Archive | राज्य

अप्रत्याशित बाढ़ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश को “आपदाग्रस्त क्षेत्र´´ घोषित किया गया

Posted on 23 September 2010 by admin

पूर्वांचल के जनपदों के लिए भी एक हजार करोड़ रूपये की धनराशि की आवश्यकता

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने प्रधानमन्त्री डॉ0 मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में अप्रत्याशित बाढ़ से उत्पन्न स्थिति तथा बड़े पैमाने पर हुई क्षति की ओर उनका ध्यान आकृष्ट

23करते हुए 02 हजार करोड़ रूपये की अतिरिक्त सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है।

प्रधानमन्त्री को आज भेजे गये पत्र में माननीया मुख्यमन्त्री जी ने कहा है कि अतिवृष्टि के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में गत माह से बाढ़ की गम्भीर स्थिति उत्पन्न हुई है। पिछले कुछ दिनों में कालागढ़ डैम, गिरजापुरी, शारदा, गोपिया, हथिनी कुण्ड, बिजनौर, दूनी तथा बनबसा बैराजों से अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपद प्रभावित हो गये हैं और कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात अवरूद्ध हो गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में गांव पानी से घिर जाने के कारण वहां के लोगों को घोर असुविधा उठानी पड़ रही है।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने पत्र में यह भी अवगत कराया है कि सार्वजनिक अवस्थापना, जैसे सड़क, पुल, बंधों आदि की भी व्यापक क्षति से निपटने हेतु राज्य सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज वह स्वयं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों का स्थलीय एवं हवाई निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में अप्रत्याशित एवं अभूतपूर्व बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश को उनकी सरकार ने “आपदाग्रस्त क्षेत्र´´ घोषित कर दिया है।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने कहा है कि जून से अब तक हजारों गांव बाढ़ से गम्भीर रूप से प्रभावित हुए हैं तथा 83 लोगों की बाढ़ से तथा 173 लोगों की मकान आदि गिरने एवं अन्य कारणों से मृत्यु हो गई तथा 07 लाख हेक्टेअर क्षेत्र में तीन हजार पांच सौ करोड़ रूपये की फसल नष्ट होने का अनुमान है। इसके अलावा बाढ़ के कारण अवस्थापना सुविधाएं जैसे सड़कों, तटबन्धों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में आवास क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनका तत्काल पुननिZर्माण एवं मरम्मत कराया जाना आवश्यक है।

माननीया मुख्यमन्त्री जी ने अपने पत्र कहा कि बाढ़ से हुई क्षति के सम्बन्ध में विस्तार से सूचना जिलाधिकारियों से प्राप्त की जा रही है, जिसके आधार पर समुचित सहायता धनराशि उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार को शीघ्र ही एक मेमोरेण्डम प्रेषित किया जायेगा। परन्तु कई जनपदों में आयी भीषण बाढ़ के चलते अब तक प्रारिम्भक अनुमान के आधार पर विभिन्न मदों में हुई क्षति के कारण राहत हेतु कुल 02 हजार करोड़ रूपये की अतिरिक्त धनराशि की तत्काल आवश्यकता है। इसमें से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जिसे आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है, हेतु 01 हजार करोड़ रूपये की आवश्यकता है और प्रदेश के शेष बाढ़ प्रभावित जनपदों, खासतौर से पूर्वांचल के जनपदों हेतु भी 01 हजार करोड़ रूपये की धनराशि की आवश्यकता होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फैजाबाद,अयोध्या विवाद पर न्यायालय के फैसले की तिथि 24 सितम्बर को

Posted on 23 September 2010 by admin

फैजाबाद,अयोध्या विवाद पर न्यायालय के फैसले की तिथि 24 सितम्बर को अयोध्या में बाहरी लोग नहीं रह सकेंगे। इस दिन नगर में चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मीडिया से जुड़े वाहन भी नगर के तीनों प्रवेश द्वारों नयाघाट, बंधा तिराहा व टेढ़ीबाजार से आगे नहीं बढ़ सकेंगे। शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दोनों समुदायों के आधा दर्जन नेताओं पर खास निगाह रखी जा रही है। इन नेताओं के पल-पल की गतिविधियों को लेकर खुफिया संगठन सक्रिय हैं।

इस दिन अधिग्रहीत परिसर जाने वाले प्रत्येक मार्ग पर हजारों सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी। परिसर के अन्दर चारों ओर बुलेटप्रूफ वाहनों पर सवार कमाण्डो दस्ते भ्रमण करते रहेंगे। परिसर की बाहरी दीवार से सटे अन्दर व बाहर चारों ओर अत्याधुनिक शस्त्रों से लैस सुरक्षाकर्मी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार होंगे। कमाण्डो दस्ता पलक झपकते ही प्रतिकूल परिस्थितियों ने निपटने के लिए तैयार होगा। अयोध्या के डेढ़ दर्जन प्रवेश द्वारों से प्रवेश करने वाला कोई भी व्यक्ति बगैर चेकिंग के नगर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। शक होने पर उसको नगर में प्रवेश का ठोस कारण भी बताना पड़ेगा। समूह में अनावश्यक घूमने वाले, नारा लगाने वाले अथवा उत्तेजक भाषण देने वालों को पुलिस के वाहनों में लादकर सीधे हवालात में डाल दिया जायेगा। विहिप के शीर्ष नेताओं की अयोध्या में गैर मौजूदगी को लेकर प्रशासन राहत महसूस कर रहा है। योजना के अमली जामा पहनाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरकेएस राठौर, यलो जाने प्रभारी पुलिस अधिकारी गुलाब सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार राय व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कई चक्र मीटिंग के बाद रणनीति बनायी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि हर अयोध्या वासी को सुरक्षा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। इस –ष्टि से अयोध्या की सुरक्षा में करीब 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिले की शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रह जाय,

Posted on 23 September 2010 by admin

जिले की शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रह जाय, इसके लिए अनुभवी लोगों की सेवाएं भी ली जा रही हैं। इसी कड़ी में पूर्व में फैजाबाद व करीबी जिलों में तैनात रहे पुलिस एवं खुफिया विभाग के अधिकारियों की तैनाती खासतौर पर करायी गई है। जिला प्रशासन के आग्रह पर शासन ने काफी भरोसे के साथ यह कदम उठाया है। अब तक आधा दर्जन से अधिक राजपत्रित अधिकारी यहां अपनी आमद दर्ज करा चुके हैं जबकि अन्य कर्मचारियों की संख्या दर्जनों में है। इसके अलावा अयोध्या-फैजाबाद शहरों में तैनात रहे आधा दर्जन निरीक्षकों व दो दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों को विभिन्न जिलों व शाखाओं से यहां तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन अधिकारियों, कर्मचारियों की तैनाती उन्हीं क्षेत्रों में की जा रही है जिसके बारे में उन्हें बखूबी जानकारी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए श्रीमती समरीन खान ने सपा के सुल्तानपुर से विधायक अनूप सण्डा पर सनसनी खेज़ आरोप लगाते हुए कहा

Posted on 21 September 2010 by admin

प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए श्रीमती समरीन खान ने सपा के सुल्तानपुर से विधायक अनूप सण्डा पर सनसनी खेज़ आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त विधायक पिछले तीन वशोZ से उसका शारीरिक शोशण कर रहा है । लेकिन वह समाज व परिवार के डर से अब तक चुप रही लेकिन हद जब हो गई जब सपा विधायक , उसकी पत्नी व उसके कुछ गुण्डो ने पुलिस से मिलकर उसके ऊपर झूटे इल्ज़ाम लगाकर जेल भिजवा दिया यह घटना 17 मई 2010 की जिसके कारण समरीन को 11 दिन जेल में रहना पड़ा । समरीन ने विधायक के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि उसके विधायक तथा उसके घरवालों से पारिवारिक संबध थे जिसके कारण वह विधायक के घर नौकरी दिलाने में मदद के वास्ते गई थी क्योंकि वह विघायक को अच्छी तरह ये जानती थी इस कारण उसको कोई शंका नहीं थी लेकिन वह यह नहीं समझ पायी कि विधायक की नियत सही नहीं है उसने एक दिन नौकरी दिलाने के बहाने घर पर बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी सी डी भी बना ली जिसका डर दिखाकर वह विगत तीन वशोZ से लगातार यौन शोशण करता रहा और वह समाज के डर से चुप रहकर सारे ज़ुल्म सहती रही। समरीन जब जेल से बाहर आई तो उसकी जिन्दगी बबाZद हो चुकी थी उसके पति तथा उसके घरवालो ने उससे रिश्ता तोड़ लिया । समरीन के अनुसार अब वह सर पर कफन बांध कर लड़ने निकली है और जब तक विधायक को उसके कुकर्मो की सज़ा नहीं दिला देती तब तक वह चैन से नहीं बैठेगी भले उसकी मधुमिता व शिश की तरह जान ही चली जाए वह आखिरी सांस तक लड़ेगी । समरीन ने विधायक के खिलाफ दिनांक 17 सिन्तबर 2010 को अपराध संख्या 1852/10 व धारा 376/506/420 के अन्र्तगत थाना सदर सुल्तानपुर में मुकदमा पंजीकृत कराया है परन्तु जो पुलिस मामूली धाराओं में भी लोगो को जेल भेजने में देरी नहीं करती है वह इतने संगीन धाराओं के बावजूद विधायक अनूप सण्डा के विरुद्व कोई कार्यवाही नहीं कर रही है । इससे लगता है कि पुलिस पूरी तरह से विधायक के साथ है क्योंकि जो विवेचना अधिकारी इस केस की विवेचना कर रहा है उसने ही विधायक तथा उसके गुर्गो के कहने पर समरीन को जेल भेजा था इस कारण समारीन को इस अधिकारी से बहुत उम्मीद नहीं है उसका कहना है कि तुरन्त विवेचना बदल कर किसी दूसरे अधिकारी को दी जाये व विधायक को तत्काल गिरफतार किया जाये और उसको सुरक्षा उपलब्ध करायी जाये क्योंकि उसको अपनी जान का खतरा है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला उद्योग बन्धु की बैठक 24 सितम्बर को होगी

Posted on 21 September 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक 24 सितम्बर को अपरान्ह 3:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है। महा प्रबन्धक जि0उ0के्र0 ने अनुरोध किया है कि सभी पदाधिकारी गत बैठक की अनुपालन आख्या व समुचित सूचना के बैठक में भाग लें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डा0 बी.आर. अम्बेडकर आई.ए.एस, पी.सी.एस कोचिंग में प्रवेश

Posted on 21 September 2010 by admin

अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के वशZ 2009 की पी.सी.एस प्रारिम्भक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु डा0 बी.आर.अम्बेडकर आई0ए0एस0 /पी0सी0एस0 कोचिंग केन्द्र आगरा में परीक्षा पूर्व आवास,भोजन, पुस्तकालय आदि नि:शुल्क प्रिशक्षण प्रदान करने की उपयुक्त व्यवस्था हैं

जिला समाज कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने कहा है कि इस केन्द्र प्रवेश हेतु वशZ 2009 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का स्वागत है किसी भी कार्य दिवस में जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास भवन आगरा से सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रेड क्रास सोसाइटी का चिकित्सा शिविर 23सितम्बर को

Posted on 21 September 2010 by admin

इण्डियन रेड क्रास सोसाइटी के अवे0 सचिव डा0 ए.के. गुप्ता ने बताया है कि सोसाइटी द्वारा 23 सितम्बर को प्रात: 10:30 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक जन स्वास्थ्य चिकित्सा एवं स्वास्थ रक्षा जागरूकता िशविर का नि:शुल्क आयोजन त्रिलोक पब्लिक स्कूल बीघा नगर कालोनी बोदला रोड पर आयोजित किया गया है। उन्होंने नागरिकों से िशविर का लाभ उठाने की अपील की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला पंचायत सदस्यों के बार्ड वार चक्र निर्धारित

Posted on 21 September 2010 by admin

जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) अमृत अभिजात ने बताया है कि पंचायत निर्वाचन हेतु निर्धारित समय सारिणी में चक्रवार जिला पंचायत के वार्ड के सम्बन्धित विकास खण्ड वार निर्वाचन होगें।

प्रथम चक्र के निर्वाचन में विकास खण्ड एत्मादपुर में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2, 3 खन्दौली में वार्ड संख्या 4, 5, 6 शमसाबाद में 29, 30,31,32, तथा ब्लाक फतेहाबाद में वार्ड संख्या 33, 34, 35 सम्मिलित है।
द्वितीय चक्र के निर्वाचन में विकास खण्ड अछनेरा में 16, 17, 18, जगनेर में वार्ड संख्या 22 व 23, खेरागढ में 24 और 25 विकास खण्ड सैंया में वार्ड 26, 27, 28 सम्मिलित है।

तृतीय चक्र में विकास खण्ड बरौली अहीर में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 7, 8, 9, 10 बिचपुरी में वार्ड संख्या 11, 12, 13 अकोला में वार्ड 14 व 15, ब्लाक फतेपुर सीकरी मे वार्ड संख्या 19, 20, 21 सम्मिलित है।
चतुर्थ चक्र के निर्वाचन में ब्लाक पिनाहट में वार्ड 36, 37  बाह में 38, 39, 40 और विकास खण्ड जैतपुर कलां में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 41 व 42 सम्मिलित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु समय सारिणी निर्धारित

Posted on 21 September 2010 by admin

जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) अमृत अभिजात ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग (पंचायत एवं स्थानीय निकाय) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुपालन में जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों तथा जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना एवं समय सारिणी की घोशणा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन चार चक्रो में कराये जायेगे।

उन्होंने बताया कि प्रथम चक्र में चार विकास खण्ड एत्मादपुर, खन्दौली, शमसाबाद तथा फतेहाबाद सम्मिलित है। प्रथम चक्र के निर्वाचन हेतु नामांकन 23 से 25 सितम्बर 2010
तक                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                               प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक दाखिल किये जा सकेगें। नामांकन पत्रों की जॉच 26 सितम्बर से 27 सितम्बर 8 बजे से प्रारम्भ होगी। उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 28 से 29 सितम्बर प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय निर्धारित हुआ है। उम्मीदवारों को प्रतीक आवंटन 29 सितम्बर को अपरान्ह 3 बजे से शुरू होगा। प्रथम चक्र का मतदान 11 अक्टूबर को पूर्वान्ह 7 बजे से सांय 05 बजे तक कराया जा सकेगा।

द्वितीय चक्र में चार विकास खण्ड क्षेत्रों अछनेरा, जगनेर, खेरागढ तथा सैंया में निर्वाचन होगें। इस चक्र के लिए नामांकन 26 से 28 सितम्बर तक प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक, नामाकंन पत्रों की जांच 29 से 30 सितम्बर प्रात: 8 बजे से होगी। उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 1 से 3 अक्टूबर प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। प्रतीक आवंटन कार्य 3 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे से किया जायेगा। मतदान 14 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से 5 बजे तक होगा।

तृतीय चक्र में बरौली अहीर, बिचपुरी, अकोला, फतेहपुर सीकरी, चार विकास खण्ड क्षेत्रों में निर्वाचन है। इस चक्र के लिए नामाकंन 30 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 4 तथा 5 अक्टूबर को होगी।उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 6 से 7 अक्टूबर प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय है। प्रतीक आवंटन 7 अक्टूबर को होगें। मतदान 20 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से सांय 5 बजे तक होगा।

चतुर्थ चक्र मे पिनाहट, बाह, जैतपुर कला तीन विकास खण्ड क्षेत्रों में निर्वाचन होगा। इस चक्र के लिए नांमांकन 4 से 6 अक्टूबर तक पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह  4 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 7 से 10  अक्टूबर को होगी। उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 11 से 12 अक्टूबर प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय है। प्रतीक आवंटन 12 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे से किये जायेगेेंं। चतुर्थ चक्र का मतदान 25 अक्टूबर को प्रात:7 बजे से सांय 5 बजे तक होगा।
उन्होंने बताया कि 02 अक्टूबर को महात्मागॉधी जंयती, 08 अक्टूबर का महाराजा अग्रसेन जयन्ती तथा 9 अक्टूबर को मा0 कांशीराम जी के निर्वाण दिवस पर उपरोक्त समय सारिणी के अनुसार निार्वाचन सम्बन्धी कोई कार्यवाही नही की जायेगी। उन्होंने स्पश्ट किया कि इस समय सारिणी के मध्य पडने वाले  अन्य सार्वजनिक अवकाश दिवसों में कार्यालय खुले रहेगें और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
ग्राम पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के निर्वाचन हेतु नामांकन पत्रो का विक्रय, दाखिल करने, जांच करने, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आबंटन का कार्य  सम्बन्धित विकास खण्ड पर होगा। जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन में नामांकन पत्रों का विक्रय दाखिल करने, उनकी जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य जिला पंचायत सदस्यों के वार्ड वार निर्धारित चक्र के अनुसार जिला मुख्यालय पर होगा।

उन्होंने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत व प्रधान के पद हेतु मतगणना 28 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से होगी और सदस्य क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद हेतु मतगणना 30 अक्टूबर होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन के दौरान तहसील दिवस/थाना दिवस के कार्यक्रम स्थगित

Posted on 21 September 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन हेतु अधिसूचना निर्गत होने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है साथ ही आर्दश आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गये  है कि निर्वाचन कार्य सम्पन्न होने तक तहसील दिवस तथा थाना दिवस कार्यक्रम को स्थगित रखा जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in