अग्निहोत्री के औचक निरीक्षण के आधार पर जिला बेसिक िशक्षा अधिकारी मसीहूज्जमा सिद्दीकी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुड़वार में कार्यरत वाडेZन केा विन्दुवार कमियोें को उल्लेख कर यथा सीध्र सुधार की हिदायत दी। ऐसे मे सफेद नकाब पोश के लोग कूट रचित खडयन्त्र में अपने को असफल होते देख कुड़वार बजार बन्द करने का लाउड स्पीकर से एलान कराया। किन्तु कस्बा दूकानदारो ने उक्त बाजार बन्द के एलान को सिरे से नकारते हुंए सुबह से अपनी अपनी दुकाने खोल दी जिससे उक्त नेता लोेगो को करारा झटका लगा।

बताते चले कि कई दूकानदारो ने दबे जुवान से बताया कि राहजनी, चोरी, अश्लील हरकते, गरीबो के आसियाना लूटने वाले दलाल तथा बालिकाओ पर फिब्तया कसने व अश्लील हरकते करने वाले लोगो की भरमार है जिन्हे सफेद पोश नेता लोग संरक्षण दे रखे है और क्षेत्र में हमेशा अशान्ति बातावरण माहौल को पैदा करने को प्रयास रत है। इसी कड़ी में पूर्व थानाध्यक्ष के बीस हजार रूपये प्रतिमाह गौ-कशी के एसटीएफ द्वारा भण्ड़ा फोड़ के तरफ इशारा करते हुए दूकान दारों ने कहा कि उक्त सफेद पोश नेता के कान पर उस समय जूं ,, तक नही रेगंा, और आज झूंठे प्रकरण लेकर समाज में विग्रह कर रहे क्योकि वै स्वजातीय रहे। आज क्षेत्र के बच्चो का भविश्य बर्वाद करने व अपनी राजनैतिक रोटिया सेकने का प्रयास रत है जो चिन्ता का विशय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस की स्मृति यात्रा से मिल रहे जन समर्थन से विपक्ष बौखलाया-सुन्दर चौधरी

Posted on 20 April 2010 by admin

काग्रेस की स्मृति यात्रा ने आम जनमानस में एक ऐसा प्रभाव छोड़ा है कि हर हाथ काग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने के लिए जुड रहा है। इससे विपक्षियो में बौखलाहट व्याप्त है। उक्त बातें स्मृति यात्रा के स्वागत समारोह में वर्तमान बाल्मीकी समाज के साथ स्वागत करते हुए वरि0 काग्रेंसी राम सुन्दर चौधरी ने कही। श्री चौधरी ने कोतवाली नगर के सामने स्वागत द्वार बनवा कर वािल्मीकी समाज की महिजाओं पुरूशों वा युवाओं के साथ स्मृति यात्रा 2010 का स्वागत किया। स्वागत रथ पर सांसद पीएल पुनिया सांसद डा0 संजय सिह विधायक अमेठी अमिता सिंह काग्रेंस कमेटी के जिलाध्यक्ष मकसूद आलम जगह-जगह संबोधित करते हुए सुल्तानपुर नगर के तिकोनिया पार्क मेें लोगों केा संबोधित करते हुूए काग्रेंस के मिशन को पूरा करने का आवाहन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in