Archive | राज्य

सुविधा शुल्क दीजिए, अनुभव प्रमाण पत्र लीजिए

Posted on 02 May 2011 by admin

सुलतानपुर, दूबेपुर - सरकार द्वारा बाल विकास पुष्टाहार योजना के अनतर्गत मुख्य सेविका की भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये हैं। यिमें स्नातक में सामाजिक विज्ञान या गृह विज्ञान का होना अनिवार्य  है। जो अभ्यर्थी सम्बन्धित विभाग  में कार्य कर रहे हो जैसे आॅगन वाड़ी कार्यकत्री तो अगर वे अपना अनुभव प्रमाण पत्र लगा देती है तो कुछ उन्हें नियुक्ति में ग्रेस मिल जायेगा। जिसका प्रमाण पत्र ब्लाक स्तर पर सीडिपीओ द्वारा प्रमाणित करना आवश्यक है । जो कार्य बिना किसी शुल्क के सीडिपीओ द्वारा कार्यरत कार्यकत्रियों को बना कर देना चाहिए। परन्तु उक्त अनुभव प्रमाण पत्र  बिना सुविधा शुल्क के नहीं बनाया जा रहा है। कुछ आॅगन वाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि अनुभव प्रमाण पत्र के लिए सीडिपीओ द्वारा दो सौ रू0 सुविधा शुल्क लेकर दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस आवेदन पत्र का शुल्क सरकार ने दो सौ रू0 निश्चित किया है और  बिना किसी अधिकार के सीडिपीओ द्वारा भी दो सौ रू0 सुविधा शुल्क लेकर अनुभव प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। एक ओर जहा पूरे भारत में भ्रष्टाचार कि विरोध में अन्ना हजारे के मुहिम में शामिल हो कर आम नागरिक भ्रटाचार को खत्म करने की कसम खा रहा है, वहीं पर ये अधिकारी बिना सुविधा शुल्क के कार्य करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

Comments (0)

पूर्व प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप

Posted on 02 May 2011 by admin

सुलतानपुर - विकास खण्ड मोतिगरपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मैरी संग्राम को गाव के विकास के लिए शासन द्वारा भारी भरकम राशि उपलब्ध करायी गयी थी , जिसे ग्राम प्रधान ने कर्मचारियों की मिली भगत से बिना कार्य कराये ही धन का बन्दर बाट कर लिया।
ज्ञात को कि ग्राम पंचायत मैरी संग्राम पूर्व में अम्बेडकर ग्राम घोषित हुआ था। जिसके विकास के लिए सरकार द्वारा लाखों रूप्या दिया गया था परन्तु ग्राम प्रधान ने बिना कार्य कराये ही कर्मचारियों की मिली भगत से फर्जी तरीके से भुगतान कर लिया। जिसकी शिकायतकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी पिंकी जोवेल से जाच करने की मांग की है। विकास ख्सण्ड मोतिगरपुर के ग्राम पंचायत मैरी संग्राम जो पूर्व में अम्बेडकर गाॅव भी था। अम्बेडकर गाॅव के विकास के लिए सडक़ पानी, नाली, खड़ंजा, शौचालय, बृक्षारोपण आदि के लिए विशेष घ्यान दिया जाता है। जिसके लिए सरकार द्वारा भारी धन राशि उपलब्ध करायी गयी। परन्तु पूर्व प्रधान ने बिना ग्राम का विकास किए सरकार द्वारा भेजे गये धन का कर्मचारियों से मिल कर बंदर बाॅट कर लिया। विकास के लिए आया धन खत्म भी हो गया और न तो गाॅव में खडंजा लगा और नही किसी प्रकार की नाली का निर्माण हुआ। उक्त भ्रष्टाचार की जाच के लिए ग्रामीणों ने 2 मार्च को जिलाधिकारी पिंकी जोवेल से लिखित शिकायत करके पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा किए घपलों की जाच की मांग की थी। परन्तु लगभग दो माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही गयी। शिकायती पत्र द्वारा बताया गया है कि नई सड़क से कुटिया बाग तक के लिए ईंट के लिए एक लाख उनतालिस हजार दो सौ तथा मजदूरी के लिए इक्तीस हजार रूप्ये, हीरा लाल के घर से अभिलाष के घर तक खड़जा कार्य के लिए एक लाख चैवालिस हजार तथा मजदूरी के लिए बाईस हजार सात सौ मजदूरी के लिए, दुख हरन के नलकूप से अकारीपुर बार्डर तक खड़ंजा कार्य एक लाख अठारह हजार तीन सौ बीस तथा मजदूरी के लिस पच्चीस हजार चार सौ रू0 राम बदल के घर से पुलिया तक खड़ंजा कार्य हेतु एक लाख चैवालिस हजार तथा मजदूरी के लिए तेईस हजार रू0 1600 मीटर नाली में सिर्फ 700 मीटर ही नाली कर निर्माण हुआ लेकिन धन पूरा का पूरा खर्च कर दियाप गया। जब इस बारे में जब खण्ड विकास अधिकारी से जानकारी मांगी गयी तो उनके द्वारा कोई जानकारी उपलब्ध नही कराई गयी और कहा गया कि उक्त कार्य हमारे समय का नहीं है। पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा गाव के विकास के लिए आये धन की दुरपयोग की समय रहते जाच नहीं की तो ग्रामीण आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

Comments (0)

प्रदेश,क्षेत्रीय पदाधिकारियों,जिलाध्यक्षों की बैठक कल

Posted on 02 May 2011 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों की बैठक कल प्रदेश मुख्यालय पर होगी। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, सहप्रभारी राधामोहन सिंह, नेता विधानमण्ड दल ओम प्रकाश सिंह, उपनेता हुकुम सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाज के पथ प्रदर्शक है शिक्षक- रजनी तिवारी

Posted on 02 May 2011 by admin

शिक्षक वर्ग समाज का गाईड होता है। इसके मानसम्मान को हमें बरकरार रखना होगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय किला पर शिक्षकों समारोह में बोलते हुए विधायक ने कहा कि आपकी शिकायतें जल्द दूर होगी। बकाया वेतन एरियर भुगतान प्रत्येक का समाधान अति शीघ्र होगा। कोई भी निर्दोष दंडित नही होगा। शिक्षकों ने प्रशासनिक आधिकारियों द्वारा जांच के नाम पर शिक्षक उत्पीड़न का आरोप लगाया। विधायक ने प्रशासनिक अमलें से बाते करने और जिलाधिकारी के संज्ञान तक बात पहुंचानें का विश्वास दिलाकर उनकें मान सम्मान की रक्षा करने का आश्वासन भी दिया। मीटिंग में संतोष अग्निहोत्री, शिवशंकर पाण्डेय, श्याम बिहारी कुशवाहा, कृपा शंकर शुक्ल ने भी अपने अपने विचार रखे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आपके सुख दुख बांटना हमारा कर्तव्य- नितिन अग्रवाल

Posted on 02 May 2011 by admin

सदर विधायक नितिन अग्रवाल अपने वैटगंज आवास पर क्षेत्रीय लोगों कार्यकर्ताओं सुदूर गांवों से आए ग्रामवासियों से कहा आप हमें सुख व दुख दोनों का साथी समझे। जब आप हमें अपनी समस्याएं बताएंगे। तभी हम और आप मिलबैठकर निदान निकालेंगे। राजनीति हमारा व्यवसाय नही केवल जनेसवा इसका माध्यम है। इसी उद्देश्य से हम इसमें आए है। राजनीति तो हमारे परिवार में चार पीढ़ियों से चल रही है। केवल आपके दुख बांटना ही उद्देश्य है किसी नई युग की सोंच शिक्षा, चिकित्सा, तकनीकी क्षेत्र में अपने जिलें का आगे बढ़ाने में लगे है। इस अवसर पर फखरूल इस्लाम, ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, ब्लाक प्रमुख संजय मिश्र, नरेश दीक्षित, लल्ला सिंह, नाजिम अली, सुधीर श्रीवास्तव, सुशील जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पीस पार्टी ने बसपा पर निकाली भड़ास

Posted on 02 May 2011 by admin

पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनपद के गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में मीटिंग करते हुए कहा विधानसभा प्रत्याशी सुनीता मित्रा को झूठे मामलें में फंसानें और जेल भेजने की प्रक्रिया उनके लोकप्रिय नेतृत्व से घबराकर स्थानीय बसपा नेता तथा पुलिस की मिलीभगत का परिणाम है। विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष व प्रभारी अंसार हुसैन सिद्दकी ने कहा कि अगर फर्जी मुकमदा वापस नही लिया गया तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होंगे। बैठक में जफरूद्दीन, रिजाबुद्दीन, राकेश गुप्ता, छुट्टन अंसारी, राजकपूर सक्सेना आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देश में केवल बसपा की सरकार बनेंगी- मन्नान

Posted on 01 May 2011 by admin

कैबिनेट मंत्री अब्दुल मन्नान ने जनपद के ग्राम रैसों में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए विपक्षियों पार्टीयों पर तीखें प्रहार किए। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा विकास विधायक की हैसियत से हमने ही करवाएं है इससे पहले उन्होंने ग्राम रैसों प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने 15 लाख बेरोजगारों को नौकरियां दिलवाई। सरकार की मुखिया ने गरीब आर्थिक योजना के रूप में 400 रूपए प्रतिमाह देने का काम किया है। सावित्री बाई बालिका योजना, महामाया गरीब बालिका योजना, कांशीराम शहरी आवास योजना, आदि केवल बसपा और उसकी मुखिया मायावती की ही देन है। कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य अनिल तिवारी, परशुराम चैरसिया, प्रधान लालता प्रसाद ने मांग करते हुए मंत्री महोदय से पेयजल, बिजली सहित कई समस्याओं का निदान करने की अपील की। जिस पर उन्होंने सभी का आश्वस्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त- सूर्य प्रताप शाही

Posted on 01 May 2011 by admin

केंद्र की कांग्रेस की यह सरकार घोटालों और महंगाई जननी है तो प्रदेश यह सरकार भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था सवैधानिक व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है। इसके साथ समाजवादी पार्टी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप में दोनों सरकारों की मदद कर रही है। टू जी स्टेक्ट्रम घोटाले काण्ड यही पार्टिया केंद्र की सरकार जो कांग्रेस पार्टी की सरकार है के साथ खड़ी है। तो इनकी नियत, चरित्र सभी कुछ साफ है। उपरोक्त शब्दों का प्रयोग भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने जनपद के सवायजपुर क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहें। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने फर्रूखाबाद जाते समय सवायजपुर की जनता के मध्य माधवेंद्र प्रताप रानू द्वारा आयोजित एक सभा में कहा। महिलाओं की आबरू सुरक्षित नही हैं हत्यायें हो रही है। माया सरकार 25 हजार करोड़ का चीनी मिल घोटाला 45 हजार हेक्टैयर जमीन किसानों की उद्योगपतियों को सौंपकर ठीक उसी प्रकार जिस तरह 10 हजार हेक्टैयर जमीन मुलायम ने अंबानी बधुंओं को दे दी थी। यहां पर भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री का पुतला भी फंूका। शाही का जोरदार स्वागत सवायजपुर में किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, विष्णु दयाल शुक्ल, मनोज आदि कार्यकर्ताओं ने माधौगंज में भी शाही का जोरदार स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगर निगम के वार्डो में स्थित मतदान केन्द्र/स्थलों का भौतिक सत्यापन

Posted on 01 May 2011 by admin

मतदान केन्द्रो की सत्यापन बैठक 2 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत

आगरा  -  जिलाधिकारी अजय चैहान ने आगरा शहर के 90 वार्डो हेतु स्थित मतदान केन्द्र/स्थलों का भौतिक सत्यापन कर आख्या निर्धारित प्रारूप पर प्रस्तुत करने हेतु वार्ड वार अधिकारियों को नियुक्त किया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि नियुक्त अधिकारी मतदान केन्द्रों/स्थलों के सत्यापन के साथ-साथ प्रकाशित मतदाता सुची पर दावे-आपत्ति प्राप्त कर प्राप्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण करेगें और अपने पर्यवेक्षणीय अधिकारी के दिशा निर्देशन में कार्य करना सुनिश्चित करें। नियुक्त सभी अधिकारी 2 मई को अपरान्ह 1ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2011 हेतु तैयार कराई जा रही निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन करा दिया गया है। जिसका अन्तिम प्रकाशन 1 जून 2011 को होना निर्धारित है। पूर्व में सम्पादित निर्वाचन में प्रयोग में लाये गये मतदान केन्द्रो/स्थलों में व्यापक परिवर्तन हो गया होगा या नवीन भवन बन गये होगें और यह भी सम्भव है कि पूर्व में जहां मतदान केन्द्र/स्थल बनाये गये थे वहां अब भवन मौजूद न हो इसके अतिरिक्त भौगोलिक एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी कुछ मतदान कराया जाना सम्भव न हो ऐसी स्थिति में मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन से पूर्व निर्धारित मतदान केन्द्रो/स्थलों के पुनरीक्षण एवं पुर्न निर्धारण की आवश्यकता है ।

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगरा नगर के 90 वार्डो में स्थित मतदान केन्द्रो/स्थलों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामोद्योग रोजगार योजना की अन्तिम तिथि 5 मई

Posted on 30 April 2011 by admin

आगरा   -  जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश कुमार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय , 28 गुल मोहर वाटिका खन्दारी चैराहा आगरा स्थित कार्यालय से वितरित किये जा रहे है । आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 5 मई 2011 है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in