Archive | राज्य

दुर्गा पूजा मेले के चलते नगर की यातायात व्यवस्था हुई ध्वस्त

Posted on 19 October 2010 by admin

दुर्गा पूजा मेले के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई हैै। नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहो पर नाकेबन्दी कर दी गई है जिससे आम जनता को अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंचने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि शहर की प्रमुख सड़को को एकल दिशा मार्ग में परिवर्तित कर दिया गया है तथा चार पहिया वाहनो का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। इसके बावजूद दिन भर नगर के प्रमुख सड़को पर जाम का हालात देखने को मिला जिससे लोगो को भारी असुविधा हुई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चितावनपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद की प्रत्याशी मिथिलेश की तरफ एकजुट हुए मतदाता

Posted on 19 October 2010 by admin

चान्दा विकास खण्ड़ पी.पी.कमौचा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चितावनपुर में प्रधान पद की प्रत्याशी श्रीमती मिथिलेश पाण्डेय सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय के पक्ष में मतदाता एकजुट हो रहे है। ग्राम पंचायत के विकास का जज्बा लिये चुनावी समर में कदी श्रीमती मिथिलेश मतदाताओं के घर घर जाकर  अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात एक कर रही है। उनके चुनाव की बाग डोर उनके पति सुरेन्द्र नाथ स्वयं सम्भाले हुए है। श्रीमती मिथिलेश का बेटा राजेश कुमार पाण्डेय और बहू भी मतदाताओं का समर्थन जुटाने में जुटी हुए है। अपनी मिलनसार छवि तथा क्षेत्र के विकास का सपना संजोये श्रीमती पाण्डेय महिलाओं की टोली के साथ गांव का सघन दौरा कर अपने चुनाव चिन्ह गदा पर मुहर लगाने की अपील मतदाताओं से कर रही हैै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाज कल्याण विभाग में पदस्त बाबू कर रहा है अवैध कमाई

Posted on 19 October 2010 by admin

जनपद में स्थित प्राथमिक जूनियर, इण्टर एवं डिग्री कालेजो में अध्ययनरत अल्जसंख्यक, पिछड़ी तथा अनूससूचित जाति के गरीब छात्र छात्राओं को शासन द्वारा दी जाने वाली छात्रवृित्त जिले से विद्यालयों में भेजने के लिए सम्बन्धित बाबू दिनेश कुमार सिंह तगड़ी धनरािश वसूलता है। स्थापना बाबू का कार्य देख रहा दिनेश सिंह कर्मचारियों के स्थानान्तरण व पदोन्नति के लिए जमकर धन उगाही भी करता है। महाविद्यालयों में अध्ययनरत अनूसूचित जाति के छात्र छात्राओं के खाते नं0 बदल कर छात्रवृित्त में भी भारी घोटाले की सूचना मिली है। अपने अख्खड़ स्वाभाव से अपने सहकर्मियों को धमकाता रहता है। समाज कल्याण अधिकारी का चहेता होने के चलते दिनेश कुमार सिंह की िशकायत करने की हिम्मत किसी भी पीड़ित स्टाफ में नहीं है। अवैध धनउगाही करके नगर के विवेक नगर में लाखों रूपये की आलीशान की कोठी कर लिया है दिनेश सिंह से परेशान अधीनस्थ कर्मZचारी िशकायत करने का मन बना रहे है। जिला समाज कल्याण विभाग में पदस्थ कर्मचारियों ने स्थापना बाबू दिनेश कुमार सिंह के कृत्यों की जांच करवा कर कड़ी विभागीय कार्यवाही करने की मांग जिलाधिकारी से की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डीओ पंचायत सेक्रेटरी व लेखपाल सहित सात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Posted on 16 October 2010 by admin

मृतक व्यक्ति के नौकरी व पैसा को हड़पने वाली महिला का फर्जी कागजात तैयार कराने में रहा सहयोग
मृतक देहरादून पौधा इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य पद पर था तैनात

नौकरी के दौरान मृत हुए व्यक्ति की नौकरी पाने,उसकी सम्पत्ति तथा धन पर कब्जा करने की नीयत से फर्जी कागजात तैयार करवाने वाली महिला का सहयोग करने वाले एडीओ पंचायत,सेक्रेटरी व लेखपाल सहित सात व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश ए0जी0जे0एम दीपा राय ने थाना रामपुर को दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वादिनी अंजू देवी पत्नी स्व0 आदिनाथ तिवारी निवासी ग्राम गोरापट्टी तिवारीपुर थाना रामपुर विकास खण्ड बरसठी ने अदालत में अपने अधिवक्ता के माध्यम से 156(3) द0प्र0सं0 का प्रार्थना पर दिया कि उसके पति आदिनाथ तिवारी राजकीय इण्टर कालेज पौधा,देहरादून उत्तरांचल में प्रधानाचार्य थे। उनकी मृत्यु 16 अप्रैल 2007 को हो गई। उनकी 17 वश्षीZया पुत्री सौम्या भी है। उसके बगल जनपद भदोही सन्त रविदासनगर की माधुरी पाण्डेय निवासी भवानीपुर डेरवा थाना गोपीगंज ने उसके पति आदिनाथ की पत्नी कहने लगी और मेरे पति का पीएफ,पेंशन,मृतक आश्रित नौकरी पाने तथा सम्पत्ति हड़पने की मंशा से सरकारी अभिलेखों में छेड़छाड़ कर तथा फर्जी कुटुम्ब रजिस्टर,निकट सम्बन्धी होने का प्रमाण पत्र तैयार करा लिया। इस कार्य में हल्का लेखपाल महेन्द्र यादव,ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण देव मिश्रा,सहायक विकास अधिकारी(एडीओे) सन्तलाल,राजस्व निरीक्षक फूलचन्द तथा माधुरी का रिश्तेदार योगेश पाण्डेय व एक अज्ञात व्यक्ति ने सहयोग किया। वादिनी को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने इसकी शिकायत अधिकारियों से किया जिस पर आरोपियों ने उसकी व उसकी पुत्री की हत्या करने की धमकी दिया तथा 12 जून 2010 को उसे माधुरी व योगेश पाण्डेय तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने मारा पीटा। प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए मजिस्ट्रेट ने एडीओ,सेक्रेटरी व लेखपाल सहित सात व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 419,420,465,467,468,471,504,506,323,120 बी आईपीसी के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेेचना करने का आदेश थाना रामपुर को दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना में इलेक्ट्रानिक माध्यम से खाते में फण्ड ट्रांसफर होगा

Posted on 16 October 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने बताया है कि शासनादेश के अनुसार जनपद स्तर पर लीड बैंक को मुख्य शाखा में अपर जिला विकास अधिकारी (समाज कल्याण) तथा जिलाधिकारी के संयुक्त पदनाम से खाता खोला जायेगा। प्रदेश में नौ लीड बैंकों, भारतीय स्टेट बैंक , सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया, बैंक आफ बडौदा, सिण्डीकेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैक आफ इण्डिया,तथा केनरा बैंक में फण्ड स्थानातरण हेतु लखनऊ स्थित उनकी नोडल शाखाओं में निदेशक समाज कल्याण उ0प्र0 के पदनाम से खाते खोले जायेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

छात्रवृत्ति के आय प्रमाण पत्रों की जांच वेबसाइट के माध्यम से करें

Posted on 16 October 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि समस्त प्रकार की छात्रवृत्ति वितरण शासन की शीशZ प्राथमिकताओं में है अत: इनका क्रियान्वयन पूर्णत: पारदशीZ और समयवद्व रूप से करें ।

उन्होंने उच्चिशक्षा, माध्यमिक िशक्षा तथा बेसिक िशक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अपने अधीन समस्त विद्यालयों एवं अन्य सभी प्रकार की िशक्षण संस्थाओं में अनुसूचितजाति, जनजाति, सामान्य वर्ग, पिछडावर्ग, तथा अल्पसंख्यक वर्ग के निर्धन छात्रों की छात्रवृत्ति आदि एवं शुल्क पूर्ति के आवेदन पत्र प्रेशित करने से पूर्व आवेदन पत्रों में संलग्न आय प्रमाण पत्र की जांच राजस्व विभाग की वेबसाइट bor.up.nic.in के माध्यम से शत प्रतिशत कराते हुए निर्धारित प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनििश्चत करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (14)

मिलावट खोरी की सूचना टेलीफोन पर दे सकते है

Posted on 16 October 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने बताया है कि खाद्य पदार्थो  में मिलावट रोकने, घटतौली, नकली दवाईयों की रोकथाम हेतु प्रशासन गम्भीर है और नियमित रूप से छापामार और निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसे कार्यो की सूचना प्रशासन को सुलभ कराये।

नगर मजिस्ट्रेट/स्थानीय खाद्य एवं औशधि प्रशासन प्रभारी चन्द्रशेखर ने बताया है कि जनहित में नागरिक मिलावट खोरी में लिप्त करोवारियों के सम्बन्ध में सूचना देना चाहे तो इन नम्बरों पर दे सकते है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

उन्होंने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट के  दूरभाश 9453415258,मुख्य खाद्य निरीक्षक 9410250208,खाद्य निरीक्षक खेरागढ 9412014386, एत्मादपुर 9456433046,खाद्य निरीक्षक सदर 9410005192, बाह 9319842932 किरावली 9412174919, तथा खाद्य निरीक्षक फतेहाबाद के दूरभाश नम्बर 9719152792 पर सूचना दे सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उर्वरक वितरण के अनुश्रवण हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित

Posted on 16 October 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने बताया है कि जनपद में सहकारी समितियों के माध्यम से उर्वरक की उपलब्धता आपूर्ति एवं वितरण पर प्रभावी अनुश्रवण हेतु प्रभावी व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में जनपद स्तर पर नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

सहायक निबन्धक सहकारी समितियां विमल कुमार ने बताया है कि इस आदेश के परिपालन में विकास भवन स्थित उनके कार्यालय में नियन्त्रण कक्ष बनाया गया है जिसका दूरभाश नम्बर 0562-252038 है। उनके मोबाइल 9412330725 पर भी सूचना दे सकते है।

नियन्त्रण कक्ष में िशफ्ट वार ड्यूटी लगाई गई है। प्रात: 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक अन्वेशक एस.के. सिंह मों0 9719960279 तथा वरिश्ठ लिपिक रामदेव दीक्षित तैनात रहेगें। तत्पश्चात अपरान्ह 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे से तक  सह0 कृशि पर्यवेक्षक राजीव कुमार शर्मा मों0 9412253560 तथा ग्राम सेवक कृशि शैलेन्द्र सिंह गौतम मो0 9457620917 तैनात रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तृतीय चरण में पंचायत निर्वाचन 20 अक्टूबर को

Posted on 16 October 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तीसरे चक्र में जनपद के विकास खण्ड बरौली अहीर, बिचपुरी, अकोला और फतेहपुर सीकरी में 20 अक्टूबर 2010 को मतदान होगा। तृतीय चरण में ग्राम प्रधान के 169 पदों, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 307 पदों, जिला पंचायत सदस्य के 12 पदा,ें और ग्राम पंचायत सदस्यों के 2263 पदों के लिए निर्वाचन होगा। तृतीय चरण में मतदान हेतु 330 मतदान केन्द्रों पर 811 मतदान स्थल बनाये गये है।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने कहा है कि लोकतन्त्र में निर्वाचन कार्य बहुत महत्वपूर्ण और पवित्र कार्य है। नागरिकों के सहयोग से जनपद में प्रथम तथा द्वितीय चक्र के निर्वाचन शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुए है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन निर्वाचन कार्य को निश्पक्ष , शान्ति पूर्वक और  स्वतन्त्र रूप से सम्पन्न कराने हेतु कृत संकल्प है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सन्त श्री आसाराम जी बापू का आत्मसाक्षातकार दिवस मनाया

Posted on 16 October 2010 by admin

परम पूज्य सन्त श्री आसाराम जी बापू के आत्मसाक्षतकार दिवस के उपलक्ष्य मे क्षेत्रिय योग वेदान्त समिति बुन्दूकटरा मे सदगुरु जी की प्रेरणा से विगत वशोZ की भान्ति इस वशZ भी दरिद्रनारायण भण्डारे का आयोजन सत्संग एंव भजन कीर्तन सहित गुरुद्वारा मधुनगर के प्रांगण मेब ड़े भक्तितभाव व हशोZल्लास के साथ मनाया गया। पूज्य बापू के िशश्य श्री के0के0 गोयल द्वारा अपनी मधुरवाणी मे भक्तितभाव से ओत-प्रोत सभी श्रोताओ एंव साधको को मन्त्रमुग्ध किया। उक्त अवसर पर आगरा के विभिन्न क्षेत्रिय समिति के बहन-भाईयो ने आकर दरिद्रनारायण भण्डारे की सेवा मे आकर भाग लिया। इस पावन अवसर पर तकरीबन तीन हजार दरिद्रनारायणो को भोजन प्रसादी कराई गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in