Archive | राज्य

अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्य क्षेत्र में हुआ बदलाव

Posted on 14 July 2010 by admin

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार नव सृजित जनपद छत्रपति शाहू जी महराज नगर के गठन के फलस्वरूप अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी/ पिश्चमी का पद परिवर्तित कर अजय शंकर राय को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व उमेश चन्द्र श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक गा्रमीण जनपद सुलतानपुर करते हुए उनके कार्य क्षेत्रों में निम्न प्रकार परिवर्तन किया गया।

अजय शंकर राय अपर पुलिस अधीक्षक सिर्कल नगर व सिर्कल लम्भुआ के पर्यवक्षण अधिकारी होगें। सिर्कल नगर में थाना कोतवाली नगर, महिला थाना, कुड़वार, कूरेभार एवं बल्दीराय तथा सिर्कल लम्भुआ में  थाना लम्भुआ, च्ॉादा, कोतवाली देहात एवं थाना धम्मौर का क्षेत्र सामिल किया गया हेैं वहीं उमेश चन्द्र श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिर्कल कादीपुर सिर्कल जयसिंहपुर के पर्यवेक्षण अधिकारी होगें। सिर्कल कादीपुर में थाना कादीपुर, अखण्उनगर, दोस्तपुर एवं करौन्दीकला तथा सिर्कल जयसिंहपुर में थाना जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, गोशाईगंज एवं हलियापुर का क्षेत्र दिया गया हैं ।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आक्सीटोसिन की रोक- थाम के लिए मारे गये छापे

Posted on 14 July 2010 by admin

एक दूधिया गिरफ्तार खुले आम करता था प्रयोग
जिलाधिकारी डा0 पिंकी जोवेल द्वारा जनपद में समस्त उपजिलाधिकारियों का अध्यक्षता में खाद्य निरीक्षकों की टीम गठित कर सड़े- गले फलों व अपमिश्रित खार्षोर्षो पदार्थो की रोक- थाम के कड़े निर्देश दिए। इसी क्रम में उनके द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकरी को निर्देश किया कि वह जनपद में दुधारू पशुओं पर प्रयोग किए जाने वाले ऑक्सीटोसिन इन्जैक्सन की रोक -थाम पर प्रभावी कार्यवाही करें। इस निर्देश के अनुपालन में नगर में डा0 ए0 पी0 यादव पशु चिकित्सा अधिकारी, अशोक कुमार सिंह मुख्य खाद्य निरीक्षक, संजय तिवारी खाद्य निरीक्षक आदि द्वारा नगर केै विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गये जिससे दूधियों में हड़कम्प मच गया। लाल डिग्गी चौराहे पर इदरीश पुत्र मो0 सईद के पास से 07 भरे, 03 खाली वॉयल, 04 निडिल व 02 सििंरंज बरामद की गई जिसमें इद्रीश के खिलाफ  कोतवाली नगर में पशु कू्ररता निवारण अधिनियम के तहत अपराध संख्या 1343 दर्ज करा दिया गया हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने मातहतों की लगाम कसी

Posted on 14 July 2010 by admin

जिलाधिकारी के द्वारा जनपद में सूखे के सम्बनध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को जनहित में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। विभिन्न विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जनपद में सूखे जैसीे स्थित नहीं है।, लेकिन विभागीय कार्ययोजना तैयार कर ली गई हैं। जिलाधिकारी डा0 पिंकी जोवेल द्वारा जब एक-एक विभाग के अधिकारियों से उनकी कार्ययोजना के बारे में पूछा तो विभागीय अधिकारियों की योजना आधी-अधूरी पायी । जिससे जिलाधिकारी ने सम्बन्धित  विभागों को पुन: गहन समीक्षा करने एवं कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए े। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं के चारे, पीने के पानी एवं बीमारियों के बचाव के लिए टीकाकरण करने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को मिट्टी का तेल व खाद्यान की उपलब्धता बनाये रखने का निर्देश दिया। जनपद के सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को कठोर चेतावनी देते हुए नगर में सफाई पर विशेश बल देने के साथ ही साथ सुबह नगर में निकल कर स्वयं निरीक्षण कर पेय जल में मानक के अनुरूप क्लोरिन मिलाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में बैठक में उपस्थित जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि वह ग्रामों में प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी व ऑगनबाड़ी कार्यकत्री की समिति गठित करें जो गॉव में खाद्यान्न की उपलब्धता सुनििश्चत करें ।यह समिति गॉव में भुखमरी के लिये पूर्ण उत्तरदायी होगी। गॉवों  में यदि कोई परिवार अत्यन्त गरीब है तो उसे भुखमरी से बचाने की पूर्ण जिम्मेदारी इसी समिति की होगी। जिलाधिकारी द्वारा किसानों को सही मूल्य पर सही मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला कृशि अधिकारी को निर्देिशत किया तथा सभी उप जिलाधिकारियोे को  भी  निर्देिशत किया कि वे जिला कृशि अधिकारी द्वारा प्रदत्त रासायनिक उर्वरक विक्रेताओं के अभिलेखों का परीक्षण करें, स्टाक का भौतिक सत्यापन करें और गॉव में जाकर इसकी भी जॉच करें कि वास्तव में किसान खाद ले गया है अथवा नहीं। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राधे “याम, अपर पुलिस अधीक्षक उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी0 पी0 कुशवाहा सहित विद्युत, सिंचाई, पंचायत राज, नलकूप विभाग के अधिकारी व समस्त उपजिलाधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मायाबती के राज में झाँसी में एक और नवलिग़ की इज्त हुई तार तार……..

Posted on 12 July 2010 by admin

घर से काम पर निकली एक 17 वर्षीय किशोरी कामांधों के हाथों चढ़ने के बाद 16 दिनों तक लगातार बलात्कार की शिकार होती रही।जब वह  जैसे-तैसे
चंगुल से छूट कर पुलिस के पास पहुंची, तो बजाये मदद करने के, पुलिस ने अब तक रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की।

कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुहल्ला दतिया गेट बाहर पठौरिया में रहने वाली 17 वर्षीय कल्पना के दुर्भाग्य की शुरूआत कुछ समय पूर्व उसके पिता के निधन के बाद ही हो गयी थी। पिता का साया उठने के बाद घर चलना मुश्किल हो गया तो वह घर-घर जाकर चौका-बर्तन का काम करने लगी। 20 जून को
पूर्वाह्न वह सी.पी. मिशन कम्पाउण्ड में एक घर में काम करने जा रही थी। जब वह मिशन कम्पाउण्ड के गेट पर पहुंची, तभी एक सफेद रंग की मारुति वैन
उसके बगल में आकर रुकी। इससे पहले कि कल्पना कुछ समझ पाती, वैन में बैठे चार युवकों में से दो युवकों ने उसे पकड़ कर वैन में खींच लिया और
ग्वालियर ले गये।

कल्पना के अनुसार ग्वालियर में उसे एक मकान में ले जाकर बंधक बना लिया गया और 8 दिनों तक चारों युवक उससे बलात्कार करते रहे। इसके बाद उसे
झाँसी में लाल कुर्ती स्थित एक मकान में लाया गया। युवकों की आपसी बातचीत से साफ हो गया कि वह मकान उनमें से एक युवक के नाना-नानी का है। वहां से तीन युवक चले गये, जबकि वह युवक रुका रहा, जिसके नाना-नानी का वह मकान था। फिर 8 दिनों तक वह युवक उससे जबरन बलात्कार करता रहा। गत दिवस जब युवक कहीं गया था, तो वह मौका पा कर भाग निकली और घटना की जानकारी आकर अपने परिजनों को दी। इधर, परिजन उसके लापता होने के बाद उसकी खोजबीन करते रहे और पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।

परिवारवालों को पूरी आपबीती सुनाने के बाद कल्पना परिजनों को लेकर सीपरी बाजार थाने पहुंची, जहां उसे बदनामी होने का भय दिखा कर रिपोर्ट नहीं
लिखी गयी। इसके बाद वह कोतवाली थाने पहुंची, जहां से उसे घटनास्थल सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का होने के कारण सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट लिखाने
को कह दिया गया। अब स्थिति यह है कि कल्पना दर-दर भटक रही है और पुलिस है कि उसकी पीड़ा सुनने को तैयार ही नहीं ।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

बस की टक्कर से बालिका मरी

Posted on 12 July 2010 by admin

थाना जामो अन्तर्गत गयारह वशीZय वालिका की उस समय बस ने टककर मार दी ज बवह विद्यालय से अपने घर को वापस आ रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुुसार “वेता उर्फ मन्जू पुत्री अरविन्द कुमार उम्र 11 वशZ निवासी पूरे हुसा का पुरवा स्कूल से वापस अपने घर आ रही थी तो उसी समय गौरीगंज की तरफ से आ रही बस न0 यू0 पी0 -एम09298 ने “वेता को टक्कर मार दिया। जिसकी घटना सथल पर ही मौत हो गई। घटना की विधिवत जानकारी प्राप्त करने के लिए जब थानाध्यक्ष जामों से सी यू जी न0 पर बात करने की कोिशश की गई तो सुविघा उपलब्ध न होने की बात फोन से प्राप्त हुई।  गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया हैं ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लाइनमैन की करैन्ट से हुई मौत

Posted on 12 July 2010 by admin

थानादोस्तपुर में आज दोपहर लाइन बनाने पोल पर चढा संविदा कर्मी की उस समय मौत हो गई जब एकाएक ग्यारह हजार बोल्ट का करेंन्ट ने अपने चपेट में ले लिया । कस्बे वासियों ने सड़क जाम कर दोशी कर्मी के खिलाफ कार्यवाही तथा मृतक के परिवार वालों को मुआवजे की मांग करने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम प्यारे यादव उम्र लगभग 40 वशZ  विजली बनाने के पहले सेट डाउन करने को कहा ं सेट डाउन की बात कहने पर जैसे ही राम प्यारे विद्युत पोल पर चढ़ा विद्युत लाइन में दौड रहा 11000 बोल्ट का करेन्ट ने उसे  चिपका लिया । उक्त घटना से आक्रोिशत कस्बे वासियों ने तीन घण्टे  तक सडक जाम रखा। ए एस पी एव सी ओ सिटी के पहुंचने तथा मुआवजं की मांग दिलाने पर रोड जाम खुला।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विद्यालय की भूमि पर ठेकेदार ने किया कब्जा

Posted on 12 July 2010 by admin

18

थाना करौन्दी कला अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय वि0 खण्ड कादीपुर ने थानाध्यक्ष करौन्दीकला को एक प्रार्थना पत्र इदस आशय का दिया है कि ठेकेदर घनश्याम उपाध्याय ने जबरन प्राथमिक विद्यालय का बाउण्ड्री वाल  अपने साथ लाए मजदूरों के द्वारा तोड़ डाला तथा विद्यालय कैम्पस में लगे पेड़ों को काट डाला हैं । सड़क के किेनारे दूकान बनवाने लगे। जिससे विद्यालय में लगे वृक्ष तथा वृक्ष के थालों हैण्डपम्प की पाइप चौकी तथा विद्यालय के ईंटों को दुकान की नींव में डाल दिया। थानाध्यक्ष को लिखित िशकायत पत्र में ग्राम प्रधान मन भावनी तथा विद्यालय के इन्चार्ज प्रधानाध्यापक राम प्रकाश ने ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्वीन्स बेटन सामाजिक सौहार्दय परस्पर एकता एवं भाईचारे का प्रतीक

Posted on 11 July 2010 by admin

16

राश्ट्रकुल खेल के प्रचार प्रसार विश्व के कई  देशो से होता हुआ उ0 प्र0 की राजधानी लखनऊ के बाद रायबरेली तत्पश्चात नवनिर्मित जिला छत्रपति शाहूजी महराज के अमेंठी तहसील में लोगो ने क्वीन्स बेटन का भव्य  स्वागत किया। एस.बी.आई. के मुख्य महा प्रबन्धक बी.वी.चौवल ने क्वीन्स बेटन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए खेल प्रतिभा को और बढाने पर बल  प्रदान किया और समय समय पर इसी तरह सहयोग करते रहने का वचन दिया और यह आशा व्यक्त कि की इस बाद सबसे अधिक स्वर्ण पदक हमारे देश प्रदेश नगर को ही मिलेंगे। इस आयोजन में एस.बी.आई मुख्य शाखा सुलतानपुर मुख्य प्रबन्धक अनुराग जोशी तथा उनके प्रमुख सहयोगीगण िशव व्रत लाल वरिश्ठ सहायक एवं जिला सचिव राश्ट्रीय बैंक कर्मचारी संघ सुलतानपुर क्षेत्रीय अधिकारी बीरेन्द्र शर्मा, राजू चौरसिया तथा अरबिन्द त्रिपाठी की भूमिका सराहनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जुलूस सबीह सफर मदीना रहा कामयाब

Posted on 11 July 2010 by admin

15

जामा मिस्जद गोरा बारिक अमहट में 10 बजे एक मजलिस का आयोजन किया गया जिसको आली जनाब मौलाना जनाब इरसाद लखनवी ने किया। मजलिस के बाद जुलूस सफर मदीना का कार्यक्रम हुआ। जुलूस के दौरान मौलाना मो0 जाफर, मो0 तनबीर रजा बेक्टर, मौलाना बबर अली, मौ0 सकील अहमद मौ0 नकी रजा, मौ0 अली नकी, मौ0 मुशीर अब्बास आदि मौलानाओं ने  तकरीर किया जुलूस जामा मसिजद अमहट से उठकर अमहट चौराहे से होता हुआ दरगाह हजरत अब्बास अलै0 गभड़िया पर पहुंच कर खत्म किया गया। अमहट चौराहे से दरगाह तक काले बैनर व झण्डियो से गमगीन माहौल दिखाई पड़ा। जायरीनो के लिए  खाने पानी चाय और छोटे बच्चो के लिए नामे हुसैन पर दूध की सबीले जारी रही विशल जन समूह के साथ ये जुलूस दरगाह पर पहुंचा जिसमें सुलतानपुर के अलावा फैजाबाद, अकबरपुर जौनपुर बनारस, गाजीपुर, आजमगढ, प्रतापगढ, इलाहाबाद बाराबंकी लखनऊ, रायबरेली कानपुर आदि जनपदों के लोगो ने भारी संख्या में भाग लिया। जुलूस के दौरान जिला प्रशासन ने शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस व्यवस्था अच्छी खासी संख्या में नियुक्त कर रखा था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सोना सन्देश मानव कल्याण समिति की साधारण सभा की बैठक सम्पé

Posted on 11 July 2010 by admin

14

सोना सन्देश मानव कल्याण समिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान कार्यालय सोना भवन पर सम्पé हुई। बैठक मे पिछली कार्यवाही की पुिश्ट करते हुए मानव कल्याण एवं जनजागरण पर आयोजित किये जाने के कार्यक्रमो पर चर्चा हुई। लोगो ने तय किया कि समिति अगले 25 जुलाई से प्रत्येक 15 दिन पर क्रमश: 25 वाडाZे  में जनसूचना अधिकार व वार्ड की समस्याओं एवं उसके निदान के प्रति सक्रियता से कार्य करेगी। बैठक में प्रमुख लोगो में उपस्थिति हरिशचन्द्र श्रीवास्तव, उशा  श्रीवास्तव, पं0 राम केवल दूबे एड0, अफजाल अहमद, राजेश कुमार द्विवेदी एड0, सरदार इकबाल सिंह, सिमल श्रीवास्तव, श्री नारायण लाल, दिनेश चन्द्र दूबे, राधेश्याम तिवारी, मेवालाल भारती,  अजय कुमार मिश्रा आदि रहे। सभा की अध्यक्षता डा0 वी.सी.मिश्रा ने किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की समिति शीघ्र ही एक  निर्धनतम  गांव का चयन करके उसकी समस्याओं ने निवारण प्रयास करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in