Archive | राज्य

ब्राम्हण समाज को हमेशा दिशा एवं विचार देने में आगे रहा है

Posted on 16 May 2010 by admin

16-05समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सॉसद श्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि इतिहास गवाह है कि ब्राम्हण समाज को हमेशा दिशा एवं विचार देने में आगे रहा है। राश्ट्रीय स्वाधीनता आन्दोलन हो या समाजवादी आन्दोलन ब्राम्हणों की उसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होने कहा आज जो अन्याय लूट एवं भ्रश्टाचार है, उसके खिलाफ भी वह अगुवाई करें, समाजवादी पार्टी उनके साथ चलेगी।

श्री यादव यहां समाजवादी ब्राम्हण सभा द्वारा आयोजित परशुराम जयन्ती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होने कहा ब्राम्हणों ने अनीति के खिलाफ हमेशा संघशZ किया है। वे वैचारिक आन्दोलनों के प्रवर्तक रहे है। अब फिर अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने में उन्हें अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहना होगा।

16-05-aसमाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव बा्रम्हणों को मान सम्मान दिया है। अपनी सरकार में उन्हें महत्वपूर्ण पद सौपें गए थे। भगवान परशुराम जयन्ती पर सार्वजनिक अवकाश श्री मुलायम सिंह यादव की सरकार ने ही घोिशत किया था। उन्होने याद दिलाया कि समाजवादी आन्दोलन के अग्रणी लोगों में स्व0एस0एम0 जोशी, स्व0मामा बालेश्वर दयाल, स्व0मधुलिमये, स्व0जनेश्वर मिश्र के नाम उल्लेखनीय हैं। आज भी समाजवादी पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर ब्राम्हण प्रतििश्ठत है।

16-05-bसमारोह का ‘ाुभारम्भ श्री अखिलेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होने भगवान परशुराम के चित्र पर पुश्पांजलि अर्पित की। समारोह में श्री अखिलेश यादव को पगड़ी पहनाकर तथा फरसा देकर सम्मानित किया गया। समाजवादी ब्राम्हण सभा के परशुराम जयन्ती कार्यक्रम की अध्यक्षता राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय तिवारी ने की। इसमें सर्वश्री ब्रजभूशण तिवारी (सॉसद) राश्ट्रीय उपाध्यक्ष, माता प्रसाद पाण्डेय (पूर्व विधान सभाध्यक्ष), डा0 अशोक बाजपेयी(पूर्व मन्त्री) राश्ट्रीय महासचिव एवं राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता ने विशिश्ट अतिथि  के रूप में हिस्सा लिया।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वश्री गिरीश मिश्रा, (लखीमपुर खीरी) श्री नीरज ‘ार्मा, (मथुरा) सहित सौरभ ‘ाुक्ला, संजयशरण चतुर्वेदी, अशोक मिश्रा, अजय पाण्डेय,चन्द्रा पाण्डेय को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश कोशाध्यक्ष श्री राज किशोर मिश्र, नगर अध्यक्ष श्री सुशील दीक्षित, श्रीमती माला द्विवेदी, प्रदेश सचिव, श्री ‘ाारदा प्रताप ‘ाुक्ला (पूर्व विधायक), श्री धर्मानन्द तिवारी, श्री आत्मप्रकाश ‘ाुक्ल, श्री सत्येन्द्र उपाध्याय, श्री रामचन्द्र द्विवेदी, श्री अभयशंकर दुबे, श्री चन्द्रप्रकाश दुबे, श्री पी0डी0 तिवारी, श्री नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, श्री दीपक मिश्र सहित हजारों लोग सम्मिलित हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डि्यूटी के दौरान सन्दिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत

Posted on 16 May 2010 by admin

कोतवाली नगर क्षेत्र के जेल रोड़ स्थित जल निगम कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रात्रि डि्यूटी के दौरान रहस्य मय परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस इसे आत्म हत्या मान रही है वहीं परिजन इसे हत्या बता रहे है। यह जद्दोजहद पोश्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामले का खुलासा हो सके गा।

धम्मौर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव 45 वशZ पुत्र लाल  बहादुर श्रीवास्तव नगर के जेल रोड़ स्थित जलनिगम कार्यालय में चपरासी के पद पर तैनात था। बीते शनिवार को अजय रात्रि डियूटी पर था, डि्यूटी के दौरान सदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। सुबह स्थानीय लोगो ंने जब कार्यालय के चैनल की तरफ देखा तो अजय का शव खून से लतपथ जमीन पर देखा। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुुंची पुलिस घण्टों हलाकान रही कि यह हत्या है या आत्म हत्या। वहीं परिवारी जनों का कहना है कि अजय की हत्या हुई है। फिलहाल इस मामले का खुलासा पोश्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाये गा। इस बावत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोश्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कार्यवाही व मामले की जानकारी हो पायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कश्यप निशाद विन्द जागरण महासभा के बैनर तले अपना बनाओ निशाद सम्मेलन सम्मपन्न

Posted on 16 May 2010 by admin

गत दिवस राश्ट्रीय कश्यप निशाद विन्द जागरण महा सभा के बैनर तलेचौथी राम निशाद की अध्यक्षता में अपना बनाओ निशाद संम्मेलन देवाढ घाट बाधमण्डी कादीपुर चान्दा रोड पर राम सुमिरन निशाद जिलाध्यक्ष के संयोजक तत्व में सम्मपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम में उ0प्र0 कश्यप निशाद सभा के प्रन्तीय अध्यक्ष खेमई प्रसाद निशाद बतौर मुख्य अतिथ सर्वप्रथम निशाद कुल भुशण निशाद राज, गुहि राज के चित्र पर माल्यार्पण कर वाधमण्डी की तरफ ध्यान आकर्शित करते हुए कहा कि वर्तमान वाधमण्डी बडे़ संधशZ व प्रयास के बाध कारीगरों के हित में बनवाने का प्रयास किया गया पर ओछी मानसिकता के तहत की बाधमण्डी का लाभ निशादों को न मिल सके, बाजार से दूर किसी तरह अन्य स्थानो पर मण्डी बनायी गई है, इसी तरह का व्यवहार समाज के साथ गांव स्तर पर भी किया है। जिससे समाज ग्रामीण स्तर की जरूरी सुविधाओ के लिये परेशान है। उक्त सारी सुविधायें अपने मध्य से जागरूक कर्मठ इमानदार व्यक्ति को ग्राम प्रधान, बीडीसी, व जिला पंचायत सदस्य बनाकर प्राप्त की जा सकती है। इसी उद्देश्य से समाज में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है उसी योजना के तहत यह निशाद सम्मेलन आयोजित कर जो क्षेत्रीय लोगों विशेश कर महिलाओ के सहयोग से सफल हो रहा है। जिलाध्यक्ष राम सुमिरन निशाद, महामन्त्री मनकू राम निशाद, सहयोगी भगेलू राम, लल्लू निशाद, व राजेन्द्र निशाद ने अगन्तुको के प्रति धन्यबाद कर नन्द लाल निशाद एक बिरहा कम्पनी ने मनोरजनं भी किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माल गाड़ी के पलटने से घंण्टो बाधित रहा रेल यातायात

Posted on 16 May 2010 by admin

लखनउ वाराणसी रेल मार्ग पर रबिवार को दोपहर माल गाडी का बे्रक फेल हो जाने से गाड़ी अनियिन्त्रत होकर पलट गई। गाड़ी के चालक व परिचालक इस दुघZटना में बाल-बाल बच गये।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनउ से आ रही गिटटी से भरी माल गाड़ी िशव नगर स्टेशन पहुंचने पर गाड़ी का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह अनियिन्त्रत होकर इन्जन सहित तीन डब्बे पटरी से उतर कर गढ्ढे में गिर गई। ड्राइबर की सूझबूझ से परिचालक व स्वयं इस दुघZटना में सुरक्षित बच गये। माल गाड़ी के पलटने से कई घण्टो तक रेल यातायात बाधित रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तीस हजार का इनामी सुपारीकिलर साथियों सहित गिरफ्तार

Posted on 16 May 2010 by admin

rt-1जिले की पुलिस व एसटीएफ उत्तर प्रदेश की सयुक्त टीम को तीस हजार का इनामी व कई हत्याओं में वाछिन्त बदमाश को साथियों सहित गिरफ्तार करने में सफलता किया है।
जनपद की पुलिस टीम व एस0टी0एफ द्वारा दुर्दान्त एवं इनामी घोशित अपराधियों व शूटर्स की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर व वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा इनामी अपराधी एवं शार्प सूटर रजनीश उर्फ पंकज की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जगदीशपुर अनिल शाही व एसटीएफ के उपनिरीक्षक सन्तोश सिंह के सयुक्त अभियान में हुई अपराधियों से मुठभेड़ के बाद तीन साथियेां सहित गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो हत्यारे मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गये। मौके से भागे अपराधियों में मेराज अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी ग्राम जिरासों थाना मईल जनपद देवरिया, राजेश सिंह उर्फ गोरख सिंह पुत्र दद्न सिंह निवासी ग्राम टिकरी थाना धम्मौर जनपद सुलतानपुर, लल्लन नाम पता अज्ञात स्कार्पियों से भागने में सफल रहे। मुठभेड़ के बाद तीस हजार के इनामी अपराधी रजनीश उर्फ पंकज सिंह निवासी नौगिरवा थाना धम्मौर जनपद सुल्तानपुर, शेर बहादुर सिंह उर्फ अमित सिंह पुत्र शीतला प्रसाद निवासी घाटम पुर थाना लम्भुआ, ओम िंसहं उर्फ डम्पी पुत्र पेशकार सिंह निवासी बनकसिया िशवरतन सिंह थाना मनिका पुर जनपद गोण्डा, शादाब अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी जिरासों भागल पुर थाना मईल देवरिया को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व उपराश्ट्रपति श्री भैरोंसिंह षेखावत के निधन पर मुख्यमन्त्री दुखी

Posted on 15 May 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने पूर्व उपराश्ट्रपति श्री भैरोंसिंह षेखावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक सन्देश में मुख्यमन्त्री ने कहा कि श्री भैंरो सिंह षेखावत ने अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में जनता की निस्वार्थ भाव से सेवा की।
मुख्यमन्त्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए स्वर्गीय षेखावत के शोक सन्तप्त परिवार के प्रति अपनी हादिZक संवेदना व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसान संग्राम समिति का धरना जारी

Posted on 15 May 2010 by admin

मनरेगा मजदूरों ने दिहाड़ी को लेकर किसान संग्राम समिति के बैनर तले तिकोनिया पार्क मेंं छठे दिन भी धरना जारी रखा। किसान संग्राम समिति के महामन्त्री विजय कुमार भारती ने धरनें पर उपस्थित मजदूरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत भादा के मनरेगा मजदूरों ने 100 रूप्ये प्रतिदिन दिहाड़ी की दर से कार्य किया है, लेकिन उन्हें पूरी मजदूरी का पैसा नहीं दिया गया। मनरेगा मजदूरी के सम्बन्ध में जब समबन्धित  अधिकारी से जानकारी ली गई तों उन्होंने बताया कि मनरेगा मजदूरी किए गये कार्यों के हिसाब से दिया जाता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आयुZवैदिक पद्धति से सभी रोगों का इलाज सम्भव - डा0 पाण्डेय

Posted on 15 May 2010 by admin

17 मई को होगी नाड़ी परीक्षण

आर्ट आफ लिविंग बैंगलौर की स्थानीय शाखा के प्रवक्ता / प्रिशक्षक  डा0 कुलदीप पाण्डेय होमि0 ने बताया कि बेंगलौर आश्रम की व्यवस्था के तहत वरिश्ठ प्रिशक्षक एवं नाड़ी परीक्षक बैद्य डा0 हिमांशु सोमवार को प्रात: 08 बजे से नाड़ी परीक्षण करेंगें। किसी भी रोेग से पीड़ित व्यक्ति का नाड़ी परीक्षा करके श्रेश्ठतम् -शुद्धतम बैंगलौर आश्रम निर्मित आयुर्वैदिक औशधियों व जड़ी बूटिंयों से रोगी का सफल इलाज सम्भव हो सकेगा। गठिया,अल्सर,साइटिका,माईग्रेन, दमा, एसिडिटी,कब्ज, डिप्रेस्न, नपुंशकता,अनिद्रा इत्यादि किसी भी प्रकार के रोगी अपना पंजीकरण कराके अवशधि सेवन उपरान्त स्व्स्थ हो सकतें हैं। पवरीक्षण हेतु रोगी केो खाली पेट आना होगा। स्वस्थ व्यक्ति भी नाडी परीक्षा कराके बेहतर लाभ ले सकते हैं। वार्ता के दौरान डा0 पाण्डेंय नें  बताया कि नाड़ी ज्ञान प्राय: लुप्त हो गया हैं। परन्तु गुंरू रवि शंकर जी ने अपने दिव्य ने़त्रों व दिव्य शक्तियों से इसे पुर्नजीवित एवं प्रचारित - प्रसारित करा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

होटलों एवं रेस्टोरेन्टों पर हुई छापेमारी , दो घरेलू गैस सिलेण्डर बरामद

Posted on 15 May 2010 by admin

जॉच टीम ने होटल से बासी खाना फेकवाया
होटल मालिकों  एवं दुकानदारों मेंं मचा हड़कम्प

भीशण गर्मी के बीच नये-नये संक्रामक रोगों को देखते हुए मिठाइयों फलों, होटलों , रेस्टोरेन्टों,की दुकानों पर मारे गये छापों पर कुन्तलों खराब खाद्य प्रदाथोंZ को फेंकवाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर तहसीलदार के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने छापे मारी की , जिसमें  होटल सबेरा , प्रेम दीप , मधुवन , अवन्तिका आदि होटलों में छापे के दौरान सवेरा होटल मेंं दो अदद घरेलू गैस सिलेन्डर बरामद कर कब्जे में ले लिया तथा बासी भोजन (छोले- चावल) को अपने सामने फेंकवाया। अन्य मिठाई की दुकानों से मिठाइयों के नमूने लेकर जॉच के लिए भेज दिया गया। शाहगंज चौराहे पर  फलों की दुकानों से भी नमूने लिए गये तथा खराब सड़े- गले फलों को तत्काल नश्ट कराया। तत्पश्चात जॉच टीम ने पयागीपुर होते हुए फल मण्डी अमहट पहुंची जहॉ दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। जॉच ठीम ने लगभग दो कुन्तल खराब फलों को नश्ट कराया। तहसीलदार के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम जहॉ - जहॉ पहुंची दुकानदारों मेंं हड़कम्प मचा रहा । फिलहाल इसी तरह खाद्य प्रदार्थो की जॉच के लिए टीम निकलती रही लो कुछ न कुछ इसमें सुधार अवश्य आवेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बुन्देलखण्ड के विकास के लिए केन्द्र सरकार की टीम ने की समीक्षा

Posted on 15 May 2010 by admin

झांसी - बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र सरकार से स्वीकृत विशेष पैकेज से संचालित योजनाओं की आज यहां उच्च स्तरीय बैठक में योजना आयोग व केन्द्र सरकार की टीम ने समीक्षा की। बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव व आधा दर्जन विभागों के प्रमुख सचिवों ने योजनाओं की प्रगति बताई। सदस्य सचिव योजना आयोग ने वर्षा के पहले योजनाओं को पूरा करने के लिए क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा।

vlcsnap-8462कलेक्ट्रेट स्थित गाँधी सभागार में लगभग साढ़े पांच घण्टे चले मंथन में योजना आयोग व प्रदेश सरकार की टीम ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विकास के लिए मिले विशेष पैकेज से संचालित केन्द्रीय योजनाओं के अतिरिक्त योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। बैठक में योजना आयोग की सदस्य सचिव सुधा पिल्लई ने कहा कि 19 नवम्बर 2009 में बुन्देलखण्ड पैकेज को को स्वीकृति मिली। वे इसके पहले 16 नवम्बर को लखनऊ आयीं थी और अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य/क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझा था। उन्होंने कहा कि एक वर्ष का समय निकल गया है और अब पैकेज के कार्यो को दो वर्ष में पूरा करना है। इसीलिए तय समय में कार्यो को पूरा किया जाए। सदस्य सचिव ने फील्ड अफसरों की शंकाओं का निराकरण भी किया। उन्होंने योजनाओं के नियमित अनुश्रवण व समीक्षा की जरूरत बताई। सीईओ नेशनल रेनफेड एरिया अथॉरिटी ऑफ इण्डिया डॉ. जेएस सामरा ने कहा कि विभिन्न विभागों के विभिन्न कार्यो के लिए कार्य शुरू कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि पैकेज उदार है और जिला स्तरीय अधिकारी निर्धारित कार्यो के अलावा अन्य कार्यो पर भी विचार कर सकते है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे जाएं। इन योजनाओं को एक जून की बैठक में विचार किया जा सकता है।
बैठक में बताया गया कि बुन्देलखण्ड के सातों जिले झाँसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट के लिए कुल 3506 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है। इसमें विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं के अलावा 1595 करोड़ रुपया अतिरिक्त रूप से मिला है। इसमें से 332 करोड़ रुपया प्रदेश को दे दिया गया, जिसमें से 207 करोड़ रुपया जिलों को उपलब्ध करा दिया गया है।

प्रदेश के मुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्ता ने विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने विभाग प्रमुखों के साथ मण्डलायुक्त व सभी जिलाधिकारियों को इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह से जुट जाने को कहा है। जल संचय व जल संरक्षण की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि समय सारणी बनाकर कार्य किया जाए और लगातार मासिक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में एक फसल ली जाती है। खरीफ की फसल को व्यापक स्तर पर अपनाने के लिए दो फसली व्यवस्था करना ही कृषि का प्रमुख कार्य है। साथ ही पशुधन से सम्बन्धित योजनाओं पर भी विशेष काम करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पैकेज की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कृषि, पशु पालन, लघु सिंचाई, सिंचाई विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

बैठक में डॉ. केएस रामचन्द्रम् सदस्य/तकनीकि विशेषज्ञ राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण, अपर आयुक्त एनआरएम सीएम पाण्डेय, अतिरिक्त आयुक्त पशुपालन व डेयरी विकास डॉ.पीवी शुक्ल ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश सरकार के कृषि उत्पादन आयुक्त आरके शर्मा, प्रमुख सचिव नियोजन डॉ. जेएन चैम्बर, प्रमुख सचिव कृषि कपिलदेव व प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास व उद्यान श्री कृष्ण, आयुक्त ग्राम्य विकास संजीव कुमार, प्रमुख सचिव लघु सिंचाई सुशील कुमार, प्रमुख सचिव सिंचाई किशन सिंह अटोरियम, प्रमुख सचिव पशुधन डॉ. हरिशरण दास, प्रमुख सचिव भूमि विकास व जल संसाधन योगेश कुमार, निदेशक मण्डी परिषद राजेश कुमार सिंह, आयुक्त रामगंगा कमाण्ड आरएन राम, प्रमुख सचिव वन चंचल कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव दुग्ध विकास अशोक कुमार, बैठक में अपर आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराग यादव, प्रमुख अभियंता व विभाग प्रमुख राजेन्द्र मणि त्रिपाठी, प्रमुख वन संरक्षक डीएलएस सुमन, अतिरिक्त प्रमुख वन संरक्षक मो. अहसन के साथ मण्डलायुक्त झाँसी व चित्रकूट धाम मण्डल, सातों जिलों के जिलाधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहे।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in