Archive | राज्य

कुश्ठ आश्रम गांधी ग्राम ताजगंज में गांधी जयन्ती

Posted on 02 October 2010 by admin

कुश्ठ आश्रम ताजगंज में गांधी जयन्ती उत्साह और सम्मान पूर्वक मनाई गई। जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। आश्रम वासियों ने गांधी जी के प्रिय भजनों Þ ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान Þ आदि का गायन किया। आश्रम वासियों ने अन्त्योदय राशन कार्ड बनवाने तथा वैकल्पिक मार्ग की और ध्यान दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कुश्ठ आश्रम में ही कैम्प लगाकर अधिकारी अन्त्योदय कार्ड बनवाने की कार्यवाही करेगे। उन्होंने विकलांग पेंशन हेतु भी शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने गांधी जी का स्मरण करते हुए उनके कार्यो और सन्देशों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने समाज सेवा और कुश्ठ रोगियों की सेवा के लिए लोगों को पे्ररित किया ताकि वे भी समाज की मुख्य धारा में रहे। और उनके मन में किसी प्रकार की हीन भावना उत्पन्न न हो।

श्री अभिजात ने प्रसन्नता व्यक्त की कि आश्रम के परिवारों के कुछ बालक िशक्षित होकर इन्जीनियर तथा डाक्टर बने है। उन्होंने कुश्ठ आश्रम में कम्प्यूटर िशक्षा की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। कुश्ठ आश्रम में वर्तमान में लगभग 120 व्यक्ति रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुश्ठ आश्रम में इलाज, राशन, पानी आदि सुविधाएं बेहतर सुलभ कराने के लिए सार्थक प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्रम में रह रहे परिवारों को बच्चों की िशक्षा पर विशेश ध्यान देने के लिए पे्ररित किया। जिलाधिकारी ने आश्रम का भ्रमण किया और फलों का वितरण किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राम आसरे, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट चन्द्र शेखर, एडवोकेट बिजेन्द्र कुमार रावत, सुरेश कुमार, कर्नल यू0सी0 दुबे आदि उपस्थित थे। कुश्ठ आश्रम के प्रधान लल्लू प्रसाद तथा अन्य निवासियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गांधी के आदशोZ और सन्देशों को आत्मसात करें-अभिजात

Posted on 02 October 2010 by admin

राश्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री केा जयन्ती के अवसर सम्मान पूर्वक स्मरण किया गया और विभिन्न संस्थाओं में कार्यक्रमों के आयोजन किये गये। जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने कलक्ट्रेट में महात्मा गांधी के चित्र का अनावरणकर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुश्पांजली अर्पित की। गांधी जी के प्रिय भजनों के गायन से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

जिलाधिकारी ने कहा कि 2 अक्टूबर अन्तर्राश्ट्रीय अहिंसा दिवस पर गांधी जी के आदशोZ और सन्देशों को आत्मसात करें। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में आवाह्न किया कि इस पवित्र अवसर पर संकल्प ले कि रचनात्मक सोच के साथ अपने कार्यों को समय से प्रारम्भ कर समय  से  पूरा करेगे। बिजली का सदुपयोग करेंगे और कमरों से बाहर जाते समय अथवा जरूरत न होने पर लाइट आदि बन्द करके ही जायेगे। इससे धन की बचत होगी साथ ही दुरूपयोग बचेगा। जिलाधिकारी की पे्ररणा से कई उत्साहित कर्मचारियों ने कहा कि सवेरे भ्रमण के दौरान जल रही स्ट्रीट लाइटे भी वह बन्द कर देते है। श्री अभिजात ने कहा कि देश और समाज के निर्माण में परिवार एक महत्वपूर्ण इकाई हैं। अत: अपने परिवारीजनों के लिए भी समय दें। अपनी आमदनी का कुछ अंश समाज सेवा-जनहित के कार्यों के लिए दें। सभी कर्मचारियों/अधिकारियों ने कहा कि न्यूनतम दस रूपया प्रतिमाह गुडवर्क फण्ड में जमा करेंगे ताकि किसी जरूरत मन्द की मदद की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद देश में हर क्षेत्र में आशातीत प्रगति हुई है और निरन्तर देश प्र्र्रगति कर रहा हैं।

अपर जिलाधिकारी (पे्रा0) कै0 आलोक शेखर तिवारी ने समाज में रचनात्मक समालोचना के साथ मिलकर आगे बढने का आवाह्न किया। अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी ने वैचारिक क्रान्ति के व्दारा आजादी दिलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि अपने लिए सभी जीते हैं। दूसरों के लिए भी जीना सीखों। उन्होंने कहा कि सवान्दहीनता किसी भी स्तर पर नही होनी चाहिए।

इस अवसर पर श्री निवास शर्मा, ओ0एन0 वर्मा, ओ0एस0डी0 दिनेश कुमार वर्मा, अशोक शर्मा, राजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव आदि ने भी विचार रखे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गांधी जी के सिद्धातों का अनुसरण करें-मण्डलायुक्त

Posted on 02 October 2010 by admin

गांधी जी ने सत्य, अहिंसा के सिद्धातों पर ही पूरे राश्ट्र को एक सूत्र में पिरोया था जो कि देश के लिए एक बहुत बडी उपलब्धि हैं। उक्त विचार मण्डलायुक्त सुधीर एम0 बोबडे ने आज कमिश्नरी में गांधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धान्त सभी पर लागू होते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सिद्धान्त के अनुसार हिंसा के माध्यम से कोई समाधान नहीं होता हैं। किसी समस्या का समाधान सत्य अहिंसा के आधार पर निकाला जा सकता हैं। इसलिए दूसरों का दर्द समझने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी मूलभूत कार्यों में संवेदनशील रहेंगे तो कोई समस्या आगे नहीं आयेगी। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धान्तों पर चलने की अपील की।

अपर आयुक्त पी0के0 अग्रवाल ने कहा कि विभिन्नताओं में एकता भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। उपायुक्त खाद्य अनूप शंकर ने कहा कि गांधी जी एक ऐसी शिख्सयत हैं। जिनका इस युग में भी उनका सर्वोपरि स्थान हैं।

अपर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि गांधी जी का मत था कि पीर पराई जाने अर्थात दूसरों की पीडा को समझने की कोिशश करें, और उसका हल निकाले।

इस अवसर पर सर्व प्रथम मण्डलायुक्त सहित सभी अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुश्प अर्पित किये। इस अवसर पर नगर निगम ताजगंज की स्कूली छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजन Þ रघुपति राधव राजाराम Þ का गायन किया जिन्हें मण्डलायुक्त ने पुरूस्कार प्रदान किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

13 लोगों ने किया रक्तदान • शिविर में प्रताप सेवा समिति के कार्यक्रर्ताओं ने किया रक्तदान

Posted on 01 October 2010 by admin

2 रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उक्त विचार मुख्य विकास अधिकारी जी. राम ने जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर व्यक्त किया।

रक्तदान •को बढ़ावा देने केलिए जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर •का आयोजन किया गया था। पूरा •ार्य•्रम अव्यवस्थाओंके बीच सपन्न हुआ। मुख्य चिकितिषाधिकारी डा. जी.पी.कुशवाहा  ने •हाç• 18 से 60 वर्ष •े लोग रक्तदान कर  सकते हैं। रक्तदान से किसी प्रकार  की हानि नहीं होती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भूजल संरक्षण डाफ्ट अधिनियम पर कार्यशाला 3 अक्टूबर को होगी

Posted on 01 October 2010 by admin

आयुक्त सुधीर एम. बोबडे की अध्यक्षता में “उत्तर प्रदेश भूजल संरक्षण, सुरक्षा एवं विकास(प्रबन्ध, नियन्त्रण एवं विनियमन) विधेयक 2010 के डाफ्ट बिल पर विस्तृत विचार विमशZ हेतु कार्यशाला का आयोजन  03 अक्टूबर को होटल क्लार्क शीराज में किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि चार समूहों के विशय-विशेशज्ञों द्वारा इस विधेयक के ड्राफ्ट अधिनियम के प्राविधानों पर चर्चा एवं सस्तुतियों को तैयार किया जायेगा।

श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम समूह द्वारा “ड्राफ्ट भूजल अधिनियम मे शहरी क्षेत्रों हतु प्राविधान“ द्वितीय समूह “अधिनियम में ग्रामीण क्षेत्रों हेतु प्राविधान तृतीय समूह- अधिनियम में वल्क यूजर्स, वाणििज्यक एवं औद्यौगिक उपभोक्ताओं क्षेत्रों हेतु प्राविधान´´ और चतुर्थ समूह द्वारा अधिनियम के अन्य महत्वपूर्ण एवं पेनल प्राविधानों पर चर्चा की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक 4 अक्टूबर को

Posted on 01 October 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात की अध्यक्षता में जनपद के सभी विकास कार्यक्रमों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक 04 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे विकास भवन  सभाकक्ष में आहूत की गई है। बैठक में मा0 मुख्यमन्त्री जी द्वारा की गई घोशणाओं एवं िशलान्यास , मा0 मुख्यमन्त्री जी की नवीन विकास प्राथमिकताओं आदि की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

मुख्य विकास अधिकारी आर.के. श्रीवास्तव  ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि यदि उनकी ड्यूटी पंचायत निर्वाचन में लगायी गई है तो अपने अधीनस्थ को इस बैठक में उपस्थित होने के लिए निर्देिशत करें अन्यथा की दशा में स्वंय उपस्थित हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 24 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान

Posted on 01 October 2010 by admin

उ0 प्र0 राज्य एडस नियन्त्रण सोसाइटी के निर्देशों के क्रम में आज जिला चिकित्सालय आगरा में स्वैच्छिक रक्तदान  शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राम रतन ने किया। इस अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी, जन चेतना समिति, लोक स्वर, इनर व्हील क्लब आदि संस्थाओं के अलावा कई गणमान्य व्यक्तियों ने स्वैच्छा से रक्त दान किया। डा0 राम रतन ने बताया कि इसके अलावा शहर की ब्लड बैंको मे भी स्वैच्छिक रक्तदान  िशविरो का आयोजन किया गया ।उन्होंने बताया कि सरकारी संस्थाओं में आज 24 रक्तदाताओंने स्वेच्छा से रक्तदान किय

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिन्दी में तकनीकी विशय को सहजता-सरलता से प्रस्तुतिकरण

Posted on 01 October 2010 by admin

केन्द्रीय प्रदूशण नियन्त्रण बोर्ड ने मनाया राजभाशा हिन्दी पखवाडा

केन्द्रीय प्रदूशण नियन्त्रण बोर्ड, कार्यालय में “हिन्दी पखवाडा“ के दौरान निबन्ध प्रतियोगिता, टिप्पण आलेखन व संभाशण प्रतियोगिता आदि का योजन किया गया जिसमें कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बी.के. शुल्क प्रभारी अधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यालयों में हिन्दी राजभाशा में सभी प्रकार के विचार, सरल तथा सुगमता से सर्वजन के उपयोगी रूप से व्यक्त किये जा सकते है तथा तकनीकी विशयवस्तु को सहजता के साथ-साथ सरलता से प्रस्तुतिकरण किया जाना राजभाशा हिन्दी में सम्भव है तथा इस कार्य को केन्द्रीय बोर्ड, आगरा द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूरे वशZ के दौरान कार्यालय में हिन्दी की प्रगति की जानकारी कमल कुमार द्वारा दी गई।

मुख्य अतिथि डॉ0 आर0एस0 तिवारी, सचिव नराकास, एवं वििशश्ठ अतिथि डा0ं बी0बी0 अवस्थी, क्षेत्रीय अधिकारी, उ0प्र0 प्रदूशण नियन्त्रण बोर्ड, द्वारा कार्यालय में हिन्दी से सम्बंधित किये गये तकनीकी एवं जनउपयोगी प्रचार-प्रसार हेतु सामग्री के निर्माण कार्यो की सराहना की गई। विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथिद्वय द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये। निबंध प्रतियोगिता में डॉ0 दीपक गौतम प्रथम,  कमल कुमार द्वितीय तथा सुश्री गार्गी तृतीय स्थान पर रहे। टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता में डा0दीपक गौतम प्रथम, विपुल कुमार सिंह द्वितीय तथा सुश्री गार्गी तृतीय स्थान पर रहे। संभाशण प्रतियोगिता में डा0 दीपक गौतम प्रथम, दीपक सिंह यादव एवं सुधांशु यादव संयुक्त रूप से द्वितीय तथा विपुल कुमार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। धन्यावाद ज्ञापन के साथ राजभाशा के और अधिक विकास हेतु तत्पर रहने की  उद्घोशणा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगरा टूरिस्ट फेस्टिबल 04 से 13 अक्टूबर तक िशल्पग्राम में पर्यटन महानिदेशक 04 अक्टूबर को शुभारम्भ करेगें

Posted on 01 October 2010 by admin

आगरा टूरिस्ट फेस्टिबल 2010 का आयोजन िशल्प ग्राम में 4 से 13 तक किया जा रहा है । फेस्टिवल का शुभारम्भ अवनीश कुमार अवस्थी सचिव एवं महा निदेशक पर्यटन उ0प्र0 04 अक्टूबर 2010 को सायं 6:30 बजे िशल्पग्राम में करेगें। तदुपरान्त सुप्रसिद्व वॉलीबुड गायक अभिजीत द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।

सहायक निदेशक पर्यटन अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान प्रतिदिन सांय सुप्रसिद्व कलाकारों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम होगें। हस्तिशल्पी द्वारा प्रदशZनी एवं बिक्रय स्टॉल लगाये जा रहे है जो कि प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक जनता के लिए खुले रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कम्प्यूटर प्रिशक्षण हेतु आवेदन 20 अक्टूबर तक दें

Posted on 01 October 2010 by admin

उ0 प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा संचांलित कौशल वृद्वि योजना के अन्तर्गत कम्प्यूटर प्रिशक्षण प्राप्त करने हेतु इण्टर मीडिएट उत्तीर्ण अनुसूचित जाति के गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले बेरोजगार युवक/युवतियां 20 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते है जिला प्रबन्धक ने बताया है कि अधिक जानकारी हेतु उनके कार्यालय कक्ष नं0 35 तृतीय तल विकास भवन संजय प्लेस आगरा से सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in