Archive | राज्य

‘राधे-राधे’ वाली मोबाईल कोलो का खोफ कई की हालत बिगड़ी

Posted on 19 August 2010 by admin


झांसी में इन दिनों  अफवाहों का क्या कहना! मोबाइल फोन पर आने वाली कॉल पर सुनायी देने वाली ‘राधे-राधे’ की आवाज अब पुरे नगर में  खौफ का पर्याय बनती जा रही है। बीते  दो दिनों में  फिर दो महिलायें मोबाइल फोन पर इन शब्दों को सुनने के बाद बेहोश हो गयीं। उनमें से एक को उपचार के लिये जिला राजकीय चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।

ये घटनायें कोत्बाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत घटीं। मुहल्ला लक्ष्मी गेट निवासी मीरा रावत दो दिन पूर्व रक्षाबन्धन का त्यौहार मनाने के लिये जालौन के सिरसाकला स्थित ससुराल से अपने मायके आयी थी। उसके साथ उसका पति धर्मेन्द्र भी आया था। सुबह मीरा ने अपने मोबाइल फोन को चार्ज पर लगा दिया। सुबह 9.30 बजे उसके मोबाइल फोन पर घण्टी बजी। फोन करने वाले ने मिस्ड काल देकर घण्टी बन्द कर दी।

उस समय कमरे में मीरा के अलावा उसकी माँ रमा व पति धर्मेन्द्र भी मौजूद थे। मिस्ड काल आने के बाद मीरा ने उसी काल पर घण्टी दी। दूसरी तरफ घण्टी बजने के बाद किसी पुरुष ने फोन उठाते ही ‘राधे-राधे’ कहा। इतने पर ही मीरा को चक्कर आने लगे। घबराकर उसने मोबाइल से सिम निकाल कर तोड़ कर फेंक दी और इसके बाद बेहोश हो गयी। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल लाये, जहाँ उसे दाखिल कर लिया गया।

इसी तरह मुहल्ला सागर गेट स्थित जल संस्थान की पानी की टंकी परिसर में पम्प ऑपरेटर दीपचन्द्र परिवार सहित रहता है। आज शाम 6.23 बजे दीपचन्द्र के मोबाइल फोन पर काल आयी। दीपचन्द्र की पत्‍‌नी मीरा ने जैसे ही फोन अटैण्ड किया और दो बार हैलो बोलने के बाद भी जब दूसरी ओर से कोई आवाज नहीं आयी तो उसने मोबाइल का स्पीकर ऑन कर दिया। इसके बाद जब उसने पुन: हैलो बोला तो दूसरी तरफ से किसी पुरुष ने ‘राधे-राधे’ कहा। यह सुनते ही मीरा के हाथ में झनझनाहट शुरू हो गयी और मोबाइल फोन की स्क्रीन लाल हो गयी। इस पर मीरा ने मोबाइल फोन फेंक दिया। बाद में जब उसके पति ने आये नम्बर पर फोन लगाया तो दूसरी ओर से उक्त नम्बर स्विच ऑफ मिला।
इस प्रकार की घटनाये झाँसी में ही नही वल्कि पुरे बुंदेलखंड में हो रही मग कियो इस का किसी पर जबाब नही है जब भारत संचार निगम के महा प्रबंधक से जानना चाहा तो उनके पास भी इन कोलो के बारे में संतोषजनक जबाब नही है.

Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

जल भराव से मोहल्लेवासी परेशान

Posted on 19 August 2010 by admin

नगर में स्थित रिहाइसी इलाका दरियापुर में आज की बरसात ने मोहल्लेवाशियो का निकलना दूभर कर दिया है। दरियापुर के नाम से जाना जाने वाला यह मोहल्ला हमेशा बरसात की चपेट आये दिन लोगो को यह दुदिZन देखने को मजबूर होना पड रहा है। अपने घरो से लोग सायं होते ही अन्दर हो जाते है क्यो कि कही न बरसात की चपेट में फंश जाय, मोहल्लेवाशी के छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने को तैयार तो हो जाते है, लेकिन जलभराव के कारण कपडे और बैग फिर अपने स्थान पर ज्यो के त्यों रख उठते है इसकी चिन्तो लोगो को सता तो रही है, लेकिन क्या करें र्षोर्षो ´जनता तो अबूझ है, क्या सभासद व जनप्रतिनिध भी इस कारनामे को देख नही पाते, आखिर कब तक सुधरेगी इन मोहल्ले की रोड़ की रौनक।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वतन्त्रता दिवस पर क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित • ‘ारद व शिल्पी ने जीता खिताब

Posted on 19 August 2010 by admin

खेल निदेशालय उ0 प्र0 लखनउ के निर्धारित कार्यक्रम जिला प्रशासन के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा स्वतन्त्रता दिवस के पर्व पर बालक/बालिकाओं की क्रास कन्ट्री दौड़ का आयोजन प्रात: नव बजकर तीस मिनट पर किया। बालकों की 5 किलोमीटर क्रास कन्ट्री दौड़ स्टेडियम से प्ररम्भ होकर दीवानी चौराहा , गोला घाट से होकर के0 एन0 आई0 तथा पुन: उसी निर्धारित रूट से वापस स्टेडियम  में समाप्त हुई। इसी तरह बालिकाओं की 3 किलोमीटर दौड़ का आयोजन स्टकिउयम परिसर में किया गया। दौड़ का ‘ाुभारम्भ क्षेत्राधिकारी  नगर द्वारा किया गया तथा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण अनुराग जोशी, मुख्य प्रबंधक , भारतीय स्टेट बैंक ने किया। प्रतियोगिता के संचालन में फुटवाल प्रशिक्षक विशाल , तैराकी प्रशिक्षक गौतम, टी टी प्रशिक्षक विशाल तिवारी, हाकी प्रशिक्षक तारिक वसीम, सुरेन्द्र पाल, सन्दीप पाल रहे। रेफरी आर0 डी0 सिंह रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभा चौहान, उप क्रीड़ाधिकारी ने सहयोग किया।  प्रतियोगिता जिला क्रीड़धिकारी सुरेश बोनकर के संयोजन  में आयोजित हुआ।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

(जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों के निर्वाचन की तिथियों में संशोधन)

Posted on 19 August 2010 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस संगठन के हो रहे निर्वाचन के अन्तर्गत कंाग्रेस के जिला/शहर  अध्यक्षों के निर्वाचन हेतु केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा पूर्व में घोषित चुनाव कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि जिला/शहर अध्यक्षों के निर्वाचन हेतु नामांकन अब दिनांक 22अगस्त को, नामांकन पत्रों की जांच 23अगस्त को प्रात: 10बजे से 12 बजे तक, नाम वापसी 23अगस्त को सायं 5बजे तक होगी। यदि आवश्यक हुआ तो चुनाव 25अगस्त को प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 3बजे तक सम्पन्न होगा एवं उसी दिन सायं 5 बजे के बाद परिणाम घोषित किया जायेगा। जिला/शहर अध्यक्ष के साथ ही चार उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष एवं 25कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव डी.आर.ओ./सी.आर.ओ. द्वारा कराया जायेगा।
मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस संविधान में जिस प्रकार का प्रावधान किया गया है उसके अनुसार कुल 31 निर्वाचित स्थानो में से 10 महिलाओं के लिए, 7 अनु0जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अन्ल्पसख्ंयक वर्ग के लिए होगा।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त चुनाव में वोट देने वालों में 6 ब्लाक स्तरीय चुने गये प्रतिनिधि, ब्लाक अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य के अतिरिक्त जिला/शहर के पूर्व अध्यक्ष, जिले/शहर में निवास करने वाले विधायक एवं नगर निगमों, नगर पालिकाओं, जिला पंचायत, जिला परिषद में कांग्रेस दल के नेता शामिल होंगे।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि सामान्यत: किसी निर्वाचन के लिए कांग्रेस सदस्य का उसी जिले/शहर का निवासी होना आवश्यक है। जो जिला/शहर अध्यक्ष 6 वषोZं से अपने पदों पर हैं वह पुन: निर्वाचित नहीं हो सकते। उपरोक्त निर्वाचन सम्बन्धित जिले के जिला/शहर के निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

16 जिलों में स्थिति सामान्य प्रभावित जनपदों में राहत कार्य जारी

Posted on 19 August 2010 by admin

जनपद गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, फैजाबाद, बदायूं, सन्तरविदास नगर, बस्ती, आगरा एवं बलरामपुर में बाढ़ की स्थिति नहीं है।
दैवी आपदा नियन्त्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बहराइच में बनवसा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण पानी का स्तर बढ़ गया है और बाढ़ की प्रबल संभावना है। जन सामान्य के बचाव हेतु सभी को सचेत कर दिया गया है। तीन अतिरिक्त पी0ए0सी0 कम्पनियों की मांग की गई है।

पीलीभीत में 05 कच्चे मकानों के आंशिक रूप से क्षति ग्रस्त होन की सूचना है। आवागमन के लिए 11 नावों के अतिरिक्त 16 अतिरिक्त नावों को स्थिति नियन्त्रण में करने के लिए लगा दिया गया है। कांशीरामनगर की तहसील कासगंज के गांव भसवली में गंगा नदी से तेजी से कटान जारी है। जिसके कारण चार घर गंगा नदी की धारा में डूब गये है। गांव का प्राइमरी स्कूल आधा गिर गया है। लगभग 50 मकान के लोग मय सामान अपने घरों को छोड़ गये गये जिन्हें पास के प्राइमरी स्कूल में बसाया गया है। पुलिस, राजस्व, चिकित्सा, आपूर्ति आदि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी राहत तथा बचाव कार्य में लगे हुए है। लखीमपुरखीरी में तहसील निघांसन के चार गांव बाढ़ से प्रभावित है। आवागमन के लिए निघांसन में 12, लखीमपुर में 04 नावें लगायी गई है। बाढ़ पर सर्तक दृष्टि रखीं जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोण्डा में सरयू नदी का जल स्तर स्थिर है। घाघरा नदी का जल स्तर कतरनिया में खतरे के निशान से नीचे। देवरिया में सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। श्रावस्ती, सन्तकबीर नगर में स्थिति सामान्य है।  मेरठ में ग्राम मखदूमपुर में तिराहे तक एवं उसके साथ किशोरपुर वाली सड़क तक लगभग 01 फिट पानी है। दुधलि खादर में जल स्तर में कमी हो रही है। खेड़ी कला में जल स्तर स्थिर है और भीकुण्ड में सड़क पर लगभग 01 फिट पानी है। लखनऊ में काई जान व माल का नुकसान नहीं है। बाराबंकी में एलिग्रन ब्रिज पर पानी का जलस्तर बढ़ा है लेकिन बाढ़ की स्थिति नहीं है। बिजनौर में गंगा नदी व ज्योतिबाफूले नगर में गंगा नदी का पानी घनौरा तहसील में बढ़ने की सूचना मिली है। लेकिन स्थिति सामान्य व नियन्त्रण में है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के सूचीबद्ध 40 चिकित्सालयों की टी0आई0डी0 (लेनदेन) रोकी गई

Posted on 19 August 2010 by admin


24 अस्पतालों का अ  सचिव, ग्राम्य विकास

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजनान्तर्गत बीमा सेवाप्रदाता कम्पनी आई0सी0आई0सी0 आई0 लोम्बार्ड द्वारा प्रदेश के इम्पैनल्ड 40 चिकित्सालयों की टी0आई0डी0 (लेनदेन) रोक गई है। 31 अस्पतालों  की स्क्रूटनी की गई तथा 24 अस्पतालों का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है।

यह जानकारी सचिव, ग्राम्य विकास श्री मनोज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गत दिवस बीमा कम्पनी आई0सी0आई0सी0आई0 लोम्बार्ड के अधिकारियों एवं उनके सहयोगियों से योजना के क्रियान्वयन के सम्बंध में चर्चा के अपरान्त यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि जिन 40 अस्पतालों की टी0आई0डी0 रोकी गई है उनके प्रतिनिधियों से वार्ता करके समस्या का निराकरण किया जायेगा।

श्री सिंह ने बताया कि प्रत्येक जिले से पांच-पांच ख्याति प्राप्त अस्पतालों की सूची प्राप्त करके इम्पैनलमेन्ट निरस्त किये जाने की कार्यवाही के निर्देंश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। उन्होंने बताया कि गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बी0पी0एल0 परिवारों को 30,000 रूपये वाषिZक की दर से फ्लोटर आधार पर कैश-लेस इलाज दिया जाता है। प्रदेश भर में कुल 1000 अस्पताल इस बीमा से सम्बंध किये गये है। उन्होंने बताया कि योजना में की जा रही धॉधली की शिकायत प्राप्त होने पर 31 अस्पतालों की स्क्रूटनी की गई जिसमें 24 अस्पतालों को निरस्त करते हुए काली सूची में डाल दिया गया है।

सचिव ने बताया कि देवा हािस्पटल, देवा नर्सिंग होम फतेहपुर, रामा हािस्पटल इलाहाबाद, विश्नोई नर्सिंग होम बिजनौर, लाइफ-लाइन हािस्पटल देवरिया, न्यू सेवाधाम हािस्पटल कानपुर नगर, उमा हािस्पटल कानपुर नगर, गायत्री मिशन हािस्पटल कानपुर नगर, स्वाती हािस्पटल एवं रिसर्च सेण्टर कानपुर नगर, दी ओरियनटल हािस्पटल कानपुर नगर, जहॉगीर हािस्पटल, राजाराम हािस्पटल कानपुर, ललिता हािस्पटल मऊ, सिंघल हािस्पटल एवं जीवनज्योति हािस्पटल सहारनपुर, सहारा हािस्पटल, सन्तरविदासनगर, संजीवनी हािस्पटल व आनन्द पालीटेिक्नक सतरविदासनगर, आकाश हािस्पटल सन्तरविदासनगर, राज हंस नर्सिंग होम, सन्तरविदासनगर, आशीZवाद हािस्पटल सन्तरविदासनगर। इसी तरह बििस्मल्लाह मेडिकल सेण्टर उन्नाव, न्यू निरामय हािस्पटल उन्नाव व मिडवे हािस्पटल वाराणसी को निरस्त करते हुए काली सूची में डाल दिया गया है। इसके अलावा एच0एन0शाह हािस्पटल व शकुन्तला हािस्पटल, इलाहाबाद, अब्बासी हािस्पटल गोरखपुर, मधुलोक हािस्पटल, मेट्रो हािस्पटल, कानपुर नगर, बाबा हािस्पटल लखनऊ, मातृत्व हािस्पटल, सोनभद्र कुल 31 अस्पतालों की स्क्रूटनी की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा के तहत कार्यस्थल की सुविधाओं से सम्बंधित सामग्री के केन्द्रीयकृत क्रय पर रोक

Posted on 19 August 2010 by admin

जिलाधिकारियों को कड़ाई से अनुपालन के निर्देश जारी

प्रदेश में महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत कार्यस्थल की सुविधाओं से सम्बंधित सामग्री का केन्द्रीयकृत क्रय न किया जाये। इस सम्बंध में निर्गत शासनादेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। यदि किसी जनपद में शासनादेश के विपरीत क्रय किया जाता है तो सामग्री क्रय का भुगतान करने वाले अधिकारी के वेतन से भुगतान की गई धनराशि की कटौती की जायेगी।

यह सख्त निर्देश ग्राम्य विकास मन्त्री श्री दद्दू प्रसाद ने दिये। उन्होंने बताया कि सचिव, ग्राम्य विकास द्वारा प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक व अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक को भेजे गये परिपत्र में इस आशय से निर्देश दिये गये हैं। परिपत्र में कहा गया है कि यदि महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत कार्य स्थल की सुविधाओं से सम्बंधित सामग्री का केन्द्रीयकृत क्रय न किये जाने के बावजूद कतिपय जनपदों द्वारा दिशा-निर्देशों एवं विहित व्यवस्था के विपरीत केन्द्रीयकृत क्रय की प्रक्रिया अपनायी जा रही है, जो अत्यन्त आपत्तिजनक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों की जमीन को सस्ते दरों पर लेकर उद्योगपतियों द्वारा मुनाफा कमाने की अनुमति कदापि नहीं-मुख्यमन्त्री आगरा में किसानों का धरना प्रदशZन समाप्त

Posted on 19 August 2010 by admin

उ0प्र0 की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने जनपद आगरा के विभिन्न गांव के किसानों द्वारा यमुना एक्सपे्रस वे के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के लिए चलाये जा रहे आन्दोलन को अति गम्भीरता से लेते हुए किसानों का पक्ष सुनकर इसका तत्काल समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कैबिनेट मन्त्री ठा0 जयवीर िंसंह तथा चौ0 लक्ष्मीनरायन को कल 17 अगस्त को आगरा पहंुचकर किसानों से बातचीत कर मुआवजे की समस्या का निदान करने के निर्देश दिए थे और उन्होंने आज 18 अगस्त को कैबिनेट सैके्रेटरी श्री ‘ांशांक ‘ोखर सिंह को आगरा जाकर किसानों से वार्ता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसी भी उद्योगपति अथवा व्यक्ति को किसानों की जमीन को सस्ती दरों पर लेकर उसे मुनाफा कमाने का मौका नहीं देगी।

मुख्यमन्त्री द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में मन्त्रिमण्डलीय सचिव, श्री ‘ाशांक ‘ोखर सिंह ने देर रात आगरा पहंुच कर किसानों के प्रतिनिधियों से गहन विचार विमशZ किया। किसानों से बातचीत के बाद बनी आपसी सहमति के आधार पर यह निर्णय लिया गया कि अलीगढ़ की भान्ति आगरा  के किसानों को भी वशZ 2010-11 मेें निर्धारित मुआवजा राशि की  दर के अतिरिक्त 121 रू0 प्रति वर्ग मीटर की दर से विशेश सहायता दी जायेगी। इस तरह से आगरा के किसानों को 580 रू0 प्रति वर्ग मीटर मुआवजा देने की घोशणा की गई। इसके अलावा किसानों की भूमि पर स्थित परिसम्पत्तियों जैसे- फसल, पेड़, बोरिंग, कुंआ आदि के मूल्य भी नियमानुसार दिए जायेंगे। इसके साथ ही 02 लोगों पर लगे मुकद्दमों को भी वापस ले लिया जायेगा। वार्ता के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि किसानों के मुआवजे के चैकों को शिविर लगाकर वितरित किया जायेगा। इसके साथ ही टूटे-फूटे रास्तों की मरम्मत भी किए जाने के निर्देश दिए गये।

मुख्यमन्त्री ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध हैं। कैबिनेट सैक्र्रेटरी से वार्ता के उपरान्त हुई आपसी सहमति के बाद किसानों ने मुआवजा को लेकर चलाये जा रहे अपने धरना प्रदशZन को समाप्त करने की घोशणा की।

मुख्यमन्त्री ने आगरा के किसानों की मुआवजे सम्बंधी समस्या को सुलझाने के लिए अलीगढ़ जनपद से मन्त्री ठा0 जयवीर सिंह एवं जनपद मथुरा से चौ0 लक्ष्मीनरायन तथा अन्य मददगार लोगों का आभार प्रकट किया। उन्हेांने कहा कि किसानों से आम सहमति बनने के  बाद  भाजपा, सपा, रा0लो0द0 एवं अन्य विरोधी पार्टियों को इस मामले की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का मौका नहीं मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने आगरा जनपद के जिलाधिकारी श्री अमृत अभिजात, वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपेश जुनेजा तथा मण्डलायुक्त श्री सुधीर एम. बोबडे एवं उनके अन्य सहयोगियों, जिन्होंने उत्पन्न हुई स्थितियों को सम्भाला, उनकी भूमिका की भी प्रशंसा की। वार्ता के दौरान कैबिनेट मन्त्री श्री नरायन सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमन्त्री ने यह भी कहा कि अधिग्रहित क्षेत्र के किसान किसी के बहकावे में न आयें। राज्य सरकार उनकी समस्याओं के समाधान का पूरा प्रयास करेगी और उनके हितों की अनदेखी नहीं होने देगी। वार्ता में अर्जित भूमि से सम्बन्धित लगभग 100 किसान प्रतिनिधि शामिल हुए। किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती की किसानों के प्रति संवेदनशीलता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। किसानों की मॉग के अनुरूप मुआवजे की घोशणा एवं अन्य समस्याओं का समाधान हो जाने पर किसानों ने मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जिन्दाबाद के नारे लगाये। वार्ता बेहद ‘ाान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। किसानों ने कहा कि वह लोग पूरी तरह से मा0 मुख्यमन्त्री पर विश्वास करते हैं कि वह किसी कीमत पर भी किसानों का अहित नहीं होने देगीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

परम पूज्य झूले लाल का जन्मोन्त्सव बडे धूम धाम से 19्र ्र20 व 21 अगस्त को राम नगर मनाया जा रहा है

Posted on 19 August 2010 by admin

परम पूज्य झूले लाल का जन्मोन्त्सव बडे धूम धाम से  19्र ्र20 व 21 अगस्त को राम नगर व रिकाबगंज टकसाल में मनाया जा रहा है 19 ्र20 अगस्त को रंगा रंग संास्कृतिक कार्यक्रम होगे। 21 अगस्त को आर्किशत झांकिया निकाली जायेंगी इसी दिन पूज्य झूले लाल की मूर्ती का विसर्जन गुप्तारधाट स्थित सरयू नदी में   किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अयोध्या सावन झूला मेला में लाखों श्रद्धालुओं की भीड

Posted on 19 August 2010 by admin

अयोध्या सावन झूला मेला में लाखों श्रद्धालुओं की भीड के बीच विहिप अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम हनुमत ‘ाक्ति जागरण के अंर्तगत सैकडों स्थान पर हनुमान चालिसा का पाठ चल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in