Archive | राज्य

सेन्ट्रल हज कमेटी सऊदी अरब में आवास, किराया एवं एयरलाइन्स शीघ्र तय करें - नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Posted on 10 May 2010 by admin

हज यात्रियों के चयन हेतु लाटरी 20 मई को ,   अक्टूबर से शुरू होगी हाजियों की उड़ान

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश राज्य समिति के चेयरमैन एवं काबीना मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया है कि वर्ष 2010 में हज पर जाने वाले यात्रियों के चयन हेतु आगामी 20 मई को लाटरी (कुरा) निकाली जायेगी। यह लाटरी स्थानीय गन्ना संस्थान डालीबाग के सभागार में अपरान्ह 3 बजे से होगी।

श्री सिद्दीकी ने बताया कि केन्द्रीय हज कमेटी व भारत सरकार द्वारा अभी तक हज के दौरान सऊदी अरब से ठहरने के लिए आवास की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे हज यात्रियों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि उनके ठहरने के लिए किन-किन श्रेणियों में मकान उपलब्ध हैं और श्रेणीवार उनका किराया क्या होगा। एयरलाइन्स भी तय न होने के कारण उनके किराये की जानकारी हज यात्रियों को नहीं हो पा रही है। इन समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार से यह अनुरोध किया गया है कि सऊदी अरब में हाजियों के ठहरने के लिए मकान, उनके किराये तथा एयरलाइन्स की व्यवस्था शीघ्र कर दी जाये।

श्री सिद्दीकी ने बताया कि हज 2010 की उड़ाने आगामी अक्टूबर से प्रारम्भ हो जायेंगी।  सऊदी एम्बेसी आखिरी रमजान व ईद के अवसर पर काफी समय के लिए बन्द रहती है। इसलिए जुलाई तक सभी पासपोर्ट सऊदी अरब दूतावास को उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया है, ताकि प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को समय से वीजा मिल सके।

चेयरमैन ने बताया कि विगत तीन वर्षो 2007,2008 व 2009 के कवर नम्बर वाले ऐसे आवेदकों को जिनका चयन लाटरी में नहीं हो पाया था उन सभी आवेदकों को इस बार लाटरी प्रक्रिया से अलग रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर उनको कुरा में शामिल मानते हुए हज यात्रा के लिए चयन कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन फार्म 15 मई तक जमा किये जायेंगे। अब तक लगभग 54000 प्रोविजनल फार्म जमा हो चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एक और नये जीन्स शो रूम का उदघाटन

Posted on 10 May 2010 by admin

सुल्तानपुर -महगाई की मार झेल रहे अब उपभोक्ताओं को सस्ती कीमत पर किलर सो रूम ने नयी-नयी बेरायटी के जीन्स, शर्ट, लेड़ीज टी शर्ट आदि नये  फैसन को देखते हुये आज जनपद में एक तिरूपति बाला जी इण्टर प्राइजेज शो रूम का रमाशंकर  इण्टर प्राइजेज रमाशंकर  काम्पलेक्स बस अण्डे़ पर एक भव्य उदधाटन किया गया।

शो रूम के मालिक निशान्त तिवारी व स्वदेश पाण्डेय ने बताया कि हर प्रकार के जीन्स, टी शर्ट, पैण्ट, लेडीज शूट आदि ग्राहकों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जायेगा। शो रूम का उदघाटन कृष्ण कान्त तिवारी ने किया। उक्त मौके पर कम्पनी के अधिकारी अशोक भांटिया के साथ बहुत सारे ग्राहक मौजूद रहे, उपभोक्तओ में देबेन्द्र अग्रवाल ने कम्पनी शो रूम के उदधाटन पर एक टी शर्ट खरीदकर बताया कि क्वालिटी अच्छी होने के कारण रेट उचित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यापारियों ने पुतला फूंका

Posted on 10 May 2010 by admin

सुल्तानपुर - अवैध तहबजारी के आन्दोलन की शुरूआत रामगंज बाजार में पुतला दहन करके शुरू कर दिया गया। जिलाध्यक्ष रबीन्द्र त्रिपाठी एवं महामन्त्री विजय जायसवाल के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने सैकड़ो व्यापारी के साथ जुलूस निकाला और रामगंज चौराहे बाजार दानव रूपी तहबजारी का पुतला दहन किया गया।

जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि जिला पंचायत और नगर पंचातों द्वारा राष्ट्रीय राज्य मार्ग को अबैध रूप  से नीलाम करके वसूली कराया जा रहा है। जबकि राष्ट्रीय राज्य मार्ग विभाग का कहना है कि हमारी सड़कों की पटरियो को नीलाम करने का अधिकार किसी को नही है, फिर भी मनमानी ढ़ग से वसूली की जा रही है। इसका तब तक विरोध होगा जब तक तहबजारी बन्द नही हो जायेगी। सभा को जिला महामन्त्री विजय जायसवाल तहसील प्रभारी मो0 जफर खां, नगर अध्यक्ष नरोतत्म कनोड़िया, महामन्त्री सत्य नरायन मोदन वाल आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका एंव जिलापंचायत विभाग के विरोध में शीध्र ही नगर में जूलूस व शव यात्रा निकाली जायेगी। मांगे यदि नही मानी गई तो उक्त आन्दोलन होगा। नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने सूरापुर, चान्दा, नगर सुल्तानपुर ने व्यापारियो पर  लिखे मुकदमें वापस लेने की मांग किया। ग्राम प्रधान सत्यनरायन जायसवाल, प्रमोद मोतीलाल जायसवाल, दशरथ लाल कसौंधन, सुनील मोदनवाल, डा0 राजेश विश्वकर्मा सहित सैकड़ो व्यापारी लोग मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हुई व्यापारी लूट काण्ड का पर्दाफाश

Posted on 10 May 2010 by admin

पुलिस अधीक्षक ने किया पाचं हजार रुपये इनाम की घोणा

सुल्तानपुर - राष्ट्रीय राज्य मार्ग लखनउ वाराणसी रोड़ पर अज्ञात बदमाशों द्वारा व्यापारी सुनील कुमार बरनवाल पुत्र राम चरन बरनवाल निवासी ग्राम शाहगंज थाना कोतवाली नगर सुल्तानपुर जो तगादे के रूपये के साथ सायं आठ बजें वापस अपनी आल्टो कार से धर आ रहे थे जिन्हे प्रताप ढ़ावे के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा रोकर तगादे के रूपये लूट लिये, जिसके बारे में सुनील कुमार बरनवाल द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 253/2010 धारा 392भादवि का पंजीकृत किया गया। धटना के द्वारा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ शिव बहादुर सिंह के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 प्रभारी पंकज तिवारी तथा थानाध्यक्ष कोतवाली देहात हरेन्द्र प्रताप सिंह की टीम गठित की गई।

उपरोक्त टीम द्वारा की गई पूंछ-ताछ तथा पतारशी, सुरागरशी से धटना में किसी करीबी व्यक्ति की संलिप्तता प्रकाश में आयी व्यापारी के साथ धटना के समय मौजूद नौकर से की गई पूछं-ताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिले। विस्तृत पूछं ताछ के दौरान नीरज सिंह पुत्र राकेश सिह निवासी ग्राम दिखौली थाना धमौर द्वारा धटना को स्वीकार किया गया। अभियुक्त नीरज द्वारा अपने चचेरे भाई विपिन व अन्य गांव के शान्ति भूशण सिंह व सन्तो सिंह के साथ धटना को अन्जाम दिया जाना स्वीकार किया। धटने के खुलासे के बाद आज लगभग 1,30 बजे धटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तमंचा, चाकू तथा बैग मे रखे गये लूट के पांच लाख रुपये तथा कार की चाभी के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसमेें चौबीस धण्टे खुलासे को पुलिस अधीक्षक एक सराहनीय कार्य बताया और पुलिस टीम को पाचं हजार रूपये तथा व्यापारियो ने पचास हजार रूपये पुरस्कार देने की घोणा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आम जनता भ्रष्टाचार से पीड़ित-जदयू

Posted on 10 May 2010 by admin

सुलतानपुर - आम जनता ही सबसे ज्यादा इससे पीड़ित है कि जनता एक जुट होकर भ्रष्टाचार को खत्म करने को ही उठ पड़े तो इसका हमें प्रयास करना होगा। जदयू के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने आम जनता का आवाह्न कर कहा कि सात विन्दुओं पर आम सहमत व्यक्त करें तभी कार्य और परिणाम आपायेगें।

भ्रष्टाचार उपर से नीचें की ओर चलता है। रिश्वत खोरी समस्या नही अपराध है। सर्वोच्च पदों पर आसीन बर्तमान एवं भूत पूर्व की समपत्ति के एक एक पैसे का हिसाब हो, भ्रष्टाचार के अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही दड़ देने का अधिकार प्राप्त व्यक्ति कुछ अपवादों को छोड़कर अधिकाशत: स्वयं ही भ्रष्टाचार में लिप्त है। बिदेशों में जमा 70 लाख करोड़ रूप्या वापस लाया जाय। भ्रष्टाचारियों की समपत्ति जप्त किया जाय, प्राप्त धन से देश को विकसित किया जाय, जैसे मुद्दे पर एक जुटता लानी होगी। इस पर सहयोग और समर्थन देने वाले व्यक्ति संस्था सगठनो का स्वागत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

छात्रावास चयन हेतु खिलाड़ियो का संघर्ष जारी

Posted on 10 May 2010 by admin

सुलतानपुर - अन्तर मण्लीय वालीवाल प्रतियागिता का आज दूसरे दिन मेरठ ,आजमगढ़ सहारनपुर लीग मैच जीता। स्थानीय पन्त स्टेडियम में खेल निदेशालय उ0 प्र0 के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय के संयोजन में चौदह/ सोलह वर्षीय अन्तर मण्डलीय बालक वालीवाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मैचों में मेरठ ने इलाहाबाद को , सहारनपुर ने वाराणसी को , मेरठ व आजमगढ के मध्य तीसरा मैच खेला गया। प्रतियागिता में निर्णायकों में राम शिरोमणि, राजेन्द्र यादव , हविनय सिंह, सर्वेश सिंह,आदि रहें संचालक सहयोग गौतम दास , दिनेश कुमार उप क्रीणाधिकारी विशाल तिवारी , पंकज दुवे  ‘वेब, अन्तरराश्ट्रीय खिलाड़ी संसार सिंह अफताब अहमद  सहित कई विभागीय कर्मचारी ने सहयोग किया । चयन कर्ताओ में एस0 के वाश्णेय, संजय शर्मा , लक्ष्मी शंकर सिंह एवं संयोजन जिला क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर  का सफल योगदान रहा।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एम0 टी0 आई0 द्वारा टूल किट वितरित

Posted on 10 May 2010 by admin

सुलतानपुर - महिला कल्याण निगम उ0 प्र0 द्वारा संचालित रोजगार परक प्रिशक्षण कार्यक्रम  के समापन के उपरान्त प्रशिक्षण दायी संस्था एम0 टी0 आई0 द्वारा ब्लाक मसोधा फैजाबाद के लाभार्थियों को टूल किट वितकरत किया गयां । टूल किट वितरण के मुख्य मुख्य उद्देंश्य को बताते हुए निदेशक  सरवर रहमान प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण उपरान्त स्वरोजगार के अवसर एवं प्रयास करने हेतु टूल किट सहायक होगा। किट मे ब्यूटिशियन , रेडीमेड गारमेन्ट, फल संरक्षण में दाल दलिया, वेसन एवं पापड़ निर्माण साफ्ट टवायज के प्रशिक्षतों को टूल किट मुख्य अतिथि अशोक सिंह सन्दीप कुमार सिह, मो0 कमर इरसारइल हक आदि उपस्थित रहे। 
 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगर उद्योग व्यापार मण्डल का चुनाव सम्पन्न

Posted on 10 May 2010 by admin

सुलतानपुर- नगर उद्योग व्यापार मण्डल कंछल गुट के पदाधिकारियों का चुनाव सर्व सम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ। जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने नगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, महामन्त्री शाहिद परवेज , कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कशौधन, उपाध्यक्ष मेहताब आलम के नाम की घोषणा की। स्थानीय पं0 राम नीरेश सभागार में उपस्थित व्यापारियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। नगर संरक्षक के रूप  में राम निवास अग्रवाल  प्रान्तीय उपाध्यक्ष  एवं जिलाध्यक्ष द्वारा सुभा कपूर को महामन्त्री घोशित किए गये। सभी  निर्वाचितों को  पालिकाध्यक्ष तथा सुन्दर लाल टण्डन ने आशिर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में मो0 इलियाश खान, अयोध्या प्रसाद, जय गोपाल सिंह, शैलेन्द्र तिवारी, जय प्रकाश तिवारी, जीमल हुसैन आदि जिले के पदाधिकारी मौजूद रहें।

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

छोटे बच्चे भी गोमती सफाई का संकल्प लिया

Posted on 10 May 2010 by admin

सुलतानपुर - आजाद सेवा समिति का गोमती सफाई अभियान दूसरे सप्ताह भी जारी रहा । प्रात: छ: बजे से 9 बजे तक सेस्भा कार्यकर्ताओं ने सीता कुण्ड गोमती घाट के किनारे जमा पालिथीन एवं गन्दगी को लाद कर हटाया। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि गोमती सफाई अभियान निरन्तर जारी रहेगा । इस अभियान को नगर वासियों का पुर जोर समर्थन मिल रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष समशाद अहमद ने कहा कि शहर के गन्दे नाले का पानी सीता कुण्ड घाट पर लोगों के स्नान स्थल पर आता हें जिससें वातापरण और बदबू भरे पानी में नागरिको को स्नान करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस अभियान में संस्था के महा मन्त्री अब्दुल मन्नान नें मांग की है कि प्रशासन द्वारा ऐसी व्यवस्था बनानई जाय कि नाले का गन्दा पानी स्नान घाट पर न आने पाये। गोमतील सफाई अभियान में संस्थापक संजय सिंह, ओम प्रकाश, अशोक तिवारी, पप्पू सोनकर , राम चन्द्र , मोईद खान व निजाम मास्टर सहित तमाम लोगों नें सहयोग प्रदान किया। 

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मोहल्लावासी गन्दा पानी पीने को मजबूर, उतरे सड़क पर

Posted on 10 May 2010 by admin

सुलतानपुर - नगर पालिका वार्ड संख्या 24 व 18 ठठेरी बाजार व बाटा गली के सभी मोहल्ला वासियों द्वारा विगत पच्चीस- तीस दिनो से पानी की किल्लत एवं गन्दा पानी राम लीला मैदान की बोरिंग से मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं। इस बारे में पूर्व में भी पालिका प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। किन्तु आश्वासन के सिव मोहला वासियों को कुछ भी नहीं मिला । मोहला वासी गन्दा पानी पीने को मजबूर हैं।

उक्त समस्या के मद्दे नज़र आज मोहल्ले वासियों के द्वारा सड़क पर उतर कर पालिका प्रशासन एवं नगर पालिका परिद के विरूद्धनारे बाजी की। उक्त समस्या नगर कोतवाली भी पहुंचा जहॉ नगर कोतवाल व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल एवं भुथ्त भोगी मोहल्लावासी गण तथा अन्य सम्मानित व्यक्ति पहुंचे। पालिका अध्यक्ष को गन्दे पानी से भरी बोतल भी दिखायी गई। मोहल्लावासी पानी की किल्लत एवं गन्दा पानी के कारण काफी आक्रोसित दिखाई पड़े। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मोहल्ला वासियों को नगर कोतवाल के समक्ष तीन दिवस के अन्दर समस्या का समाधान करलने का आश्वासन दिया । तथा उसके द्वारा विकराल रूप सें ग्रस्त समस्या मोहल्लावासी नारायन प्रसाद की गली , रूहट्टा गली में नई बोरिंग कराने का आश्वायन दिया तथा मोहल्ला वासी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को भी तीन दिवस के अन्दर समस्या का समाधान न होने पर पुन: नये स्तर पर धरना प्रदर्शन करने की चूतावनी दी। घरने पर पंकज दुवे, ज्ञान प्रकाश सोनी, आजाद सेठ, पववन कसौधन , राजकुमार कौशल, अरविन्द जायसवाल, राजेन्द्र सोनी, विजय अग्रहरि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहै।

 

 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in