Archive | राज्य

अनेकों बी0एल0 ओ0 के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही

Posted on 20 November 2010 by admin

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहZता दिनांक 01.01.2011 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण-2011 के कार्य में विभिन्न कर्मचारियों की  ड्यूटी लगाई थी। नगर मजिस्ट्रेट तृतीय ने अपने सर्वेक्षण में विभिन्न पदाभिहित अधिकारी/बी0एल0ओ0 को अपने मतदेय स्थल पर अनुपस्थित पाया जिनके विरूद्व सुसंगत धाराओं में एफ.आई. आर. की कार्यवाही की जा रही है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य अभियन्ता, आगरा क्षेत्र, लो0नि0वि0 के छीतरमल, राम प्रकाश शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, अवधेश कुमार यादव, मनोज कुमार, सुशील कुमार एवं श्रीमती  ममता रानी, अधिशासी अभियन्ता नलकूप निर्माण खण्ड के अशोक कुमार, केदार क्रूप, के.पी. सिंह, बृज किशोर,एवं कु0 मंजूलता डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) वाणिज्यकर के सुशील कुमार, बनवारी लाल, हरिओम सिंह, दीनानाथ, मूलचन्द, रमेश चन्द, पे्रमन्द्र गर्ग, नगर िशक्षा अधिकारी कार्यालय के सुशील कुमार ,श्रीमती ईशा जैन , आगरा विकास प्राधिकरण के विजेन्द सिंह जे0ई0 पी0डब्लू डी के पंकज कुमार , नलकूप खण्ड के िशशुपाल सिंह , अशोक कुमार , महेन्द्र सिंह  कृशि विभाग के मानसिंह,निरंजन सिंह, प्रदीप कुमार, राम कुमार  जल निगम के िशवचरन, जल संस्थान के दिवाकर मित्तल, िशक्षा विभाग की श्रीमती शहनाज, मुहम्मद बक्स आई0टी0आई0 के नीरज सिंह, सिंचाई विभाग के हेमन्त गौड निबन्धक सह0 समिति के संजीव गौतम आदि कर्मचारियों के विरूद्व एफ.आई. आर. की कार्यवाही की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपर जिलाधिकारी नगर ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों मे छापा मारा

Posted on 20 November 2010 by admin

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने आज कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकिस्मक निरीक्षण किया जिसमें कलेक्ट्रेट के 09 विनियमित क्षेत्र दयालबाग के 03 , कोशागार में 16 , जिला मनोरंजन कर कार्यालय, के 02, वन बन्दोवस्त कार्यालय का 01, जिला प्रोबेशन अधिकारी के 02 कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया गया।

श्री प्रकाश ने कर्मचारियों की अनुपस्थित पर असन्तोश प्रकट करते हुए निर्देश दिये कि उक्त सभी कर्मचारियों से स्पश्टीकरण लेते हुए तीन दिन में उन्हें अवगत कराया जायें। उन्होंने कहा सरकारी कार्यो में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जूनियर हाईस्कूल के लिए आये धन को भवन प्रभारी ने किया गबन विभागीय अधिकारी है मिले

Posted on 19 November 2010 by admin

स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम सरायकाशी में जूनियर हाईस्कूल के निर्माण के लिए आये धन को भवन प्रभारी ने निकाल कर उपयोग कर लिया जबकि भवन निर्माण का कोई भी कार्य शुरू ही नहीं हुआ।

ग्राम सरायकाशी में जूनियर हाईस्कूल की स्थापना का आदेश विभाग द्वारा दिया गया। इसके निर्माण की प्रथम किस्त ग्राम निधि ने नये खाते काशी गोमती सम्युत ग्रामीण बैंक में आयी। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने चहेते को भवन प्रभारी बना दिया। भवन प्रभारी ने सितम्बर माह में सूत्रो की यदि माने तो दो लाख,बीस हजार रूपये निकाल कर व्यक्तिगत उपयोग कर लिया गया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुयी तो गबन की बात बाहर आने लगी। भवन निर्माण का धन निकालने की बात ग्राम प्रधान और बेसिक शिक्षा अधिकारी सिरे से खारिज कर रहे है लेकिन बेसिक शिक्षा कार्यालय को भवन निर्माण कार्य शुरू होने की रिपार्ट भी दी जा रही है। इस तरह जूनियर हाईस्कूल सराय काशी के निर्माण में भवन प्रभारी ग्राम प्रधान तथा सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी की मिली भगत से गबन कर लिया गया। ग्रामीणो का कहना हैं कि जूनियर हाई स्कूल का निर्माण कार्य शुरू ही नही हो सका हैं।

भवन निर्माण का धन का गबन करने के सम्बन्ध में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव से दूरभाश पर जानकारी मॉगी गई तो उन्होने कुछ भी बताने से इंकार किया। भवन निर्माण के धन का गबन करने, भवन निर्माण कार्य न शुरू होने के बावत जानकारी देने से सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी कतराते रहें। इससे प्रतीत हो रहा हैं कि निर्माण के धन का गबन करने से सभी लगे हुए है। ग्रामीणों ने इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जॉच की मॉग करते हुए दोशी लोगों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की मॉग की हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टाइटन पर पूरे बीस प्रतिशत डिस्काउंट

Posted on 18 November 2010 by admin

टाइटन इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के तीसरे प्रमुख करोबार टाइटन आई प्लस ने अपने सभी फ्रेमों और चुनीन्दा सनग्लासों पर पूरे बीस प्रतिशत डिस्काउंट देने की घोषणा की है। इस नए संग्रह के लॉन्च  के मौके पर दलशेर िढल्लन, एरिया मैनेजर आईवियर डिवीज़न टाइटन इण्डस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा पूरे बीस प्रतिशत की छूट से ग्राहकों को नए साल पर अपने लुक को बदलने का मौका मिलेगा और वे हमारे स्टाइलिश फ्रेम तथा संलग्लास बेहद आकर्षक कीमतों पर खरीद सकते है। टाइटन आई प्लस ने अपने स्टोर्स पर आंखों की जांच की अत्याधुनिक सुविधाएं और विश्व प्रसिद्ध शंकर नेत्रलाय द्वारा प्रशिक्षित ऑपटोमीटरिस्टों की सेवाएं उपलब्ध करायी है ताकि आपको मिले आंखों की जांच की एकदम दोष रहित सुविधा। टाइटन के सभी फ्रेमों पर वारंटी की सुविधा मिलती है और सभी स्टोर्स में अलग से कन्सल्टैंसी सैक्शन भी है जो ग्राहकों को उनके चेहरे के आकर के हिसाब के हिसाब से सही फ्रेम चुनने में मदद करता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकलांग सहायतार्थ चैरिटी शो का आयोजन

Posted on 16 November 2010 by admin

12रोटरी क्लब सुलतानपुर द्वारा विकलांग सहायतार्थ हेतु एक चैरिटी शो का आयोजन स्थानीय पं0 राम नरेश त्रिपाटी सभागार में सायं 5.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया गया। जिसमें अभिनय नाट्य संस्था द्वारा `अंधेर नगरी चौपट राजा´, `घरवाली´ एवं `गुल्ली-डण्डा´ नाटक का मंचन किया गया। जिसमें निर्देशक डॉ0 संजय श्रीवास्तव की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष रो0 डा0 नय्यर रजा जैदी ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतया विकलांगो के लिए किया गया है। जिसमें एकत्रित सहायता राशि से विकलांगों के लिए उपकरण का वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में रोटरी परिवार से रो0 रवि शंकर, डॉ0 दीपक मेहरोत्रा, डॉ0 राजीव श्रीवास्तव, डॉ0 रूप सिंह राजपूत, राम दत्त बरनवाल, सन्दीप श्रीवास्तव, नीरव पाण्डेय, संजय केसरवानी, गुंजन गर्ग, आर0पी0 सिंह, सतापाल सिंह, दलजीत सिंह, मनोज बरनवाल सहित सभी सदस्य व नगर के सैकड़ों सम्मानित, गणमान्य व्यक्ति एवं लायन्स क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हावड़ा मेल में मिली सिपाही की लाश

Posted on 16 November 2010 by admin

हावड़ा अमृतसर  ट्रेन में सिपाही की लाश मिलने पर मौके पर पहुंची जी आर पी पुलिस ने शव  को सुरक्षित रख कर मृतक के घर वालों को सूचना भेज दी है। पात्र सूचना के अनुसार मृतक सी.आर.पी.एफ का जवान था, जो हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल केें एक कोच में यात्रा कर रहा था। जिसकी पहचान उसके पहचान पत्र के माध्यम से हुई । जो असोम में खटकटी दीनापुर में तैनात था। कागजातों के अनुसार उसका नाम नरेन्द्र सिंह गूजर था जो उक्त ट्रेन से कालका जा रहा था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बेरोजगारों के साथ हुआ धोखा

Posted on 16 November 2010 by admin

दर्जनों बेरोजगार  रोजगार पाने की उम्मीद को उस समय करारा झटका लगा जब साक्षात्कार देने पहुंचे अभ्यर्थी को विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग में कोई अधिकारी नहीं मिला और उन्हें अपने घर वापस लौटना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय आश्रम पद्धति से संचालित विद्यालय में िशक्षक पद हेतु भर्ती के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा तीस अगस्त को संविदा पर रखने की विज्ञप्ति दी गई थी जिसके आधार पर उन्हे 29 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु बुलाया गया था। पत्र के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को 15 नवम्बर को विकास भवन में साक्षात्कार हेतु पहुंचना था। परन्तु अधिकारियों की लापरवाही व उदाशीनता के चलते साक्षात्कार देने वालों को काफी निराशा हुई। साक्षात्कार देने वालों का कहना है कि यहॉ कोई यह भी बताने के लिए तैयार नहीं है कि अब साक्षात्कार कब होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

युवक ने फासी लगा दी जान

Posted on 16 November 2010 by admin

कादीपुर तहसील के खुर्द गॉव में एक बाइस वशीZय युवक ने फॉसी लगा कर जान दे दी। आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
कोतवाली कादीपुर के कादीपुर खुर्द गॉव में कृश्ण कूमार दुवे पुत्र जगदम्बा दुवे उम्र लगभग 22 वशZ ने अपने कमरे में छत के हुक के सहारे फॉसी लगाकर जान दिया। घटना के वक्त परिवार के लोग काम में व्यस्त थे। घर के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्ानूनगो हत्या काण्ड में राहुल ने चढ़ाया सियासी रंग

Posted on 16 November 2010 by admin

विगत दिनों थाना कूरेभार अन्तर्गत ग्राम मझवारा ग्राम सभा में प्रधानी के चुनाव को लेकर प्रधान पद की उम्मीद्वार कमला देवी के पति की हत्या फैजाबाद जनपद में कार्यरत कानूनगो राम कुमार यादव की चुनाव ड्यूटी से वापस घर आते समय कत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतका के पत्नी कमला देवी ने नौ लोगो के विरूद्ध नामजद एफ आई आर बीकापुर जनपद फैजाबाद में लिखाई थी। जिसमें इसौली विधान सभा से चुने गये बसपा विधायक चन्द्र भद्र सिंह सोनू को पुलिस ने क्लीन चिट दे दिया है , शेश लोगों पर फैजाबाद पुलिस ने विधायक के भाई यश भद्र सिंह मोनू सहित सभी पर गैंगस्टर में निरूद्ध किया जा चुका है। हत्या के विरोध में अब तक सभी सियासी पार्टियॉ मृतिका के घर जाकर सात्वना दे चुके हैं। भाजपा सहित सपा एवं कांग्रेस पार्टी के कद्दवार नेता मझवारा गॉव पहुंच कर  से  अपनी सियायी रंग दिखा चुकी हैं। अब तक कांग्रेस पार्टी उसमें सबसे आगे निकल गई है। अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने हत्यारों के खिलाफ कार्यवाही न होने के कारण मझवारा गॉव से कानूनगो की पत्नी के साथ हजारों की संख्या में जिला मुख्यालय तक पैदल यात्रा कर अपनी ताकत दिखाने का कार्य किया। जनता के दबाव के कारण पैदल यात्रा प्रारम्भ होने के पूर्व की विधायक के भाई धनपतगंज ब्लाक प्रमुख मोनू सिंह की गिरफ्तारी फैजाबाद की पुलिस द्वारा की गई थी। आज उसी सियायी नज़रिये से देखते हुए कांग्रेस पार्टी के महामन्त्री एवं अमेठी लोकसभा के सांसद राहुल गांधी मझवारा पहुंच कर मामले को सी.बी.आई.  द्वारा जॉच कराने का आश्वासन मृतक कानूनगो रामकुमार  की पत्नी को दिया। प्रदेश सरकार से भरोसा उठ चुका और मुख्य अभियुक्त को पुलिस द्वारा क्लीन चिट दिये जाने पर कमला देवी ने सी.बी.आई. द्वारा जॉच की मांग करने पर  श्री गंाधी ने कहा की जब तक सही न्याय नहीं मिल जाता है तब तक हमारी पार्टी हर स्तर पर आप के साथ रहेगीतथा हर संघशZ में आप के साथ रहेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हडकपज् डीआईजी ने रिश्वत लेते टीएसआई को रंगे हाथों पकडा, होमगार्ड सहित ोजा जेल

Posted on 16 November 2010 by admin

सुल्तानगंज चौराहे पर कर रहे थे अवैध वसूली

यातायात माह के दौरान पçब्लक को सही तरीके से चलने की सीा देने वाली आगरा की यातायात पुलिस ने एक दरोगा को आगरा के डीआईजी ने चौराहे पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड लिया। टीएसआई सहित उसका सहयोग कर रहे होमगार्ड को ाी जेल ोज दिया। डीआईजी की इस कार्रवाई से पुरे पुलिस महकमे में हडकप मच गया है।

मंगलवार को आगरा एनएच टू हाईवे पर çस्थत सुल्तानगंज की पुलिया पर दोपहर लगाग तीन बजे के करीब जाम लगा हुआ था। ताी वहां से डीआईजी एन्टनी देव कुमार और एसपी पूवीü संजय कुमार का गुजरना हुआ। चौराहे पर जाम को देाकर डीआईजी गाडी से उतर कर चौराहे की तरफ बढे तो देाा कि चौराहे पर तैनात टीएसआई गिरजीनन्द तिवारी होमगार्ड की मदद से जाम ाुलवाने की वजह दूसरे प्रान्तों वाली गाडी रोककर अवैध वसूली में लिप्त है, डीआüजी ने मौके पर ही टीएसआई गिरार्जानन्द तिवारी और होमगार्ड वब्बल सिंह को पकड लिया। डीआईजी को देाकर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बचने के लिए दौड लगा दी। डीआईजी एंटनी देव कुमार दोनों आरोपियों को गाडी में बैठाकर अपने साथ ले गये। दोनों आरोपियों को थाना छत्ता पुलिस को सौंप कर  निकल गये। डीआईजी की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हडकप मच गया है कोई ाी पुलिस अधिकारी कुछ ाी कहने से कतरा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष ाी यातायात पुलिस को दो उपनिरीक्षकों ने एक चान्दी व्यापारी से भ्0 किलो चान्दी पिस्टल दिााकर लूट ली थी। शिनात परैड होने पर उक्त व्यापारी ने दोनों टीएसआई को पहचान लिया है। जिस पर दोनों टीएसआई को कई माह तक जेल के अन्दर रहना पडा था। अब देाना यह है कि आगरा की पुलिस इतनी बडी कार्रवाई से क्या सबक लेती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in