Archive | राज्य

नेहरू युवा केन्द्र्र द्वारा वृक्षारोपण अभियान

Posted on 29 August 2010 by admin

आगरा - जनपद के ग्रामीण अंचलो के 13 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के सर्वागींण विकास एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 03 सितम्बर तक कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे है।

राश्ट्रीय एकता एवं सद्भावना संगोश्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद,वृक्षारोपण, निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आदि कार्यक्रम ग्रामीण अंचलो में कार्यरत नेहरू युवा/युवती मण्डलों के सहयोग से आयोजित कराये जा रहे है।

जिला समन्वयक गोपाल भगत ने बताया कि मेंरी धरती मेरा कर्तव्य के अन्र्तगत ग्राम नौबरी में  श्री श्रीरवि शंकर विद्या मिन्दर पर वृहद वृ़क्षारोपण कार्यक्रम में बडी संख्या युवाओं ने भाग लेकर वृक्षा रोपण तथा वृक्षो की देखभाल हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान  किताब सिंह, नेहरू युवा संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश बाबू यादव, प्रवीन कुमार सक्सैना, रमेश कुमार, विनय कुमार, कुव संध्या ,ममता गार्गी,सुमन रेखा आदि उपस्थित थे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सेवायोजन कार्यालय मे रोजगार मेला 08 सितम्बर को लगेगा

Posted on 29 August 2010 by admin

आगरा -  क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय में 08 सितम्बर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी ने बताया है कि इच्छुक अभ्यर्थी 07 सितम्बर मंगलवार तक आवेदन पत्र जमा कर अपना रोल नम्बर प्राप्त कर लें। साक्षात्कार हेतु 8 सितम्बर को प्रात: 10 बजे सभी मूल प्रमाण पत्र एवं रोल न0 स्लिप के साथ उपस्थित हो। उन्होंने बताया कि मेले में नवभारत फर्टिलाइजर लि0 द्वारा एग्रीकल्चर आफिसर हेतु भर्ती के लिए वीएससी(कृशी)/एमएससी (कृशि)आयु 20 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी पात्र होगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनुसूचित जाति/जनजाति अभ्यर्थियो के लिए लो.से.आ. परीक्षा हेतु कोचिंग नि:शुल्क कोचिंग हेतु आवेदन 31 अगस्त जमा करें

Posted on 29 August 2010 by admin

आगरा -  अनुसूचित जाति-जन जाति के अभ्यर्थियों के लिए लोक सेवा आयोग परीक्षा हेतु नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था है। कोचिंग में प्रवेश हेतु आवेदन 31 अगस्त 2010 तक जमा करा सकतें है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया है कि डा0 बी0 आर0 अम्बेडकर आई.एस.एस. /पी.सी.एस. कोचिंग केन्द्र खन्दारी आगरा में अनुसूचित जाति/जनजाति के आई.ए.एस. /पी.सी.एस परीक्षा 2011 मे सम्मिलित होने से पूर्व अभ्यर्थियों को नि:शुल्क परीक्षण दिये जाने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थियो को प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई  है । विस्तृत जानकारी उनके कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुरक्षा एजेंसियों के साथ साथ चिकित्सा व्यवस्था भी सतर्क

Posted on 29 August 2010 by admin

फैजाबाद-अयोध्या स्थित विबादित परिसर को लेकर होने वाले फैसले के मद्येनज़र सुरक्षा एजेंसियों के साथ साथ चिकित्सा व्यवस्था भी सतर्क कर दी गई है। जिला अस्पताल में डाक्टरों की छुटि्टयॉं निरस्त करने के साथ ही दो वार्ड आपात परिस्थितियों से निपटन के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं।खास कर अयोध्या स्थित श्री राम अस्पताल में फैसले का लेकर एहतियातन तैयारियॉं शुरु कर दी गई हैं।अस्पताल में बेड आरक्षित करन के साथ साथ तुरन्त रस्पांस के लिए रैपिड रिसपारंस टीम के गठन की कवायद भी शुरु कर दी गई है।यह टीम आपात परिस्थितियों मे मौके पर पहंच कर लोगों को चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराएगी।

सितम्बर माह मे आने वाले आयोध्या स्थित विवादित परिसर के फैसले को लेकर एहतियात का दायरा बढता जा रहा है।सुरक्षा एजेंसियां ही नही आपात परिस्थितियों स निपटने के लिए चिकित्सा इकाइयां को भी सचेत कर दिया गया है।श्री राम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फैसले का लकर चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ करने की तैयारी चल रही है।फैसला आने के बाद विवाद की संभावना को लेकर श्रीराम अस्पताल मे इस बार तैयारियॉं विशश दर्जे की हैं।आर्थोपेडिक सर्जन,फिजीशियन सहित डाक्टरोंका एक पैनल बनाया गया है,जिसे रैपिड रेस्पांस टीम का नाम दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित किए जायें- मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती

Posted on 28 August 2010 by admin

बाढ़ राहत काकार्यो के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 10 करोड़ रू0 अवमुक्त

बाढ़ में फंसे लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए

क्षतिग्रस्त सड़कों एवं पुलियों की मरम्मत के लिए 02 करोड़ रू0 अलग से जारी

पी0ए0सी0 को ढाई करोड़ रू0 33 नई रबराइज़ड बोट, मोटर बोट तथा अन्य जरूरी जीवन रक्षक उपकरणों हेतु उपलब्ध कराये गये

बाढ़ पीड़ितों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाए तथा संक्रामक रोगों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाए

चरसरी बांध के कटाव की युद्धस्तर पर मरम्मत करायी जाए, सिंचाई मन्त्री तत्काल हवाई सर्वेक्षण कर बांध के कटाव से उत्पन्न स्थिति का जायजा लें
लखनऊ -   उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सम्बन्धित जिलों के स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बाढ़ पीड़ितों को युद्धस्तर पर सुरक्षित स्थानों में राहत शिविरों में पहुंचाकर राहत सामग्री एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा है कि राहत या बचाव कार्य में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

सुश्री मायावती आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में बाढ़ राहत कार्यो की गहन समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत कार्यो के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 10 करोड़ रूपये की धनराशि अवमुक्त की गई है और सभी जनपदों को आवश्यकतानुसार धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों एवं पुलियों की मरम्मत के लिए 02 करोड़ रूपये अलग से दे दिए गए हैं। इसके अलावा बचाव एवं राहतकार्यो के लिए 33 नई रबराइज़ड बोट, मोटर बोट तथा अन्य जरूरी जीवन रक्षक उपकरणों की व्यवस्था हेतु पी0ए0सी0 को ढाई करोड़ रूपये की धनराशि उपलब्ध करायी गई है।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि बाढ़ राहत मद में धन की कोई कमी नहीं है। इसलिए आवश्यकता के अनुरूप नाव, मोटर बोट, खाद्य सामग्री और औषधियों की समुचित व्यवस्था की जाए और प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि बाढ़ के कारण जो लोग फंसे हों, उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

सुश्री मायावती ने कहा कि उनके निर्देश पर प्रदेश के सिंचाई मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बाढ़ प्रभावित बिजनौर, कांशीराम नगर, बलिया, गोण्डा तथा बहराइच जनपदों में राहत कार्यो की मौके पर समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि उनके निर्देशों के क्रम में शासन स्तर पर बाढ़ राहत एवं बचाव सम्बन्धी उपायों की समीक्षा मुख्य सचिव द्वारा विगत 25 अगस्त को की गई। उन्होंने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में कराये जा रहे राहत एवं बचाव कार्यो की नियमित समीक्षा करने तथा आवश्यकतानुसार संसाधनों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमन्त्री ने बन्धों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाराबंकी-गोण्डा जनपदों की सीमा पर स्थित परसावल गांव में चरसरी बांध में आज हुए कटाव की युद्धस्तर पर मरम्मत कराने का निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई मन्त्री को तत्काल हवाई सर्वेक्षण कर बांध के कटाव से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रभावित ग्रामों के निवासियों को त्वरित बचाव एवं राहत सहायता पहुंचाने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से जहां भी नदियों में उफान के कारण बांध प्रभावित हुए हैं, उनकी भी मरम्मत करायी जाए। उन्होंने कहा कि कई बार बंधों के रख-रखाव में लापरवाही के कारण नदियों में बाढ़ के समय में बंधे टूट जाते हैं, जिससे कृषि योग्य भूमि एवं क्षेत्र की आबादी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि बंधों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

सुश्री मायावती ने बाढ़ पीड़ितों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा संक्रामक रोगों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। ज्ञातव्य है कि उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नामित करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों के अनुपालन में बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर-खीरी, पीलीभीत, कांशीराम नगर, मेरठ तथा बाराबंकी जिलों के लिए अपर स्वास्थ्य निदेशकों को बाढ़ राहत शिविरों में चिकित्सा सुविधाओं का प्रबन्धन एवं अनुश्रवण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमन्त्री ने बाढ़ प्रभावित जनपदों में जिलाधिकारियों के अधीन स्थापित बाढ़ नियन्त्रण कक्ष को और अधिक प्रभावी बनाने तथा यहां प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी सड़कें एवं पुल बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकी तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करायी जाए, ताकि आवागमन में कोई असुविधा न हो और राहत कार्य सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्यो को कराने में कोई विलम्ब न हो, इसलिए सम्बन्धित मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को शासन द्वारा अधिकार प्रतिनिधानित कर दिए गए हैं, ताकि वे अपने स्तर से निर्णय लेकर तत्काल कार्य प्रारम्भ करा सकें। उन्होने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए आवश्यकतानुसार चारा की व्यवस्था करने तथा बीमारियों से बचाव के लिए अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की निराधार आलोचना कर संगठन को नुकसान पहुंचा रहे हैं

Posted on 28 August 2010 by admin

लखनऊ  -  उ0प्र0 कांग्रेस के हो रहे संगठनात्मक चुनाव में पी.सी.सी. डेलीगेट सूची में अपना स्थान न बना पाने के कारण क्षुब्ध जो नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की निराधार आलोचना कर रहे हैं, वह वस्तुत: कांग्रेस संगठन को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

पूर्व मन्त्री बेगम हामिदा हबीबुल्ला, पूर्व मन्त्री डॉ. अम्मार रिजवी, पूर्व सांसद श्री सईदुज्जमां, पूर्व मन्त्री श्री मुईद अहमद, पूर्व मन्त्री डॉ0 मेराजुद्दीन, पूर्व विधायक श्री रफी सिद्दीकी, श्री तारिक सिद्दीकी ने आज यहां संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि संगठन चुनाव की नियमावली के अनुसार 20प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित करने की व्यवस्था है जबकि अभी तक घोषित कुल पी.सी.सी. डेलीगेट सूची में लगभग 50प्रतिशत स्थान पर इन  वर्गो के प्रतिनिधित्व को दिया गया है। यदि कुछ महत्वपूर्ण कार्यकर्ता छूट गए हैं तो उन्हें कोआप्टेड सूची में स्थान मिलेगा।

इन कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जबसे डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है तबसे वह लगातार अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, अनु.जाति, जनजातियों  के लिए संघर्ष कर रही हैं। इतना ही नहीं मदरसा शिक्षकों के हितों की बात हो, केन्द्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के हितों के लिए चलायी जा रही योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए किये जा रहे कार्यों की बात हो, डॉ. जोशी ने पूरी ताकत के साथ पूरे प्रदेश में सभी वर्गों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी आज़मगढ़ और सजापुर में मुस्लिम वर्ग के साथ संवेदना व्यक्त करने श्री दिग्विजय सिंह के साथ गईं और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डॉ0 जोशी ने मोअल्लमें उर्दू के लिए संघर्ष किया। मदरसों के शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ी। मुसलमानों के हक की लड़ाई लड़ रहे पीपुल्स डेमोक्रेटिक फोरम(पीडीएफ) का, जिसके अध्यक्ष श्री सलाउद्दीन खांन एवं महामन्त्री श्री नसीम खान थे, कंाग्रेस में विलय करवाया। साझी शहादत-साझी विरासत कार्यक्रम प्रदेश में शुरू किया गया, जो हिन्दू-मुस्लिम एकता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को समर्पित है। इसके तहत एक वर्ष में पूरे प्रदेश में 48 कार्यक्रम किये जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस में “साम्प्रदायिकता विरोधी मोर्चा´´ गठित किया गया, जिससे साम्प्रदायिकता के विरूद्ध कांग्रेस के संघर्ष को धार दी जा सके। कंाग्रेस के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की बागडोर मुस्लिम नेताओं को सौंपी गई। कंाग्रेस की स्थापना के 125वें वर्ष पर किये जा रहे आयोजन की कड़ी में `साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस´ विषय पर आयोजित सेमिनार के संयोजक डॉ. अम्मार रिजवी बनाए गये वहीं “ उत्तर प्रदेश में शासन के मुद्दे´´ विषय पर आयोजित सेमिनार के संयोजक श्री तारिक सिद्दीकी बनाए गए। उ0प्र0 कंाग्रेस में नवगठित “रिसर्च एण्ड एनालिसिस´´ यूनिट का चेयरमैन श्री तारिक सिद्दीकी को बनाया गया। गोरखपुर, देवबन्द में विशाल अल्पसंख्यक सम्मेलन किए गये।    जहां तक श्री फजले मसूद एवं मंजूर अहमद का कांग्रेस छोड़कर जाने का प्रश्न है, यह नेता केवल निजी स्वार्थ सिद्ध के लिए ही पार्टी छोड़कर गए हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी एक काबिल, इंसाफ पंसद और सेक्युलरिज्म के झण्डाबरदार परिवार की काबिल और जुझारू बेटी हैं। यही कारण है कि अल्पसंख्यकों में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। मायावती सरकार के खिलाफ अपने जुझारू तेवरों के कारण डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी पूरे प्रदेश में एक मजबूत आवाज बनकर उभरी हैं जो उनके विरोधियों से बर्दाश्त नहीं हो रहा है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मा0 न्यायालय के निर्देशों के विरूद्ध सरकार द्वारा कराये जा रहे कार्यों की जांच कराई जाय

Posted on 28 August 2010 by admin

लखनऊ -   मा0 उच्च न्यायालय के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए प्रदेश की वर्तमान बसपा सरकार द्वारा गांधी सेतु के बगल में कराये जा रहे कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण के दौरान समुचित संसाधन न होने के कारण मिट्टी के धंसने से एक मजदूर की दर्दनाक मृत्यु एवं लगभग एक दर्जनों मजदूरों के मिट्टी के मलबे में दबकर गम्भीर रूप से घायल होने की घटना का मा0 उच्च न्यायालय स्वत: संज्ञान ले एवं कांशीराम स्मारक स्थल सहित अन्य निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में राज्य सरकार पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसके साथ ही एक उच्च स्तरीय न्यायिक कमेटी का गठन कर मा0 न्यायालय के निर्देशों के विरूद्ध सरकार द्वारा कराये जा रहे कार्यों की जांच कराये।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि राजधानी लखनऊ में प्रदेश सरकार द्वारा कराये जा रहे कई निर्माण कार्यों पर मा0 उच्च न्यायालय ने रोक लगाये जाने के निर्देश दिये थे। किन्तु राज्य सरकार द्वारा मा0 न्यायालय को गुमराह करते हुए निर्माण कार्यों को रोकने के बजाय मा0 न्यायालय के निर्देशों का खुला उल्लंघन कर रही है। वास्तविकता तो यह है कि मा0 उच्च न्यायालय के प्रकोप से बचने के लिए दुर्घटटना के बाद अब शासन द्वारा घटनास्थल को बदलने एवं मजदूरों पर दबाव बनाकर उन्हें बयान बदलने के लिए मजबूर  किया जा रहा है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आदर्श इन्टर कालेज व मनोहर लाल इन्टर कालेज को जिला प्रशासन ने कल से ही अनििस्चत काल के लिय बन्द करा दिया

Posted on 28 August 2010 by admin

फैजाबाद- सितम्बर माह मे अयोध्या स्थित बिबादित परिसर के स्वामित्व पर आने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायलय लखनउ खण्ड पीठ के फैसले के बाद संम्भावित हालात के मद्वेनज़र यहां तैनात होनेवाली फोर्स कालेजों में रूकेगी फोर्स रूकाने के चलते आदर्श इन्टर कालेज व मनोहर लाल इन्टर कालेज को जिला प्रशासन ने कल से ही अनििस्चत काल के लिय बन्द करा दिया।

इन दोनो कालेजों में आज से पठन पाठन बन्द हो गया। प्रशासन ने इन दोनो कालेजा का अधिग्रहण कर लिया और आगे आने वाले दिनों जिले के अन्य कई कालेजों को भी प्रशासन द्वारा अधिग्रहीत किये जाने की संभावना है। इस तरह से स्कूल कालेजों की पढ़ाई महीनों ठप रहेगी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनोवैज्ञानिक संर्वग के वेतनमान सम्बंधी शासनादेश जारी

Posted on 28 August 2010 by admin

लखनऊ:-   उत्तर प्रदेश शासन के वित्त (वेतन आयोग) अनुभाग-2 द्वारा वेतन समिति की संस्तुति पर विभिन्न विभागों एवं पुलिस विभाग में कार्यरत मनोवैज्ञानिक संर्वग ने मनोवैज्ञानिक अधिकारी वेतनमान (9300-34800) ग्रेड वेतन रू0 4600 तथा वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक अधिकारी का भी उक्त वेतनमान में रूपये 5400 का ग्रेड वेतन दिया गया है। यह जानकारी संयुक्त सचिव वित्त ने दी है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एसओजी टीम ने तीन जालसाजो को पकड़ा

Posted on 28 August 2010 by admin

सुलतानपुर -  जिले में पुलिस की स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने आज लोगों के असली नोट को नकली नोट में बदल कर झांसा देने व ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 अदद मोबाइल, 13 गड्डी नोटो के आकार के कागज जिसमें 500 रुपये के आकार के 2 गड्डी तथा 100 रूपये के आकार के 11 गड्डी तथा नोट बनाने का उपकरण बरामद किया है।

पुलिस की इस टीम के प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ इनामिया अपराधी की तलाश में लगे थे तभी उन्हें लोगों से ठगी करने वाले इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हुई और व गोलाघाट पहुंचे तो सुमन हािस्पटल के आगे पुल के पास तीन व्यक्ति एक व्यक्ति को ठगने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें पकड़ लिया गया। जिसने अपना नाम भोला नाथ तिवारी पुत्र गयादीन निवासी सरसवां थाना हैदरगंज फैजाबाद, राकेश सिंह पुत्र रामसिंह बैतीकला फैजाबाद, विजय कुमार पुत्र योगेन्द्र प्रताप तिवारी थाना कुड़ेभार सुलतानपुर बताया। गहन छानबीन करने पर पता लगा कि उक्त अभियुक्त लोगो को झांसा देकर लगभग 15 से 20 लाख रुपये की ठगी की है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in