Archive | राज्य

युवा मण्डल पुरस्कार हेतु 11 अगस्त तक आवेदन जमा करें

Posted on 06 August 2010 by admin

नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा जनपद में कार्यरत नेहरू युवा मण्डल एवं नेहरू युवती मण्डलों को जनपद स्तरीय युवा मण्डल पुरस्कार दिये जाने है। चयनित युवा मण्डल को दस हजार रूपये की पुरस्कार रािश एवं सर्वश्रेश्ठ एक युवा तथा एक युवती को पॉच-पॉच हजार रूपये की पुरस्कार रािश दी जायेगी।
नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक गोपाल भगत ने बताया कि नेहरू युवा मण्डल व युवती मण्डल के अलावा सामाजिक गतिविधियों, कार्यक्रमों में स्वयं सेवी भाव से वशZ 2009-10 में कार्य करने वाले निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकते है। आवेदप पत्र 11 अगस्त 2010 तक नेहरू युवा केन्द्र -51/10 वेस्ट अर्जुन नगर आगरा में जमा करा सकते है। उनके दूरभाश नं0 0562-2302261 पर भर जानकारी/सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संकेत मूक बधिर विद्यालय में वृक्षारोपण

Posted on 06 August 2010 by admin

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने संकेत मूक बधिर विद्यालय विजय नगर कालोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस अवसर पर अशोक का पौधा लगाया। छात्रों ने 25 पौधे लगाये और उनकी देखभाल की भी जिम्मेदारी ली।
श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्षो के मानव जीवन मे महत्व को सभी जानते है।बरसात का मौसम प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने अपील की कि इस मौसम मे हर  नागरिक वृक्षारोपण अभियान में सम्मिलित होकर वृक्ष लगाये । आगरा  जनपद में हरियाली सम्बर्धन में वृक्षारोपण का विशेश महत्व है। इससे पर्यावरण सुधार में मदद मिलेगी।

जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया कि विकलांग कल्याण विभाग उ0प्र0 द्वारा संचालित इस विद्यालय में कक्षा 1 से 10 तक के 129 छात्र िशक्षा पा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी पर्यावरण के प्रति जागरूक है और परिसर को हरा भरा बनाने में सक्रिय सहयोग कर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुसलमान सियासत में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले- जावेद इकबाल मंसूरी

Posted on 06 August 2010 by admin


`मंसूरी रत्न´ के स्वागत में उमड़ा मंसूरी समाज

मुसलमानों को सियासत में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए तभी उसमें राजनैतिक समझदारी आयेगी और उसे अपना रहबर चुनने में आसानी होगी।

21121218 यह बात आज यू0पी0 एग्रो के चेयरमैन राज्यमन्त्री जावेद इकबाल मंसूरी लखनऊ से मुरादाबाद जिले तक जाने में अनेक स्थानों पर मंसूरी समाज के लोगों द्वारा उनके स्वागत समारोह पर आयोजित कार्यक्रमों में कही।
मंसूरी समाज के लोगों को राजनैतिक चेतना पैदा करने के लिए `मंसूरी रत्न´ जावेद इकबाल मंसूरी ने विशेष अभियान चला रखा है। अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत आज जावेद इकबाल मंसूरी ने लखनऊ जिले के मड़ियांव क्षेत्र से शुरू की जहां पर अरशद मंसूरी नबी अहमद मंसूरी ने जावेद इकबाल का स्वागत किया। मंसूरी नेता का यह काफिला इसके बाद बक्शी का तालाब क्षेत्र में पहुंचा जहां पर इलियास मंसूरी, रमजान मंसूरी, मो0 उस्मान मंसूरी एडवोकेट, रब्बानी मंसूरी ने गर्मजोशी से अपने नेता का स्वागत किया। स्वागत समारोह का यह सिलसिल कमलापुर पहुंच कर एक सभा में तब्दील हो गया जहां पर ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के नेता आजाद हुसैन मंसूरी की अध्यक्षता में सभा हुई जिसे जमीअतउल मंसूर के प्रदेशिक महामन्त्री सलीम अहमद मंसूरी, पप्पू मंसूरी ने सम्बोधित किया। दोपहर बाद यह काफिला शाहजहांपुर पहुंचा जहां सरताज मंसूरी जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया था, जिसको सम्बोधित करते हुए राज्यमन्त्री जावेद इकबाल ने कहा कि मुसलमान अब जागरूक हो गया है और अब वह सोच समझ कर वोट देता है, उन्होने धार्मिक भवनाएं भड़का कर मुसलमानों के वोट लेने वाले को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब उनकी दुकाने बन्द हो चुकी है क्योकि मुसलमान अब जागरूक हो रहा है।
शाम को यह काफिला बरेली पहुंचा जहां परवेज मंसूरी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग `मंसूूरी रत्न´ का काफी देर से इन्तेजार कर रहे थे। बरेली के बाद राज्यमन्त्री क  यह काफिला मुरादाबाद पहुंचा जहां पर ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के राष्ट्रीय नेता जाहिद अली मंसूरी व राष्ट्रीय महामन्त्री रियाज अहमद मंसूरी ने `मंसूरी रत्न´ जावेद इकबाल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूरी के प्रदेशिक महामन्त्री सलीम अहमद मंसूरी ने बताया कि मंसूरी समाज को जागरूक करने का यह कार्यक्रम कल भी जारी रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आयकर विभाग पर सी वी आई का छापा क्रासर. रंगे हाथों तीन को दबोचा

Posted on 06 August 2010 by admin

आज सी बी आई ने आयकर विभाग पर दापा मारा इस दापे में आयर विभाग के तीन अधिकारी रंगे हाथ्ज्ञों रिश्वत लेते पकड़े गये। सी बी आई ने अचानक पहुंचकर कार्यालय का अन्दर से दरवाजा बन्द कर लिया । सीबी आई लखनऊ की टीम ने एक शिक्षक की शिकायत पर इनकम टैक्स कार्यालय में छापा मारकर आयकर अधिकारी समेत तीन लोगों को घूस लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया । तकरीवन तीन घंटे सी बी आई की टीम ने कार्यालय लॉक कर वारीकी से अन्य पत्रावलियों की जांच की । ठक्कर बापा इण्टर कालेज में जोल्हूपुर निवासी शिवनरायण प्रजापति ने अपने गांव के मौजे में कुछ जमीन खरीदी थी इसपर आयकर विभाग ने शिक्षक शिवनरायन को एक नोटिस भेजकर सम्पत्ति का व्यौरा मांगने हेतु तलब किया था जब उक्त शिक्षक आयकर विभाग पहुंचा तो पहले उसे आयकर अिध् ाकारी ने हड़काया बाद में 6 हजार रूप्ये में सुलह समझौते की बात पक्की हो गई । उधर शिक्षक शिवनरायन ने घूस लेने की बात जब सी बी आई लखनऊ को बताइ्र तो टीम ने मौके पर पहुंचकर पकड़ने की बात कही मामला सैट होते ही बड़े नाटकीय ढंग से शिवनरायन ने आयकर अधिकारी यू पी यादव को 6 हजार रूपये घूस दी तभी सी बी आई ने मौके पर घूस लेते हुये आयकर अधिकारी प्रथम यू पी यादवए द्वितीय सन्दीप दुवे व लिपिक जितेन्द्र मिश्रा को पकड़ लिया ज्ञात हो कि आयकर विभाग से कई वगैर पत्रांक से लोगों को डिसपैच किये गये इस बात को भी संज्ञान में लिया जा रहा है । सी बी आई टीम से बात करने के लिये मीडिया कर्मी काफी देर तक कार्यालय के वाहर बैठे रहे ।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

शान्तिमार्च निकाल कर किया शक्ति का प्रदशZन

Posted on 06 August 2010 by admin

त्योहार एवं स्वतन्त्रता दिवस के अगसत माह में पड़ने पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने शान्ति व्यवस्था को मद्देनज़र
रखते हुये आज पुलिस विभाग द्वारा नगर में मार्चपास किया गया मुख्यालय पर मच्छर चौराहे के नजदीक पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को रूबरू होकर बताया कि रमजान के शुरू होने से पहले यह पुलिस शक्ति परीक्षण था मार्चपास इसलिये किया गया कि अराजकतत्व के जो लोग हैं वह सतर्क रहें तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे पुलिस विभाग को हस्ताक्षेप करना पड़े । पुलिस अधीक्षक प्रेम गौतम और अपर पुलिस अध् ाीक्षक की मौजूदगी में मुख्यालय पर पुलिस दल बल के साथ नर में
मार्चपास किया पुलिस की सक्रियता को बनाये रखने के लिये शहर और जनपद में अमन.चैन बनाये रखने हेतु किया गया । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आने वाले पवोंZ पर अराजक तत्वों द्वारा अराजकता न हो इसलिये जनपद के समस्त थानाध्यक्षों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ यह कार्यवाही की गई यह कार्य से जनता में निडरता पैदा होगी व पुलिस एवं आम जनता के बीच संवाद वने रहेंगे । तथा गलत कार्य करने वाले सचेत रहेंगे पुलिस विभाग के कर्मचारियों में अपने
कार्य के प्रति उदासीनता खत्म होती है । यह कार्यवाही श्री गौतम का सराहनीय कार्य कह जायेगा ।श्री गौतम द्वारा कीं गईं प्रयोगध् ार्मिता से पुलिस विभाग के कई अधूरे पड़े केशों को जल्द से जल्द सुलझा लिया उनकी कार्यप्रणली से पुलिस विभाग भी खुश है और जनपद बासी भी ।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

स्मैक संग एक गिरिफ्तार

Posted on 06 August 2010 by admin

जालौन कोतवाली क्षेत्र के अन्तगर्त कस्वा जालौन में सन्दिग्ध अवस्था में खड़े एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरिफ्तार कर उसके पास से नसीला पदार्थ बरामद किया । जानकारी के मुताविक जालौन थाना कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक के एन राय ने पुलिस दल बल के साथ विगत दिन गस्त के दौरान गस्वा जालौन में सन्दिग्ध अवस्था में खड़े रोशन उर्फ रासिद पुत्र बहीद निवासी तोपखाना कस्वा जालौन को गिरिफ्तार कर लिया । व तलासी के दौरान उसके कब्जे से 18 ग्राम स्मैक नाजायज बरामद कर । पुलिस ने सम्बंधित धराओ मुकद्मा पंजीकृत कर लिया । ट्रेक्टर चोरी कर ले गये चोर उरई । कैलिया थाना क्षेत्र के अन्तगर्त ग्राम खुटैला में एक ट्रेक्टर लेकर अज्ञात चोर फरार हो गये । जानकारी के मुताविक कैलिया थाना पुलिस को शिवप्रकाश पुत्र कैलाश गिरि विासी खटैला थाना कैलिया ने लिखित तहरीर दी कि ग्राम में मेरे बाड़े में खड़ा ट्रेक्टर नं0 यू पी 92 बी 1760 स्वाराज 8552 नीले रंग का अज्ञात चोर रात के समय चोरी कर ले गये । पुलिस ने सम्बंधित धराओ मुकद्मा पंजीकृत कर लिया ।

नवयुवक को दोस्तों ने खिलाया जहर उरई डकोर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ऐरी रामपुर निवासी 28 वशीZय व्यक्ति को उसके हमराहियों ने विशाक्त पदार्थ का सेवन करा दिया जानकारी के अनुसार डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरी रामपुर निवासी रमकरन 28वशीZय पुत्र कन्हैयालाल को उसके हमराहियों ने मारने की नियत से जहरीले पदार्थ का सेवन करा दिया इस वाबत परिवारों जनों को पता चला तो आनन फनन में परिवारीजन ने रामकरन को अर्द्ध वेहोसी क हालत में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उरई के आकिस्मक विभाग में भर्ती कराया समाचार लिखे जाने तक मरीज की हालत चिनताजनक बनी हुई थी।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

पुरानी रंजिस में चली गोली, हमलावरों को दौड़ाकर पकड़ा

Posted on 05 August 2010 by admin

थाना गोशाईगंज के सुदनापुर बाजार में शायंं काल लगभग साढ़े छ: बजे के आस - पास डा0 कृपा शंकर तिवारी व श्रीधर पाण्डेय के बीच पुरानी रंजिस के  चलते  आस में गोली चली। जिसमें  चार हमलावरों को बाजार वासियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। समाचार लिखे जाने तक घायलों की सही जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधायक का भूख हड़ताल शुरू, समाप्त

Posted on 05 August 2010 by admin

मामला पटरी- गुमटी दुकानदारों को पुन: बसाने का

16

बीते दिनों अतिक्रमण हटाओं अभियान की चपेट में आये पटरी -गुमटी दुकानदारों को  पुन: बसाने के लिए आज तिकोनिया पार्क में सपा के सदर विधायक अनूप सण्डा  व पार्टी नेताओं के साथ े अनििश्चत कालीन भूख हड़ताल पर बैठे। परन्तु ‘ाायं काल  जिला प्रशासन द्वारा  उनकी मांग मान लेने पर भूख हड़ताल समाप्त कर दियां । ज्ञात हो कि अतिक्रमण हटाओे अभियान के दौरान सदर विधायक श्री सण्डा जिले से बाहर रहे। वहीं पर पटरी- गुमटी व्यापार मण्डल के नेताओं द्वारा उजाड़े गये दुकानदारों को लेकर जबरजस्त सघंश्र किया था।  जिससे सदर विधायक को  अपनी राजनैतिक जमीन खिसकते  हुए दिखी तो आनन फानन में पटरी- गुमटी दुकानदारों का हितैसी बताने के उद्देश्य से आगे आना शुरू किया। बताते चले कि पूर्व में श्री सण्डा की राजनैतिक पृश्ठभूमि पटरी- गुमटी दुकानदारों के  हित में संघशZ करने से ‘ाुरू हुई थी। परिणाम स्वरूप श्री सण्डा को विधायक सदर बनने का गौरव प्राप्त हुआ। परन्तु वर्तमान में पटरी- गुमटी व्यापार मण्डल के संरक्षंक संजय सिंह (जो पूर्व में श्री सण्डा के राजनैतिेक व सामाजिक कार्यों में एक साथ हुआ करते थे,) का प्रभाव बढ़ता देख  अपनी राजनैतिक जमीन को पुन: हासिल करने के लिए अपने विधायक निधि से एवं पार्टी कोश से अतिक्रमण के दौरान हुए हादशे में मृतक रामू सोनकर के परिवार वालों को आर्थिक सहायता प्रदान किया। वहीं जिला प्रशासन से  उजड़े दुकानदारों को पुन: नगर में  बसाने के लिए जनता बाजार  निर्माण हेतु विधायक निधि से दुकान बनाने का एलान  भी किया। भूख हड़ताल के दौरान पार्टी नेताओं में  अफजाल अंसारी, सभासद रमन श्रीवास्तव, राम रतन यादव समाज कल्याण निर्माण निगम के पूर्व अध्यक्ष  , जानकी पाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अबदुल हमीद घोशी, मुकेश दुवे,कृश्णा खालिद, विनय कुमार बरनवाल उर्फ बिन्नू, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल  िशव राम पाल सहित सैकड़ों लोग मौजेद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आशा बहुओं ने किया जोरदार प्रदशZन , सौंपा ज्ञापन

Posted on 05 August 2010 by admin

15

आशा बहु कल्याण समिति की कार्यकत्रियों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदशZन कर  जिलाधिकारी को सम्बोधित सात सूत्रीय मांग पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा । सौंपे गये मांग पत्र में आशा बहुओं ने  जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 राजेन्द्र प्रसाद अधीखक सी एच सी दुवेपुर, डा0 बी0 के 0 सिंह  सी एच सी भदैंया पर आरोप लगाते हुए ें लिखा है कि आशा बहुओं की समस्याओं के निराकरण के लिए उक्त लोग कोई ध्यान नही देते तथा जानकारी मांगने पर  अभद्रता का व्यवहार करते हैं। डा0 राजेन्द्र प्रसाद अपने को शासन सत्ता  का नेता बता कर धमकाने का कार्य करते हैं। आशा बहुओं ने नियुक्ति केे समय से अब तक ‘ाासन द्वारा प्रदत्त  मानदेय व प्रोत्साहन रािश का भुगतान नहीं किया गया ।  यहॉ तक सी एच सी की बैठक में जाने पर उनको यात्रा भत्ता भी नहीं दिया जाता। आशा बहुओं ने जिलाधिकारी से मानदेय, प्रोत्साहन रािश, टीका करण राशि , आदि सम्बिन्धित रजिस्टर व कागजात तथा मानदेय का भुगतान बैंक के खाते में जमा कराये जाने की मांग किया हेै। बताते चले कि सीमा सिंह प्रान्तीय अध्यक्षा ने  तीस जुलाई को डा0 राजेन्द्र प्रसाद  व  डा0 बी0 के सिंह के द्वारा आशा बहुओं के साथ किए जा रहे दुव्र्यवहार  को रोकने को लेकर एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को दिया था। इसके पूर्व  इस आशय की सूचना  मुख्यचिकित्सा अधिकारी एवं बाल विकास परियोजन अधिकारी को दिया था परन्तु दोनों अधिकारियों ने आशा बहुओं की समस्याओं को  अनसुनी कर दिया । पूर्व सुचना अनुसार आज आशा बहुओं ने जिला मुख्यालय पर आकर सैकडों  की संख्या में जोरदार पदशZन करते हुए सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रदशZन के बाद  एक प्रश्न के उत्तर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए बताया कि आशा  बहु कल्याण समिति के धरना प्रदशZन को रोकवाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी ने डा0 राजेन्द्र प्रसाद के माध्यम से कथिततौर  बहु आशा कल्याण समिति की जिलाध्यक्ष किरन शुक्ला को पचास हजार रूप्यें देकर धरना को विफल बनाने का प्रयास किया। किरन ‘ाुक्ला द्वारा उन्हें अपने समिति से निकाले जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि  प्रान्तीय अध्यक्ष को निकालने का अधिकार जिला अध्यक्ष को कैसे मिल गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मन्दिर के बगल अतिक्रमणकारियों द्वारा पुन: गुमटी रखने का प्रयास

Posted on 05 August 2010 by admin

खाली स्थान पर वृक्षारोपण की मांग
गायत्री शक्ति पीठ कुड़वार नाका स्थित मन्दिर की ट्रश्ट की सदस्या जमुना रानी अग्रवाल ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन व अधिशाशी अभियन्ता नगर पालिका परिशद को धन्यवाद प्रेशित करते हुए कहा है कि अतिक्रमण हटाओं अभियान के अन्तर्गत मन्दिर के बगल हुए भयंकर अतिक्रमण कोे हटवा कर मन्दिर को अतिक्रमण से मुक्त कराया है, परन्तु  कुछ  अतिक्रमणकारी लोग पुन:   खाली कराये गयेे स्थान पर नई गुमटी  आदि बनवा कर रखना चाहते हैं, इसके मन्दिर ट्रश्ट सुझाव में उक्त स्थल पर पर्यावरण की दृिश्ट से वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत मन्दिर के बगल जाली बनवाकर वृक्षारोण करवाने की मांग की हैं ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in