Archive | राज्य

अधिकारी विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को सुलभ कराना सुनिश्चित करें

Posted on 14 September 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं एवं प्रवेश शुल्क प्रतिपूर्ति योजना तथा पुत्री की शादी हेतु अनुदान योजना एवं केन्द्र सरकार की छात्रवृत्ति योजना, मदरसा आधुनिकीकरण योजना तथा मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेन्ट प्लान के अन्तर्गत चलाई जाने वाली समस्त योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना हर हाल में सुनिश्चित किया जाय। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की शत-प्रतिशत जानकारी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों द्वारा दिया जाना सुनिश्चित किया जाये ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रह जाय।

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री अनीस अहमद खॉं उर्फ फूल बाबू ने आज बापू भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश भर से आये जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को यह निर्देश दिये।

विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि छात्रवृत्ति योजनाओं के अन्तर्गत जो ध्न छात्रवृत्ति वितरण हेतु दिया जा रहा है, वह पात्र विद्यार्थियों तक पहुंच रहा है या नहीं, यह भी देखा जाना चाहिए। इसके लिये स्कूल से दिये जाने वाले प्रमाण पत्रों में से 10 प्रतिशत की सत्यता की जांच वह आने स्तर पर अवश्य करें और कोई स्कूल दोषी पाया जाता है तो उसके विरूद्ध आवश्यक विभागीय कार्यवाही करें।

अल्पसंख्यक कल्याण मन्त्री ने पुत्री की शादी अनुदान योजना में लिम्बत आवेदन पत्रों के तुरन्त निस्तारण तथा अधिक मांग वाले जनपदों को अतिरिक्त धन एलाट करने के निर्देश के साथ ही राज्य के सभी प्रकार के मदरसों की सूची, सभी जनपदों को कम्प्यूटर उपलब्ध कराने तथा डाटा फीडिंग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश भी सम्बंधित अधिकारियों को दिये।

प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण श्री जैकब थामस ने मीटिंग में भाग लेने आये अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजना एवं अन्य योजनाओं से सम्बंधित डाटा इण्ट्री का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर लें अन्यथा दिये गये समय में डाटा इण्ट्री का कार्य पूर्ण न करने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी जाय।

उन्होंने कहा कि जो अधिकारी मीटिंग में अकारण नहीं आये हैं, उनकी सूची बनाकर उन्हें सचेत किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं जनपदों का भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति का जायजा लेगे और गलती पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी के प्रति निलम्बन की कार्यवाही भी करेंगे।

बैठक में प्रमुख सचिव के अतिरक्त विशेष सचिव, श्री विमल चन्द्र श्रीवास्तव,निदेशक मो0 शहाबुद्दीन, उपसचिव श्री मु0 अखलाक खॉं, महा प्रबन्धक अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम श्री लईक अहमद, रजिस्ट्रार उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद श्री जावेद असलम समेत अन्य समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दी को विश्व स्तर की भाषा बनाने के लिए प्रयास करना होगा-विधान सभा अध्यक्ष

Posted on 14 September 2010 by admin

लखनऊ -हिन्दी को राष्ट्र स्तर ही नहीं बल्कि विश्व स्तर की भाषा बनाने के लिये हम सभी को एकजुट होकर हर सम्भव प्रयास करना होगा।

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री सुखदेव राजभर ने हिन्दी दिवस के अवसर विधान सभा अध्यक्ष ने अपने सन्देश में कहा है कि हिन्दी किसी क्षेत्र या प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रव्यापी भाषा है। हमारी पहचान हिन्दी से है, हिन्दी हमारे रग-रग में समायी हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

आज व्यापारी करेगें बाजार बन्द

Posted on 14 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - आये दिन शहर में बाजार बन्दी का कोहराम मचा रहता है। कभी उद्योग  व्यापार मण्डल तो कभी अखिल भारतीय उद्योग  व्यापार मण्डल और कभी राजनैतिक व गैर राजनैतिक दल के आहवाहन पर ऐसी खबरे आया करती हैं। वह भी उस समय जब बढ़ती मंहगाई के चलते हर ओर त्राहि-त्राहि मची हुई है। छोटे पैमाने पर व्यापार करने वालों ने दबी जुबान से इसकी निन्दा करना शुरु कर दिया है।

बताते चलें कि कमर तोड़ मंहगाई और व्यापारियों की मूल-भूत सुविधाओं के लिये आज उद्योग व्यापार मण्डल के आहवाहन पर शहर बन्द का आयोजन किया गया है। बन्द और प्रदर्शन को सफल बनाने के लिये बीते सोमवार से लेकर मंगलवार की देर शाम तक उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों से मुलाकात करते हुए उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने का न्यौता दिया है।

प्रान्तीय उपाध्यक्ष राम निवास अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी हित में सचल दल एमआईबी का जुल्म, फार्म 38 से सम्बंधित मूल्य में संशोधन, ईमेल रिर्टन के कहर से सम्बंधित मामले, धारा 3/7 में व्यापारियों को जेल भेजे जाने वाले मामलों को लेकर प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

बन्द के बाबत छोटे पैमाने पर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों का कहना है कि यह जितने भी बन्द की अगुवाई कर रहें हैं सभी सेठ साहूकार हैं। इनकी न दुकान है न प्रतिश्ठान आखिर इनको कौन सा नुकसान होने लगा। बन्द के चलते मुख्य मार तो हमारे पेट और धंधों पर पड़नी है।

Comments (0)

एलबम `माई चरनिया में´ की सूटिंग सम्पन्न

Posted on 14 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - शिवाला फिल्मस के बैनर तले बनी एलबम `माई चरनिया में´ की सूटिंग सम्पन्न हो गई है। एलबम के निर्माता एंव गीतकार प्रणय चन्द्र शुक्ल `हजीन सुल्तानपुरी´ तथा निर्देशन जगन्नाथ त्रिपाठी एवं चन्दन जायसवाल ने किया है। एलबम की सूटिंग जिले के प्रसिद्व सिद्व धाम लोहरामउ, पापरधाम, प्रतापगढ स्थित बेल्हादेबी धाम , चिन्द्रकन धाम व रायबरेली के अहोरबन धाम सहित अन्य धार्मिक एवं पौराणिक स्थलो पर की गई। एलबम के मुख्य कलाकारो मे पूनम गुप्ता सिमरन कौशल पूजा, अनिल कौशल, मीना, कोमल, आशीश आदि ने भूमिका निभाई।

प्रोडक्शन कन्ट्रोलर विजय बहादुर विश्वकर्मा तथा यूनिट कन्ट्रोलर रामिशरोमणि यादव एवं नृत्य निर्देशन पायल सिंह, छायांकन सन्दीप गुप्ता ने किया। एलबम ने निर्माता एवं गीतकार हजीन सुल्तानपुरी ने बताया कि उक्त एलबम 30 सितम्बर तक दर्शको  के हाथों मे होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

मो0 9415508695

upnewslive.com

Comments (0)

रालोद की गोश्ठी सम्पन्न हुई

Posted on 13 September 2010 by admin

राश्ट्रीय लोकदल के आह्वान पर प्रदेश के गन्ना सहकारी समितियों के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों की एक गोश्ठी नगर निगम के त्रिलोकनाथ हाल में सम्पन्न हुई गोश्ठी में राश्ट्री लोकदल के राश्ट्रीय अध्यक्ष सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्री चौधरी अजित सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। गोश्ठी की अध्यक्षता रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राम आसरे वर्मा ने की। गोश्ठी को सम्बोधित करते हुए चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है कि किसान ने जिस तरह एक जुट होकर भूमि अधिग्रहण के सौ साल पुराने कानून के विरूद्ध लड़ाई लड़कर विजय प्राप्त की उसी तरह जाति धर्म के ऊपर उठकर किसान संगठित होकर अपनी समस्याओं के लिए लड़े। प्रदेश में जहां कहीं भी किसान अपनी समस्याओं के समाधान और अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगा मैं और राश्ट्रीय लोकदल उनके साथ खड़ा है। श्री सिंह ने आश्चर्य व्यक्त करते हुये कहा कि बात यह है कि गन्ना समितियों की बैठक लखनऊ में की जा रही है और मिलों को आवंटित किये जाने वाले क्षेत्र का निनििश्चतीकरण पैसे के आधार पर किया जा रहा है जबकि पूर्व में यह बैठकें मण्डल स्तर पर होती थी तो अधिकारी किसान की परिस्थितियों के अनुकूल उनके हित में निर्णय करते थे। लेकिन तब भ्रश्टाचार नही था जो आज अपनी चरम स्थिति में है। गन्ना किसानों को यदि जीवित रखना है तो चीनी का निर्यात तत्काल प्रारम्भ किया जाय। चीनी की लेवी समाप्त कर सिब्सडी का भार किसानों पर नहीं पड़ना चाहिए। श्री सिंह ने कहा जैसे सभी उत्पादों का दाम तय करने का अधिकार उत्पादक का होता है उसी प्रकार किसान को भी अपने तैयार माल और जमीन का रेट और किसकों वह बेचे उसका अधिकार मिलना चाहिए। हास्यापद स्थिति यह है कि अब न्यायालय किसान केम उत्पाद का मूल तय कर रहा है तथा कोर्ट लोहा सीमेण्ट आदि अन्य वस्तुओं के भी मूल्य तय कर सकता है। जबकि संविधान में इसकी कोई व्यवस्था नहीं है सभी परिस्थितियों से जिनके कारण मर रहा है मुक्ति का केवल एक मार्ग है वह संगठित होरक संघशZ का। रालोद इसके लिए किसानों के साथ है। इस गोश्ठी को रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राम आसरे वर्मा, अनिल दुबे महासचिव, पिश्चमी उ0प्र0 के अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी, पूर्व सिंचाई मन्त्री मुन्ना सिंह चौहान के अलावा गन्ना समिति के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा, श्रीकृश्ण राणी, आनन्द सिंह, राम कुमार सिंह, चेयरमैन गन्ना समिति बुलन्दशहर, जगवीर धनकड़, चेयरमैन गन्ना विकास परिशद, बुलन्दशहर, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, अध्यक्ष गन्ना विकास परिशद, गोरखपुर, हरदोई गन्ना समिति अध्यक्ष धर्मराज सिंह ने सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ में मुस्लिम समुदाय को बधाई देते हुए

Posted on 11 September 2010 by admin

photo-cm-11-09-2010

rita-bahugana-at-nadwa-college-lucknow-on-eid

rita-bahuguna-at-the-tile-wali-masjid-on-eid

rita-bahuguna-with-lucknow-west-mla-at-the-imambara

rita-bahuguna-greeting-a-young-muslim-lad-at-the-eidgah

rita-bahuguna-with-the-principal-nadwa-college-on-the-occasion-of-eid

Comments (0)

राज्यपाल एवं मुख्यमन्त्री ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी

Posted on 11 September 2010 by admin

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी तथा मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने आज ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर ऐशबाग स्थित ईदगाह जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने लोगों को ईद की बधाई देते हुए मुस्लिम समुदाय की समृद्धि और उन्नति की कामना की।
मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद-उल-फितर की हार्दिक मुबारकबाद दी। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों की खुशहाली, तरक्की और बेहतरी की कामना भी की।

इसके पूर्व ईदगाह के नायब इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नमाज पढ़वाई। उन्होंने ईद की नमाज अदा करने आये मुसलमानों को सम्बोधित करते हुए मुल्क और समाज की खुशहाली एवं तरक्की के साथ-साथ पूरी दुनिया में अमन-चैन के लिए खुदा से दुआएं मांगीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मन्त्री एवं अध्यक्ष, राज्य हज समिति श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मुख्यमन्त्री जी के सूचना सलाहकार श्री मोहम्मद जमील अख्तर, मन्त्रिमण्डलीय सचिव श्री शशांक शेखर सिंह, अपर मन्त्रिमण्डलीय सचिव श्री नेत राम, प्रमुख सचिव सूचना श्री विजय शंकर पाण्डेय, मुख्यमन्त्री के सचिव श्री नवनीत सहगल तथा श्री अनिल सन्त, सूचना निदेशक श्री अजय कुमार उपाध्याय, इमाम ईदगाह हजरत मौलाना अबू तैय्यब अहमद मियां फरंगी महली, मौलाना नईमुर्रहमान, मौलाना मुश्ताक, श्री फारूख खान, श्री मोहम्मद उस्मान, श्री रिजवान अहमद, श्री सिराज अहमद खां सहित शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षक विधायक ने भ्रमण कर शिक्षकों की समस्यायें सुनी

Posted on 11 September 2010 by admin

बान्दा, झांसी-इलाहाबाद खण्ड के शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने जनपद के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों की समस्यायें सुनी। इस दौरान शिक्षकों ने प्रमुख रूप से बान्दा में जेडी कार्यालय खोलने की मांग उठायी।

शिक्षक विधायक ने राजकीय इंटर कालेज मटौंध एवं बान्दा के आर्य कन्या इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, ओमर बालिका इंटर कालेज, आदर्श बजरंग इंटर कालेज का भ्रमण कर शिक्षकों से समस्यायें जानी। जीजीआईसी की शिक्षिकाओं ने वेतन सम्बंधी मांग रखी। डीएवी के शिक्षकों ने वर्ष 2005 के बाद नियुक्ति में जीपीएफ व पेंशन की मांग उठायी। आदर्श बजरंग इंटर कालेज के शिक्षकों ने बान्दा में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय खोलने सहित शिक्षकों के 40 फीसदी अवशेष की मांग रखी। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व बजरंग इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि जेडी कार्यालय खुलने से झांसी की भागदौड़ समाप्त हो जायेगी। बताया कि 40 फीसदी अवशेष की मांग पर शिक्षक विधायक ने आश्वासन दिया कि शासन से बजट उपलब्ध करा दिया गया है। इसी महीने तक भुगतान हो जायेगा। इसी तरह अन्य समस्याओं को भी दूर किये जाने का उन्होंने भरोसा दिलाया। इस दौरान राजकिशोर चौबे, रामप्रताप सिंह, सत्येन्द्र कुमार, धर्मेद्र सिंह, बाला राम, जय कृष्ण आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रेस्टोरेंट, ढाबों व होटलों पर छापा मारा

Posted on 11 September 2010 by admin

फैजाबाद- जिलाधिकारी एमपी अग्रवाल के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट आरएस गुप्ता ने शुक्रवार को शहर में बगैर लाइसेंस धड़ल्ले से चलाए जा रहे कई रेस्टोरेंट, ढाबों व होटलों पर छापा मारा। यहां से अवैध रूप से इस्तेमाल किए जा रहे कई घरेलू कुकिंग गैस सिलेण्डर बरामद किए गए तथा मुख्य खाद्य निरीक्षक हीरालाल द्वारा पनीर व अन्य खाद्य सामग्री की सैम्पुलिंग कराई गई। बरामद किए गए आधा दर्जन सिलेण्डर के बारे में जिला आपूर्ति अधिकारी केपी मिश्र ने जिलाधिकारी को आख्या भेज कर कार्रवाई की अनुमति मांगी है।

शासन ने दो दिनों पूव ही घरेलू गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारियों को जारी किए हैं। छापामारी की शुरुआत हवाई पट्टी के आसपास बनी दुकानों व ढाबों से की गई। रामजी यादव के होटल का कोई लाइसेंस नहीं पाया गया, दो कुकिंग सिलेण्डर बरामद किए गए। हनुमानगढ़ी नाका के निकट वैष्णवी चाट भण्डार व सुभाषनगर के व्यंजन रेस्टोरेंट को भी बगैर लाइसेंस चलता पाया गया। यहां से आलू की टिकिया व पनीर की सैम्पुलिंग भी कराई गई। छापे में कई होटलों का रखरखाव बेहद गन्दा पाया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कामन वेल्थ गेम्स उद्घाटन समारोह में अवधी सस्कृति का भी परचम लहराएगा

Posted on 11 September 2010 by admin

फैजाबाद- दिल्ली कामन वेल्थ गेम्स उद्घाटन समारोह में अवधी सस्कृति का भी परचम लहराएगा। जिले की फरुवाई लोक नृत्य दल को दो प्रस्तुतियों के लिए चयनित किया गया है। समारोह आगामी 25 सितम्बर को होगा। निदेशक संस्—ति निदेशालय लखनऊ ने चयनित टीम को इसकी अनुमति प्रदान की है। स्थानीय कलाकारों की टीम अवधी लोक समूह ने देश व प्रदेश की कई बड़ी प्रतियोगिताओं में फरुवाई लोक नृत्य को जीवनदान दिया है।

दिल्ली कामन वेल्थ समारोह में भाग लेने वाले कलाकारों में शीतला प्रसाद वमा, मुकेश कुमार, सतीश कुमार, अजय कुमार, महेश कुमार, जान्हवी, शालिनी, पुष्पेन्द्र कुमार, सुजीत कुमार, शिवदीप मौर्य, विजय यादव, राजेश कुमार, शिवम्, नक्कारा वादक –ग्पाल, हारमोनियम वादक राजू रंगीला, बासुरी वादक विनोद कुमार, गायक प्रमोद यादव शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in